food Archives - Udit Vani

झारखंड में खाद्य प्रसंस्करण स्टार्टअप को केंद्र का प्रोत्साहन, 4,665 इकाइयों को मिली 94.82 करोड़ की सहायता
उदित वाणी, रांची : झारखंड से राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश द्वारा संसद में उठाए गए एक महत्वपूर्ण प्रश्न के उत्तर में केंद्र सरकार ने बताया है कि किसानों की आय बढ़ाने और कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन को सुनिश्चित करने के लिए खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में स्टार्टअप और उद्यमों को प्रोत्साहित किया जा रहा है.

राज्यसभा में पूछे गए अतारांकित प्रश्न के उत्तर में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने जानकारी दी कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के माध्यम से झारखंड सहित पूरे देश में खाद्य प्रसंस्करण अवसंरचना के विकास और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है.

विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के माध्यम से मिल रहा प्रोत्साहन

केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (PMKSY), उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन योजना (PLISFPI) तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को प्रोत्साहित किया जा रहा है. इन योजनाओं के तहत पात्र स्टार्टअप और उद्यमों को सब्सिडी एवं प्रोत्साहन प्रदान किए जाते हैं, जिससे किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं.

सरकार ने यह भी बताया कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय द्वारा स्टार्टअप को प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन, गुणवत्ता परीक्षण, अनुसंधान एवं विकास सहायता तथा इन्क्यूबेशन सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. इसके लिए राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (NIFTEM) के माध्यम से विशेष सहायता प्रदान की जाती है.

झारखंड में हजारों इकाइयों को मिला लाभ

सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार 31 दिसंबर 2025 तक झारखंड में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत 94.82 करोड़ रुपये की सब्सिडी से 4665 सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को लाभ मिला है.

इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के तहत राज्य में 0.5 करोड़ रुपये की सब्सिडी वाली एक परियोजना को मंजूरी दी गई है. वहीं उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत दो स्थानों पर 11.76 करोड़ रुपये के प्रतिबद्ध निवेश वाली खाद्य प्रसंस्करण परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है.

किसानों की आय बढ़ाने में मिलेगी मदद

राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार की इन योजनाओं से झारखंड में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई गति मिलेगी. इससे किसानों को उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य मिलेगा और राज्य में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे.

उन्होंने कहा कि झारखंड में कृषि आधारित उद्योगों और स्टार्टअप को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है, ताकि किसानों की आय बढ़े और स्थानीय स्तर पर मूल्य संवर्धन के माध्यम से राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके.

The post झारखंड में खाद्य प्रसंस्करण स्टार्टअप को केंद्र का प्रोत्साहन, 4,665 इकाइयों को मिली 94.82 करोड़ की सहायता appeared first on Udit Vani.

सरायकेला: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुंचे उपायुक्त नितिश सिंह, छात्राओं को लक्ष्य तय करने के लिए किया प्रेरित; क्षमता वृद्धि के लिए दिए टिप्स
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सरायकेला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाओं तथा छात्रावास प्रबंधन की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण कर छात्राओं से संवाद किया और उनके अध्ययन–अध्यापन से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

छात्राओं से संवाद, लक्ष्य तय करने के लिए किया प्रेरित

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने छात्राओं से बातचीत करते हुए उन्हें उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों का पूरा लाभ उठाने की सलाह दी। उन्होंने बालिकाओं को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा ही सशक्त और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है, इसलिए छात्राओं को अपनी रुचि के अनुसार क्षेत्र का चयन कर निरंतर प्रयास करना चाहिए।

विद्यालय परिसर, छात्रावास व भोजनालय का किया अवलोकन

उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर, कक्षाओं, छात्रावास, भोजनालय और स्वच्छता व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों और व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही विद्यालय की वार्डन और शिक्षकों को निर्देश दिया कि परिसर में नियमित स्वच्छता बनाए रखें और छात्राओं के लिए स्वच्छता से जुड़ी आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

