GirlStudent Archives - Udit Vani

बहरागोड़ा से 17 वर्षीय नाबालिग लापता, बहला-फुसलाकर अपहरण का केस दर्ज
उदित वाणी, जमशेदपुर : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले में पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर जिले के नयाग्राम थाना अंतर्गत बरडींग गांव निवासी सागर दंडपात को नामजद आरोपी बनाया गया है.

परिजनों के अनुसार घटना 30 जनवरी को कशाफलिया के जाड़ापाल गांव में घटी थी. लड़की के अचानक लापता होने के बाद परिवार ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में व्यापक खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. अंततः 21 फरवरी को बहरागोड़ा थाना पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई गई.

पुलिस ने बताया कि नाबालिग और आरोपी युवक की तलाश मोबाइल लोकेशन के आधार पर की जा रही है. हालांकि, जांच के दौरान कभी मोबाइल बंद तो कभी चालू मिलने से तकनीकी बाधाएं आ रही हैं. संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है.

अभी तक नाबालिग की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू पर जांच जारी है. परिजनों ने शीघ्र कार्रवाई की मांग की है.

The post बहरागोड़ा से 17 वर्षीय नाबालिग लापता, बहला-फुसलाकर अपहरण का केस दर्ज appeared first on Udit Vani.

भुइयांडीह पार्टी के बाद 15 वर्षीय छात्रा सपना कुमारी लापता, परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई, पुलिस जांच तेज
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर के भुइयांडीह इलाके से 15 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे स्थानीय लोगों और परिजनों में चिंता का माहौल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सपना कुमारी (15 वर्ष) डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा 7 की छात्रा है और सोनारी की निवासी बताई जा रही है.

परिजनों के मुताबिक, 11 तारीख को सपना कुमारी अपने परिवार के साथ भुइयांडीह में आयोजित एक पार्टी में शामिल होने गई थी. पार्टी के बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई. 11 तारीख की सुबह लगभग 5 बजे परिजनों को पता चला कि बच्ची उनके साथ नहीं है. इसके बाद परिवार ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका.

घटना के संबंध में परिजनों द्वारा सोनारी थाना और सीतारामडेरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

परिजनों ने आशंका जताई है कि बच्ची का अपहरण किया गया हो सकता है. उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को सपना कुमारी के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी थाना या 6206867592 नंबर पर संपर्क करें. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी हुई है.

The post भुइयांडीह पार्टी के बाद 15 वर्षीय छात्रा सपना कुमारी लापता, परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई, पुलिस जांच तेज appeared first on Udit Vani.

संडे मार्केट में नाबालिग से छेड़खानी, बिरसानगर में तनाव; आरोपी फरार, गिरफ्तारी की मांग तेज
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 4 स्थित संडे मार्केट में 16 वर्षीय नाबालिग से कथित छेड़खानी की घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई. घटना के विरोध में स्थानीय लोग सोमवार देर रात तक थाने पर डटे रहे और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते रहे.

मिली जानकारी के अनुसार, मुर्शिदाबाद से आए सिविल ठेकेदार सीताबुल पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पीड़िता द्वारा विरोध किए जाने पर आसपास के लोग जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है. उनका आरोप है कि क्षेत्र में रह रहे कुछ बाहरी मजदूरों के खिलाफ महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें पहले भी मिलती रही हैं, लेकिन हर बार ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

घटना की सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बापोन बनर्जी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार मजदूरों को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि पकड़े गए सभी मजदूर नशे की हालत में थे.

पुलिस के अनुसार, आरोपी ठेकेदार बिरसानगर में किराये के मकान में रहकर ठेकेदारी करता है. शिकायत दर्ज होने के बाद संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है. आरोपी अपने किराये के मकान से फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

The post संडे मार्केट में नाबालिग से छेड़खानी, बिरसानगर में तनाव; आरोपी फरार, गिरफ्तारी की मांग तेज appeared first on Udit Vani.

13-Year-Old Girl Found Abandoned at Marine Drive; Attempted Abduction by Bike-Borne Youths Triggers Panic
UditVani, Jamshedpur: Panic gripped the Marine Drive area under the Bistupur police station area on Tuesday after a 13-year-old girl was found wandering alone in suspicious circumstances.

The minor has been safely sheltered at Beldih Gram Basti, and the police have been informed about the incident.

According to local resident Ghanshyam Soy, the girl was seen roaming near the basti on Tuesday afternoon.

