extortion Archives - Udit Vani

JAMSHEDPUR CRIME : सबीना कॉलोनी से रंगदारी की साजिश नाकाम, आठ आरोपी गिरफ्तार; हथियार, मोबाइल और स्कॉर्पियो कनेक्शन पर पुलिस की गहन जांच जारी
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित सबीना कॉलोनी से रंगदारी की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों से पुलिस की पूछताछ दूसरे दिन भी जारी रही. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने किसी बाहरी व्यक्ति या बड़े गिरोह की संलिप्तता से इनकार किया है. उनका कहना है कि वे केवल आपस में बैठे थे और किसी संगठित आपराधिक नेटवर्क का हिस्सा नहीं हैं.

गिरफ्तार आरोपियों—मोहम्मद जीशान, जिशु शेख, हनुमान शेख, फैज मोहम्मद, चांद शेख, शुभम कोहली, मोहम्मद जुनेद और राजा परवेज आलम—के खिलाफ गोलमुरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने यह भी दावा किया कि बरामद हथियारों और जब्त स्कॉर्पियो वाहन के पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका नहीं है.

हालांकि पुलिस ने आरोपियों के दावों पर पूरी तरह भरोसा नहीं जताया है. जांच अधिकारियों का मानना है कि इतनी संख्या में हथियारों की मौजूदगी और स्कॉर्पियो जैसे वाहन का इस्तेमाल महज संयोग नहीं हो सकता. इस पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच को और विस्तारित कर दिया गया है.

छापेमारी के दौरान जब्त किए गए आठ मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है. कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और चैट हिस्ट्री के विश्लेषण से यह पता लगाया जाएगा कि आरोपियों का संपर्क किन लोगों से था और क्या किसी रंगदारी नेटवर्क के तार जुड़े हैं. पुलिस को उम्मीद है कि डिजिटल साक्ष्य से कई अहम सुराग मिल सकते हैं.

मौके से जब्त स्कॉर्पियो वाहन के मालिक से भी पूछताछ की जा रही है. वाहन किस उद्देश्य से लाया गया था और उसका संभावित उपयोग क्या था, इसकी जांच जारी है. साथ ही आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं.

फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि शहर में रंगदारी और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

The post JAMSHEDPUR CRIME : सबीना कॉलोनी से रंगदारी की साजिश नाकाम, आठ आरोपी गिरफ्तार; हथियार, मोबाइल और स्कॉर्पियो कनेक्शन पर पुलिस की गहन जांच जारी appeared first on Udit Vani.

व्यवसायी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों के साथ गिरफ्तार
उदित वाणी, डालटनगंज : खाड़ी देश में बैठकर झारखंड में खौफ और अपराध का नेटवर्क चला रहे कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने के मामले में मेदिनीनगर (पलामू) जिला पुलिस के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों ने प्रिंस खान के नाम से वाट्सएप वॉयस मैसेज भेजकर शहर के ज्वेलरी प्रतिष्ठान गोल्ड हाउस के मालिक रंजीत सोनी से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी.

पलामू की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि मेदिनीनगर में यह पहला मामला है, जिसमें प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगी गई है. पीड़ित व्यवसायी ने 21 दिसंबर को शहर थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया.

एसपी ने बताया कि 25 दिसंबर की रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कांग्रेस भवन के समीप नगर निगम के निर्माणाधीन भवन में छापेमारी की. इस दौरान दो युवकों मो. नाजीम और मुर्तजा अंसारी को हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपी शहर थाना क्षेत्र के पहाड़ी मोहल्ला के रहने वाले हैं. छापेमारी के दौरान एक वैगनआर कार भी बरामद की गई है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि मो. नाजीम करीब सात महीने पहले इसी ज्वेलरी दुकान से आभूषण खरीद चुका था, जिससे उसे दुकान की गतिविधियों और स्थिति की पूरी जानकारी थी. बरामद कार मो. नाजीम के पिता के नाम पर पंजीकृत पाई गई है. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लगातार दुकान की रेकी कर रहे थे. दो दिन पहले उन्होंने दुकान का वीडियो बनाकर गैंगस्टर प्रिंस खान को भेजा था. फायरिंग कर दहशत फैलाने के लिए 22 दिसंबर को मो. नाजीम के खाते में 24 हजार रुपये भेजे गए थे.

