Entertainment Archives - Udit Vani

‘कहानी -2’ की स्क्रिप्ट पर झारखंड में शुरू हुआ मुकदमा शीर्ष अदालत तक क्यों पहुंचा? जानिए फिल्म निर्देशक को राहत पाने के लिए कितने पापड़ बेलने पड़े
उदित वाणी, मुंबई : फिल्म निर्देशक सुजॉय घोष को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने साल 2016 में आई फिल्म ‘कहानी-2’ से जुड़े कॉपीराइट उल्लंघन मामले में चल रही कार्रवाई को रद्द करने का फैसला सुनाया है।

निर्देशक पर कहानी-2 की कहानी चुराने का आरोप लगा था। पहले केस की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में चली थी, लेकिन फैसले को चुनौती देते हुए निर्देशक ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। इससे पहले जुलाई 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने घोष को राहत देते हुए झारखंड कोर्ट में पेशी से छूट दी थी और नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

फिल्म ‘कहानी-2’ से जुड़े कॉपीराइट उल्लंघन मामला बहुत पुराना है, जो साल 2018 में शुरू हुआ था। लेखक, उमेश मेहता ने निर्देशक पर आरोप लगाया था कि उन्होंने बिना इजाजत के उनकी कहानी का इस्तेमाल किया है। लेखक का आरोप था कि उन्होंने ‘सबक’ की कहानी निर्देशक को साल 2015 में सुनाई थी।

इस मामले में हजारीबाग के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सुजॉय घोष के खिलाफ समन जारी किया, जिसके बाद घोष ने झारखंड हाई कोर्ट का रुख किया, लेकिन हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। सुजॉय घोष ने हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। निर्देशक ने झारखंड हाई कोर्ट में भी कार्रवाई रद्द करने की अपील की थी लेकिन कोर्ट ने यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि प्रथम दृष्टि में मामला कॉपीराइट उल्लंघन का है। ऐसे में निर्देशक ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

अब सुप्रीम कोर्ट ने निर्देशक के खिलाफ चल रहे मामले की कार्रवाई को रद्द करने का फैसला लिया है।

बता दें कि फिल्म कहानी-2 बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्म का बजट लगभग 25 करोड़ रुपये था और फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 45 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म में विद्या बालन के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। उन्होंने एक ऐसी मां का किरदार निभाया था, जो अकेले ही अपनी बेटी की किडनैपिंग की गुत्थी को सुलझाती है। कहानी-2 का पहला भाग भी बहुत पसंद किया गया, जिसे अकेले ही विद्या बालन ने अपने कंधों पर संभाला था।

–आईएएनएस

The post ‘कहानी -2’ की स्क्रिप्ट पर झारखंड में शुरू हुआ मुकदमा शीर्ष अदालत तक क्यों पहुंचा?  जानिए फिल्म निर्देशक को राहत पाने के लिए कितने पापड़ बेलने पड़े appeared first on Udit Vani.

डीडी झारखंड के शो “अखड़ा 0 KM” में जासूस बने जमशेदपुर के प्रेम दीक्षित; जानें क्या है ‘द मिसिंग फैमिली’ का रहस्य
उदित वाणी, जमशेदपुर :  झारखंड की माटी से जुड़ी कहानियों और क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच देने वाले टीवी शो “अखड़ा 0 KM” ने दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बना ली है. हाल ही में डीडी झारखंड (DD Jharkhand) पर प्रसारित इसके तीसरे एपिसोड “द मिसिंग फैमिली” में जमशेदपुर के उभरते हुए रंगकर्मी प्रेम दीक्षित ने अपनी अदाकारी से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है.

रहस्य और हास्य का अनूठा संगम: जासूस ‘लकीर’

इस कड़ी में प्रेम दीक्षित “लकीर” नामक एक दिलचस्प डिटेक्टिव (जासूस) की भूमिका में नजर आए. उनका किरदार न केवल दर्शकों को हंसाता है, बल्कि एक गांव से रहस्यमयी ढंग से गायब हुए परिवार की गुत्थी सुलझाने में भी जुटा है.

इस एपिसोड ने कई रोमांचक सवाल खड़े किए हैं-जैसे वह बच्चा कौन है जो गूंगा नहीं होने के बावजूद चुप है? और वह परिवार कहाँ गया जिसे पूरा गांव ढूंढ रहा है?

इन रहस्यों ने दर्शकों को अगले एपिसोड के लिए उत्सुक कर दिया है.