During this time, two youths on a motorcycle allegedly tried to forcibly make her sit on the bike. When residents noticed the act and raised an alarm, they rushed towards the girl, prompting the youths to flee the spot.

The girl told locals that she hails from Lepa village under the Musabani police station area. Her father has passed away, while her mother has remarried.

Her elder sister works outside the village. She further stated that a woman from her locality had taken her along on the pretext of meeting her mother and promised to take her to Chaibasa.

However, after reaching there, she was allegedly pressured into marriage, which frightened her and compelled her to escape.

While fleeing, the girl reached the Marine Drive area, where some youths allegedly attempted to take advantage of her vulnerable situation and tried to abduct her.

Due to the timely intervention and alertness of local residents, the girl was rescued and brought to safety.

Locals have alleged that despite being informed, the police did not reach the spot promptly, even though Marine Drive is considered a sensitive area.

However, the minor is currently safe, and the police have been notified to initiate further legal proceedings. The police have begun an investigation into the matter.

The post 13-Year-Old Girl Found Abandoned at Marine Drive; Attempted Abduction by Bike-Borne Youths Triggers Panic appeared first on Udit Vani.

मरीन ड्राइव पर लावारिस मिली 13 वर्षीय किशोरी, बाइक सवार युवकों पर अपहरण की कोशिश का आरोप, इलाके में हड़कंप
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मरीन ड्राइव के समीप मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने लावारिस हालत में घूम रही एक 13 वर्षीय किशोरी को बरामद किया. किशोरी को फिलहाल बेलडीह ग्राम बस्ती में सुरक्षित रखा गया है और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है.

स्थानीय निवासी घनश्याम सोय ने बताया कि मंगलवार दोपहर बस्ती के पास किशोरी संदिग्ध अवस्था में घूम रही थी. इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसे जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास कर रहे थे. जब बस्ती के लोगों की नजर इस पर पड़ी तो वे शोर मचाते हुए किशोरी की ओर दौड़े. लोगों को अपनी ओर आता देख दोनों युवक मौके से फरार हो गए.

किशोरी ने स्थानीय लोगों को बताया कि वह मुसाबनी थाना क्षेत्र के लेपा गांव की रहने वाली है. उसके पिता का निधन हो चुका है, जबकि उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली है. उसकी बड़ी बहन बाहर काम करती है. किशोरी के अनुसार, बस्ती की एक महिला उसे उसकी मां से मिलवाने के बहाने चाईबासा ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गई थी. वहां पहुंचने के बाद उस पर शादी करने का दबाव बनाया जाने लगा, जिससे वह डर गई और किसी तरह वहां से भाग निकली.

किशोरी ने यह भी बताया कि भागने के दौरान वह मरीन ड्राइव क्षेत्र तक पहुंची, जहां उसे अकेला देख कुछ युवकों ने उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश की. इसी दौरान स्थानीय लोगों की सतर्कता से वह बच गई.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मरीन ड्राइव जैसे संवेदनशील इलाके में किशोरी के साथ अपहरण की कोशिश हुई, लेकिन सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची. हालांकि, फिलहाल किशोरी पूरी तरह सुरक्षित है और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए पुलिस को सूचित कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

The post मरीन ड्राइव पर लावारिस मिली 13 वर्षीय किशोरी, बाइक सवार युवकों पर अपहरण की कोशिश का आरोप, इलाके में हड़कंप appeared first on Udit Vani.

गुमला में गुमशुदा बच्ची का आठ साल बाद भी नहीं चला पता, हाईकोर्ट ने गृह सचिव को किया तलब
उदित वाणी, रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने गुमला जिले से वर्ष 2018 से लापता छह वर्षीय बच्ची की मां की हैबियस कॉर्पस याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य में बच्चों की तस्करी, घुमंतू समुदायों की निगरानी और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. आठ साल बीत जाने के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं लग पाने पर अदालत ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से जवाब तलब किया है.

जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस एके राय की खंडपीठ में बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट के आदेशानुसार गुमला के एसपी अदालत में उपस्थित हुए.

एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक नई विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है. एसआईटी ने दिल्ली जाकर बच्ची की तलाश से जुड़े सुराग जुटाने की कोशिश की और उसकी तस्वीरें विभिन्न स्थानों पर प्रसारित कराई गई हैं, हालांकि अब तक बच्ची बरामद नहीं हो सकी है.

