Exploitation Archives - Udit Vani

RANCHI : यौन शोषण के आरोपी ट्रेनी DSP को हेमंत सरकार ने किया सस्पेंड
उदित वाणी, रांची : शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने व होटलों में प्रवेश के लिए फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करने के आरोपी लोहरदगा के प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार सिंह को राज्य सरकार द्वारा निलंबित कर दिया गया. उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी चलेगी. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय डीआईजी रांची के कार्यालय में होगा. इस अवधि में उन्हें सिर्फ जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा. गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. जिसमें बताया गया कि एक युवती ने ईमेल के माध्यम से आरोपी प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार सिंह के विरुद्ध उक्त शिकायत की थी.

इस शिकायत की जांच झारखंड पुलिस की एडीजी प्रशिक्षण सह अधुनिकीकरण द्वारा की गई. जांच में आरोपों को सत्य पाया गया. यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी प्रशिक्षु डीएसपी ने शिकायतकर्ता पर शिकायत वापस लेने तथा साक्ष्य मिटाने के लिए दबाव भी बनाया. एडीजी ने जांच में उनके कृत्य को निंदनीय माना और अपनी जांच रिपोर्ट में कहा कि डीएसपी ने अपने पद की गरिमा को भी धूमिल किया है और गृह विभाग द्वारा झारखंड सरकारी सेवक वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियमावली 2016 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया.

The post RANCHI : यौन शोषण के आरोपी ट्रेनी DSP को हेमंत सरकार ने किया सस्पेंड appeared first on Udit Vani.

Ghatshila : तलाकशुदा अफसाना खातून को पूर्व पति ने जबरन उठाया
उदित वाणी, घाटशिला : मऊभंडार ओपी क्षेत्र के दाहीगोड़ा स्थित पांचपांडव मुहल्ले में गुरुवार को एक तलाकशुदा महिला को जबरन उठा ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता की मां ने इस संबंध में अपने पूर्व दामाद और अन्य के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

पूर्व पति पर जबरन ले जाने का आरोप

पांचपांडव मुहल्ला निवासी आरसरुन बीबी ने आरोप लगाया है कि उसकी तलाकशुदा बेटी अफसाना खातून को गुरुवार सुबह पुरुलिया निवासी शेख मुजीबुर जबरन उठाकर ले गया. जब आरसरुन ने विरोध किया, तो मुजीबुर ने उसके साथ भी मारपीट की.

घटना के बाद आरसरुन ने तुरंत गोपालपुर पंचायत की मुखिया शांखी हांसदा को सूचना दी. मुखिया प्रतिनिधि सुखलाल हांसदा मौके पर पहुंचे और पीड़िता से पूरी जानकारी ली.

पुलिस में शिकायत, एक व्यक्ति हिरासत में

आरसरुन बीबी ने मऊभंडार ओपी में पूर्व दामाद शेख मुजीबुर के अलावा चार से पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि आरोपी के जीजा अब्दुल मन्नान और बहन मेमपूरी भी पांचपांडव मुहल्ले में ही रहते हैं. संभव है कि उनसे पूछताछ से घटना की कड़ियां खुलें.

पुलिस ने अब्दुल मन्नान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. समाचार लिखे जाने तक मामले की जांच जारी थी.

15 दिन पहले बच्चों को छोड़कर मायके लौटी थी अफसाना

आरसरुन बीबी ने बताया कि अफसाना करीब 15 दिन पहले अपने दो बच्चों को ससुराल में छोड़कर मायके लौट आई थी. उसका पति शेख मुजीबुर उसे मोबाइल पर तीन तलाक दे चुका था. चार साल पहले अफसाना की शादी पुरुलिया निवासी मुजीबुर से हुई थी.

अब अचानक पूर्व पति द्वारा उसे जबरन उठाकर ले जाना बेहद चिंताजनक है. मां को आशंका है कि बेटी के साथ कुछ अनहोनी भी हो सकती है.

अब सवाल यह उठता है – क्या तलाक के बाद भी सुरक्षित नहीं महिलाएं?

इस घटना ने महिला सुरक्षा और तीन तलाक के प्रभावशीलता पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या एक तलाकशुदा महिला को उसका पूर्व पति इस तरह जबरन उठा सकता है? पुलिस की अगली कार्रवाई पर अब पूरे इलाके की नजर है.

The post Ghatshila : तलाकशुदा अफसाना खातून को पूर्व पति ने जबरन उठाया appeared first on Udit Vani.

