Encounter Archives - Udit Vani

Ranchi Police: रांची में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद शूटर सत्यम पाठक गिरफ्तार
उदित वाणी,जमशेदपुर :  राजधानी रांची में अपराध के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए पुलिस ने बुधवार सुबह एक बड़ी सफलता हासिल की। पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी शूटर सत्यम पाठक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हथियार बरामदगी के दौरान भागने की कोशिश

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जमीन कारोबारी भार्गव सिंह हत्याकांड में गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सत्यम पाठक ने खुलासा किया था कि वारदात में इस्तेमाल हथियार उसने कांके डैम के पास छिपा रखे हैं। बुधवार सुबह पंडरा ओपी पुलिस जब उसे हथियार बरामदगी के लिए लेकर पहुंची, तो उसने अचानक एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सत्यम के दोनों पैरों में गोली लगी। मुठभेड़ के दौरान उसके हाथ में भी चोट आई है।

दो हाई-प्रोफाइल हत्याकांडों से जुड़ा आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि सत्यम पाठक हाल के दो चर्चित हत्याकांडों में शामिल रहा है—

भार्गव सिंह हत्याकांड: मंगलवार को पंडरा स्थित ओटीसी मैदान के पास जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सत्यम को शूटर के रूप में चिन्हित किया गया। इस मामले का मास्टरमाइंड विजय टेटे बताया जा रहा है।

वेद प्रकाश सिंह हत्याकांड: जांच में यह भी खुलासा हुआ कि सत्यम जुलाई 2024 में धुर्वा बस स्टैंड के पास भाजपा नेता और पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह पर हुए हमले में शामिल था। गंभीर रूप से घायल वेद प्रकाश सिंह की बाद में दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

मास्टरमाइंड की तलाश में छापेमारी जारी इस पूरे मामले में पुलिस अब मास्टरमाइंड विजय टेटे और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

The post Ranchi Police: रांची में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद शूटर सत्यम पाठक गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

झारखंडः पलामू में 24 घंटे में कार्रवाई, पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्य आरोपी फैज खान को दबोचा
उदित वाणी, पलामू : झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार को पुलिस और अपराधियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी फैज खान घायल हो गया. पुलिस की आत्मरक्षार्थ फायरिंग में फैज के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने मौके से उसके एक अन्य सहयोगी को भी दबोचने में सफलता हासिल की है. यह कार्रवाई गुरुवार रात शताब्दी मार्केट में हुए मोहम्मद समीर उर्फ गुड्डू खलीफा हत्याकांड के जवाब में की गई है.

गुड्डू खलीफा झामुमो नेता हत्याकांड का मुख्य गवाह था, जिसकी फैज खान गिरोह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. वारदात के बाद पलामू पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया था.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फैज खान अपने साथियों के साथ पांकी और तरहसी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती पहाड़ी व जंगली इलाकों में छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर जब पुलिस की विशेष टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, तो खुद को घिरता देख अपराधियों ने पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी मोर्चा संभाला, जिसमें मुख्य आरोपी फैज खान के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा.

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर घायल फैज खान और उसके एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया. घायल अपराधी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.

मौके से हथियार और कारतूस बरामद होने की भी सूचना है. पलामू एसपी ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है. शहर के बीचों-बीच हुई हत्या के महज 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को जिला पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है. फिलहाल, पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

(आईएएनएस)

The post झारखंडः पलामू में 24 घंटे में कार्रवाई, पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्य आरोपी फैज खान को दबोचा appeared first on Udit Vani.

धनबाद में पुलिस-प्रिंस खान गैंग के बीच फायरिंग, तीन बदमाश गिरफ्तार; दो को लगी गोली, देखें वीडियो
उदित वाणी, धनबाद : झारखंड के धनबाद में सोमवार सुबह पुलिस और गैंगस्टर Prince Khan के गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. घायल तीनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

संयुक्त अभियान में घिरे बदमाश
घटना Dhanbad के पुटकी थाना क्षेत्र के भागाबांध ओपी इलाके की है. रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान गिरोह के दो अपराधियों को पैर में गोली लगी, जबकि एक अन्य भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया.

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कुबेर, विक्की डोम और अमन अफजल के रूप में हुई है. तीनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

रंगदारी मामले की जांच में मिला सुराग
जानकारी के अनुसार Ranchi में प्रिंस खान के नाम पर वर्चुअल नंबरों से कॉल कर व्यवसायियों से रंगदारी मांगी जा रही थी. इसके अलावा एक रेस्टोरेंट में गोलीबारी की घटना भी सामने आई थी. इन घटनाओं के बाद रांची और धनबाद पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया था.

तकनीकी जांच के दौरान पता चला कि कुबेर नामक अपराधी धनबाद में छिपकर रांची के कारोबारियों को धमकी दे रहा था. सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस की विशेष टीम ने भागाबांध इलाके की घेराबंदी कर दी.

पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल
पुलिस के मुताबिक खुद को घिरा देख अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ में कुबेर और विक्की डोम को गोली लगी, जबकि अमन अफजल भागने के दौरान घायल हो गया.

https://uditvani.in/wp-content/uploads/2026/03/WhatsApp-Video-2026-03-16-at-1.54.40-PM.mp4

हत्या कांड से भी जुड़ सकता है तार
पुलिस सूत्रों के अनुसार इन अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ ही रांची के एयरपोर्ट क्षेत्र में एक होटल कर्मी की हत्या के मामले में भी अहम सुराग मिले हैं.

मुठभेड़ के बाद भागाबांध क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पुलिस अपराधियों के पास से बरामद मोबाइल और दस्तावेजों के आधार पर गिरोह के नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की भी जांच कर रही है.

https://uditvani.in/wp-content/uploads/2026/03/WhatsApp-Video-2026-03-16-at-1.54.42-PM-1.mp4

The post धनबाद में पुलिस-प्रिंस खान गैंग के बीच फायरिंग, तीन बदमाश गिरफ्तार; दो को लगी गोली, देखें वीडियो appeared first on Udit Vani.

National : आंध्र प्रदेश मुठभेड़ में शीर्ष कमांडर समेत 6 माओवादी ढेर
उदित वाणी, विशाखापत्तनम : आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले में मंगलवार को आंध्र-ओडिशा सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शीर्ष माओवादी कमांडर माडवी हिडमा समेत छह माओवादी मारे गए.

यह मुठभेड़ मारेडुमिली वन क्षेत्र में उस समय हुई जब छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और ओडिशा की पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान में लगे हुए थे. मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों में शीर्ष माओवादी कमांडर और भाकपा (माओवादी) केंद्रीय समिति के सदस्य माडवी हिडमा के भी शामिल होने की खबर है.

माओवादी विरोधी अभियानों में उनकी हत्या को सुरक्षा बलों की एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है. सुरक्षा बलों ने अभी तक हिडमा की मौत की पुष्टि नहीं की है, जो पुलिस और अर्धसैनिक बलों पर 26 सशस्त्र हमलों के पीछे था.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गोलीबारी उस समय हुई जब सुरक्षा बलों ने माओवादियों के एक समूह को घेर लिया और उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा. इसके बाद, माओवादियों ने कथित तौर पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे सुरक्षाकर्मियों को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी. सुरक्षा बल कुछ माओवादियों की तलाश में अभियान जारी रखे हुए थे, जिनके जंगलों में गहरे भाग जाने का संदेह था.

यह मुठभेड़ आंध्र प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के त्रि-जंक्शन बिंदु के पास हुई.

हिडमा को भारत में सबसे वांछित माओवादी कमांडर माना जाता था. 43 वर्षीय हिडमा पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) बटालियन की बटालियन संख्या एक का प्रमुख है, जिसे सबसे घातक माओवादी हमला इकाई कहा जाता है.

50 लाख रुपए का इनामी हिडमा, भाकपा (माओवादी) केंद्रीय समिति में छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र का एकमात्र आदिवासी था. उसे 2010 में दंतेवाड़ा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 76 जवानों के नरसंहार का मास्टरमाइंड बताया गया था. यह भारत में सुरक्षा बलों पर माओवादियों द्वारा किया गया सबसे घातक हमला था.

उस पर 2013 में छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी में शीर्ष कांग्रेस नेताओं सहित 27 लोगों की हत्या में शामिल होने का भी संदेह था. हिडमा को 2021 में छत्तीसगढ़ के सुकमा में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के 22 जवानों की हत्या का मास्टरमाइंड भी माना जाता है.

शीर्ष माओवादी कमांडर की हत्या छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की कई सफलताओं के बाद हुई है.

यह मुठभेड़ प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के लिए आंध्र-ओडिशा सीमा क्षेत्र में फिर से संगठित होने के लिए एक बड़ा झटका साबित हुई, जिसे कभी माओवादी गतिविधियों का गढ़ माना जाता था.

(आईएएनएस)

The post National : आंध्र प्रदेश मुठभेड़ में शीर्ष कमांडर समेत 6 माओवादी ढेर appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा के K2 एरिया में पुलिस-गैंगस्टर के बीच हुए मुठभेड़ के एक और आरोपी गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित टाटा स्टील के खाली पड़े के-2 क्वार्टर में मंगलवार रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने रवि महानंद उर्फ गोपला को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया, जिसके पैर में गोली लगी है. उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल, गोली, खोखा, शराब की बोतल, डिस्पोजल ग्लास, मिक्सचर और बिछा प्लास्टिक बरामद किया.