दिग्गज कलाकारों के साथ साझा किया स्क्रीन

मीडिया से बातचीत के दौरान प्रेम दीक्षित ने बताया कि इस धारावाहिक में उन्हें झारखंडी और संथाली सिनेमा के बड़े नामों के साथ काम करने का अवसर मिला. उन्होंने दशरथ हसदा, सुरेंद्र टुडू, गंगा रानी, शिवलाल सागर और शशांक शेखर महतो जैसे दिग्गजों के साथ-साथ खुशी टुडू और ध्रुव सोरेन जैसे युवा कलाकारों के साथ अपने अनुभव को ‘सीखने वाला और यादगार’ बताया.

अंधविश्वास के खिलाफ एक सशक्त प्रहार

“अखड़ा 0 KM” केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त अंधविश्वास और ‘डायन प्रथा’ जैसे गंभीर मुद्दों पर भी चोट करता है. अपनी अनूठी पटकथा और दमदार प्रस्तुति के कारण यह शो सामाजिक जागरूकता का एक प्रभावी माध्यम बन गया है.

आगामी एपिसोड्स में भी दिखेगा रोमांच

प्रेम ने साझा किया कि हालांकि वे शुरुआती दो एपिसोड्स का हिस्सा नहीं थे, लेकिन आने वाले 4, 5 और 6वें एपिसोड में उनका महत्वपूर्ण किरदार नजर आएगा. इन एपिसोड्स की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और रहस्य की परतें धीरे-धीरे खुलेंगी.

गीता थिएटर और प्रेम दीक्षित का कलात्मक सफर

प्रेम दीक्षित पिछले कई वर्षों से रंगमंच (Theatre) की दुनिया में सक्रिय हैं. वे जमशेदपुर के प्रतिष्ठित नाट्य संस्थान ‘गीता थिएटर’ से जुड़े हुए हैं. प्रेम की अभिनय शैली की खासियत उनकी सहजता और हास्यबोध है, जिसे उन्होंने विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक नाटकों के जरिए निखारा है.

गौरतलब है कि गीता थिएटर दशकों से युवाओं को अभिनय, संगीत और नृत्य का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ रंगमंच के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अलख जगा रहा है.

(Akhra 0 KM DD Jharkhand, Prem Dixit Jamshedpur actor, Geeta Theatre Jamshedpur, Detective Lakeer character, Jharkhandi Cinema TV Show, Social Issues Awareness Drama, अखड़ा 0 KM डीडी झारखंड, प्रेम दीक्षित रंगकर्मी, गीता थिएटर जमशेदपुर, जासूस लकीर, झारखंडी वेब सीरीज, अंधविश्वास के खिलाफ नाटक)

The post डीडी झारखंड के शो “अखड़ा 0 KM” में जासूस बने जमशेदपुर के प्रेम दीक्षित; जानें क्या है ‘द मिसिंग फैमिली’ का रहस्य appeared first on Udit Vani.

‘धुरंधर : द रिवेंज’ रिलीज के बाद चर्चा में अतीक अहमद, रिक्रिएट किया गया सीन
उदित वाणी, मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर छा चुकी है।

फिल्म में कई ऐसे खुलासे किए गए हैं कि देखकर मन में कई सवाल जन्म ले रहे हैं, और सोशल मीडिया पर यूजर्स का हाल भी कुछ ऐसा है कि धुरंधर के दूसरे पार्ट में बाहुबली नेता अतीक अहमद जैसे दिखने वाले किरदार को देखकर सोचने पर मजबूर हो गए हैं। यूजर्स का फिल्म देखकर कहना है कि केंद्र सरकार के नोटबंदी का फैसला बिल्कुल सही था।

गुरुवार को रिलीज के बाद फिल्म से जुड़े कई सीन्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा अतीक अहमद को लेकर हो रही है। अतीक अहमद जैसे दिखने वाले किरदार को फिल्म में जगह मिली है। फिल्म में सीधे तौर पर अतीक अहमद का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन आतिफ अहमद के किरदार को फैंस अतीक अहमद ही बता रहे हैं। किरदार का लुक और फिल्माई गई कहानी दोनों ही अतीक अहमद की जिंदगी से मिलते हैं।