Kolabira : संविदा पर नौकरी का लालच देकर युवती के साथ यौनाचार
उदित वाणी, कोलाबीरा : बिजली विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने के नाम पर एक जेइइ द्वारा 18 वर्षीय युवती के साथ यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर पीड़िता ने गम्हरिया थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने व न्याय दिलाने की मांग की. आवेदन में युवती ने बताया कि 13 जनवरी को वह अपने मित्र के साथ गम्हरिया स्थित एक मैरिज हॉल में गयी थी. वहां उसकी मुलाकात उक्त युवक से हुई, जिसने अपने आप को सरायकेला बिजली विभाग का जेइइ बताया. इस दौरान युवती ने जब कहा कि मुझे भी नौकरी की तलाश है. तब युवक ने उसे बिजली विभाग में संविदा पर नौकरी दिलवाने की बात कही.

इसके बाद दोनों ने एक दूसरे का नम्बर आदान-प्रदान किया. इसके बाद युवक ने 28 जनवरी को फोन कर गम्हरिया स्थित एक होटल में बुलाया. वहां पहुंचने पर मुझे कमरे में ले जाकर जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया. इसका विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दिया. इसके बाद जबरन संबंध बनाकर विडियो भी बनाया. साथ ही किसी को बताने पर अश्लील विडिओ को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी भी दी. इसके बाद लगातार धमकी देने लगा. कुछ दिन बाद उसके द्वारा शादी करने की बात कही गयी. जब मैने शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी तो वह मुकर गया.

इसके बाद युवती अपने मित्र के साथ 21 फरवरी को साकची महिला थाना पहुंच इसकी शिकायत की. इस दौरान पुलिस ने उसे थाना बुलाकर पीआर बोंड भरवाकर छोड़ दिया गया. इसके बाद जब वह न्याय के लिए गम्हरिया थाना पहुंची तो गेट के पास युवक द्वारा कार से धक्का देकर घायल कर दिया गया. मामले को लेकर युवती ने गम्हरिया थाना में लिखित देकर न्याय दिलाने व कार्रवाई करने की गुहार लगायी. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

The post Kolabira : संविदा पर नौकरी का लालच देकर युवती के साथ यौनाचार appeared first on Udit Vani.

Kandra: शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार
उदित वाणी, कांड्रा: राजनगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने और उसका अश्लील फोटो एवं वीडियो वायरल करने के आरोप में प्रदोस शेटी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी प्रदोस शेटी उड़ीसा राज्य के मयूरभंज जिले के गम्हरिया गांव का निवासी है. पुलिस ने आरोपी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

पीड़िता ने दर्ज कराया मामला

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस इंस्पेक्टर शम्भू प्रसाद गुप्ता और थाना प्रभारी चंचल कुमार ने बताया कि राजनगर की एक युवती ने 22 मार्च को पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी प्रदोस शेटी ने शादी का झांसा देकर उसे बार-बार यौन शोषण का शिकार बनाया और बाद में उसकी अश्लील फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की

घटना के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक ने त्वरित संज्ञान लेते हुए एक छापेमारी टीम का गठन किया. इस टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापे मारे, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

छापेमारी दल में शामिल सदस्य

छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला अंचल के पुलिस निरीक्षक शम्भू प्रसाद गुप्ता, राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार, एएसआई शिवनाथ सरदार और राजनगर थाना के सशस्त्र बल की अहम भूमिका रही.

The post Kandra: शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

अजय कन्स्ट्रक्सन के उपर ठीका मजदूरों का शोषण करने का आरोप
उदित वाणी, आदित्यपुर: अजय कन्स्ट्रक्शन के माध्यम से टिस्को ग्रोथ शॉप में कार्यरत ठेका मजदूरों ने कंपनी पर शोषण का आरोप लगाया है. मजदूरों का कहना है कि काम पूरा होने के बावजूद 26 दिन का अंतिम भुगतान अब तक नहीं किया गया है.

इंटक जिलाध्यक्ष से लगाई गुहार

इस संबंध में कुल 16 ठेका मजदूरों ने इंटक जिलाध्यक्ष के.पी. तिवारी से मुलाकात की. उन्होंने तिवारी से अनुरोध किया कि संबंधित एजेंसी से उनकी 26 दिन की मजदूरी दिलाने में सहयोग करें.

क्या मिलेगा मजदूरों को उनका हक?

मजदूरों की शिकायत के बाद अब यह देखना होगा कि प्रशासन और संबंधित एजेंसी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं. क्या ठेका मजदूरों को उनका बकाया भुगतान मिलेगा, या मामला यूं ही लंबित रहेगा?

The post अजय कन्स्ट्रक्सन के उपर ठीका मजदूरों का शोषण करने का आरोप appeared first on Udit Vani.

