firing Archives - Udit Vani

Jamshedpur Crime : छायानगर में चापड़बाजी और फायरिंग कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित छायानगर में हुई सनसनीखेज चापड़बाजी और फायरिंग की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में करण वर्मा (21), निर्भय सिंह उर्फ छोटका (19), संतोष वर्मा उर्फ मुन्ना तथा कुणाल मुंडा उर्फ छिला (23) शामिल हैं, जो सभी छायानगर इलाके के निवासी हैं.

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, तीन चापड़ और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. मामले की जानकारी सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि 31 मार्च की रात अपराधियों ने नंद लोहार उर्फ नंदु कर्मकार पर जानलेवा हमला किया था. चापड़ से वार करने के बाद इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग भी की गई थी.

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी और डीएसपी भोला प्रसाद के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को सीतारामडेरा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया, जब वे बस के जरिए पटना भागने की फिराक में थे.

पुलिस के अनुसार, आरोपी कुणाल मुंडा उर्फ छिला का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. फिलहाल सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है.

The post Jamshedpur Crime : छायानगर में चापड़बाजी और फायरिंग कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Adityapur Crime : संजय इलेक्ट्रॉनिक्स में हुई फायरिंग का नामजद आरोपी प्रकाश पांडेय उर्फ ऋषि गिरफ्तार
उदित वाणी, ​आदित्यपुर : आदित्यपुर पुलिस ने विगत 14 मार्च को चूना भट्टा बस्ती के पास मुख्य मार्ग पर स्थित संजय इलेक्ट्रॉनिक्स नामक दुकान पर हुई फायरिंग के मामले में नामजद कुख्यात आरोपी प्रकाश पांडेय उर्फ ऋषि पांडेय (वास्तु विहार कॉलोनी, आदित्यपुर-02 में साईं कॉलोनी निवासी) को गिरफ्तार किया है, जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. पुलिस के द्वारा उक्त कार्रवाई आदित्यपुर थाना कांड संख्या_77/2026 के मामले में की गई है. बताया जाता है कि पकड़ा गया आरोपी शातिर अपराधी है, जिस पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं. विगत 14 मार्च 2026 की दोपहर करीब 01:40 बजे घटित इस घटना में ‘संजय इलेक्ट्रॉनिक्स’ दुकान पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी. इस दुस्साहसिक घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी. इस मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था.

गिरफ्तार ​आरोपी के विरुद्ध दर्ज हैं कई संगीन

​गिरफ्तार प्रकाश पांडेय का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं:

1) ​आदित्यपुर थाना (2025): लूट और डकैती (धारा 395/412) का मामला।

2) ​आदित्यपुर थाना (2019): मारपीट और रंगदारी (धारा_323/386/427/504) का मामला।

3) ​आदित्यपुर थाना (2019): चोरी और धमकी (धारा 341/323/506/504/379/34) का मामला।

4) ​बिष्टुपुर थाना (2021): हत्या का प्रयास (धारा 307/323/379/34) का मामला.

​छापामारी टीम में आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की, अवर निरीक्षक सतीश वर्णवाल, रमण कुमार विश्वकर्मा, विनोद टुडू और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

The post Adityapur Crime : संजय इलेक्ट्रॉनिक्स में हुई फायरिंग का नामजद आरोपी प्रकाश पांडेय उर्फ ऋषि गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Adityapur Crime : दिनदहाड़े दुकान पर गोलियों की बौछार, बाल-बाल बचा युवक; इलाके में दहशत
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब चूना भट्ठा मुख्य सड़क स्थित संजय इलेक्ट्रॉनिक बैट्री की दुकान पर दो बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना करीब 1:45 बजे की बताई जा रही है. उस समय दुकान पर रवि नामक युवक बैठा हुआ था. अपराधियों ने उसे निशाना बनाकर चार राउंड गोलियां चलाईं, लेकिन संयोगवश वह बाल-बाल बच गया.

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी विनोद तिर्की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने मौके से चार खोखे बरामद किए हैं, जिनमें से एक दुकान के अंदर से मिला है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.

