Garhwa News Archives - Udit Vani

झारखंड: गढ़वा में बंद घर से किशोरी का शव बरामद, हत्या की आशंका
उदित वाणी, गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र अंतर्गत परती गांव में मंगलवार को एक बंद घर से 17 वर्षीय किशोरी का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है.

मृतका की पहचान आकृति कुमारी के रूप में हुई है. वह गांव निवासी निर्मल सिंह चेरो की पुत्री बताई जा रही है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से घर में ताला बंद था. मंगलवार को घर के भीतर से तेज दुर्गंध आने लगी, जिसके बाद ग्रामीणों को संदेह हुआ. लोगों ने इसकी सूचना केतार थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बंद घर का दरवाजा खुलवाया. अंदर का दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए. कमरे में किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थिति में पड़ा मिला.

शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई. ग्रामीणों के मुताबिक, मृतका का पिता निर्मल सिंह चेरो दो-तीन दिन पहले ही घर आया था और उसके बाद वह रहस्यमय तरीके से घर में ताला बंद कर कहीं फरार हो गया. ग्रामीणों का आरोप है कि पिता ने ही अपनी बेटी की हत्या की है और साक्ष्य छुपाने के इरादे से शव को घर में लॉक कर फरार हो गया.

इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पूरे परती गांव में दहशत का माहौल है और आरोपी पिता के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए.

केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

The post झारखंड: गढ़वा में बंद घर से किशोरी का शव बरामद, हत्या की आशंका appeared first on Udit Vani.

Jharkhand : पेट्रोल-डीजल के लिए वसूले जा रहे थे अतिरिक्त पैसे, प्रशासन ने पेट्रोल पंप किया सील
उदित वाणी, गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले में अतिरिक्त पैसे लेकर गैलन में पेट्रोल और डीजल देने के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने पेट्रोल पंप के खिलाफ कार्रवाई की है. गढ़वा के एसडीएम ने इस मामले को लेकर कहा है कि जांच के बाद पेट्रोल पंप के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

गढ़वा के एसडीएम संजय पांडे ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के बाद पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया. उन्होंने बताया कि हमने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पहले ही जांच शुरू कर दी थी. इस बीच उच्च अधिकारियों की तरफ से इस मामले की जांच के आदेश आ गए.

एसडीएम संजय पांडे ने बताया कि सर्किल अधिकारी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को जांच की जिम्मेदारी दी गई थी. जांच की रिपोर्ट भी सामने आ गई. इसके बाद डीएसओ, आंचल अधिकारी, थाना प्रभारी समेत कई अधिकारियों ने मौके पर जाकर पेट्रोल पंप को सील कर दिया.

उन्होंने बताया कि हमने पेट्रोल पंप के स्टॉक को भी चेक कर लिया था, जिसमें स्टॉक कम पाया गया. इंडियन ऑयल के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है. उन्होंने भी पेट्रोल पंप को नोटिस जारी किया है.

एसडीएम के अनुसार, हमने सभी पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक की थी. क्षेत्र में पेट्रोल नहीं मिलने जैसी स्थिति नहीं है. ऐसा हो सकता है कि किसी एक पेट्रोल पंप पर तेल न हो तो अगले पेट्रोल पंप पर तेल उपलब्ध हो. हमने निर्देश दिया है कि जिस पेट्रोल पंप पर तेल नहीं है, वहां बोर्ड लगाना अनिवार्य है.

बता दें कि एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पेट्रोल पंप कर्मचारी गैलन में पेट्रोल और डीजल देने के लिए अतिरिक्त पैसे मांग रहा था. कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाले डीजल के लिए भी अतिरिक्त पैसे वसूले जा रहे थे. वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और पेट्रोल पंप के खिलाफ कार्रवाई की गई.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand : पेट्रोल-डीजल के लिए वसूले जा रहे थे अतिरिक्त पैसे, प्रशासन ने पेट्रोल पंप किया सील appeared first on Udit Vani.

Jharkhand : डैम में डूबने से दो नाबालिगों की मौत
उदित वाणी, गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत गोवरदाहा गांव स्थित हड़वडिया डैम में डूबने से दो नाबालिगों की मौत हो गई. दोनों रिश्ते में बुआ-भतीजे थे. गुरुवार को हुए इस हादसे के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोवरदाहा गांव निवासी अजीमुद्दीन खान की 13 वर्षीय पुत्री जैनाब खातून अचानक डैम के गहरे पानी में डूबने लगी. यह देख पास ही मौजूद उसका 16 वर्षीय भतीजा सोहेल खान उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया. हालांकि, पानी की गहराई अधिक होने और तेज बहाव के कारण दोनों ही डैम के गहरे पानी में समा गए.

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की गई. मामले की जानकारी पाकर मेराल अंचल अधिकारी (सीओ) यशवंत नायक और थाना प्रभारी विष्णुकांत भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. हादसे की खबर मिलते ही झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, झामुमो जिलाध्यक्ष शंभू राम और स्थानीय मुखिया प्रतिमा देवी घटनास्थल पर पहुंचे.

पूर्व मंत्री ने शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सरकारी सहायता का आश्वासन दिया. मुखिया प्रतिमा देवी ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा. पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand : डैम में डूबने से दो नाबालिगों की मौत appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND : होटल में पकड़े गए जोड़े ने सड़क पर रचाई शादी, तीन अन्य जोड़ों ने भरा विवाह का बांड
उदित वाणी, गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न होटलों में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना पर पुलिस की छापेमारी के बाद अनोखा मामला सामने आया है. मौके पर हिरासत में लिए गए चार जोड़ों ने पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में शादी करने का फैसला किया.

इनमें से एक जोड़े ने तो सड़क पर ही एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर विवाह रचाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के तिवारी इन, एसएनसी और आरडीएस सहित कई होटलों में अवैध गतिविधियों और सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा है.

इसी आधार पर सोमवार को पुलिस ने औचक छापेमारी की. तलाशी के दौरान होटलों से करीब 12 से अधिक युवक-युवतियों और संचालकों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ के बाद पुलिस ने होटल संचालकों और मैनेजरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए कुछ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. हिरासत में लिए गए जोड़ों में से कुछ ने पुलिस को बताया कि वे बालिग हैं और लंबे समय से आपसी सहमति से रिलेशनशिप में हैं.

उन्होंने दावा किया कि वे जल्द ही शादी करने वाले थे. इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को थाने बुलाकर सत्यापन किया. परिजनों की रजामंदी के बाद एक जोड़े ने तत्काल शादी कर ली, जबकि तीन अन्य जोड़ों ने विवाह करने का लिखित बांड भरा, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया. पुलिस ने अवैध गतिविधियों में संलिप्तता और नियमों के उल्लंघन के आरोप में तीन होटलों एसएनसी, आरडीएस और तिवारी इन को सील कर दिया है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अनैतिक देह व्यापार और अवैध कार्यों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

(आईएएनएस)

The post JHARKHAND : होटल में पकड़े गए जोड़े ने सड़क पर रचाई शादी, तीन अन्य जोड़ों ने भरा विवाह का बांड appeared first on Udit Vani.