flood Archives - Udit Vani

JHARKHAND : गंगा के उफान से साहिबगंज में बाढ़ का संकट, शहर के कई मुहल्लों में पानी घुसा, स्कूल दो दिन बंद
उदित वाणी, साहिबगंज : झारखंड के साहिबगंज में गंगा नदी का जलस्तर सोमवार को खतरनाक स्तर पर पहुंच गया. नदी का दियारा इलाका पूरी तरह जलमग्न हो गया है और शहर के कई हिस्सों में पानी घुस आया है. खतरे को देखते हुए साहिबगंज जिला प्रशासन के निर्देश पर 11 और 12 अगस्त को जिला मुख्यालय के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं.

सोमवार सुबह 6 बजे गंगा का जलस्तर 28.62 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 27.25 मीटर से 1 मीटर 37 सेंटीमीटर ऊपर है. यह अब एचएफएल (हाई फ्लड लेवल) की ओर बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा और गहरा गया है. उपायुक्त हेमंत सती ने लोगों से अपील की है कि दियारा क्षेत्र में रहने वाले लोग अपनी और अपने पशुओं की सुरक्षा के लिए तुरंत सुरक्षित स्थानों या राहत शिविरों में पहुंचें. शिविरों में भोजन, पानी और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है. जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 9006963963, 9631155933 और 9065370630 जारी किए हैं.

लोगों से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों व घाटों से दूर रहने, आवश्यक सामान ऊंचाई पर रखने और बहते पानी में पैदल या वाहन से न जाने की सख्त हिदायत दी है. प्रशासन का कहना है कि हर जरूरतमंद तक समय पर राहत पहुंचाने के लिए टीम तैनात है. गंगा के उफान से नगर परिषद के 28 वार्डों में से 11 वार्ड बुरी तरह प्रभावित हैं. लगभग डेढ़ हजार घरों में पानी भर गया है. वार्ड नंबर 13 हबीबपुर और वार्ड नंबर 22 चानन गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हैं.

इसके अलावा वार्ड नंबर 2, 3, 4, 7, 11, 17, 18, 23 और 24 के लोग भी बाढ़ से घिरे हैं. भरतिया कॉलोनी में पानी कमर तक भर जाने से लोग एएमके बड़ी धर्मशाला में शरण ले रहे हैं. यहां 104 कॉलोनियों के निवासी सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए हैं. कई स्कूलों में पानी घुस जाने से पढ़ाई पूरी तरह ठप हो गई है.

साहिबगंज के सिटी मैनेजर बिरेश कुमार ने बताया कि नगर परिषद प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाने और नावों की व्यवस्था करने की दिशा में काम कर रहा है. दियारा क्षेत्र में पशुओं के लिए चारा संकट न हो, इसके लिए साहेबगंज प्रखंड के शंकुतला घाट, रामपुर दियारा (छोटा-बड़ा), और रामपुर टोपरा में बिचाली व कुट्टी वितरित की जा रही है.

(आईएएनएस)

The post JHARKHAND : गंगा के उफान से साहिबगंज में बाढ़ का संकट, शहर के कई मुहल्लों में पानी घुसा, स्कूल दो दिन बंद appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : बाढ़ के कारण निचले इलाकों की बस्तियां डूबी, NDRF ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
उदित वाणी, जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर में पिछले दो दिनों से बाढ़ जैसे हालात हैं. लगातार हो रही बारिश से खरकई और सुवर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. हालात यह है कि नदियों का पानी शहर के निचले इलाकों में घुस आया है.

जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर के इलाकों में स्थित बस्तियां जलमग्न हो गई हैं. कई इलाकों में बाढ़ का पानी कमर तक पहुंच गया है और हालात को बिगड़ता देख प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को तैनात कर दिया है.

इस बीच, एनडीआरएफ, टाटा स्टील और जिला प्रशासन ने मिलकर शनिवार रात तक राहत और बचाव कार्य चलाया. शहर के कदमा, बागबेड़ा, जुगसलाई, सोनारी, मानगो और बिष्टुपुर जैसे इलाकों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई घरों और फ्लैटों में पानी भर गया. ग्रीन पार्क, गणेश वाटिका, आस्था विजय फ्लैट, शास्त्री नगर, रिवर व्यू कॉलोनी, गरीब नवाज कॉलोनी, शिवनगर और अन्य इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए.