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इस हिसाब से नोटबंदी का फैसला बिल्कुल सही था क्योंकि अतीक अहमद के तार पाकिस्तान से जुड़े थे। कुछ यूजर्स फिल्म को देखने के बाद यूपी की कानून व्यवस्था पर भी सवाल कर रहे हैं कि कैसे प्रदेश में इतने बड़े स्तर पर हथियारों और नकली नोटों की सप्लाई की जा रही है। कुछ यूजर्स फिल्म को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि वायरल क्लिप्स में आतिफ अहमद के किरदार की मौत भी उसी तरह होती है, जैसे अतीक अहमद की हुई थी।

वायरल क्लिप में आतिफ अहमद मेडिकल जांच पर जाने की बात करता है और मीडिया से कहता है कि उन्हें उनके बेटे के जनाजे में जाने की अनुमति नहीं मिली और फिर अंधाधुंध फायरिंग होने लगती है।

फिल्म में आतिफ अहमद और मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) के बीच गहरे रिश्ते दिखाए गए हैं, जो नकली नोट और हथियार सप्लाई करता है। आतिफ नोटबंदी की घोषणा पर मेजर इकबाल से बात करता है।

–आईएएनएस

पीएस/एबीएम

The post ‘धुरंधर : द रिवेंज’ रिलीज के बाद चर्चा में अतीक अहमद, रिक्रिएट किया गया सीन appeared first on Udit Vani.

FILM RELEASE DATE: वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
उदित वाणी, मुंबई : डेविड धवन की आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ जल्द ही दर्शकों के सामने दस्तक देगी. फिल्म में डेविड के बेटे और बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. मंगलवार को फिल्म के मेकर्स ने रिलीज डेट को लेकर बड़ा बदलाव किया है.

फिल्म को पहले 5 जून को रिलीज किया जाना था, लेकिन मेकर्स ने इस पर बदलाव करते हुए इसकी रिलीज डेट 12 जून कर दी है.

अभिनेता वरुण धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट को लेकर जानकारी दी. पोस्ट में लिखा, “हम साफ करना चाहते हैं कि आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ पहले से 5 जून को रिलीज होने वाली थी. इस तारीख की घोषणा हमने कई महीने पहले कर दी थी, लेकिन हाल ही में कुछ बदलाव हुए हैं और मौजूदा स्थिति को देखते हुए हमें लगा कि रिलीज डेट थोड़ा आगे बढ़ाना बेहतर होगा.”

उन्होंने आगे लिखा, “हम सभी का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में फिल्ममेकर्स को एक-दूसरे का साथ देना चाहिए. इसी सोच के साथ हमने फैसला किया है कि फिल्म अब 12 जून को रिलीज होगी. दर्शकों के सामने इसे एक हफ्ते बाद लाया जाएगा.”

फिल्म में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. इसके अलावा, फिल्म में मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, और चंकी पांडे जैसे कई कलाकार भी नजर आएंगे. फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी हैं और यह टिप्स फिल्म्स प्रेजेंट कर रही है.

यह बदलाव इसलिए किया गया है क्योंकि 4 जून को यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज की जाएगी. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी दीवानगी देखी जा रही है, जिससे क्लैश होने की स्थिति भी बन सकती है. फिल्म की रिलीज डेट पहले भी बदली गई थी लेकिन अब इसे 12 जून कर दिया गया है. अब देखना होगा कि दर्शक इसे कैसा प्यार देते हैं.

(आईएएनएस)

The post FILM RELEASE DATE: वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक appeared first on Udit Vani.

OTT Release-Tanvi The Great-Anupam Kher directorial debut: हौसलों से भर देगा ट्रेलर, भावुक करने देने वाली कहानी ने जीता दिल
उदित वाणी, मुंबई:  हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की फिल्में कॉमेडी होने के साथ-साथ संदेश देने वाली होती हैं।

इन दिनों अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं और फिल्म 3 मार्च यानी आज Amazon Prime पर रिलीज हो चुकी है। इसी के साथ अभिनेता ने फिल्म का प्रोमिसिंग ट्रेलर शेयर किया है, जिसे देखने के बाद शायद ही कोई फिल्म को देखने से खुद को रोक पाएगा।

अनुपम खेर ने ‘तन्वी द ग्रेट’ का ट्रेलर शेयर किया है जिसमें एक दादा और ऑटिज्म से पीड़ित पोती की कहानी दिखाई गई है। तन्वी अलग है लेकिन कमजोर नहीं। वह सामान्य लोगों की तरह सारे काम करती है लेकिन धीरे-धीरे। अनुपम खेर तन्वी का पालन-पोषण करते हैं लेकिन साथ ही उसे सशक्त भी बनाना चाहते हैं। तन्वी की उम्र कम है लेकिन हिम्मत आसमानों के छूना चाहती है क्यों वह भारतीय सेना ज्वाइन करना चाहती है। फिल्म में इसी भावुक और समाज को संदेश देने वाली अनोखी कहानी को दिखाया है, जिसमें हौसले उम्र और मानसिक कमी से कहीं आगे हैं।

