GM Anil Kumar Jain Archives - Udit Vani

जीएम के निरीक्षण से तेज होगी रेल विकास की रफ्तार, सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए यात्री सुविधाओं के मुद्दे
उदित वाणी जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने मंगलवार को खड़गपुर से घाटशिला तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर रेल परिचालन, सुरक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेल ट्रैक, सिग्नल सिस्टम, यात्री सुविधाओं और चल रही परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस मौके पर खड़गपुर मंडल के डीआरएम ललित मोहन पांडेय समेत रेलवे मुख्यालय और मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

घाटशिला स्टेशन पहुंचने पर जीएम ने अमृत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण और आधुनिकीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म उन्नयन, यात्री प्रतीक्षालय, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और आधुनिक सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के बाद घाटशिला में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो के साथ उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर महाप्रबंधक सौमित्र मजूमदार, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार चंद्र, सीपीआरओ ओम प्रकाश चरण, डीआरएम खड़गपुर ललित मोहन पांडेय और डीआरएम चक्रधरपुर तरुण हुरिया सहित कई अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में क्षेत्र की रेल परियोजनाओं, ट्रेनों के परिचालन, स्टेशन विकास और यात्री सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सांसद विद्युत वरण महतो ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुविधाओं के विस्तार, ट्रेनों की समयबद्धता, बेहतर स्टेशन प्रबंधन और लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया।

महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने कहा कि दक्षिण पूर्व रेलवे सुरक्षित, आधुनिक और बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि अमृत स्टेशन योजना के माध्यम से स्टेशनों का तेजी से कायाकल्प किया जा रहा है। बैठक के बाद जीएम और सांसद ने संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित करते हुए रेलवे के विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की।

The post जीएम के निरीक्षण से तेज होगी रेल विकास की रफ्तार, सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए यात्री सुविधाओं के मुद्दे appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: रेल कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता- जीएम अनिल कुमार जैन
उदित वाणी जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार जैन ने कहा है कि रेल संचालन और कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करेगा। वे गार्डनरीच स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय के जीएम सभागार में आयोजित ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ की वार्षिक क्षेत्रीय कार्यकारिणी बैठक को संबोधित कर रहे थे।

बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संघ के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद के नेतृत्व में कर्मचारियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखी गईं।

संघ की ओर से सुरक्षा विभागों में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति, रेलवे अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता, स्वास्थ्य जांच उपकरणों की आपूर्ति, लंबित टीए, ओटी एवं सीटीए भुगतान तथा जर्जर रेलवे क्वार्टरों की जगह आधुनिक मल्टी कॉम्प्लेक्स आवास निर्माण की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। इसके अलावा रेलवे कॉलोनियों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति, ओवरहेड टैंक निर्माण, रेलवे कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने तथा वास्तविक मीटर रीडिंग के आधार पर बिजली शुल्क काटने की मांग भी रखी गई।

बैठक में रनिंग कर्मचारियों की ड्यूटी अवधि अधिकतम नौ घंटे निर्धारित करने, ट्रेन पासिंग एवं टिकट चेकिंग स्टाफ को सुरक्षा व प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण देने तथा रेल इंजनों में एफएसडी और कवच प्रणाली लगाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

इस दौरान प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी (आईआर) ने बैठक का संचालन किया। बैठक में प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक, प्रधान मुख्य अभियंता, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक, प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता समेत कई विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। वहीं संघ के अध्यक्ष पी वेंकट राव सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव रखे।

The post JAMSHEDPUR: रेल कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता- जीएम अनिल कुमार जैन appeared first on Udit Vani.

शालीमार–सांतरागाछी स्टेशनों पर महाप्रबंधक का औचक निरीक्षण, यात्री सुविधाओं व विकास कार्यों पर फोकस
उदित वाणी, जमशेदपुर :  दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने मंगलवार को शालीमार रेलवे स्टेशन और सांतरागाछी रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं और चल रही विकास परियोजनाओं की गहन समीक्षा की। उनके साथ मुख्यालय एवं खड़गपुर मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण की शुरुआत शालीमार स्टेशन से हुई, जहां महाप्रबंधक ने स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, यार्ड और सर्कुलेटिंग एरिया का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, यात्री सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। विशेष रूप से गंगा तट पर विकसित हो रहे जेट्टी प्रोजेक्ट, वंदे भारत ट्रेनों के लिए तैयार हो रही पिट लाइन और डिपो निर्माण कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी परियोजनाएं तय समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी होनी चाहिए।

महाप्रबंधक ने शालीमार स्टेशन को आधुनिक टर्मिनल के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्यों को तेज करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यात्री सुरक्षा और सुविधा रेलवे की प्राथमिकता होनी चाहिए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके बाद टीम ने सांतरागाछी स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां नए स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म और अन्य सुविधाओं का मूल्यांकन किया गया। प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय और टिकटिंग व्यवस्था की स्थिति पर संतोष जताते हुए उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही ट्रेन परिचालन को और अधिक समयबद्ध व सुचारु बनाने पर बल दिया।

निरीक्षण के दौरान आयोजित बैठक में महाप्रबंधक ने कहा कि रेलवे की बेहतर छवि के लिए आधारभूत ढांचे का विकास, स्वच्छता और समयबद्ध संचालन बेहद जरूरी है। यह निरीक्षण रेलवे के आधुनिकीकरण और यात्रियों को बेहतर अनुभव देने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।

The post शालीमार–सांतरागाछी स्टेशनों पर महाप्रबंधक का औचक निरीक्षण, यात्री सुविधाओं व विकास कार्यों पर फोकस appeared first on Udit Vani.