दुकानदार संजय कुमार ने बताया कि यह हमला पुरानी रंजिश का नतीजा है. उनके अनुसार आदित्यपुर-2 निवासी ऋषि ने शुक्रवार रात फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी. उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर को इनवर्टर बनाने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद 9 मार्च को हरिओम नगर में ऋषि, अमन और सानू ने उनके बेटे पर हमला भी किया था, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

The post Adityapur Crime : दिनदहाड़े दुकान पर गोलियों की बौछार, बाल-बाल बचा युवक; इलाके में दहशत appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR CRIME : होली की हुड़दंग में चली गोली, मुख्य आरोपी मुन्ना सिंह गिरफ्तार; देसी कट्टा भी हुआ बरामद
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा मैदान के पास होली के दिन हुई हिंसा और फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मुन्ना सिंह (47) को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है. शुक्रवार को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया.

जानकारी के अनुसार घटना बीते बुधवार (4 मार्च) की है. होली खेलने के दौरान बारीगोड़ा मैदान के पास मुन्ना सिंह और उसके दो बेटों का स्थानीय निवासी उदय कुमार रजक व अन्य ग्रामीणों के साथ विवाद हो गया. शुरुआत में हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. आरोप है कि इसी दौरान मुन्ना सिंह ने अपने बेटों के साथ मिलकर उदय कुमार रजक के साथ मारपीट की और जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी. गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई, हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ.

पीड़ित उदय कुमार रजक की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर मुन्ना सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की. पुलिस अब उसके बेटों की भूमिका की भी जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार मुन्ना सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं.

The post JAMSHEDPUR CRIME : होली की हुड़दंग में चली गोली, मुख्य आरोपी मुन्ना सिंह गिरफ्तार; देसी कट्टा भी हुआ बरामद appeared first on Udit Vani.

दुमका में बस एजेंट को अपराधियों ने गोली मारी, हालत गंभीर
उदित वाणी, दुमका : झारखंड की उपराजधानी दुमका में मंगलवार सुबह अपराधियों ने एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए बस स्टैंड एजेंट अरुण सिंह को गोली मार दी. घटना शहर के हाई-प्रोफाइल इलाके में स्थित डीआईजी कार्यालय के समीप हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरुण सिंह मंगलवार सुबह डीआईजी आवास के पास से गुजर रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली उनकी पीठ में लगी. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अरुण सिंह को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत दुमका सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित मिशन अस्पताल रेफर कर दिया. चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि अरुण सिंह पर यह तीसरा जानलेवा हमला है.

अरुण सिंह बस स्टैंड के अलावा अखबार के भी एजेंट हैं. इससे पहले भी उन पर दो बार हमला हो चुका है, जिनमें एक बार उन्हें गोली लगी थी. एक ही व्यक्ति को बार-बार निशाना बनाए जाने से मामले के पीछे आपसी रंजिश या किसी गहरी साजिश की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी.

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और संभावित हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

(आईएएनएस)

The post दुमका में बस एजेंट को अपराधियों ने गोली मारी, हालत गंभीर appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर में झपट्टा कांड: महिला से सोने की चेन छीनी, दहशत फैलाने को हवाई फायरिंग
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह रोरो रोड पर शनिवार देर शाम पैदल बाजार से घर लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली. वारदात के दौरान आरोपियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग भी की, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में आए और महिला के गले से चेन झपटकर फरार हो गए. गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग सहम गए और कुछ देर के लिए सड़क पर सन्नाटा पसर गया.

सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. महिला ने घटना की लिखित शिकायत दर्ज करा दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है.

The post जमशेदपुर में झपट्टा कांड: महिला से सोने की चेन छीनी, दहशत फैलाने को हवाई फायरिंग appeared first on Udit Vani.