अदालत ने अगली सुनवाई 27 जनवरी को निर्धारित करते हुए गृह सचिव को ऑनलाइन उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने हाल में बच्चों के अपहरण के मामले में गुलगुलिया गिरोह की अंतर्लिप्तता उजागर होने के घटनाक्रम पर मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि झारखंड में राजस्थान सहित अन्य राज्यों से आने वाले घुमंतू लोगों के लिए कोई स्पष्ट गाइडलाइन नहीं है.

अदालत ने कहा कि ये लोग जगह-जगह टेंट लगाकर रहते हैं, लेकिन न तो पुलिस इनके आधार कार्ड या पहचान की जांच करती है और न ही राज्य सरकार ने इनके लिए कोई ठोस नियम बनाए हैं.

कोर्ट ने आशंका जताई कि कई बार ऐसे समूह आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल पाए जाते हैं, ऐसे में इन पर निगरानी के लिए ठोस गाइडलाइन बनाना जरूरी है. हाईकोर्ट ने कहा कि राज्य में बच्चों की तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है, जिस पर तत्काल और सख्त कार्रवाई की जरूरत है.

यह मामला गुमला जिले की बच्ची की मां चंद्रमुनि उराइन द्वारा सितंबर 2018 में दायर हैबियस कॉर्पस याचिका से जुड़ा है. बच्ची के लापता होने के बाद परिजनों ने पुलिस से कई बार गुहार लगाई, लेकिन जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो मामला अदालत तक पहुंचा.

राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने पक्ष रखा. हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि बच्चों की तस्करी और लापता मामलों को हल्के में नहीं लिया जा सकता और राज्य सरकार को इस दिशा में ठोस नीति और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी.

(आईएएनएस)

The post गुमला में गुमशुदा बच्ची का आठ साल बाद भी नहीं चला पता, हाईकोर्ट ने गृह सचिव को किया तलब appeared first on Udit Vani.

बड़ी गोरा रेल फाटक पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार किशोरी की मौत, 10 वर्षीय बच्चा गंभीर
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी गोरा रेल फाटक के पास रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 16 वर्षीय स्कूटी सवार किशोरी अंजली कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई. उसके साथ मौजूद 10 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बड़ी गोरा रेल फाटक बंद होने के कारण रहार गोरा से साकची की ओर जा रही *भोले शंकर* बस फाटक के निकट खड़ी थी. इस दौरान बस चालक और खलासी चाय पीने के लिए वाहन छोड़कर चले गए. बताया जा रहा है कि बस में न तो हैंड ब्रेक लगाया गया था, न ही बैक गियर डाला गया था. इसी कारण बस अचानक पीछे की ओर लुढ़क गई और पीछे खड़ी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया.

हादसे में स्कूटी सवार अंजली कुमारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और बड़ी गोरा रेल फाटक को जाम कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है.

मृतका के पिता ने बताया कि अंजली तीन बहनों में सबसे बड़ी थी और परिवार की रीढ़ मानी जाती थी. उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

वहीं, झामुमो ओडिशा प्रदेश महासचिव दुबराज नाग ने कहा कि रहार गोरा–साकची रोड पर चलने वाली कई बसें अनफिट और खराब स्थिति में हैं, लेकिन फिर भी उन्हें बिना जांच के सड़कों पर संचालित किया जा रहा है. प्रशासन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है. उन्होंने सभी बसों की तकनीकी जांच और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की.

स्थानीय लोगों ने बताया कि बड़ी गोरा फाटक पर अंडरग्राउंड ब्रिज नहीं होने के कारण आए दिन जाम और हादसे होते रहते हैं. कई बार रेलवे प्रशासन से ब्रिज निर्माण की मांग की गई, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. घटना के बाद लोगों ने रेलवे ट्रैक जाम कर प्रदर्शन किया.

फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हालात को सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं. यह हादसा एक बार फिर प्रशासन और परिवहन व्यवस्था की लापरवाही को उजागर करता है. सवाल यह है कि क्या अब जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या फिर ऐसी घटनाएं यूं ही दोहराई जाती रहेंगी.

The post बड़ी गोरा रेल फाटक पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार किशोरी की मौत, 10 वर्षीय बच्चा गंभीर appeared first on Udit Vani.

गोविंदपुर की नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से भगाने का मामला, चार पर हुआ केस दर्ज
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगाए जाने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एमजीएम थाना क्षेत्र के हीराचुन्नी निवासी भोकलू धीवर उर्फ सूरज धीवर समेत चार लोगों को आरोपी बनाया है. अन्य आरोपियों में उसका पिता बम धीवर, मां दुटन धीवर और भाई बोरल धीवर शामिल हैं. पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

परिजनों ने बताया कि घटना 4 दिसंबर की है, जब लड़की अचानक घर से गायब हो गई. परिजन पहले खुद खोजबीन करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर 11 दिसंबर को गोविंदपुर थाना में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई. प्राथमिकी में कहा गया है कि मुख्य आरोपी भोकलू पहले से लड़की से संपर्क में था और शादी का प्रलोभन देकर उसे अपने साथ ले गया.

