Fertilizer Archives - Udit Vani

National : फर्टिलाइजर की कालाबाजारी और जमाखोरी पर सरकार की बड़ी कार्रवाई; 4 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द किए
उदित वाणी, नई दिल्ली : देश में किसानों को फर्टिलाइजर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चितत करने के लिए सरकार ने खरीफ और चल रहे रबी सीजन 2025-25 (अप्रैल से नवंबर) में एक अभियान चलाकर कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों पर कार्रवाई की है.

सरकार ने बताया कि इस अभियान के दौरान देश में फर्टिलाइजर डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मॉनिटर करने के लिए 3,17,054 निरीक्षण और छापे मारे गए.

केमिकल और फर्टिलाइजर मंत्रालय के मुताबिक, “इन ऑपरेशंस के तहत पूरे देश में कालाबाजारी के लिए 5,119 कारण-बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, जिसके चलते 3,645 लाइसेंसों को निलंबित किया गया है और 418 एफआईआर दर्ज की गई हैं.”

साथ ही, जमाखोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत 667 कारण-बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, जिसमें 202 लाइसेंस रद्द और निलंबित किए गए हैं और 37 एफआईआर दर्ज की गई हैं.

मंत्रालय ने बताया कि डायवर्जन रोकने के लिए, अधिकारियों ने 2,991 कारण बताओ नोटिस जारी किए, 451 लाइसेंस रद्द/निलंबित किए और 92 एफआईआर दर्ज कीं. सभी प्रवर्तन कार्रवाई आवश्यक वस्तु अधिनियम और उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत की गईं, जिससे सख्त अनुपालन और जवाबदेही सुनिश्चित हुई.

उत्तर प्रदेश ने इस अभियान का नेतृत्व किया, जहां 28,273 निरीक्षण किए गए, कालाबाजारी के लिए 1,957 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, 2,730 लाइसेंस रद्द या निलंबित किए गए, साथ ही 157 एफआईआर भी दर्ज की गईं. बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और गुजरात उन अन्य राज्यों में शामिल थे, जिन्होंने मजबूत प्रवर्तन, बड़े पैमाने पर निरीक्षण दल तैनात करने, व्यापक निगरानी और तेज कानूनी कार्रवाई का प्रदर्शन किया.

महाराष्ट्र के अभियान में 42,566 निरीक्षण और डायवर्जन संबंधी उल्लंघनों के लिए 1,000 से अधिक लाइसेंस रद्द किए गए; राजस्थान ने विभिन्न श्रेणियों में व्यापक कार्रवाई के साथ 11,253 निरीक्षण किए, और बिहार ने लगभग 14,000 निरीक्षण किए और 500 से अधिक लाइसेंस निलंबित किए.

इन पहलों ने पीक एग्री सीजन के दौरान अर्टिफिशियल शॉर्टेज और कीमतों में हेराफेरी को रोका. इन सक्रिय और सख्त कदमों ने समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की, बाजार अनुशासन को मजबूत किया और देश के सभी क्षेत्रों में फर्टिलाइजर की उपलब्धता बनाए रखने में मदद की है.

(आईएएनएस)

The post National : फर्टिलाइजर की कालाबाजारी और जमाखोरी पर सरकार की बड़ी कार्रवाई; 4 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द किए appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: स्लैग से खाद बनाएगा TATA STEEL, आदित्यपुर में चालू हुई उत्पादन इकाई
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील के एलायंस एंड वेंचर्स डिवीजन द्वारा एक नए फसल पोषक उत्पाद धुर्वी गोल्ड की उत्पादन सुविधा का उद्घाटन मंगलवार को टाटा स्टील के वीपी (टेक्नोलॉजी एंड न्यू मेटेरियल्स बिजनेस) देवाशीष भट्टाचार्जी ने पासा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अजय कुमार अग्रवाल के साथ संयुक्त रूप से किया. इसकी उत्पादन क्षमता 25,000 टन प्रति वर्ष होगी. इसका व्यावसायिक उत्पादन जल्द शुरू होगा. संयंत्र की स्थापना एक बाहरी प्रसंस्करण एजेंट (ईपीए) के रूप में वर्धन रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा टाटा स्टील से मिली तकनीकी सहायता के साथ की गई है. वर्धन रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड, पासा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सहायक कंपनी है.

स्लैग से बनेगा यह खाद

टाटा स्टील ने बीओएफ स्लैग का उपयोग करके सल्फर से भरपूर पोषक तत्वों के सप्लीमेंट ब्रांडेड “धुर्वी गोल्ड” के निर्माण के लिए एक पेटेंट सस्टेनेबल अपशिष्ट प्रबंधन तकनीक विकसित की है. उत्पाद का मिट्टी की भौतिक-रासायनिक विशेषताओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है जिसके परिणामस्वरूप फसलों में अच्छी वृद्धि, गुणवत्ता और आर्थिक लाभ होता है. उत्पाद में प्राथमिक उर्वरकों के उपयोग को 50 प्रतिशत तक कम करने की क्षमता है, जैसा कि सरकारी अधिकारियों द्वारा किए गए अध्ययनों से संकेत मिलता है.

झारखंड समेत आसपास के राज्यों में बेचा जाएगा

यह उत्पाद वर्तमान में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और महाराष्ट्र राज्यों में बेचा जाएगा. यह उत्पाद किसानों को उनकी कृषि उत्पादकता बढ़ाने में सक्षम बनाता है और मिट्टी को आयरन, सिलिकॉन, कैल्शियम, सल्फर, बोरॉन, मैग्नीशियम, मोलिब्डेनम आदि जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भी समृद्ध करता है.

बीमारियों को रोकने में सहायक

धुर्वी गोल्ड के प्रयोग से फसलों में बीमारियों को रोकने में मदद मिलती है तथा  पौधों में क्लोरोफिल की मात्रा बढ़ती है. यह मिट्टी को सिलिकॉन प्रदान करता है, मिट्टी का पीएच 7 तक बनाए रखने के अलावा फसलों की उपज 15 प्रतिशत से 60 प्रतिशत तक बढ़ती है.

The post Jamshedpur: स्लैग से खाद बनाएगा TATA STEEL, आदित्यपुर में चालू हुई उत्पादन इकाई appeared first on Udit Vani.