मानगो की पुरुलिया रोड और कपाली लिंक रोड पर दो फीट तक पानी बहने लगा, जिस वजह से कई सड़कें बंद करनी पड़ीं. साथ ही दुकानों, गोदामों और रिहायशी क्षेत्रों में भी पानी घुस गया है. टाटा स्टील के गोताखोरों की मदद से फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

वहीं, डीसी कर्ण सत्यार्थी खुद हालात की निगरानी करते रहे. इस दौरान एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू बोट की मदद से लोगों को ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया.

इसके अलावा, प्रशासन ने अस्थायी राहत शिविर भी बनाए हैं.

बता दें कि शहर में बाढ़ की बड़ी वजह लगातार बारिश के साथ-साथ डैम से छोड़ा गया पानी भी है. चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ने पर इसके आठ गेट खोले गए हैं, जिनमें से चार गेट 1.5 मीटर और चार गेट 0.5 मीटर तक खोले गए, जिससे 762.39 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया.

साथ ही डिमना डैम का भी एक फाटक खोला गया, और गालूडीह बराज के सभी 13 गेट खोल दिए गए, जिससे 8218.76 क्यूमेक्स पानी नदी में आया. इन कारणों से सुवर्णरेखा और खरकई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर पहुंच गया. रविवार को बारिश थमने से स्थिति थोड़ी नियंत्रित हुई है, लेकिन खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है.

प्रशासन ने लोगों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है.

(आईएएनएस)

The post Jamshedpur : बाढ़ के कारण निचले इलाकों की बस्तियां डूबी, NDRF ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन appeared first on Udit Vani.

BIHAR में 12 घंटे बारिश, नदियों का जलस्तर बढ़ा, Patna शहर जलमग्न
उदित वाणी, पटना : लगातार 12 घंटे की बारिश के बाद, सोमवार को पटना में भारी जलभराव हो गया, जिससे शहर लगभग थम सा गया. सड़कों से लेकर रेलवे तक, बाढ़ जैसे हालात ने एक बार फिर मानसून की तैयारियों में प्रशासनिक नाकामी को उजागर कर दिया.

डाक बंगला रोड, पटना जंक्शन, बोरिंग रोड, कंकड़बाग कॉलोनी, राजेंद्र नगर और स्टेशन रोड जैसे हाई-प्रोफाइल इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे सड़क और रेल संपर्क दोनों ठप हो गए.

लगातार बारिश के कारण, स्कूल वैन समय पर नहीं पहुंच पाईं और बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाए. सड़कें जलमग्न होने के कारण ऑफिस जाने वाले लोग अपने घरों में ही फंसे रहे.

बच्चों और बुजुर्गों के लिए बाहर निकलना लगभग नामुमकिन हो गया. सड़कें छोटी नदियों जैसी लग रही थीं और पैदल चलने वाले लोग खुले नालों और बिजली के झटके लगने के डर से बेहद सावधानी से चल रहे थे.

राजेंद्र नगर के एक निवासी ने कहा, “हमें बारिश से नहीं, बल्कि पानी के नीचे छिपी चीजों (नालियों, गड्ढों और बिजली के तारों) से डर लगता है. यह प्रकृति का प्रकोप नहीं, बल्कि नागरिकों की लापरवाही है.”

एक यात्री, शैलेश कुमार ने कहा, “हर साल, नगर निगम नालों की सफाई, पंप लगाने और नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का दावा करता है. फिर भी, भारी बारिश के कुछ ही घंटों में, ये दावे हवा हो जाते हैं. बस निराशा और जाम का एहसास ही बचता है.”

मानसून की बाढ़ ने बिहार की कई नदियों का जलस्तर भी बढ़ा दिया है. पटना में दीघा घाट और गांधी घाट, दोनों जगहों पर गंगा नदी खतरे के निशान को पार कर गई है.

दीघा घाट पर, गंगा खतरे के निशान से 13 सेंटीमीटर ऊपर है, जबकि गांधी घाट पर यह 53 सेंटीमीटर ऊपर है, जिससे बाढ़ का पानी दियारा, मनेर, दानापुर, फतुहा, बख्तियारपुर और दनियावां जैसे निचले इलाकों में तेजी से फैल रहा है.

गोपालगंज के डुमरिया घाट में गंडक नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में राज्य के 19 जिलों में भारी बारिश और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है.

सुपौल, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही बिजली और गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी भी दी गई है.