शैक्षणिक, स्वास्थ्य और स्वच्छता सुविधाओं पर दिया जोर

उपायुक्त ने कहा कि सभी छात्राओं को निर्धारित प्रावधानों के तहत शैक्षणिक, स्वास्थ्य और स्वच्छता से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि छात्राओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि छात्राओं को पाठ्यक्रम आधारित पढ़ाई के साथ-साथ खेल-खेल के माध्यम से शिक्षण गतिविधियों से जोड़ा जाए, जिससे उनकी सीखने की क्षमता, रचनात्मकता और आत्मविश्वास में वृद्धि हो। उन्होंने विद्यालय में खेल-कूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य सह-पाठ्यक्रम कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करने पर भी जोर दिया।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश

निरीक्षण के अंत में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालय में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं को और मजबूत बनाया जाए तथा छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

(Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Seraikela, Nitish Kumar Singh DC Seraikela visit, KGBV Seraikela inspection news, DC motivates girl students Seraikela, Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya hostel inspection, girls education Seraikela Kharsawan, Jharkhand education news, Seraikela district school inspection, government girls hostel inspection, Jharkhand latest news)

The post सरायकेला: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुंचे उपायुक्त नितिश सिंह, छात्राओं को लक्ष्य तय करने के लिए किया प्रेरित; क्षमता वृद्धि के लिए दिए टिप्स appeared first on Udit Vani.

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने की नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के कैंटीनों की जांच
उदित वाणी, आदित्यपुर : जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन द्वारा आज नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के परिसर में संचालित तीन कैंटीनों का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान सभी कैंटीन संचालकों से वैध फूड लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया. जांच में माई कैफे का फूड लाइसेंस वैध पाया गया.

वहीं, बताया गया कि जायसवाल हॉस्पिटलिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित कैंटीन के संबंध में फूड लाइसेंस हेतु आवेदन किया गया है. जबकि मेडिकल कॉलेज परिसर में संचालित अमित कैंटीन के पास वैध फूड लाइसेंस उपलब्ध नहीं पाया गया. इस संबंध में संचालक को विधिवत नोटिस निर्गत करते हुए मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों, मरीजों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य हित को दृष्टिगत रखते हुए लाइसेंस प्राप्ति तक कैंटीन को बंद रखने का निर्देश दिया गया.

सभी कैंटीन संचालकों को गुणवत्ता युक्त एवं स्वच्छ खाद्य सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने, परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा किसी भी अज्ञात स्रोत से विशेष रूप से पनीर, खोआ, मांस, चिकन, मसाला, सॉस आदि सामग्री क्रय अथवा भंडारण नहीं करने के निर्देश दिए गए. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि खाद्य सामग्री केवल वैध फूड लाइसेंसधारी आपूर्तिकर्ताओं से ही प्राप्त की जाए.

जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि जिला के अंतर्गत स्थित सभी शैक्षणिक संस्थानों में संचालित कैंटीनों की नियमित एवं सतत जांच की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों एवं आमजनों को सुरक्षित एवं मानक अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके.

सभी संचालकों को खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम_2006 एवं खाद्य सुरक्षा और मानक विनियम_2011 का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है. नियमों के उल्लंघन की स्थिति में अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

The post खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने की नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के कैंटीनों की जांच appeared first on Udit Vani.

भारतीय रेलवे की नई पहल, अब वंदे भारत ट्रेनों में मिलेगा स्थानीय खाने का स्वाद : अश्विनी वैष्णव
उदित वाणी, नई दिल्ली : वंदे भारत ट्रेनों को लेकर सरकार ने एक नई योजना बनाई है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को रेल भवन में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में इन ट्रेनों में स्थानीय भोजन उपलब्ध कराने की योजना पर चर्चा की.

इस दौरान रेल मंत्री ने कहा कि स्थानीय भोजन की सेवा यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाएगी, क्योंकि इससे उन्हें यात्रा करते समय उस क्षेत्र के स्वाद और संस्कृति का अनुभव मिलेगा. उन्होंने कहा कि यह सुविधा भविष्य में सभी ट्रेनों में धीरे-धीरे लागू की जाएगी.