घटनास्थल से एक अन्य आरोपी फरार हो गया था. पुलिस ने 28 अक्तूबर की रात सीतारामडेरा स्लैग रोड से उसी गिरोह के आकाश सिंह उर्फ लालू को गिरफ्तार किया. जांच में दोनों ने 10 अक्टूबर को व्यवसायी हरेराम सिंह के घर पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल होने की बात कबूल की. पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों पूर्व में हरेराम सिंह के बेटे हरीश सिंह के व्यवसाय से जुड़े थे और शराब दुकान ठेका न मिलने से नाराज होकर उन्होंने कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा के गिरोह से संपर्क किया.

सुजीत सिन्हा ने दुबई में रह रहे गैंगस्टर प्रिंस खान के माध्यम से हरेराम सिंह से रंगदारी मांगी थी. रंगदारी नहीं देने पर 10 अक्टूबर को फायरिंग की घटना अंजाम दी गई. हथियार रांची में रिया सिन्हा और बबलू खान से मिले थे. पुलिस पहले ही 23 अक्टूबर को दशरथ शुक्ला को तीन पिस्तौल व गोलियों के साथ गिरफ्तार कर चुकी है. सिटी एसपी ने बताया कि इस मुठभेड़ और कार्रवाई से अपराधियों का मनोबल टूटा है और गिरोह के कई राज अब खुलने की उम्मीद है.

The post Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा के K2 एरिया में पुलिस-गैंगस्टर के बीच हुए मुठभेड़ के एक और आरोपी गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा में पुलिस- अपराधी मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह में बीती रात करीब दो बजे पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गए. दोनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि बारीडीह हाई स्कूल के पास कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर बिल्डिंग में दबिश दी. इस दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दो अपराधियों को गोली लगी. घायल अपराधियों में एक की पहचान गोपाल कुमार के रूप में हुई है, जिसके पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को पेट में गोली लगी है.

मुठभेड़ के दौरान तीन अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे. पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्तौल, आधा दर्जन जिंदा कारतूस, खोखा और अन्य आपराधिक सामग्री बरामद की है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घायल अपराधी हाल ही में कारोबारी हरेराम सिंह के घर फायरिंग की घटना में शामिल थे.

भागे हुए अपराधियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें छापेमारी में जुटी हैं. घटना को लेकर अब तक पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

The post Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा में पुलिस- अपराधी मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल appeared first on Udit Vani.

Midnight Encounter in Sidhgora: Two Criminals Shot, Three Flee After Gun Battle with Police
UditVani, Jamshedpur : In a dramatic late-night encounter, police exchanged fire with armed criminals in the Baridih area under Sidhgora police station area around 2 a.m. on Tuesday.

Two of the assailants sustained bullet injuries and were immediately taken into custody before being admitted to MGM Hospital for treatment.

According to police sources, officers had received a tip-off that a group of criminals was planning a major crime near Baridih High School.

Acting swiftly, a police team cordoned off the area and raided a nearby building.

Upon being surrounded, the criminals opened fire on the police, prompting the officers to retaliate.

During the exchange, two of the miscreants were shot — one identified as Gopal Kumar, who suffered a gunshot wound to the leg, while the other sustained injuries to the abdomen.

Three others managed to escape.

Police recovered two pistols, several live cartridges, spent shells, and other incriminating items from the spot.

Preliminary investigation suggests that the injured criminals were involved in a recent firing incident at businessman Hare Ram Singh’s residence.

Multiple police teams have been deployed to trace and apprehend the absconding members of the gang.

The post Midnight Encounter in Sidhgora: Two Criminals Shot, Three Flee After Gun Battle with Police appeared first on Udit Vani.

दिल्ली के रोहिणी में बड़ा एनकाउंटर, बिहार के चार वॉन्टेड गैंगस्टर ढेर
उदित वाणी, नई दिल्ली : दिल्ली के रोहिणी इलाके में गुरुवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में बिहार के चार वॉन्टेड गैंगस्टरों को मार गिराया गया. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. यह एनकाउंटर हाल के वर्षों में राजधानी में हुए सबसे बड़े ऑपरेशनों में से एक बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, मारे गए अपराधियों की पहचान रंजन पाठक (25 वर्ष), बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25 वर्ष), मनीष पाठक (33 वर्ष) और अमन ठाकुर (21 वर्ष) के रूप में हुई है. सभी बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले थे और सिग्मा गैंग के सक्रिय सदस्य थे. पुलिस के अनुसार, यह गैंग बिहार में कई हत्या और रंगदारी के मामलों में शामिल रहा है.