आरोपियों की योजना गुरुवार को दुकान के पास फायरिंग करने की थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने बताया कि मो. नाजीम का आपराधिक इतिहास भी रहा है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन, लोहे का पाइप, ज्वेलरी दुकान की पर्ची, एक कार और एक बाइक बरामद की गई है.

(आईएएनएस)

The post व्यवसायी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों के साथ गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : साकची ठाकुरबाड़ी रोड निवासी से वाट्सएप पर 50 हजार की रंगदारी, दो के खिलाफ मामला दर्ज
उदित वाणी जमशेदपुर : साकची थाना अंतर्गत ठाकुरबाड़ी रोड निवासी विवेक चौधरी को बीते 26 अगस्त की सुबह अज्ञात लोगों ने उनके वाट्सएप पर गाली-गलौज करते हुए 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। विवेक ने तत्काल साकची थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को 4 मिनट का पूरा डिटेल सौंपा है, जिसमें 7:45 से 7:48 बजे के बीच की सभी आपत्तिजनक बातें दर्ज हैं।

वादी विवेक चौधरी ने अपनी शिकायत में मोबाइल नंबर 9142301824 (सनी अग्रवाल) और 8777541524 के धारकों समेत अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया है। आरोप है कि इन मोबाइल नंबरों से उन्हें लगातार अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए धमकाया गया और 50 हजार रुपये नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई।

साकची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों मोबाइल नंबरों की लोकेशन व उपयोगकर्ताओं की पहचान निकालने में जुटी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि विवेक चौधरी और आरोपियों के बीच पहले से कोई विवाद रहा है या फिर यह पूरी तरह रंगदारी वसूली का मामला है।

फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है, जिसमें रंगदारी मांगने का कारण, आरोपियों का आपसी संबंध और धमकी देने के पीछे की मंशा प्रमुख है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जा सकेगा।

The post Jamshedpur : साकची ठाकुरबाड़ी रोड निवासी से वाट्सएप पर 50 हजार की रंगदारी, दो के खिलाफ मामला दर्ज appeared first on Udit Vani.

Jharkhand: पुल निर्माण कंपनी से लेवी वसूली की साजिश, दो पूर्व नक्सली गिरफ्तार
रांची: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में पुल निर्माण कर रही एक कंपनी से माओवादी संगठन के नाम पर लेवी मांगने के मामले में पुलिस ने दो पूर्व नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि ठेकेदार से अवैध वसूली के इरादे से यह साजिश रची गई थी. इस मामले में अभी चार आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है.

पुलिस अधीक्षक ने खोला मामला

रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने कंपनी के एक मुंशी के साथ मिलकर यह योजना बनाई थी. ठेकेदार द्वारा मांग पूरी नहीं किए जाने पर उन्होंने दबाव बनाने के लिए माओवादी संगठन के नाम का इस्तेमाल किया.

प्राथमिकी से टेक्निकल सेल तक की कार्रवाई

यह मामला 22 मई को नामकुम थाना में दर्ज किया गया था. पुलिस की टेक्निकल सेल की सहायता से जांच को गति मिली और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

पूर्व नक्सलियों की संलिप्तता पर उठे सवाल

गिरफ्तार दोनों आरोपी पूर्व में नक्सल गतिविधियों में शामिल रह चुके हैं. ऐसे में यह मामला सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गया है कि पूर्व उग्रवादी किस तरह पुनः संगठित होकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं.

विकास कार्यों में बाधा का प्रयास

यह घटना एक बार फिर यह दर्शाती है कि किस प्रकार राज्य के दूरस्थ इलाकों में विकास कार्यों को बाधित करने की साजिशें अब भी जारी हैं. पुलिस की सक्रियता ने जहां एक बड़ी साजिश को समय रहते रोक दिया, वहीं इसने निर्माण कंपनियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है.

अब आगे क्या?