रेल मंत्री ने बताया कि भारतीय रेलवे ने ट्रेन टिकटों की बुकिंग में फर्जी पहचान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, और इसके अच्छे रिजल्ट सामने आ रहे हैं. फर्जी आईडी की पहचान करने और सही पहचान स्थापित करने के लिए एक कड़ा सिस्टम शुरू किया गया है, जिसके बाद आईआरसीटीसी वेबसाइट पर हर दिन करीब 5,000 नए यूजर आईडी बनाए जा रहे हैं. पिछले सुधारों से पहले यह संख्या एक लाख तक पहुंच गई थी.

अब तक 3.03 करोड़ फर्जी अकाउंट्स को बंद किया जा चुका है. साथ ही 2.7 करोड़ यूजर आईडी को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है क्योंकि वे संदेहास्पद गतिविधियों में शामिल थे.

इस सप्ताह की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री ने संसद में बताया कि ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग में धोखाधड़ी को रोकने और न्याय सुनिश्चित करने के लिए अब आधार-आधारित ओटीपी प्रणाली लागू की गई है. यह प्रणाली 322 ट्रेनों में चालू हो चुकी है, जिससे तत्काल टिकट की पुष्टि का समय लगभग 65 प्रतिशत बढ़ गया है.

इसके अलावा, रेलवे आरक्षण काउंटरों पर भी आधार-आधारित ओटीपी बुकिंग प्रणाली लागू की जा रही है. अब यह प्रणाली 211 ट्रेनों में शुरू हो चुकी है (4 दिसंबर 2025 तक). इसके कारण 96 प्रमुख ट्रेनों में 95 प्रतिशत ट्रेनों में तत्काल टिकट की उपलब्धता में सुधार हुआ है.

रेल मंत्री ने आगे बताया कि यूजर अकाउंट की पुन: सत्यापन और जांच की प्रक्रिया की गई है. अब तक 3.02 करोड़ संदिग्ध यूजर आईडी को 2025 जनवरी से बंद किया जा चुका है. अकामाई जैसे एंटी-बॉट समाधानों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे फर्जी यूजर्स को अलगकर सही यात्रियों के लिए बुकिंग को आसान और स्मूथ बनाया जा सके.

(आईएएनएस)

The post भारतीय रेलवे की नई पहल, अब वंदे भारत ट्रेनों में मिलेगा स्थानीय खाने का स्वाद : अश्विनी वैष्णव appeared first on Udit Vani.

Pulse 2K25 Ignites Jamshedpur’s Skyline with Music, Food, and Fireworks
UditVani, Jamshedpur : As the festive season approaches, Jamshedpur is all set to groove under the stars at Pulse 2K25, the city’s grand pre-Diwali celebration organized by Echo Crew.

The much-awaited event will unfold tonight at Up N Above, the chic rooftop restaurant at Jindal Mall on Marine Drive, Sonari — offering partygoers a perfect blend of music, food, and festive cheer.

The highlight of the night will be electrifying live performances by DJ Nilashree and DJ Shakib, who promise to keep the dance floor alive with pulsating beats.

In an exclusive announcement, organizers rolled out a special 24-hour limited-time offer with attractive discounts on entry packages, ensuring that no music lover misses out on the fun.

Guests can choose from four curated options — Stag Entry (₹999), Couple Entry (₹1,999), VIP Table for 4 (₹6,499), and VIP Table for 8 (₹12,999) — all featuring generous discounts and complimentary beverages.

Each pass includes unlimited vegetarian and non-vegetarian delicacies, spanning appetizers, main courses, and desserts, along with free-flowing soft drinks. With its open-air setting and scenic view of the Subarnarekha River, the venue is perfectly poised to host an unforgettable night of revelry.

Adding to the allure, a spectacular fireworks display will light up the night sky, marking a dazzling prelude to Diwali celebrations.

