Fireworks Archives - Udit Vani

Jharkhand: पटाखे की दुकान में आग लगने से दो सगे भाई समेत 5 की मौत, मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक
उदित वाणी, गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में सोमवार को एक पटाखे की दुकान में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दुकानदार, दुकान में काम करने वाली महिला कर्मचारी और तीन ग्राहक शामिल हैं, जिनमें दो छोटे बच्चे भी थे. ये दोनों बच्चे सगे भाई थे.

कैसे लगी आग?

पटाखा दुकानदार कुश कुमार द्वारा पटाखा फोड़ने की प्रक्रिया में अचानक बाहर रखे पटाखों में आग लग गई, जिससे पूरी दुकान में तेज लपटें फैल गईं. दुकानदार ने घबराहट में दोनों बच्चों को लेकर दुकान के अंदर भागते हुए शटर गिरा दी, जिससे अंदर मौजूद सभी पांच लोगों की दम घुटने से मौत हो गई.

गढ़वा जिले के रंका प्रखंड में पटाखा दुकान में आग लगने से 5 लोगों की मृत्यु की दुःखद खबर मिली है।

मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। जिला प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 10, 2025

मुख्यमंत्री का शोक संदेश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि गढ़वा के रंका प्रखंड में पटाखा दुकान में आग लगने से पांच लोगों की मौत की खबर मिली है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति की कामना की और शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

जिला प्रशासन की कार्रवाई और जांच

गढ़वा के उपायुक्त शेखर जमुआर ने बताया कि इस घटना में तीन नाबालिग बच्चों सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई है. प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह घटना धुएं के कारण दम घुटने से हुई प्रतीत हो रही है. जिला प्रशासन इस मामले की जांच कर रही है.

पोस्टमार्टम और सरकारी मदद

उपायुक्त ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया है. प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को सरकारी प्रावधान के तहत आर्थिक मदद दी जाएगी. पुलिस अब आग लगने के कारणों की जांच कर रही है.

घटना की समय और स्थान

आज दिन में करीब 11:30 बजे गोदरमाना बाजार के मेन रोड पर वनांचल ग्रामीण बैंक के पास स्थित कुश कुमार की पटाखा दुकान में अचानक आग लग गई. आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई. दुकानदार और राहगीर इधर-उधर भागने लगे.

दमकल की टीम की मदद

घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज से फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची. फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक दुकानदार समेत पांच लोगों की जान जा चुकी थी.

मृतकों के नाम

मृतकों में गोदरमाना निवासी दुकानदार कुश कुमार (46), भंडरिया थाना क्षेत्र के नौका निवासी अजित केसरी (32), रंका के गोदरमाना निवासी भोला केसरी (7), नमन केसरी (9) और दुकान की कर्मचारी सुशीला केरकेट्टा (15) शामिल हैं.

The post Jharkhand: पटाखे की दुकान में आग लगने से दो सगे भाई समेत 5 की मौत, मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: पटाखा बाजार में मंहगाई के मार के बावजूद डिमांड भरपुर
उदित वाणी, जमशेदपुर:  दीपोत्सव पर पटाखों के बजारों के सजने का दौर शुरु होने को है. हालांकि बस्तियों में यह बाजार सज भी चुकी है. प्रशासन के निर्देश पर खुले मैदान में पटाखों की दुकान सजाने के निर्देश के बाद कारोबारी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं. हालांकि महंगाई की मार का असर इस बार पटाखा बजार में दिखना तय है.

कारोबारियों ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष पटाखों की कीमतों में 40 प्रतिशत तक की बढोतरी होगी, बाजार में पांच रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक के पटाखे उपलब्ध हैं. बड़े-बड़े पटाखा संस्थानों के साथ ही शहर के विभिन्ना क्षेत्रों में अपनी दुकान के बाहर स्टाल लगाकर ही कारोबारी पटाखा बेच रहे हैं.

थोक दुकान से ही इस वर्ष पटाखों की कीमतों में बढोतरी हुई है. इसके चलते ही रिटेल में भी इसका असर पडऩा तय है. इस वर्ष बाजार में विदेशी पटाखे बिल्कुल नहीं हैं कारोबारियों द्वारा चाइनीज पटाखों को ना कर दिया है. बताया जा रहा है कि देसी पटाखे, बंदूक ही बाजार में उपलब्ध हैं. कारोबारियों का कहना है कि अभी से पटाखों की बिक्री बढ़ती जा रही है. इसे देखकर इस वर्ष कारोबार में बढ़ोतरी की उम्मीद है

कोरोना काल के दो साल बाद इस बार बाजार सामान्य होने पर पटाखों की कीमत में पिछले साल की तुलना में 25 से 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. जो पटाखे 20 रूपये में खरीदे गए थे उसे इस बार 25 से 30 रूपये की कीमत पर बेचा जा रहा है. पटाखा दुकानों में अभी से ही खरीदारों की भीड़ लगने लगी है.

वहीं ग्रामीण क्षेत्र के दुकानदार शहरी क्षेत्र स्थित पटाखों की होलसेल दुकानों पर पहुंच अपनी दुकान में बिक्री के लिए पटाखों की खरीदारी कर ले जा रहे हैं. दुकानदार भी इस बार अच्छी आमदनी को लेकर उत्साहित हैं.