नदियों के उफान पर होने और बारिश जारी रहने के कारण, बिहार में लंबे समय तक मानसून का संकट बना रहेगा.

(आईएएनएस)

The post BIHAR में 12 घंटे बारिश, नदियों का जलस्तर बढ़ा, Patna शहर जलमग्न appeared first on Udit Vani.

Adityapur : जल-जमाव के कारण नाले में तब्दील हुई सड़क
उदित वाणी, आदित्यपुर : लगातार हुई वारिश के कारण आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में अनेक स्थानों पर जल-जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है, जिसके कारण स्थानीय लोगों का आवागमन लगभग ठप्प हो गया है. परिणामस्वरुप स्थानीय लोगों को काफी परेशानियाँ झेलनी पड़ रही है. ताजा मामला आदित्यपुर नगर निगम के वॉर्ड संख्या-35 (कुलुपटाँगा बस्ती) अंतर्गत आदर्श नगर से साईं कॉलोनी जाने वाले रास्ता नाला में तब्दील हो गया है. स्थानीय लोग इसके लिए आदित्यपुर नगर निगम की लापरवाही को जिम्मेवार मान रहे हैं. आदित्यपुर नगर झामुमो के उपाध्यक्ष लालबाबू सरदार ने नगर निगम प्रशासन से इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.

The post Adityapur : जल-जमाव के कारण नाले में तब्दील हुई सड़क appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : खतरे के निशान से ऊपर बह रही है खरकई नदी, स्वर्णरेखा का जल स्तर भी बढ़ा
उदित वाणी, आदित्यपुर : लागतार हो रही वारिश के कारण खरकई नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी हुईं है. वहीं, स्वर्णरेखा नदी का जल स्तर भी तेजी से बढ़ा है. वर्तमान समय में खरकई नदी खतरे के निशान (129.96 मीटर) से ऊपर बह रही है. खरकई नदी के खतरे का स्तर 129 मीटर है. वहीं, स्वर्णरेखा नदी का वर्तमान जल स्तर 120.64 मीटर है, जिसका खतरे का जल स्तर 121.50 मीटर है.

जिला प्रशासन ने नदी किनारे बसे हुए क्षेत्रों, निम्न भूमि वाले मोहल्लों आदि में रहने वालों से विशेष सतर्कता बरतने और आवश्यकता न होने पर जलभराव/नदी के आसपास जाने से बचने की अपील की है. आपातकालीन स्थिति में स्थानीय प्रशासन अथवा आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया जा सकता है.

The post Jamshedpur : खतरे के निशान से ऊपर बह रही है खरकई नदी, स्वर्णरेखा का जल स्तर भी बढ़ा appeared first on Udit Vani.

Rivers Swell Beyond Danger Mark in Jamshedpur: Kharkai Breaches Limit, Subernarekha Rising Rapidly
UditVani, Jamshedpur : A flood alert has been issued for parts of Jamshedpur as water levels in the region’s major rivers—Kharkai and Subernarekha—continue to swell following incessant rainfall over the past couple of days.

Authorities have urged residents living in low-lying and river-adjacent areas to stay alert and take necessary precautions.

According to official data :

Kharkai River, at the Adityapur Bridge monitoring point, has crossed the danger mark, recording a level of 129.96 metres, well above its designated danger level of 129.00 metres.

Subernarekha River, measured at the Mango Bridge site, is approaching critical levels, currently flowing at 120.64 metres, just shy of its danger mark of 121.50 metres.

District administration teams, along with disaster response units, are on high alert.

Vigilance has been intensified along embankments and vulnerable zones. Warning signage, patrolling, and emergency communication systems have been activated.

“People residing in flood-prone localities such as Bagbera, Mango, Shastrinagar, and low-lying areas of Adityapur are requested to remain cautious. Evacuation arrangements are in place if needed,” said a senior official from the District Disaster Management Authority.

With further rainfall forecast for the region, the situation remains fluid.

Authorities have appealed to citizens to stay away from riverbanks, avoid unnecessary travel during heavy rains, and follow official advisories closely.

The post Rivers Swell Beyond Danger Mark in Jamshedpur: Kharkai Breaches Limit, Subernarekha Rising Rapidly appeared first on Udit Vani.

Rising River Alert: Kharkai Crosses Danger Mark, Subernarekha Nearing Critical Level — People Urged to Stay Vigilant
UditVani, Jamshedpur : With continuous rainfall over the past few days, water levels in major rivers of East Singhbhum district have witnessed a significant surge.