गैंग्स ऑफ वासेपुर के असली फैजल खान के बेटे के ड्राइवर पर चली गोलियां!
उदित वाणी, वासेपुर : रमजान के पहले जुमे की रात तरावीह के दौरान वासेपुर फिर गूंजा गोलियों की आवाज. अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के प्रेरक किरदार फहीम खान के बेटे इकबाल खान के ड्राइवर बबली खान उर्फ हैदर अंसारी पर दो अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर दी. गोली लगने से घायल बबली की हालत गंभीर है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे दुर्गापुर रेफर कर दिया गया. पुलिस इसे फहीम खान और प्रिंस खान के बीच पुरानी रंजिश से जुड़े गैंगवार का हिस्सा मान रही है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, रात करीब 11 बजे तरावीह के समय आसपास लोग जुटे थे. सामने की दुकान के पास दो संदिग्ध युवक खड़े दिखे. संदेह पर पूछताछ शुरू होते ही बबली और एक युवक के बीच कहासुनी व हाथापाई हो गई. गुस्साए हमलावर ने कमर से पिस्तौल निकालकर बबली पर गोली चला दी. गोली लगते ही भगदड़ मच गई और दोनों आरोपी पैदल कलालीबागान की ओर भाग निकले. घायल को तत्काल असर्फी अस्पताल ले जाया गया.

पुलिस ने बरामद किया खोखा, सीसीटीवी फुटेज की जांच तेज

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, भूली थाना प्रभारी अभिनव कुमार समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है. आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें दो संदिग्ध युवक कैद हैं. वासेपुर इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. आरोपियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई. प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है.

फहीम खान और प्रिंस खान के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. बता दें, फहीम खान आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं. वहीं, उनका भांजा प्रिंस खान के खिलाफ इंटरपोल ने रेड एंड ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है. उसके खिलाफ रंगदारी, हत्या और अपहरण के 91 मामले दर्ज हैं. पुलिस लगातार उसके गुर्गों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज रही है. प्रिंस दुबई से बैठकर अभी भी अपराध करवा पुलिस को चुनौती दे रहा है.

The post गैंग्स ऑफ वासेपुर के असली फैजल खान के बेटे के ड्राइवर पर चली गोलियां! appeared first on Udit Vani.

दिनदहाड़े फायरिंग से दहला गोलमुरी, घायल कन्हैया यादव की मौत के बाद थाना घेराव, गिरफ्तारी की तेज मांग
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना में घायल कन्हैया यादव की शाम को मौत हो गई. घटना महेश थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. फायरिंग में गंभीर रूप से घायल कन्हैया यादव को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान बुधवार शाम करीब 7:30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया.

कन्हैया यादव की मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो उठे. परिजनों के साथ गोलमुरी क्षेत्र के स्थानीय लोग और कई जनप्रतिनिधि गोलमुरी थाना पहुंच गए और थाना परिसर का घेराव किया. प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की. स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ.

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी डीएसपी सुनील कुमार चौधरी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला. उन्होंने आक्रोशित लोगों से वार्ता की और आश्वासन दिया कि फायरिंग की घटना में शामिल आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी. डीएसपी के आश्वासन के बाद देर शाम प्रदर्शनकारियों ने थाना परिसर छोड़ दिया.

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच तेज कर दी गई है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश जारी है. घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

The post दिनदहाड़े फायरिंग से दहला गोलमुरी, घायल कन्हैया यादव की मौत के बाद थाना घेराव, गिरफ्तारी की तेज मांग appeared first on Udit Vani.

दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से दहला गोलमुरी, भाजपा ने 24 घंटे के भीतर दोषियों के गिरफ्तारी की मांग की, विधायक पूर्णिमा साहू बोलीं- शहर में अपराधियों का मनोबल चरम पर, पुलिस प्रशासन पूरी तरह विफल
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोलमुरी क्षेत्र अंतर्गत नामदा बस्ती निवासी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा समर्थक कन्हैया यादव की टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) में इलाज के दौरान सांध्यकाल में मौत हो गई. बुधवार सुबह गोलमुरी थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित टीनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टहलने के बाद बैठे रहने के दौरान अज्ञात अपराधियों ने उनके सिर और छाती में गोली मार दी थी. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है. बुधवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, दिनेश कुमार, बिनोद सिंह एवं गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय समेत कई नेता टीएमएच पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू को भी घटना से अवगत कराया गया.

