flim Archives - Udit Vani

झारखंड में फिल्म विकास की असीम संभावनाएं: गीतकार नवाब आरजू
उदित वाणी जमशेदपुर  : झारखंड में फिल्म विकास की असीम संभावनाएं हैं। यहां न तो प्रतिभा की कमी है और न ही शूटिंग के लिए रमणीक स्थलों की। डिजिटल युग में ओटीटी प्लेटफॉर्म के विस्तार ने नवोदित प्रतिभाओं के लिए प्रतिभा प्रदर्शन का दायरा बढ़ा दिया है। मौजूदा सरकार को अपनी फिल्म पॉलिसी के तहत ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि झारखंड की फिल्मी गतिविधियों से जुड़े फिल्मकारों को एक नई दिशा मिल सके।

ये बातें भारतीय फिल्म जगत के मशहूर गीतकार, पटकथा और संवाद लेखक नवाब आरजू ने अपने झारखंड प्रवास के दौरान कहीं। नवाब आरजू इन दिनों चाईबासा में, अपने एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने आए हुए हैं।

बॉलीवुड में लंबा सफर

नवाब आरजू ने 1982 में बॉलीवुड में कदम रखा। लंबे संघर्ष के बाद उनके शब्दों को सराहना मिली। 90 के दशक में महेश भट्ट की फिल्म साथी का गीत “हुई आंखें नम और ये दिल मुस्कुराया…” हिट होने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

प्रमुख फिल्मों और गीतों का योगदान

नवाब आरजू ने बाज़ीगर, साथी, भाभी, दिल का क्या कसूर, जान तेरे नाम, हकीकत, बाली उमर को सलाम, मुकाबला, आ गले लग जा, मालामाल वीकली, मिस्टर बेचारा, धर्म कर्म और आज़म जैसी हिट फिल्मों के लिए गीत लिखे हैं। इसके साथ ही, उन्होंने अदब से भी गहरा नाता बनाए रखा।

पुरस्कार और सम्मान

2013 में उन्हें हिंदी-उर्दू साहित्य अवॉर्ड कमेटी उत्तर प्रदेश ने उर्दू अदब अवॉर्ड से नवाज़ा। 2014 में नारायणी साहित्य अकादमी ने भी सम्मानित किया। फिल्म लेखन के लिए इंडियन टेली अवार्ड और इंडियन टेलीविज़न अकादमी अवार्ड जैसे कई सम्मान उन्हें मिल चुके हैं।

टीवी जगत में योगदान

नवाब आरजू ने छोटे पर्दे पर भी शानदार काम किया है। हिना, हवाएं, कांच के रिश्ते और कैसे कहूं जैसे धारावाहिकों का लेखन किया। इसके अलावा, सास भी कभी बहू थी, कहानी घर घर की, कसौटी ज़िंदगी की, कुसुम, कुटुंब, कसम से, कुमकुम, कोई अपना सा, बड़े अच्छे लगते हैं, ढाई किलो प्रेम और नागिन जैसे लोकप्रिय टीवी शो के टाइटल ट्रैक भी उनके नाम हैं।

साहित्यिक उपलब्धियां

उनका पहला ग़ज़ल और नज़्मों का संकलन एहसास 2014 में प्रकाशित हुआ था। उनका दूसरा संग्रह सुखन दर्पन नए साल में पाठकों तक पहुंचेगा।

फिलहाल व्यस्तता

नवाब आरजू इस समय फिल्मों और टेलीविज़न की दुनिया में व्यस्त हैं। अपनी लेखन प्रतिभा से उन्होंने बॉलीवुड और टीवी जगत में झारखंड का परचम लहराया है।

The post झारखंड में फिल्म विकास की असीम संभावनाएं: गीतकार नवाब आरजू appeared first on Udit Vani.