फिल्म का ट्रेलर वाकई शानदार और दिल जीत लेने वाला है। जहां अनुपम खेर अपनी कॉमिक टाइमिंग से सबको हंसाते हैं, वहीं इस फिल्म में वे एक खडूस लेकिन केयरिंग दादा का रोल प्ले कर रहे हैं। अगर आपने सिनेमाघरों में फिल्म नहीं देखी है, तो इस वीकेंड फिल्म को अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

‘तन्वी द ग्रेट’ अभिनेता के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि यह पहली फिल्म है, जिसका निर्देशन खुद अनुपम ने किया है। अभिनेता की जिंदगी में ऑटिज्म से पीड़ित लड़की है, जो उनकी बेटी समान है। दरअसल असल जिंदगी में अभिनेता की भांजी इसी मानसिक विकार से पीड़ित हैं लेकिन गाना बहुत अच्छा गाती हैं। उन्हीं से प्रेरित होकर अनुपम खेर ने यह फिल्म बनाने का फैसला लिया था। हालांकि फिल्म कमाई के मामले में पीछे रह गई। 50 करोड़ के बजट में बनी फिल्म को दो बार पर्दे पर रिलीज किया गया लेकिन फिल्म लगभग 3 करोड़ के आस-पास ही कमा पाई। अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है।

–आईएएनएस

Amazon Prime Tanvi trailer, Autism girl Indian Army dream film, Tanvi The Great Amazon Prime March 3, Anupam Kher grandfather autistic granddaughter, Anupam Kher first directorial OTT, तन्वी द ग्रेट ओटीटी रिलीज

The post OTT Release-Tanvi The Great-Anupam Kher directorial debut: हौसलों से भर देगा ट्रेलर, भावुक करने देने वाली कहानी ने जीता दिल appeared first on Udit Vani.

HOLI SONGS 2026: होली से पहले भोजपुरी इंडस्ट्री का धमाल: अक्षरा से निरहुआ तक, एक के बाद एक होली सॉन्ग मचा रहे धूम
उदित वाणी, जमशेदपुर : होली और डांस की बात हो और भोजपुरी गानों का ज़िक्र न हो, तो जश्न अधूरा सा लगता है. भोजपुरी इंडस्ट्री में हर साल होली को लेकर अलग ही उत्साह और रंगीन माहौल देखने को मिलता है. इस बार भी होली की तैयारियां पूरे शबाब पर हैं और इंडस्ट्री के नामचीन कलाकार एक के बाद एक धमाकेदार होली सॉन्ग रिलीज कर रहे हैं. अक्षरा सिंह और अभिनेता वरुण शर्मा का ‘होली पे चले गोली’, दिनेश लाल यादव और आम्रपाली की सुपरहिट जोड़ी का ‘अवध में होली’, पवन सिंह और महिमा सिंह का ‘सतरंगी सलवारवा’ और खेसारी लाल यादव द्वारा शिल्पी राज के साथ गाया गया ‘होली परल पर 4 के’ जैसे गाने दर्शकों के बीच खूब धूम मचा रहे हैं. 4 मार्च को देशभर में मनाई जाने वाली होली को लेकर जहां हर तरफ तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं भोजपुरी सिनेमा भी अपने रंग और मस्ती से इस त्योहार को और खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है.

मनोज तिवारी का चला सुरों का जादू, रिलीज हुआ ‘होलरिया’

भोजपुरी एक्टर, सिंगर और सांसद मनोज तिवारी ने भी होली का एक और दमदार गाना ‘होलरिया’ मृदुल म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर जारी कर दिया है. सॉन्ग में मनोज तिवारी के साथ एक्टर-फॉर्मर नेटबॉल और बास्केटबॉल प्लेयर प्राची तेहलान नजर आ रही हैं. गाने में दोनों देवर और भाभी का किरदार निभा रहे हैं. फैंस एल्बम को काफी पसंद कर रहे हैं और कुछ ही घंटे में हजारों व्यूज आ चुके हैं.