प्रेशर कुकर के फटने से युवक हुआ घायल, एमजीएम में चल रहा है इलाज
उदित वाणी जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक घर में कुकर पर खाना बन रहा था. इस बीच घर के लोग कुकर से सिटी बजने की प्रतीक्षा में बैठे हुये थे. इस बीच सिटी तो नहीं बजी लेकिन कुकर जरूर ब्लास्ट कर दिया. घटना में एक व्यक्ति का चेहरा झुलस गया है और एक हाथ पर भी गंभीर चोटें आयी है. घटना गोलमुरी थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी लाइन नंबर एक निवासी करण सिंह बुधराजा के घर की है. करन सिंह सोमवार की दोपहर अपने घर पर थे और कुकर में सब्जी बना रहे थे. सब्जी बनते समय ही कुकर ब्लास्ट कर गया. घटना के बाद करण सिंह को परिवार के लोग इलाज कराने के लिए एमजीएम अस्पताल में लेकर पहुंचे हुए हैं. यहां पर उनका इलाज चल रहा है.http://uditvani.in

The post प्रेशर कुकर के फटने से युवक हुआ घायल, एमजीएम में चल रहा है इलाज appeared first on Udit Vani.

दवा उद्योग में शोषण के खिलाफ सेल्स रिप्रेजेंटेटिव ने दिया धरना
उदित वाणी जमशेदपुर : दवा उद्योग में सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ मंगलवार को बिहार झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष घरना प्रदर्शन किया. यूनियन मंगलवार को अखिल भारतीय विरोध दिवस के रुप मे मना रहा है. आज के धरना प्रदर्शन में बीएसएसआर यूनियन जमशेदपुर के करीब 300 सदस्यों ने इसमें हिस्सा लिया जिसमें नौकरी खो चुके कई लोग परिवार के साथ शामिल हुए और नारेबाजी कर विरोध जताया. बाद में उन्होंने केंद्रीय श्रम मंत्री को संबोधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा. इस कार्यक्रम की अगुवाई सचिव विनय कुमार और अध्यक्ष पीआर गुप्ता ने किया.

The post दवा उद्योग में शोषण के खिलाफ सेल्स रिप्रेजेंटेटिव ने दिया धरना appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: टाटा स्टील ने कंपनी के अंदर होने वाले शोषण और प्रताड़ना को लेकर बनाई कमेटी, शिकायत सही पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई
उदित वाणी,जमशेदपुर:  टाटा स्टील ने अपने सभी लोकेशनों में समानता, विविधता और समग्रता लाने के लिए सख्त कदम उठाने का फैसला लिया है. कंपनी में काम करने वाले किसी भी कर्मचारियों के साथ भेदभाव, शोषण और किसी भी तरह की प्रताड़ना की शिकायत साबित होने के बाद प्रबंधन, कंपनी की पोश (प्रिवेन्शन ऑफ सेक्सुअल हारासमेंट एट वर्कप्लेस) पोलिसी के तहत सख्त कार्रवाई करेगा.

इस बारे में टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेन्द्रन की ओर से जारी सर्कुलर में साफ कहा गया है कि कंपनी के अंदर किसी भी तरह के शोषण और प्रताड़ना की शिकायत मिलने के बाद उसकी डोमेस्टिक इन्क्वारी होगी और जांच में दोषी पाए जाने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा.

इसे लेकर कंपनी ने इंटर्नल कमेटी बनाई है ताकि ऐसी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई हो सके. कंपनी के मैनपावर में अब महिलाओं के साथ ही ट्रांसजेंडर और दिव्यांग भी शामिल किया जा रहा है. यही नहीं यह कमेटी एड्स रोगियों के साथ होने वाले भेदभाव को भी देखेगी और उनके साथ होने वाले किसी भी तरह के भेदभाव के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी.

2025 तक टाटा स्टील का लक्ष्य है कि उसके 25 फीसदी मैनवपावर महिलाएं हो. उल्लेखनीय है कि महिलाओं की संख्या बढ़ने के साथ ही शोषण और प्रताड़ना के मामले बढ़ने को लेकर कंपनी ने यह तैयारी की है.

जानिए किस लोकेशंस पर कौन है इंटर्नल कमेटी में

नाम                                लोकेशंस

1.झरिया                     आरूषि गुप्ता

2.हल्दिया                  अविक चटर्जी

3.जमशेदपुर              चित्रा शर्मा

4.सीआरसी                कालका दत्ता

5. मुंबई                     मालिनी गुप्ता

6.टीएसएम खोपोली   निखिल कुजूर

7.शाहिबाबाद              निशा अनिल सेठ

8.कोलकाता               राहुल लाल

9.अंगुल                     रोहित कुमार

10.वेस्ट बोकारो           सुधीर कुमार सिंह

11.कलिंगानगर           विजय कुमार निराला

12.ओएमक्यू              यशवंत कुमार पांडेय

The post Jamshedpur: टाटा स्टील ने कंपनी के अंदर होने वाले शोषण और प्रताड़ना को लेकर बनाई कमेटी, शिकायत सही पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई appeared first on Udit Vani.