पुलिस का कहना है कि जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. इस कार्रवाई के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि राज्य में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

The post Jharkhand: पुल निर्माण कंपनी से लेवी वसूली की साजिश, दो पूर्व नक्सली गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Saraikela: सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक से रंगदारी मामले का पर्दाफाश, 24 घंटे में तीन गिरफ्तार
उदित वाणी, कांड्रा: राजनगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक से रंगदारी की मांग की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इस गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी कौन हैं?

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान फिरदौस आलम, शेख सैदुल और मोहम्मद जाजिब के रूप में हुई है। तीनों पर आरोप है कि इन्होंने प्रधानाध्यापक को डराने-धमकाने के लिए लगातार फोन कॉल किए और पैसे की मांग की।

तकनीक के सहारे पुलिस की सफलता

पुलिस ने तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर 24 घंटे के भीतर आरोपियों का पता लगा लिया। उनके पास से तीन मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए, जिनका उपयोग रंगदारी मांगने के लिए किया गया था।

छापेमारी दल की सक्रियता

इस कार्रवाई को सफल बनाने में कई वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका रही। छापेमारी दल में शामिल थे:

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया

पुलिस निरीक्षक नितिन कुमार सिंह (सरायकेला अंचल)

राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार

पुलिस अवर निरीक्षक सुभाष चंद्र शर्मा

क्षेत्रवासियों में सुरक्षा की भावना

इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की तत्परता का भरोसा बढ़ा है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस इसी प्रकार सक्रियता दिखाती रही, तो असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाया जा सकेगा।

The post Saraikela: सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक से रंगदारी मामले का पर्दाफाश,  24 घंटे में तीन गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस ने रंगदारी व फायरिंग कांड का किया खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर के पुलिस ने स्क्रैप कारोबारी से रंगदारी मांगने और विरोध करने पर फायरिंग करने के मामले का उद्भेदन करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार अपराधियों में उलीडीह थाना क्षेत्र के रुपेश दुबे उर्फ राहुल (26), एमजीएम हिलव्यू कॉलोनी के शांतनु कुमार (24) और उलीडीह रिपीट कॉलोनी निवासी नंदलाल सिंह उर्फ बंटी (20) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, तीन देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

इस कांड का खुलासा करते हुए जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि उलीडीह थाना क्षेत्र के एक स्क्रैप कारोबारी से इन अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी नहीं मिलने पर आरोपियों ने कारोबारी की दुकान पर फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए उलीडीह थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया। एसएसपी ने यह भी बताया कि तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं।

फिलहाल, पुलिस ने सभी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की छानबीन जारी है।

The post Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस ने रंगदारी व फायरिंग कांड का किया खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Chandil: रंगदारी मांगने के मामले में JLKM के केंद्रीय सचिव का बड़ा बयान, कहा – प्रमाणित कर दिखाएं तो राजनीति से संन्यास लूंगा
उदित वाणी, चांडिल: चांडिल अनुमंडल के नीमडीह प्रखंड स्थित लावा गांव के गोल्ड माइन्स से रंगदारी मांगने के मामले में जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव गोपेश महतो ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर रंगदारी मांगने को लेकर जो भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं, वे केवल उनकी राजनीतिक छवि को धूमिल करने की साजिश हैं. गोपेश महतो ने यह भी कहा कि यदि कोई इस रंगदारी की मांग को प्रमाणित कर दे, तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे. यह बयान उन्होंने गुरुवार को घोड़ालिंग स्थित जेएलकेएम के ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय प्रधान कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया.

राजनीतिक साजिश का आरोप

गोपेश महतो ने इस आरोप को राजनीतिक साजिश करार दिया और कहा कि इस प्रकार की अफवाहें फैलाकर उनके विरोधी उनके राजनीतिक कद को घटाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि गोल्ड माइन्स के समीप पिछले कुछ दिनों से ग्रामीण ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इस मुद्दे पर राजनीतिक दलों के नेताओं की कोई प्रतिक्रिया नहीं आ रही. उनका केवल यह उद्देश्य है कि दूसरों द्वारा ग्रामीणों के हित में किए गए कार्यों की आलोचना की जाए, लेकिन समाधान की दिशा में कोई प्रयास न किया जाए.