With its perfect mix of gourmet cuisine, groovy beats, and breathtaking views, Pulse 2K25 is set to redefine festive nightlife in Jamshedpur — making it the party to remember this season.

The post Pulse 2K25 Ignites Jamshedpur’s Skyline with Music, Food, and Fireworks appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur News : 20 Students Fall Sick After Midday Meal in Goelkera School, Panic Erupts
UditVani, Jamshedpur : Panic gripped Utkramit Prathmik Vidyalaya, Ichahatu, under Kadamdiha Panchayat of Goelkera block on Tuesday, after several children fell ill due to suspected food poisoning following the midday meal.

Soon after consuming the meal, the students complained of vomiting, diarrhoea, and dizziness.

School teachers immediately informed the Block Resource Center.

Acting swiftly, Block Development Officer Vivek Kumar directed Medical Officer-in-Charge Dr. Jayashree to send a medical team and ambulance to the school.

A medical team led by Dr. Jitendra Kumar from the Community Health Center reached the school around 3:30 pm and treated 20 children until 6:00 pm.

Out of 34 students present, 20 fell sick suddenly, triggering chaos in the school premises.

Doctors confirmed that after treatment, the children are now out of danger. As news of the incident spread, anxious parents and villagers rushed to the school.

The treated children were later sent home with their guardians.

The post Jamshedpur News : 20 Students Fall Sick After Midday Meal in Goelkera School, Panic Erupts appeared first on Udit Vani.

East Singhbhum : बोड़ाम और पटमदा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खाद्य सुरक्षा योजनाओं का प्रचार-प्रसार
उदित वाणी, जमशेदपुर : जिला आपूर्ति कार्यालय की ओर से खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से किया जा रहा है. इसी क्रम में आज बोड़ाम प्रखंड के बोड़ाम बाजार और हाथीखेदा गांव के साथ-साथ पटमदा प्रखंड के कशमार व गोबरघुसी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए.

नागरिकों को मिली महत्वपूर्ण जानकारियां

कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करके ग्रामीणों और नागरिकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े लाभ और पात्रता मानदंड समझाए गए.

लोगों को पीवीटीजी डाकिया योजना, मुख्यमंत्री दाल-भात योजना (5 रुपये में भोजन), सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना और चना दाल वितरण योजना की प्रमुख बातें विस्तार से बताई गईं.

राशन योजनाओं का स्पष्ट विवरण

ग्रामीणों को जानकारी दी गई कि

– पीला राशन कार्डधारी को प्रतिमाह 35 किलो चावल मिलता है.

– हरा राशन कार्डधारी को प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल.

– गुलाबी राशन कार्डधारी को प्रति व्यक्ति 3 किलो चावल और 2 किलो गेहूं.

– चना दाल वितरण योजना के तहत सभी राशन कार्डधारियों को प्रति व्यक्ति 1 किलो चना दिया जाता है.

– सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत वर्ष में दो बार मात्र 10 रुपये प्रति वस्त्र पर धोती, साड़ी व लुंगी वितरित किए जाते हैं.

उद्देश्य और शिकायत निवारण व्यवस्था

इस पहल का उद्देश्य है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के पात्र लाभुकों को योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी मिले और वे समय पर इसका लाभ उठा सकें.

जिन लाभुकों को राशन कार्ड, खाद्यान्न वितरण या डीलरों से संबंधित कोई शिकायत हो, वे राज्य सरकार के पीजीएमएस पोर्टल पर दर्ज करा सकते हैं या टोल फ्री नंबर 1800-212-5512 तथा 1967 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा “अन्न सहायता” हेल्पलाइन (व्हाट्सएप नंबर 9868200445) पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है.

The post East Singhbhum : बोड़ाम और पटमदा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खाद्य सुरक्षा योजनाओं का प्रचार-प्रसार appeared first on Udit Vani.