एल्बम में पीएम मोदी, राहुल गांधी, लालू यादव सहित पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं के साथ पवन सिंह, रवि किशन, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), तेज प्रताप, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, रेखा गुप्ता आदि का भी जिक्र है, जो गाने को और भी लोकप्रिय बना रहा है.

मनोज तिवारी ने गाने को अपनी सुरीली और लाखों दिलों को छूने वाली आवाज दी है, जो वियानेट मीडिया स्टूडियो में रिकॉर्ड हुई है. गीत के निर्देशक रौनक राउत, संगीतकार सूरज विश्वकर्मा, डीओपी वजीर आर्ट, निर्माता गीता यादव, प्रोडक्शन सांविका फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सुरभि तिवारी और डिजीटल पार्टनर ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन हैं.

अक्षरा सिंह का धमाका, वरुण शर्मा संग नया गाना ‘होली पे चले गोली’

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गाना ‘होली पे चले गोली’ शनिवार को रिलीज हो गया. इस गाने में अक्षरा के साथ वरुण शर्मा भी नजर आ रहे हैं. गाने में दोनों कलाकारों का कमाल का परफॉर्मेंस है. अक्षरा अपने आकर्षक हाव-भाव और स्टाइल से दिल जीत रही हैं, जबकि वरुण शर्मा भी अपना अलग अंदाज बिखेर रहे हैं. गाने में रंग, जोश और मस्ती से भरा माहौल है, जो होली के उत्सव को और भी रंगीन बना रहे हैं. सॉन्ग ‘होली पे चले गोली’ को अभि दत्त, दीपाली साठे और विक्रम मोंट्रोज ने मिलकर गाया है और अजीम शिराजी ने लिखा है, जबकि विक्रम मोंट्रोस ने कंपोज किया है. गाने के रिलीज के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

फैन्स के लिए परफेक्ट है खेसारी-रक्षा का ये होली सॉन्ग

खेसारी लाल यादव ने फैन्स के बीच अपना होली स्पेशल सॉन्ग ‘होली बाद आके’ बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ रक्षा गुप्ता नजर आ रही हैं. गाने के बोल अभिषेक भोजपुरिया ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक मुलायम यादव ने दिया है. गाने को डायरेक्ट पवन पाल ने किया है. खेसारी के होली गाने हमेशा धमाल मचाते हैं. उनका स्टाइल, आवाज, और एनर्जी होली के रंगों में चार चांद लगा देती है.

चढ़ा निरहुआ-आम्रपाली का खुमार, रिलीज हुआ ‘अवध में होली’

अभिनेता दिनेश लाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने अपना नया गाना ‘अवध में होली’ रिलीज कर दिया है. यह गाना फैंस के बीच पहले से ही चर्चा में था और रिलीज के बाद काफी पसंद भी किया जा रहा है. गाने में निरहुआ ने खुद गायकी की है, जबकि इसके लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं और गाने का संगीत छोटे यादव बसाही ने तैयार किया है.

गाने में निरहुआ और आम्रपाली होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. दोनों की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में सबसे लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक है. दोनों ने पहले भी कई हिट फिल्में और गाने दिए हैं.

निरहुआ और आम्रपाली का यह नया गाना इसलिए भी खास है क्योंकि गाने में अवध की संस्कृति और होली की परंपरा को भोजपुरी अंदाज में पेश किया गया है. गाने की धुन और डांस स्टेप्स काफी कमाल के हैं. इसमें जहां आम्रपाली ने साधारण सूट पहनकर लोगों का ध्यान खींचा हैं, तो वहीं निरहुआ भी उनको मैच करते हुए कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं.

यह गाना न सिर्फ होली की मस्ती दिखाता है, बल्कि निरहुआ और आम्रपाली की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को एक बार फिर से हाइलाइट करता है.

पवन सिंह का धमाका, रिलीज किया रोमांस और डांस का मिक्स कॉकटेल

पवन सिंह और महिमा सिंह का नया गाना ‘सतरंगी सलवारवा’ रिलीज हो गया है, जिसमें अभिनेता महिमा को घाघरा चोली में देखकर दीवाने हो गए हैं और उनके साथ प्यार के रंग की होली खेलने के लिए बेताब हैं. महिमा जानती हैं कि पवन सिंह सिर्फ होली खेलने के बहाने से नहीं बल्कि उन्हें अपने प्यार के जाल में फंसाने के लिए आ रहे हैं. इसलिए अभिनेत्री उन्हें ज्यादा भाव भी नहीं दे रही है. कुल मिलाकर गाना होली वाइब्स दे रहा है.

