foundation stone Archives - Udit Vani

Chandil: चांडिल को मिलेगा दो नया उप स्वास्थ्य केंद्र, 1.10 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास
उदित वाणी, चांडिल: प्रखंड क्षेत्र के शहरबेड़ा तथा चिलगू गांवों में 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से दो उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण किया जाएगा. शनिवार को इन दोनों योजनाओं का शिलान्यास विधायक सबिता महतो और जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया. यह योजनाएं सरायकेला जिला परिषद के 15वें वित्त आयोग मद से स्वीकृत की गई हैं. ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में इसे एक अहम कदम माना जा रहा है.

गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर निर्देश

शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक सबिता महतो ने कहा कि इन दोनों स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कार्य 1 करोड़ 10 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से कराया जाएगा. उन्होंने कार्यकारी एजेंसी एवं संवेदक को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से और गुणवत्तापूर्ण किया जाए.

कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, झामुमो नेता ओम प्रकाश लायेक, दिलीप महतो, ग्राम प्रधान कामदेव दास एवं रवींद्रनाथ तंतुबाई समेत कई अन्य ग्रामीण प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद थे.

The post Chandil: चांडिल को मिलेगा दो नया उप स्वास्थ्य केंद्र, 1.10 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास appeared first on Udit Vani.

Potka: पोटका की बहुप्रतीक्षित सड़कों के कायाकल्प की शुरुआत, 10 करोड़ की मिली सौगात
उदित वाणी, पोटका: पोटका विधानसभा क्षेत्र की चार जर्जर सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को विधायक संजीव सरदार ने सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में किया. यह कार्य मुख्यमंत्री ग्राम सुदृढ़ीकरण योजना के तहत लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया.

“सड़कें होंगी तो विकास खुद चले आएगा”

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि किसी भी गांव या क्षेत्र के समग्र विकास की बुनियाद मजबूत सड़कों पर ही टिकी होती है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड के हर गांव तक योजनाएं पहुंच रही हैं. पोटका को भी विकास के उसी पथ पर आगे ले जाने का संकल्प लिया गया है.

ग्रामीणों से अपील: निर्माण कार्य पर रखें नजर

विधायक ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें. उन्होंने कहा, “यदि किसी तरह की अनियमितता दिखाई दे तो मुझे तुरंत सूचित करें. विकास कार्यों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.”

इन सड़कों पर होगा विशेष सुदृढ़ीकरण

हरिणा से बुनुडीह चौक तक – विशेष मरम्मती कार्य

एल-13 से पंडरासोली तक – सड़क सुदृढ़ीकरण

रादुड़ से कोपे तक – सड़क सुदृढ़ीकरण

पुटूडोनी से सिदिरसाई तक – सड़क सुदृढ़ीकरण

दो वर्षों में बदल जाएगी पोटका की तस्वीर

विधायक ने आश्वासन दिया कि आने वाले दो वर्षों में पूरे पोटका क्षेत्र की जर्जर सड़कों को सुधारा जाएगा. इसके लिए राज्य सरकार से निरंतर समन्वय किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि गांवों को मुख्य सड़क नेटवर्क से जोड़ना प्राथमिकता है ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार की पहुंच आसान हो सके.

जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति

शिलान्यास कार्यक्रम में मुखिया सरस्वती मुर्मू, असीत सरदार, कालिपदो सरदार, संगीता सरदार, पूर्व जिला पार्षद चंद्रावती महतो समेत कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में झामुमो नेता सुनील महतो, बबलू चौधरी, सुधीर सोरेन समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई.

The post Potka: पोटका की बहुप्रतीक्षित सड़कों के कायाकल्प की शुरुआत, 10 करोड़ की मिली सौगात appeared first on Udit Vani.

Potka: गांवों में विकास की दस्तक, पोटका विधायक ने चार योजनाओं का किया शिलान्यास
उदित वाणी, पोटका: पोटका विधानसभा क्षेत्र के तेंतला, नारदा, फोड़ा और धिरौल पंचायतों में रविवार को चार महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास समारोहपूर्वक संपन्न हुआ. इन योजनाओं को जिला अनाबद निधि एवं आदिवासी कल्याण विभाग से स्वीकृति प्राप्त हुई है. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक संजीव सरदार ने नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया. ग्रामीणों ने परंपरागत रीति से उनका स्वागत किया और बड़ी संख्या में इस अवसर के साक्षी बने.