लद्दाख में बॉलीवुड फिल्म यूनिट को फूड पॉइजनिंग, 100 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती
उदित वाणी, श्रीनगर : लद्दाख के लेह में एक बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा हुआ. रविवार देर रात फूड पॉइजनिंग की वजह से फिल्म यूनिट के 100 से अधिक सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अधिकारियों ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया, ” फिल्म यूनिट एक अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थी, जब अचानक कई लोगों को पेट दर्द, उल्टी और सिरदर्द की शिकायत हुई. सभी को तुरंत लेह के सजल नरबु मेमोरियल (एसएनएम) अस्पताल ले जाया गया.

डॉक्टरों ने इसे सामूहिक फूड पॉइजनिंग का मामला बताया है. एक अधिकारी ने बताया कि घटना से पहले शूटिंग स्थल पर करीब 600 लोगों ने खाना खाया था.

अस्पताल प्रशासन ने तत्काल सभी विभागों के कर्मचारियों को बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया. एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया, “हमने मरीजों की भीड़ को प्रभावी ढंग से संभाला. पुलिस ने भी इमरजेंसी वार्ड में भीड़ को नियंत्रित करने और अफरा-तफरी रोकने में मदद की.”

डॉक्टरों ने पुष्टि की कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है और ज्यादातर को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है.

अधिकारियों ने खाने के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं, ताकि फूड पॉइजनिंग का सटीक कारण पता लगाया जा सके. इस घटना ने बड़े पैमाने पर शूटिंग स्थलों, खासकर लेह जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए हैं. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यूनिट ने कौन सा खाना या पानी लिया था. साथ ही, फिल्म के निर्माता, निर्देशक या किसी प्रमुख बॉलीवुड सितारे के बीमार होने की जानकारी भी सामने नहीं आई है.

लद्दाख, जिसे बंजर और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों के कारण ‘मूनलैंड’ कहा जाता है, बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों का पसंदीदा शूटिंग स्थल रहा है. ‘3 इडियट्स’, ‘हकीकत’, ‘जब तक है जान’, ‘दिल से’, ‘भाग मिल्खा भाग’ और ‘लक्ष्य’ जैसी फिल्में यहां की खूबसूरत वादियों में शूट हुई हैं. ‘हकीकत’ ने 1962 के भारत-चीन युद्ध को दर्शाया था और यह बड़ी हिट साबित हुई थी.

इस क्षेत्र के नुब्रा, चंथांग और बटालिक जैसे स्थान हैं, जो पहले पर्यटकों के लिए खुले नहीं थे, लेकिन अब पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं.

(आईएएनएस)

The post लद्दाख में बॉलीवुड फिल्म यूनिट को फूड पॉइजनिंग, 100 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND : नकली पनीर और खोया खपा रहे बिहार के मिलावटखोर, धनबाद में बड़ी खेप जब्त
उदित वाणी, रांची : झारखंड में नकली पनीर और खोया का कारोबार बेखौफ चल रहा है. राज्य के खाद्य सुरक्षा विभाग ने जून और जुलाई में रांची, हजारीबाग, रामगढ़, दुमका और धनबाद में कार्रवाई कर नकली पनीर और खोया की बड़ी खेप जब्त की है.

मंगलवार को धनबाद में फूड सेफ्टी विभाग ने पूजा टॉकीज चौक पर बिहार से आ रही बसों की जांच की. इस दौरान 780 किलो मिलावटी पनीर, 80 किलो खोया और 25 किलो पेड़ा-लड्डू जब्त किए गए. पनीर पर आयोडीन डालते ही वह काला पड़ गया. जांच में साफ हुआ कि पनीर और खोया में जहरीली मिलावट की गई थी. यह सिंथेटिक केमिकल और स्टार्च का साफ संकेत था, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है.

दो दिन पहले दुमका जिले में बासुकीनाथ के पास भी नकली पनीर की खेप पकड़ी गई थी. 17 जुलाई को रांची के ओरमांझी में पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की थी. यहां 750 किलो नकली खोया, 150 किलो नकली पनीर और 200 किलो मुरब्बा जब्त किया गया था. यह सामग्री भी बिहार से झारखंड लाई जा रही थी.