गाने के लिरिक्स और बीट बहुत शानदार हैं. गाने की बीट को सुनते ही डांस करने का मन करने लगेगा. अब पवन सिंह का गाना है तो सोशल मीडिया पर छाएगा ही. ‘सतरंगी सलवारवा’ को भी रिलीज के साथ अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. फैंस गाने को ब्लॉकबस्टर हिट बता रहे हैं.

The post HOLI SONGS 2026: होली से पहले भोजपुरी इंडस्ट्री का धमाल: अक्षरा से निरहुआ तक, एक के बाद एक होली सॉन्ग मचा रहे धूम appeared first on Udit Vani.

Box Office – March 2026: मार्च में खुलेगा ‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ तो ‘टॉक्सिक और ‘धुरंधर 2’ की भी बॉक्स ऑफिस पर छिड़ेगी जंग
उदित वाणी, मुंबई: सिनेमा के लिए वैसे तो हर महीना खास होता है, लेकिन कुछ महीने सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास होते हैं, जब वे अपने फेवरेट स्टार्स या बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों के रिलीज का इंतजार करते हैं।

मार्च का महीना भी सिनेमा प्रेमियों के लिए खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा में शानदार फिल्में खिड़की पर दस्तक देने वाली हैं, तो अभी से कुर्सी की पेटी बांधकर तैयारी शुरू कर दीजिए।

‘हॉपर्स’ एक अमेरिकी एनिमेटेड साइंस फिक्शन एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है, जो 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म कॉमेडी से भरी है और इसे बच्चों के साथ देखने में ज्यादा मजा आएगा। फिल्म मानवीय चेतना को जानवरों में स्थानांतरित करने के विषय पर बनी है। मशहूर निर्देशक सुदीप्तो सेन की फिल्म ‘चरक’ भी सिनेमाघरों में 6 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म काले जादू और अंधविश्वास में बच्चों की बलि देने के तंत्र-मंत्र पर आधारित है।

आगामी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। न्याय व्यवस्था की खामियों को उजागर करने वाली फिल्म में मुख्य भूमिका में राजेश शर्मा, बृजेंद्र काला, नीलू कोहली और अंजू जाधव दिखने वाले हैं। फिल्म भले ही गंभीर विषय पर बनी है, लेकिन फिल्म में कॉमेडी का डोज भी देखने को मिलेगा।

19 मार्च की तारीख साल की सबसे ऐतिहासिक तारीखों में से एक है, क्योंकि 19 मार्च को सिनेमाघरों में ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर-2’ दोनों रिलीज होंगी। टॉक्सिक (सुपरस्टार यश) साउथ की बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसमें हिंदी सिनेमा के स्टार्स भी मौजूद हैं। फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

वहीं, ‘धुरंधर-2’ भारत-पाकिस्तान के रिश्तों को दिखाती एक काल्पनिक फिल्म है, जिसे सत्य घटनाओं से जोड़कर रियल दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म के पहले पार्ट को शानदार रेस्पॉन्स मिला था, लेकिन अब देखना है कि दर्शक ‘टॉक्सिक’ को पसंद करते हैं या फिर ‘धुरंधर-2’ को।

19 मार्च को ही मलयालम भाषा की कॉमेडी फिल्म ‘आडू 3’ भी रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन मैनुअल थॉमस ने किया है और मुख्य भूमिका में जयसूर्या हैं। इससे पहले फिल्म के दो सीक्वल रिलीज हो चुके हैं और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को रेस्पॉन्स अच्छा मिला है।

अमेरिकी साइंस और फिक्शन फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ सिनेमाघरों में 20 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी को दिखाती है, जो अपनी याददाश्त खो चुका है, लेकिन फिर भी मानवता को बचाने के लिए अंतरिक्ष में एक खतरनाक मिशन पर जाता है।

पवन कल्याण की आगामी तेलुगू फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस कॉमेडी फिल्म में एक दस्यु की कहानी है, जो हिंसा करता है लेकिन आम लोगों की मदद भी करता है। कहा जा रहा है कि फिल्म के ओटीटी राइट्स भी बिक चुके हैं।

The post Box Office – March 2026: मार्च में खुलेगा ‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ तो ‘टॉक्सिक और ‘धुरंधर 2’ की भी बॉक्स ऑफिस पर छिड़ेगी जंग appeared first on Udit Vani.