“अबुआ सरकार” गांवों को दे रही वास्तविक विकास – संजीव सरदार

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने केवल खनिज संपदा की लूट में रुचि ली, जबकि वर्तमान सरकार गांव-गांव विकास पहुंचाने के प्रति संकल्पित है. उन्होंने बताया कि जिन मांगों को लोग वर्षों से दोहरा रहे थे, वे अब धरातल पर उतर रही हैं.

विधायक ने दोहराया – “मैंने चुनाव के समय जो वादा किया था, आज उसे निभा रहा हूं. यह विकास आपके सम्मान में समर्पित है.”

ग्रामीण रहें सतर्क, सुनिश्चित करें गुणवत्ता

विधायक ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं की निगरानी करें और गुणवत्ता से कोई समझौता न होने दें. उन्होंने कहा कि अनियमितता की स्थिति में ग्रामीण सीधे उनके समक्ष अपनी शिकायत रख सकते हैं. जब तक समाज जागरूक नहीं होगा, योजनाएं साकार नहीं हो सकतीं.

शिलान्यास की गई योजनाएं

तेंतला पंचायत (भूरसाडीह) – पीसीसी पथ निर्माण. अनुमानित लागत ₹22,39,400.

नारदा पंचायत (लेढ़ोकोचा) – धूमकुड़िया भवन निर्माण. लागत ₹33,15,200.

फोड़ा तेंतला पंचायत (हितबासा) – धूमकुड़िया भवन निर्माण. लागत ₹33,15,200.

धिरौल पंचायत (दाबांकी मांगों से एदलगाजाड़ तक) – पीसीसी पथ निर्माण. लागत ₹40,26,800.

ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व पार्षद हीरामणी मुर्मू, मुखिया मीरु सरदार, ग्राम प्रधान श्याम चरण सरदार, वकील बास्के, नरसिंह सरदार, श्याम चरण हांसदा, उदय बास्के, बोरों हांसदा, बास्ता हेंब्रम, महेश्वर बास्के, प्रदीप सिंह, हिमांशु सिंह, विश्वनाथ सोरेन, चिन्मय गोप, कीनू हांसदा और राजाराम बास्के सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

The post Potka: गांवों में विकास की दस्तक, पोटका विधायक ने चार योजनाओं का किया शिलान्यास appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में विधायक निधि से स्वीकृत पांच योजनाओं का पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में रविवार को विधायक पूर्णिमा साहू ने सीतारामडेरा, गोलमुरी और बर्मामाइंस मंडल क्षेत्रों में पांच महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. इन योजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है. विधायक निधि से स्वीकृत इन योजनाओं की लागत ₹17.21 लाख है.

शिलान्यास की गई योजनाएं

शिलान्यास की गई योजनाओं में इन्द्रानगर, भालूबासा स्थित काली मंदिर के पास सड़क एवं नाली निर्माण (₹5.35 लाख), निर्मल नगर बस्ती में सीवरेज लाइन का पुनर्निर्माण (₹2.51 लाख), गोलमुरी बाजार में लाइन नं0-2 में पेवर्स ब्लॉक सड़क निर्माण (₹3.38 लाख), मनीफीट उड़िया बस्ती में नाली निर्माण (₹1.02 लाख) और भक्तिनगर, बर्मामाइंस, झरना लाइन में नाली निर्माण (₹4.66 लाख) शामिल हैं. इन परियोजनाओं से नागरिकों को जीवन की बुनियादी जरूरतों में सुधार मिलेगा और क्षेत्र की छवि में भी सुधार होगा.

विधायक का संदेश

इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र के लोगों की कई वर्षों से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य हमेशा से जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना है, और वे निरंतर प्रयासरत हैं कि हर वार्ड और हर बस्ती में विकास पहुंचे. उन्होंने आशा व्यक्त की कि इन योजनाओं के माध्यम से नागरिकों की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आएगा.

आगे की योजनाएं

सोमवार को विधायक बारीडीह मंडल में दो और योजनाओं का शिलान्यास करेंगी. इनमें टिनप्लेट, 10 नम्बर बस्ती में मुखी समाज के पूजा स्थल का जीर्णोद्धार (₹1.59 लाख) और बारीडीह बस्ती, लोहिया पथ में नाली निर्माण (₹3.19 लाख) शामिल हैं.