पुलिस ने बताया कि बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2:20 बजे बहादुर शाह मार्ग के पास जॉइंट टीम ने एक ट्रैप लगाया था. जब अपराधियों की गाड़ी मौके पर पहुंची तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में चारों बदमाश घायल हुए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

गैंग का सरगना रंजन पाठक बिहार पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था. उस पर पुलिस ने 25,000 रुपए का इनाम घोषित कर रखा था. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह हत्या, लूट और रंगदारी जैसे आठ गंभीर मामलों में वॉन्टेड था. बिहार पुलिस को इनपुट मिला था कि बिहार में आचार संहिता लागू होने के बाद इस गैंग ने एक मर्डर किया था.

जॉइंट सीपी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि हमें बिहार पुलिस से सूचना मिली थी कि सिग्मा गैंग के चार सदस्य दिल्ली में छिपे हुए हैं. इस सूचना के आधार पर हमने सर्विलांस बढ़ाया और उनके ठिकाने का पता लगाया. ऑपरेशन के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाई.

मौके से पिस्तौल और एक चोरी की कार बरामद की गई है. अब आगे की जांच रोहिणी जिला पुलिस कर रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि दिल्ली में अपराधी कब से छिपे हुए थे और इनके अन्य साथियों की क्या भूमिका रही.

(आईएएनएस)

The post दिल्ली के रोहिणी में बड़ा एनकाउंटर, बिहार के चार वॉन्टेड गैंगस्टर ढेर appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Crime : धनबाद पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह का अपराधी घायल, अस्पताल में भर्ती
उदित वाणी, धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले में मंगलवार सुबह पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. यह घटना बाघमारा के तेतुलमारी स्थित राजगंज-तेतुलमारी मार्ग पर झमाड़ा के जलागार के पास हुई.

पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार सुबह करीब पांच बजे तेतुलमारी थाना क्षेत्र में हुई. तेतुलमारी थानेदार विवेक कुमार चौधरी अपनी टीम के साथ पीपल पेड़ के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान, राजगंज की दिशा से आ रही एक नीले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली हीरो होंडा मोटरसाइकिल पर सवार अपराधी को पुलिस ने रोका.

पुलिस को देखते ही अपराधी ने अपनी मोटरसाइकिल दूसरी तरफ भगाना शुरू कर दिया और पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसकी एक गोली पुलिस वाहन के सामने वाले हिस्से में लगी. गोली चलाने के बाद अपराधी जंगल की ओर भागने लगे. पुलिस ने भी बचाव में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अपराधी भानु माजी उर्फ जीतन मांझी के पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा.

घायल अपराधी को पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस ने अपराधी के पास से एक 9 एमएम पिस्टल और इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है. भानु माजी प्रिंस खान गिरोह के लिए काम करता था और उस पर जमशेदपुर, बोकारो सहित अन्य जिलों के थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, बाघमारा डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी. आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के ऊपर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं और कई दिनों से इसकी तलाश की जा रही थी. इसके बयान के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand Crime : धनबाद पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह का अपराधी घायल, अस्पताल में भर्ती appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Crime : रांची में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी घायल, दो अन्य गिरफ्तार, कई हथियार बरामद
उदित वाणी, रांची : रांची पुलिस और कुख्यात सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े अपराधियों के बीच सोमवार सुबह तुपुदाना-बालसिरिंग इलाके में मुठभेड़ हुई है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गिरोह से जुड़ा अपराधी आफताब गोली लगने से घायल हो गया, जबकि मौके से दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रांची एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि सुजीत सिन्हा गैंग के अपराधी बालसिरिंग इलाके में किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे हैं. उन्होंने एक विशेष टीम गठित कर तुपुदाना क्षेत्र में भेजी. जैसे ही पुलिस की टीम इलाके में पहुंची, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में आफताब को पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया. दो अन्य अपराधियों को भी मौके से गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं.

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी राकेश रंजन, ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर और हटिया डीएसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. पुलिस जांच में पता चला है कि घायल अपराधी आफताब एक हफ्ता पहले डोरंडा के कुसई कॉलोनी स्थित सत्यभामा अपार्टमेंट के बाहर हुई गोलीबारी में भी शामिल था. उस घटना को शहर में दहशत फैलाने और स्थानीय कारोबारियों से रंगदारी वसूली के उद्देश्य से अंजाम दिया गया था. पुलिस का कहना है कि यह गिरोह सुजीत सिन्हा के इशारे पर बिल्डरों और व्यापारियों से रंगदारी वसूली के लिए लगातार दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा है.

रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी. उनके पास दो ऑप्शन है या तो आत्मसमर्पण कर दें या नहीं तो पुलिस की गोली खाने को तैयार रहें.

इसके पहले 10 अक्टूबर को भी खलारी थाना क्षेत्र में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई थी. उस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से गैंग के दो सदस्य साजन अंसारी और अमित गुप्ता घायल हुए थे, जबकि दो अन्य को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने वहां से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए थे.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand Crime : रांची में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी घायल, दो अन्य गिरफ्तार, कई हथियार बरामद appeared first on Udit Vani.