किसकी क्या कीमत              वर्तमान मूल्य           पिछले वर्ष

बम                                       70 रुपये                 40 रुपये

फुलझड़ी                                30रु.                      20 रुपये

सांप                                      10 रुपये                   6 रुपये

राकेट                                     200 रुपये              150 रुपये

लाइट                                   160 रुपये                  110 रुपये

अनार                                   200 रुपये                 150 रुपये

चकरी                                   130 रुपये                 130 रुपये

आतिशबाजी                          800 रु.                     600 रुपये

बाजार में आ गई बच्चों के लिए अनोखी खिलौना बंदूकें

एक वक्त था जब 5 रुपए की बंदूक और 50 पैसे की पटाखे की लड़ी आती थी. वो दौर अब बीत चुका है. बाजार में तीस रुपए से लेकर 150 रुपए तक के बंदूक मौजूद हैं. इनको इस्तेमाल करना भी आसान है और इनसे बच्चों को नुक्सान पहुंचने की गुंजाइश भी न के बराबर है. सबसे छोटी वाली बंदूक 20 रुपए की है. इसमें लगाने के लिए रील10 रुपए प्रति पैकेट मिल रहा है.

थोड़े से बड़े साइज का बंदूक तकनीकी रुप से बड़ी ही लाजवाब है. इसमें पटाखों का इस्तेमाल नहीं होता लेकिन यह आवाज जबरदस्त करती है. इसके अंदर आप एक बार में एक माचिस की तिल्ली डालें और फायर करें।

बाजार में यह बंदूक केवल 75 से 100 रुपए की है. बच्चों को पटकने वाले पटाखे या हम यूं कहें तो पॉप पटाखे बहुत पसंद होते हैं. यह पटाखा इतना साधारण है कि इसे आराम से घर की बालकनी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. बाजार में इसका पूरा एक डब्बा केवल 200 से 250 रुपए का है. एक डब्बे के अंदर करीब सैकड़ो पटाखे हैं.

माचिस बम का भी बच्चों में बनेगा ट्रेंड

पटाखा मेकर्स ने भी बीच का रास्ता निकाल लिया है. कुछ ऐसे तरीके निकाल लिए जो अच्छा विकल्प साबित हो रहे हैं. माचिस बम एक ऐसा ही अनोखा आविष्कार है. बाजार में इसकी कीमत 100 रुपये प्रति डब्बा है और एक डब्बे में 600 माचिस बम आ रहे हैं.

वहीं वंडर थ्रो नाम का पटाखा भी खूब धमाल मचा रहा है। इसके एक बॉक्स की कीमत 150 रुपए है. मैजिक पॉप्स के नाम से एक पटाखा आया है जिसे जलाने के बाद अलग-अलग किस्म का रंग निकलता है.

बाजार में आमतौर पर मिल रही यह बंदूक बैटरी पर चलती है. जब बच्चे इसका ट्रिगर दबाते हैं तो फायरिंग की आवाज के साथ रंगबिरंगी रौशनी निकलती है. यह रौशनी आपके बच्चों को रोमांच से भर देगी. यह बंदूक करीब 100 से तीन सौ रुपये मे मिल रही है.

पटाखे का गिफ्टपैक भी उपलब्ध

इस बार बाजार में अलग-अलग पटाखा कंपनियों द्वारा गिफ्ट पैक भी उपलब्ध कराया गया ह.ै जिसमें साउंड व लाइट वाले पटाखों की बिक्री बुके बनाकर की जा रही है. गिफ्ट पैक की कीमत एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक है जिसमें बच्चों से लेकर बड़ों के लिए पटाखे हैं. इन पटाखों की पैकिंग में क्यूआरकोड भी जारी किया है, ताकि ग्राहक खुद भी पहचान कर पाएं कि पटाखा इको फ्रेंडली है या नहीं.

The post Jamshedpur: पटाखा बाजार में मंहगाई के मार के बावजूद डिमांड भरपुर appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: दीपावली में इस वर्ष भी खुले में बिकेगा पटाखा, अस्थायी लाइसेंस के लिए 507 ने किया आवेदन
उदित वाणी, जमशेदपुर: विगत वर्षो तरह इस वर्ष भी सुरक्षा को देखते हुए दीपावली से पूर्व खुले में पटाखा बिकेगा. इसके लिए प्रशासन की ओर से सर्वे शुरु कर दिया गया है. थानावार सर्वे कर स्थान चिन्ह्ति किया जाएगा.

माना जा रहा है कि पूर्व के वर्षो में जिन स्थानों पर पटाखा बिका करता था उन्ही स्थानों को इस वर्ष भी पटाखा बेचने के लिए तय किया जाएगा. इस वर्ष कुल 507 लोगों ने अस्थायी लाइसेंस के लिए आवेदन किया है. सारे आवेदन की जांच की जा रही है.

उपायुक्त कार्यालय के सामान्य शाखा में आवेदन को जांचा जा रहा है. पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रशासन ग्रीन पटाखा छोडऩे के लिए लोगों के बीच जागरुकता अभियान चला रहा है. प्रशासन की सलाह है कि लोग ग्रीन पटाखे खरीदें.

इन स्थानों का किया जा रहा सर्वे

साकची आमबगान मैदान,

कदमा का गणेशपूजा मैदान,

बिष्टुपुर जी टाउन मैदान,

मानगो गांधी मैदान

इसके अलावा टेल्को, बागबेड़ा और परसुडीह इलाके के लिए भी स्थल चयन की प्रक्रिया चल रही है.

The post Jamshedpur: दीपावली में इस वर्ष भी खुले में बिकेगा पटाखा, अस्थायी लाइसेंस के लिए 507 ने किया आवेदन appeared first on Udit Vani.