17 जून को हजारीबाग में नकली पनीर की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई थी. पुलिस और खाद्य विभाग ने 4,000 किलो नकली पनीर जब्त कर नष्ट कर दिया था. जांच में सामने आया कि यह पनीर बिहार के बख्तियारपुर और मनेर से लाया जा रहा था. इसे रांची, हजारीबाग और रामगढ़ में सप्लाई किया जाना था.

खाद्य विभाग की जांच में पता चला है कि नकली पनीर बनाने में सिंथेटिक दूध, वनस्पति घी, डिटर्जेंट और केमिकल का उपयोग किया जा रहा है. इन सामग्रियों का सेवन स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकता है और गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है.

इन सभी मामलों में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम, 2006 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. हालांकि, हैरानी की बात यह है कि किसी भी मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. नकली खाद्य पदार्थ का परिवहन करने वाली बसों पर जुर्माना जरूर लगाया गया है.

सूत्रों के मुताबिक, बिहार के बाढ़, वैशाली, बख्तियारपुर, सासाराम और आसपास के इलाकों में नकली पनीर और खोया बनाने का रैकेट सक्रिय है. यह रैकेट झारखंड और बिहार के विभिन्न शहरों में बड़ी मात्रा में नकली पनीर और खोया सप्लाई कर रहा है.

(आईएएनएस)

The post JHARKHAND : नकली पनीर और खोया खपा रहे बिहार के मिलावटखोर, धनबाद में बड़ी खेप जब्त appeared first on Udit Vani.

भिंडी है गर्मी का सुपरफूड, पाचन से लेकर मधुमेह तक जानिए कैसे मदद करती है भिंडी?
नई दिल्ली: भिंडी यानी ‘लेडीज फिंगर’ या ‘ओकरा’—नाम चाहे जो हो, यह हरी और लंबी सब्जी गर्मियों के मौसम के लिए बेहद उपयुक्त मानी जाती है. स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह पोषण का भी खजाना है. इसमें भरपूर फाइबर, विटामिन A और C के अलावा पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे खनिज तत्व भी मौजूद होते हैं. ठंडी तासीर और सुपाच्य गुणों के कारण यह शरीर को गर्मी में ठंडा रखने में मदद करती है.

भिंडी की ऐतिहासिक और वैश्विक अहमियत

अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित 2021 के एक अध्ययन के अनुसार, ओकरा की उत्पत्ति इथियोपिया के आसपास मानी जाती है. इसे 12वीं शताब्दी में मिस्र में उगाया गया और फिर यह मध्य पूर्व व उत्तरी अफ्रीका में फैल गई. आज यह उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों की एक प्रमुख फसल बन चुकी है, जो स्वाद और उपयोगिता दोनों के लिए जानी जाती है.

रसोई से लेकर औद्योगिक उपयोग तक

भिंडी की कोमल फलियों से स्वादिष्ट सब्जी बनाई जाती है, जबकि इसके अर्क का उपयोग सूप और सॉस में गाढ़ापन लाने के लिए किया जाता है. इतना ही नहीं, अचार उद्योग में भी भिंडी का प्रयोग होता है. यह इसकी बहुउपयोगिता को दर्शाता है.

सेहत के लिए लाभकारी

भिंडी पाचनतंत्र को मजबूत बनाती है. इसमें मौजूद फाइबर पेट की समस्याओं जैसे कब्ज, वात और गैस से राहत दिलाते हैं. यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करती है. मधुमेह से ग्रस्त लोगों के लिए भी यह उपयोगी है. इसमें मौजूद ग्लाइसेमिक तत्व ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होता है.

रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी सहायक

भिंडी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं. इसके नियमित सेवन से शरीर को संक्रामक रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है. साथ ही, भिंडी का पानी पीना पेट को ठंडा रखने में मदद करता है.

(IANS)

The post भिंडी है गर्मी का सुपरफूड, पाचन से लेकर मधुमेह तक जानिए कैसे मदद करती है भिंडी? appeared first on Udit Vani.