ENTERTAINMENT : मीता और निखिल की ‘क्रेजी’ केमिस्ट्री फिर लौटेगी बड़े पर्दे पर, इस दिन री-रिलीज होगी ‘हंसी तो फंसी’
उदित वाणी, मुंबई : कुछ समय से पुरानी फिल्मों के री-रिलीज का ट्रेंड काफी जोरों पर हैं. इन री-रिलीज फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल दिखाया है. फिर चाहे बात करें फिल्म ‘तेरे नाम’ या ‘युवा’ की, सभी ने दर्शकों से इसके री-रिलीज से शानदार प्रतिक्रिया हासिल की है. इसी कड़ी में फिल्म हंसी तो फंसी के मेकर्स ने फिल्म को बड़े पर्दे पर उतारने का फैसला किया है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा अभिनीत फिल्म 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. गुरुवार को फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का क्लिप इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. इसमें सिद्धार्थ और परिणीति एक दूसरे से बात करते दिख रहे हैं. मेकर्स ने लिखा, “मीता और निखिल की प्यारी केमिस्ट्री फिर लौट आई है, बड़े पर्दे पर. यह री-रिलीज दर्शकों को पुरानी यादों में खोने और हंसी-मजाक के साथ रोमांस का मजा लेने का मौका देगी.”

विनील मैथ्यू द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण करण जौहर, विकास बहल, विक्रम आदित्य मोटवाने और अनुराग कश्यप द्वारा किया गया था. रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा के अलावा, इस फिल्म में अदा शर्मा, मनोज जोशी, शरद सक्सेना और नीना कुलकर्णी जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए थे.

यह फिल्म एक अनोखी प्रेम कहानी थी. यह फिल्म प्यार, प्रतिबद्धता और आत्म-खोज के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां निखिल अपनी मंगेतर की सनकी और बागी बहन मीता के करीब आ जाता है, जो कई सालों बाद घर लौटती है.

निखिल एक आम, दिलफेंक लड़का है जो करिश्मा (अदा शर्मा) से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है. मीता, करिश्मा की बहन, एक होशियार लेकिन सनकी वैज्ञानिक है, जो परिवार से भागे हुए 10 साल बाद वापस आती है. फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी. वहीं, इसके गाने और डायलॉग सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं.

‘हंसी तो फंसी’ का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और फैंटम फिल्म्स द्वारा किया गया था. इसे हर्षवर्धन कुलकर्णी ने लिखा था. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया था, दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी इसकी खूब सराहना की थी. अब देखना होगा कि इसके दोबारा प्रदर्शन करने पर दर्शक कितना प्यार देते हैं.

(आईएएनएस)

The post ENTERTAINMENT : मीता और निखिल की ‘क्रेजी’ केमिस्ट्री फिर लौटेगी बड़े पर्दे पर, इस दिन री-रिलीज होगी ‘हंसी तो फंसी’ appeared first on Udit Vani.

‘मस्तीवर्स में दोस्ती की हैट्रिक’, कपिल शो में सहवाग, युवराज और मोहम्मद कैफ करेंगे हंसी से लोटपोट
उदित वाणी, मुंबई : आज के इस बदलते दौर में दर्शक सिर्फ मनोरंजन ही नहीं चाहते, बल्कि वह ऐसा कंटेंट भी चाहते हैं जो उन्हें हंसाए और उनके पसंदीदा हस्तियों से बात कर मजेदार किस्से भी बताए. ऐसे में नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4’ की डिमांड खूब है.

शो के नए एपिसोड में क्रिकेट के तीन दिग्गज वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ नजर आएंगे और जमकर मस्ती करेंगे.

शो के निर्माताओं ने नए एपिसोड की हल्की सी झलक दिखाते हुए प्रोमो सोशल मीडिया पर साझा किया. इस प्रोमो में शो के होस्ट कपिल शर्मा अपने मजाकिया अंदाज में कहते दिख रहे हैं कि चीयरलीडर्स भी राहुल द्रविड़ के स्ट्राइक पर आने की प्रार्थना करती थीं ताकि उन्हें थोड़ा आराम मिल सके. इसका कारण यह था कि जब युवराज और सहवाग बल्लेबाजी करते थे, तो लगातार छक्के चलते रहते थे और मैदान पर धमाल मच जाता था.

निर्माताओं ने प्रोमो में कैप्शन में लिखा, “इस हफ्ते, मस्तीवर्स में होगी दोस्ती की हैट्रिक!” यह एपिसोड 17 जनवरी को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा.

