EV Archives - Udit Vani

सरकार ने EV Charging Infrastructure को बूस्ट करने के लिए बनाया 2,000 करोड़ रुपए का प्लान
उदित वाणी, नई दिल्ली : केंद्र सरकार की ओर से देश में ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर बूस्ट करने के लिए 2,000 करोड़ रुपए का प्लान बनाया गया है. इसमें चार्जिंग स्टेशन लगाने पर सब्सिडी दी जाएगी.

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय ने 10,900 करोड़ रुपए की पीएम ई-ड्राइव स्कीम के तहत पब्लिक चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं. इनके तहत 2,000 करोड़ रुपए ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए निर्धारित किए गए हैं.

इस गाइडलाइंस के तहत सरकार चुनिंदा श्रेणियों में चार्जिंग स्टेशन लगाने पर लागत की 100 प्रतिशत तक सब्सिडी देगी.

नई गाइडलाइंस में सरकारी कार्यालय, अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान और सीपीएसई परिसर में लगाए गए चार्जर 100 प्रतिशत सब्सिडी के पात्र होंगे. हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन, सरकारी तेल विपणन कंपनियों के ईंधन खुदरा आउटलेट, मेट्रो स्टेशन और बस डिपो जैसे स्थानों को इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 80 प्रतिशत और चार्जिंग उपकरणों पर 70 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी. मॉल, बाजार और अन्य निजी स्थान भी इन्फ्रास्ट्रक्चर की लागत पर 80 प्रतिशत की सब्सिडी का दावा कर सकते हैं. साथ ही बैटरी स्वैपिंग और चार्जिंग स्टेशन भी 80 प्रतिशत सब्सिडी का दावा कर सकते हैं.

दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों, राज्यों की राजधानियों, स्मार्ट शहरों और राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) शहरों के अलावा प्रमुख औद्योगिक केंद्रों और बंदरगाहों को जोड़ने वाले उच्च यातायात वाले राजमार्गों पर चार्जिंग स्टेशन की तैनाती को प्राथमिकता दी जाएगी.

कार्यान्वयन की देखरेख के लिए, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) को परियोजना कार्यान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है, जबकि आईएफसीआई परियोजना प्रबंधन एजेंसी के रूप में कार्य करेगी.

इसके अतिरिक्त बीएचईएल ईवी चार्जर्स को एकीकृत करने के लिए एक राष्ट्रीय एकीकृत केंद्र और मोबाइल ऐप भी विकसित करेगा, जो खोज, रीयल-टाइम अपडेट, स्लॉट बुकिंग और भुगतान सुविधाएं प्रदान करेगा.

सब्सिडी का वितरण दो चरणों में किया जाएगा, जिसमें 70 प्रतिशत खरीद चरण में और शेष 30 प्रतिशत एकीकृत हब के साथ कमीशनिंग और एकीकरण के बाद दी जाएगी.

(आईएएनएस)

The post सरकार ने EV Charging Infrastructure को बूस्ट करने के लिए बनाया 2,000 करोड़ रुपए का प्लान appeared first on Udit Vani.

Tata Power ने ईवी चार्जिंग समाधानों के माध्यम से शौर्य भारत ईवी रैली को सशक्त बनाया
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा पावर ने भारतीय वायु सेना, टाटा मोटर्स और पीएचडीसीसीआई (पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) के सहयोग से आयोजित शौर्य भारत ईवी रैली 2025 को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. ‘शौर्य भारत ईवी ड्राइव’ एक विशिष्ट पहल है, जो भारत की दो सबसे प्रतिष्ठित शक्तियों – भारतीय सशस्त्र बलों के अद्वितीय साहस और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति राष्ट्र की दृढ़ प्रतिबद्धता को एक साथ लाती है. नई दिल्ली से आदमपुर, पंजाब तक चलने वाली यह इलेक्ट्रिक वाहन रैली, वायु सेना एडवेंचर विंग के साथ रणनीतिक सहयोग से आयोजित की जा रही है. इस अभियान की परिकल्पना भारत के रक्षा कर्मियों के पराक्रम और समर्पण को श्रद्धांजलि के रूप में की गई है. यह हरित गतिशीलता समाधानों को अपनाने को बढ़ावा देने, स्वच्छ ऊर्जा की वकालत करने तथा जिम्मेदार पर्यावरणीय प्रबंधन के सिद्धांतों को सुदृढ़ करने के लिए एक सम्मोहक मंच के रूप में भी कार्य करता है.

The post Tata Power ने ईवी चार्जिंग समाधानों के माध्यम से शौर्य भारत ईवी रैली को सशक्त बनाया appeared first on Udit Vani.