स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति

इस मौके पर भाजपा के गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव और बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे. इन योजनाओं के शिलान्यास से क्षेत्र में उत्साह का माहौल था और नागरिकों ने उनका स्वागत किया.

The post Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में विधायक निधि से स्वीकृत पांच योजनाओं का पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास appeared first on Udit Vani.

Chandil: दो नए आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण का शिलान्यास, खर्च होंगे 23 लाख
उदित वाणी, चांडिल: चांडिल प्रखंड के चिलगु पंचायत अंतर्गत काटजोड़ एवं माकुलाकोचा गांव में गुरुवार को दो नए आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में ईचागढ़ की विधायक सबिता महतो ने नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर विधिवत शिलान्यास किया.

दो भवनों के निर्माण पर खर्च होंगे साढ़े 23 लाख

इन दोनों भवनों का निर्माण सरायकेला-खरसावां जिला परिषद द्वारा प्रदत्त 15वें वित्त आयोग के मद से किया जा रहा है. निर्माण की जिम्मेदारी एमजी कंस्ट्रक्शन को दी गई है. दोनों भवनों की कुल लागत 22 लाख 32 हजार आठ सौ रुपए निर्धारित की गई है.

गुणवत्ता पर जोर, समयबद्ध कार्य की नसीहत

शिलान्यास के दौरान विधायक सबिता महतो ने निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी भवनों का कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि यह भवन बच्चों के पोषण, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ा मामला है, जिसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम

इस अवसर पर चांडिल जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, झामुमो नेता ओम प्रकाश लायेक, काबलू महतो, ग्राम प्रधान आनंद सिंह, संबंधित गांव की आंगनबाड़ी सेविका और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि इससे बच्चों के भविष्य को नई दिशा मिलेगी.

The post Chandil: दो नए आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण का शिलान्यास, खर्च होंगे 23 लाख appeared first on Udit Vani.

Potka: विधायक संजीव सरदार ने दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास
उदित वाणी, पोटका: पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने बुधवार को पोटका प्रखंड में दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इस अवसर पर विधिवत पूजा अर्चना और नारियल फोड़ने की रस्म निभाई गई. विधायक ने सबसे पहले जामदा पंचायत के भेलाईडीह में भेलाईडीह चौक से तिरिलगुटु तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 5.4 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इसके बाद, पोटका प्रखंड की महत्वपूर्ण सड़क बेगनाडीह से पोटका चौक तक पथ निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत आई आर क्यू पी कार्य का शिलान्यास किया. इस सड़क के मरम्मतीकरण का कार्य 9.39 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा.

पोटका विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों की शुरुआत

विधायक संजीव सरदार ने इस अवसर पर कहा कि किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास का आधार वहां की सड़कों का अच्छा और दुरुस्त होना है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सहयोग से पोटका विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के सुधार के लिए उन्होंने जो पहल शुरू की है, उसके अंतर्गत राज्य सरकार ने कई सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दे दी है. जल्द ही इन पर कार्य शुरू होगा.

मुख्य सड़कों के मरम्मतीकरण पर विशेष ध्यान

विधायक ने यह भी बताया कि जिन सड़कों का निर्माण पिछले पांच वर्षों में हो चुका है, उनके मरम्मतीकरण की स्वीकृति भी राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है. इसके तहत हाता से मुसाबनी और कुदादा से पोटका तक की सड़कों का मरम्मतीकरण कार्य पूरा हो चुका है. इसके अलावा, कोवाली-बेगनाडीह की सड़क मरम्मतीकरण का शिलान्यास आज किया गया है, जो शीघ्र पूरा होगा.

विधायक ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं

इस शिलान्यास कार्यक्रम में कई प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति रही. इनमें जिला परिषद सदस्य सविता सरदार, पूर्व पार्षद हीरामणि मुर्मू, ग्राम प्रधान जयगोपाल पंडा, सुनील महतो, बबलू चौधरी, मनोज सरदार, सुधीर सोरेन, भुवनेश्वर सरदार, रजनी षाड़ंगी, नयन महापात्र, मुकेश सीट, हेमंत नायक, सुशील सरदार, मनोरंजन सरदार, गोपीनाथ सरदार, मनोहर सरदार, रुद्रप्रताप सीट, रोहिणी सीट और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

The post Potka: विधायक संजीव सरदार ने दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास appeared first on Udit Vani.