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कन्हैया यादव की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे शहर की गिरती कानून-व्यवस्था का भयावह उदाहरण बताया. उन्होंने एसएसपी से दूरभाष पर बात कर मामले के शीघ्र उद्भेदन, दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की. विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि थाना से कुछ ही दूरी पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर देना इस बात का प्रमाण है कि अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ चुका है. अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से भी पुलिस कोई सबक नहीं ले रही है. उन्होंने यह भी कहा कि जब इंटरपोल की ओर से शहर को आतंकी खतरे के मद्देनजर हाई अलर्ट पर रहने का इनपुट मिला हुआ है, ऐसे समय में शहर के बीचोंबीच हत्या हो जाना और अपराधियों का फरार हो जाना पुलिस की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है. पूर्णिमा साहू ने कहा कि वर्तमान हालात ने आम नागरिकों के मन में भय का वातावरण पैदा कर दिया है. उन्होंने इस जघन्य हत्या में शामिल सभी दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है.

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कन्हैया यादव की दिनदहाड़े हत्या पर जिला प्रशासन और झामुमो-कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि गोलमुरी थाना से कुछ ही दूरी पर गोली मारकर हत्या कर देना साबित करता है कि अपराधियों में पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो-कांग्रेस की सरकार में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और पुलिस प्रशासन राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है. पूरे शहर में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, हत्या, चोरी, छिनतई, और अपहरण की घटनाएं आम हो गई हैं, लेकिन शासन-प्रशासन असहाय दिखाई दे रहा है. जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और कानून-व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो भाजपा सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी. उन्होंने प्रशासन से 24 घंटे के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की.

The post दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से दहला गोलमुरी, भाजपा ने 24 घंटे के भीतर दोषियों के गिरफ्तारी की मांग की, विधायक पूर्णिमा साहू बोलीं- शहर में अपराधियों का मनोबल चरम पर, पुलिस प्रशासन पूरी तरह विफल appeared first on Udit Vani.

Fruit Trader Shot Near Golmuri Police Station, Dies During Treatment at TMH
UditVani, Jamshedpur : In a shocking incident that has sent ripples across the city, fruit trader Kanhaiya Yadav, who was critically injured in a daylight shooting at Namda Basti under Golmuri police station area on Wednesday morning, succumbed to his injuries during treatment at Tata Main Hospital (TMH).

According to eyewitnesses, two unidentified assailants arrived on a motorcycle and opened indiscriminate fire at Yadav.

Nearly five rounds were reportedly fired, leaving him grievously wounded.

The sudden burst of gunfire triggered panic in the locality, with residents scrambling for safety.

The attackers fled the spot immediately after executing the attack.

Notably, the incident occurred barely 50 metres from the Golmuri police station.

Yadav was rushed to TMH in critical condition, where he was undergoing treatment under close medical supervision.

However, despite efforts by doctors, he later died.

Old Rivalry Suspected

Sources indicate that the attack may be linked to a long-standing dispute dating back to 2016 over the presidency of the Tinplate Kali Mandir Committee.

While Billa previously held the post, Yadav later became the committee president.

Investigators suspect that the rivalry stemming from this leadership tussle may have led to the fatal assault.

The names of Billa and Vicky Singh alias Kundi have surfaced in connection with the case, though police have not officially confirmed the involvement of any individual so far. Raids are being conducted to trace the accused.

Investigation Underway

Police personnel reached the spot soon after receiving information and cordoned off the area. CCTV footage from nearby locations is being examined as part of the investigation.

Officials have assured that the culprits will be arrested soon and the case will be solved expeditiously.

Law and Order Under Scrutiny

The brazen killing, carried out in broad daylight and in close proximity to a police station, has raised serious concerns over law and order in the city – particularly at a time when the Model Code of Conduct is in force for civic body elections.

Over the past year, Jamshedpur has witnessed a disturbing rise in criminal activities, including encounters, kidnappings, and daylight shootings.

The open circulation of narcotics and the recent exposure of an illegal arms manufacturing unit have further compounded public anxiety.

The Golmuri shooting once again underscores growing fears that criminals are operating without fear, striking at will even in high-security zones.

The post Fruit Trader Shot Near Golmuri Police Station, Dies During Treatment at TMH appeared first on Udit Vani.