Authorities have issued a public alert as the Kharkai river has breached the danger level, while the Subernarekha river is nearing the critical mark.

According to the latest data available this evening.

Kharkai River at Adityapur Bridge Site has crossed the danger level of 129.00 metres, currently flowing at 130.09 metres.

Subernarekha River at Mango Bridge Site is currently flowing at 121.00 metres, just half a metre below its danger level of 121.50 metres.

This sudden rise poses a potential threat to low-lying areas along the riverbanks. The district administration is closely monitoring the situation and has advised residents, especially those living in vulnerable and river-adjacent areas, to remain alert and prepared for any emergency.

The public is strictly advised not to venture near riverbanks, avoid unnecessary travel in flood-prone zones, and follow official updates from the district administration.

Relief and disaster response teams have been kept on standby to address any untoward situation, and coordination is ongoing between departments to ensure timely support and communication.

The post Rising River Alert: Kharkai Crosses Danger Mark, Subernarekha Nearing Critical Level — People Urged to Stay Vigilant appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: बारिश बनी चुनौती, नदियाँ बनीं संकट – स्वर्णरेखा-खरकई खतरे की सीमा के पार
उदित वाणी, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में बीते दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है. जिले की प्रमुख नदियाँ — स्वर्णरेखा और खरकई — अब खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं. जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि ने प्रशासन और आमजन दोनों की चिंता बढ़ा दी है. स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए जिला प्रशासन सतर्कता की स्थिति में है. निचले इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. संभावित बाढ़ और जनहानि से बचाव हेतु जिला आपदा प्रबंधन टीम सक्रिय हो चुकी है.

जनता से अपील: नदी किनारे न जाएं

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में नदियों के किनारे न जाएं. पानी के बढ़ते बहाव को देखते हुए सभी को ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है. विशेषकर बच्चों, वृद्धों और पशुधन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा गया है.

नदियों का वर्तमान जलस्तर — खतरे के पार

स्वर्णरेखा नदी (मानगो पुल स्थल)

खतरे का स्तर: 121.50 मीटर

वर्तमान जलस्तर: 121.60 मीटर

खरकई नदी (आदित्यपुर पुल स्थल)

खतरे का स्तर: 129.00 मीटर

वर्तमान जलस्तर: 130.65 मीटर

खरकई नदी का जलस्तर अपने सामान्य खतरे के स्तर से डेढ़ मीटर से अधिक ऊपर पहुंच चुका है, जबकि स्वर्णरेखा भी चेतावनी के स्तर को पार कर गई है. प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बाढ़ जैसी संभावित आपदा से बचाव के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं. राहत एवं बचाव दलों को तैयार रखा गया है. किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क करने की अपील की गई है.

The post Jamshedpur: बारिश बनी चुनौती, नदियाँ बनीं संकट – स्वर्णरेखा-खरकई खतरे की सीमा के पार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: बारिश बनी आफ़त – गांवों में टूटी ज़िंदगियाँ, विधायक पहुँचे राहत शिविर
उदित वाणी, जमशेदपुर: शनिवार देर रात से हो रही मूसलधार बारिश ने पोटका प्रखंड में भारी तबाही मचाई. जहां एक ओर पांडरशुली स्थित लवकुश इंग्लिश स्कूल के छात्रावास में अचानक बाढ़ जैसे हालात बन गए, वहीं दूसरी ओर कोवाली थाना क्षेत्र के कई गांवों में घर धराशायी हो गए. सैकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं और कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है.

छात्रावास में फंसे 162 बच्चे, छत पर गुजारी रात

शनिवार रात लगभग तीन बजे गुड़रा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा. पानी ने पांडरशुली स्थित लवकुश इंग्लिश स्कूल के छात्रावास को घेर लिया. छात्रावास में रह रहे 162 बच्चे उस समय गहरी नींद में थे. पानी बढ़ता देख बच्चे छत पर चढ़ गए और लगभग पाँच घंटे तक वहां भय के साए में फंसे रहे. स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी. तत्परता दिखाते हुए कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान, मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत और ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. रस्सियों और नावों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित निकालकर पास के सरकारी विद्यालय में पहुँचाया गया.