मजाक को और बढ़ाते हुए कैफ ने खुद को युवराज और सहवाग के मुकाबले बहुत छोटा बताया, जबकि युवराज ने मजाक में अपने गुच्ची शूज को लेकर मजा किया.

युवराज और कैफ ने एपिसोड में शाराड्स राउंड भी खेला. इस खेल में उन्होंने अभिनय कौशल दिखाया और दर्शकों को खूब हंसाया.

इसके बाद युवराज ने अपनी नई दिनचर्या के बारे में भी खुलासा किया, जो बैट-बॉल या जिम से संबंधित नहीं थी, बल्कि बस आराम के बारे में थी. कपिल ने इसे ‘ब्रेकिंग न्यूज’ की तरह पेश किया और युवराज को हल्के अंदाज में चिढ़ाया.

सहवाग ने भी मजाक में कहा कि अब उनकी दिनचर्या बस यही है- लंच में क्या खाना है, डिनर में क्या खाना है, और गोल्फ खेलते समय क्या रखा है.

एपिसोड में ‘डबल सिद्धू पाजी’ की एनर्जी भी देखने को मिली. अभिनेता और कमीडियन सुनील ग्रोवर सुपर सिद्धू जी के रूप में आए और शायरी और मज़ेदार हंगामे को कायम रखा. इसके अलावा, कृष्णा अभिषेक मोना और किकू शारदा सोना के किरदार में आए.

(आईएएनएस)

The post ‘मस्तीवर्स में दोस्ती की हैट्रिक’, कपिल शो में सहवाग, युवराज और मोहम्मद कैफ करेंगे हंसी से लोटपोट appeared first on Udit Vani.

‘बॉर्डर 2’ का नया गाना ‘जाते हुए लम्हों’ रिलीज, पुराने गाने के री-क्रिएटेड वर्जन ने बढ़ाया दर्शकों का उत्साह
उदित वाणी, मुंबई : बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अपनी रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है. सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की स्टार कास्ट ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं. फिल्म का पहला गाना ‘घर कब आओगे’ पहले ही रिलीज हो चुका है. अब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा री-क्रिएटेड गाना ‘जाते हुए लम्हों’ का ऑडियो वर्जन रिलीज किया है, जो पुराने गाने की भावनाओं को बनाए रखते हुए नई ताजगी के साथ पेश किया गया है.

‘जाते हुए लम्हों’ गाना मूल फिल्म ‘बॉर्डर’ के आइकॉनिक गाने का रीक्रिएटेड वर्जन है. इस रीमेक को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है, वहीं ऑरिजनल सॉन्ग के सिंगर रूप कुमार राठौड़ की आवाज भी गाने में शामिल है. इसमें मिथुन ने म्यूजिक दिया है, जिन्होंने पहले भी ‘घर कब आओगे’ के लिए अपनी संगीत प्रतिभा का जादू दिखाया था.

मिथुन का कहना है कि इस गाने में भावनाओं को सरल और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी प्राथमिकता थी. उन्होंने बताया कि गाने की धुन धीरे-धीरे उभरती है और सुनने वाले को सैनिकों और उनके परिवारों की जुदाई, त्याग और उम्मीद से जोड़ देती है.

‘बॉर्डर 2’ फिल्म में दर्शकों को युद्ध और देशभक्ति की कहानी देखने को मिलेगी. फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं. फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म की कहानी सैनिकों की जिंदगियों, उनके संघर्ष और उनके परिवारों की भावनाओं को दर्शाती है.

फिल्म से पहले रिलीज हुए गाने ‘घर कब आओगे’ को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. इस गाने ने सैनिकों के त्याग और उनके परिवारों की भावनाओं को सामने लाया और लोगों के दिलों को छू लिया. इसके बाद फिल्म का दूसरा रोमांटिक गाना ‘इश्क दा चेहरा’ रिलीज हुआ था, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ. अब ‘जाते हुए लम्हों’ के रिलीज होने से फिल्म के संगीत का जादू और बढ़ गया है और दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता और अधिक बढ़ गई है.

‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

(आईएएनएस)

The post ‘बॉर्डर 2’ का नया गाना ‘जाते हुए लम्हों’ रिलीज, पुराने गाने के री-क्रिएटेड वर्जन ने बढ़ाया दर्शकों का उत्साह appeared first on Udit Vani.