मामला दर्ज होते ही गोविंदपुर पुलिस सक्रिय हुई. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल नंबर ट्रेस कर लिए हैं और लोकेशन के आधार पर उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस तकनीकी निगरानी के माध्यम से यह जानने की कोशिश कर रही है कि घटना के बाद आरोपी किस दिशा में गए और वर्तमान में वे कहां छिपे हो सकते हैं.

गोविंदपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामला अत्यंत संवेदनशील है और इसकी त्वरित जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है तथा उम्मीद है कि नाबालिग को जल्द ही सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा. साथ ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी भी शीघ्र होगी.

पुलिस का मानना है कि ऐसे मामलों में आरोपी प्रायः रिश्तेदारों या परिचितों के यहां शरण लेते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस संभावित स्थानों पर भी सतर्कता से दबिश दे रही है. अधिकारियों ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि मामले का शीघ्र उद्भेदन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

The post गोविंदपुर की नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से भगाने का मामला, चार पर हुआ केस दर्ज appeared first on Udit Vani.

महिला से मारपीट कर चारदीवारी तोड़ी, सुरक्षा की मांग को लेकर पीड़िता ने पुलिस से लगायी गुहार
उदित वाणी, कोलाबीरा : गम्हरिया प्रखंड के बड़ाकांकड़ा पंचायत अंतर्गत नीलमोहनपुर गांव में बुधवार सुबह एक महिला के साथ मारपीट और संपत्ति क्षति का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी और आंगनबाड़ी रसोइया सुमन बानसिंह के साथ गांव की कुछ महिलाओं ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया. आरोप है कि हमलावरों ने उनके घर की चारदीवारी तोड़ दी और परिसर में लगे पेड़-पौधों को भी काट दिया.

पीड़िता सुमन बानसिंह ने बताया कि घटना के समय वह घर की सफाई कर रही थीं, तभी गांव की तीन महिलाएं घर पहुंचीं और बाउंड्री तोड़ने लगीं. विरोध करने पर उन्होंने बाल खींचकर मुंह बंद कर दिया और मिलकर पिटाई की. मारपीट के दौरान महिला बेहोश हो गईं. होश आने पर उन्होंने डायल 100 पर फोन कर पुलिस से मदद मांगी.

सूचना मिलते ही कोलाबीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़िता ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है.

The post महिला से मारपीट कर चारदीवारी तोड़ी, सुरक्षा की मांग को लेकर पीड़िता ने पुलिस से लगायी गुहार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : At Just 10, Jamshedpur’s Kavya Singh Emerges as a Published Author
Uditvani, Jamshedpur : Jamshedpur witnessed a heartwarming moment of youthful brilliance as 10-year-old Kavya Singh marked her entry into the literary world with the publication of her debut book, “The Strange Island.”

A student with a vivid imagination and natural flair for storytelling, Kavya has become one of the youngest published authors from the city.

Daughter of Archana Singh and Vikas Singh and granddaughter of Late Shri Ashok Kumar Singh and Rita Singh, Kavya’s achievement has filled her family with immense pride.

They have extended heartfelt gratitude to well-wishers and have sought blessings for her continued literary journey.

Her book, now available on Amazon, captures the innocence and creative depth of a young writer who thinks far beyond her years.

A Glimpse into the Book: A Magical Journey of Self-Discovery

“The Strange Island” follows the story of Lily, a young girl from Singapore who drifts into a dreamlike adventure after her birthday celebration. She awakens on a mysterious island where oceans roar and palm trees whisper ancient secrets.

There, she encounters Sislin Lary, a tiny, loud-voiced man who leads her to a hidden cave etched with ancestral drawings.

Lily soon realises that the island is testing her courage and potential. Her journey culminates in the discovery of a glowing crystal that reveals her future, turning her adventure into a transformative odyssey on the mystical Island of Sinlarity.

The book promises a magical blend of imagination, mystery, and meaning — a remarkable feat for a writer so young.

The 33-pages paper book is published by Khwaab Publication.

The post Jamshedpur : At Just 10, Jamshedpur’s Kavya Singh Emerges as a Published Author appeared first on Udit Vani.