बोरडीह में बारिश से तबाही, विधायक पहुँचे राहत शिविर

कोवाली थाना क्षेत्र के बोरडीह, चिरुगोड़ा, ढेंगाम और अन्य गाँवों में भारी बारिश ने तबाही मचा दी. बोरडीह में पूर्ण सरदार, गोपाल सरदार, गुरबारी सरदार, मीरु सरदार, दीपक नायक समेत कई ग्रामीणों के कच्चे मकान ढह गए. घटना की जानकारी मिलते ही पोटका विधायक संजीव सरदार मौके पर पहुँचे. उन्होंने प्रभावित घरों का निरीक्षण किया और प्रशासन को राहत कार्य में गति लाने तथा मुआवजा शीघ्र दिलाने का निर्देश दिया. पीड़ितों के लिए मुक्तेश्वर धाम उच्च विद्यालय, हरिणा में राहत शिविर खोला गया, जहां खाद्यान्न, तिरपाल और वस्त्र वितरित किए गए.

राहत शिविर में सुविधाओं का वादा, लापरवाही पर चेतावनी

विधायक संजीव सरदार ने आश्वासन दिया कि जब तक सभी पीड़ितों के घर पुनर्निर्मित नहीं हो जाते, तब तक राहत शिविरों में तीन समय भोजन, दवाइयाँ और अन्य सभी सुविधाएँ सुनिश्चित की जाएंगी. उन्होंने यह भी चेताया कि राहत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. राहत शिविर में हरिणा पंचायत की मुखिया सरस्वती मुर्मू और झामुमो कार्यकर्ता भी उपस्थित थे.

नदी ढीपा में कार बही, पुल-पुलिया पर पानी

गुड़रा नदी के जलस्तर में अत्यधिक वृद्धि के चलते नदी ढीपा गाँव सहित अन्य क्षेत्रों में पुल-पुलियों के ऊपर से पानी बह रहा है. इससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है. नदी ढीपा में पानी के तेज बहाव में एक कार और कई बकरियाँ बह गईं. खड़बांध के प्राथमिक विद्यालय में भी बाढ़ का पानी भर गया है.

प्रशासनिक टीमें सक्रिय, सर्वे और पुनर्वास कार्य जारी

बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, सीओ निकीता बाला, थाना प्रभारी धनंजय पासवान और अन्य अधिकारी लगातार क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं. नुक़सान का आकलन जारी है और पुनर्वास की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है.

The post Jamshedpur: बारिश बनी आफ़त – गांवों में टूटी ज़िंदगियाँ, विधायक पहुँचे राहत शिविर appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: खरकई खतरे के निशान से ऊपर, अलर्ट मोड पर प्रशासन
उदित वाणी, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण स्वर्णरेखा और खरकई नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि देखी जा रही है. दोनों प्रमुख नदियाँ अब अपने खतरे के स्तर के बेहद करीब या उससे ऊपर बह रही हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. जल संसाधन एवं आपदा प्रबंधन इकाई लगातार निगरानी कर रही है. संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है.

जनता से अपील

प्रशासन ने आम लोगों से आग्रह किया है कि वे नदी किनारे जाने से परहेज करें. किसी भी तरह की जनहानि से बचने के लिए सुरक्षित और ऊँचे स्थानों पर शरण लें. विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को नदी क्षेत्र से दूर रखने की सलाह दी गई है.

नदी जलस्तर का आंकलन

स्वर्णरेखा नदी (मानगो पुल स्थल)

खतरे का स्तर: 121.50 मीटर

वर्तमान जलस्तर: 120.38 मीटर

खरकई नदी (आदित्यपुर पुल स्थल)

खतरे का स्तर: 129 मीटर

वर्तमान जलस्तर: 129.09 मीटर

खरकई खतरे के पार, स्वर्णरेखा बस एक कदम पीछे

जहाँ स्वर्णरेखा अभी खतरे के स्तर से थोड़ी नीचे बह रही है, वहीं खरकई नदी पहले ही खतरे के निशान को पार कर चुकी है. यह स्थिति प्रशासन और नागरिकों दोनों के लिए सतर्कता का संकेत है. बाढ़ जैसी आपदा से बचाव के लिए सावधानी ही सबसे बड़ा उपाय है. प्रशासन ने राहत व बचाव दलों को तैनात कर दिया है और नावों व आपातकालीन साधनों की व्यवस्था की जा रही है.

The post Jamshedpur: खरकई खतरे के निशान से ऊपर, अलर्ट मोड पर प्रशासन appeared first on Udit Vani.