नवम्बर माह में टाटा मोटर्स की गाड़ियों की बिक्री में 21 फीसदी की हुई बढ़ोतरी
इलेक्ट्रिकल वेहिकल की मांग जबर्दस्त, पिक अप और कार्गो वाहनों की बिक्री कम हुई

उदितवाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ने नवम्बर माह में 21 फीसदी ज्यादा गाड़ियां बेची है. टाटा मोटर्स की ओर से गुरुवार को जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि नवम्बर माह में कंपनी ने 75478 गाड़ियां (सभी सेगमेंट्स में) बेची है, जो पिछले साल के नवम्बर माह से 21 फीसदी ज्यादा है.

पिछले साल के नवम्बर माह में कुल 62192 गाड़ियां बिकी थीं. इस माह घरेलू वाहनों की बिक्री में 27 फीसदी का इजाफा हुआ है. इस माह घरेलू बाजार में 73,467 वाहन बिके, जो पिछले साल के नवम्बर माह में 58,073 थे.

इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री सबसे ज्यादा

टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही हैं. पैंसेजर वाहनों की केटेगरी में पिछले साल के नवम्बर माह की तुलना में 146 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है. इस माह 4451 इलेक्ट्रिक वेहिकल बिके, जो नवम्बर 2021 में 1811 थे. पैंसेजर वाहनों के घरेलू बाजार में भी 55 फीसदी से ज्यादा का उछाल हुआ है. इस माह घरेलू बाजार में पैंसेजर वाहनों की बिक्री 46037 रही, जो पिछले साल के इस माह में 29778 थी.

वाणिज्यिक वाहनों का बाजार औसत रहा

वाणिज्यिक वाहनों में मध्यम और भारी वाहनों को छोड़ बाकी सेगमेंट्स में बिक्री कम रही है. कार्गो और पिक अप वाहनों की बिक्री में कमी आई है. इस श्रेणी में अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में बिक्री भी खास नहीं रही.

The post नवम्बर माह में टाटा मोटर्स की गाड़ियों की बिक्री में 21 फीसदी की हुई बढ़ोतरी appeared first on Udit Vani.

एफएफवी-एसएचईवी पर टोयोटा की पहली पायलट परियोजना लांच
उदित वाणी, जमशेदपुर: टोयोटा ने आज फ्लेक्सी-फ्यूल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी पर पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया। लॉन्च के दौरान, टोयोटा कोरोला एल्टिस एफएफवी-एसएचईवी, जिसे पायलट प्रोजेक्ट के लिए टोयोटा ब्राजील से आयात किया गया है, का अनावरण किया गया।

यह पहल टोयोटा की उन्नत स्ट्रांग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण स्वदेशी, कार्बन तटस्थ ऊर्जा मार्ग के रूप में इथेनॉल को बढ़ावा देने और जागरूकता पैदा करने के लिए टोयोटा का पहला कदम है।

यह भारत को सच्ची आत्मनिर्भरता प्राप्त करने में मदद कर सकती है, और राष्ट्रीय लक्ष्य की दिशा में योगदान कर सकती है 2070 तक कार्बन नेट-जीरो का।

इसके अलावा, इस परियोजना के एक हिस्से के रूप में, एफएफवी / एफएफवी-एसएचईवी के वेल-टू-व्हील कार्बन उत्सर्जन के बारे में भारतीय संदर्भ में गहन अध्ययन करने के लिए, एकत्रित डेटा को प्रतिष्ठित भारतीय विज्ञान संस्थान के साथ साझा किया जाएगा।

The post एफएफवी-एसएचईवी पर टोयोटा की पहली पायलट परियोजना लांच  appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: टाटा मोटर्स ने भोपाल में एक दिन में 21 इलेक्ट्रिक वाहनों की डिलीवरी की
उदित वाणी, जमशेदपुरः भारत की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने ऊर्जा विकास के निदेशक भुवनेश कुमार

पटेल की उपस्थिति में भोपाल में 21 ईवी – 16 नेक्सॉन ईवी (मैक्स सहित) और 05 टिगोर ईवी की डिलीवरी की,

मौके पर आयोजित समारोह में ग्राहकों को चाबी सौंपी गई.

इस कार्यक्रम में डीलर प्रिंसिपल-विशाल जौहरी और टाटा मोटर्स के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे.

The post Jamshedpur: टाटा मोटर्स ने भोपाल में एक दिन में 21 इलेक्ट्रिक वाहनों की डिलीवरी की appeared first on Udit Vani.