गोल्ड माइन्स द्वारा गांव के उत्थान में अनदेखी

गोपेश महतो ने यह भी बताया कि गोल्ड माइन्स की गाड़ियाँ रैयती जमीन से होकर आती-जाती हैं, लेकिन अब तक गोल्ड माइन्स ने गांव के उत्थान के लिए कोई विशेष कदम नहीं उठाया है. उन्होंने स्थानीय प्रशासन के रवैये को भी पक्षपाती बताया और कहा कि प्रशासन ने इस मामले में निष्पक्ष तरीके से कार्य नहीं किया.

अंचल अधिकारी का बयान

नीमडीह अंचल अधिकारी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि गोल्ड माइन्स के मजदूर और प्रबंधन के बीच वार्ता का अभाव था, जिसके चलते मजदूर धरने पर बैठे थे. जैसे ही प्रशासन को इस धरने की जानकारी मिली, वार्ता की पहल की गई और सभी को नीमडीह अंचल कार्यालय बुलाया गया, लेकिन इस प्रयास के बावजूद कोई भी मजदूर वहां नहीं पहुंचा.

The post Chandil: रंगदारी मांगने के मामले में JLKM के केंद्रीय सचिव का बड़ा बयान, कहा – प्रमाणित कर दिखाएं तो राजनीति से संन्यास लूंगा appeared first on Udit Vani.

Adityapur: प्रॉपर्टी डीलिंग के मामले में रंगदारी की शिकायत, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
उदित वाणी, आदित्यपुर: आदित्यपुर के कल्पनापुरी कॉलोनी निवासी नीतेश कुमार सिंह उर्फ चुलबुल ने आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें उन्होंने प्रॉपर्टी डीलिंग के मामले में आदित्यपुर-02 के मार्ग संख्या-19 निवासी रघुनाथ राय उर्फ झमालु पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. शिकायत के अनुसार, नीतेश कुमार सिंह ने आदित्यपुर-02 के मार्ग संख्या-17 में स्थित अपना घर बेचकर कल्पनापुरी में नया घर खरीदा है.

कमीशन के लिए धमकियां और गालियां

शिकायत के अनुसार, रघुनाथ राय उर्फ झमालु उस घर की बिक्री कराने के एवज में अपना कमीशन मांग रहा है. नीतेश ने आरोप लगाया कि कमीशन न देने पर झमालु उन्हें गालियाँ देता है और जान से मारने की धमकी भी देता है. इस मामले में अब पुलिस ने कार्रवाई की दिशा में कदम बढ़ाया है.

The post Adityapur: प्रॉपर्टी डीलिंग के मामले में रंगदारी की शिकायत, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: कदमा पुलिस ने रंगदारी मामले में अपराधी को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
उदित वाणी, जमशेदपुर: कदमा थाना पुलिसने रंगदारी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान बंटी गुहा के रूप में हुई है, जो परसुडीह थाना अंतर्गत गोलपहाड़ी पुआल टाल का निवासी है. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

एसएसपी किशोर कौशल ने दी जानकारी

इस मामले पर जानकारी देते हुए जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि बंटी गुहा जेल में बंद एक अपराधी के नाम पर शहर के कारोबारियों से रंगदारी वसूलने का काम कर रहा था. उस पर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आधा दर्जन से अधिक आपराधिकमामले दर्ज हैं.

अवैध हथियार और मोबाइल बरामद

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने बंटी के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया. एसएसपी ने बताया कि आरोपी कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर में छिपा हुआ था. गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

छापेमारी में हुई गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए नदी किनारे छापेमारी की, जहां से बंटी गुहा को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस की सख्त कार्रवाई

एसपी ने बताया कि इस प्रकार के अपराधों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है. अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.

शहर के लोगों से अपील

पुलिस ने शहर के निवासियों और व्यापारियों से अपील की है कि अगर किसी प्रकार की रंगदारी या धमकी का सामना हो रहा हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी.

The post Jamshedpur: कदमा पुलिस ने रंगदारी मामले में अपराधी को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद appeared first on Udit Vani.