EMRI Green Archives - Udit Vani

Adani Green Energy ने NSE के ESG रेटिंग में हासिल की शीर्ष रैंक
मुंबई: अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) को एनएसई सस्टेनेबिलिटी एंड एनालिटिक्स द्वारा पावर सेक्टर के लिए ईएसजी (पर्यावरण,सामाजिक और शासन) में पहली रैंक मिली है।

एनएसई सस्टेनेबिलिटी एंड एनालिटिक्स, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की एक सहयोगी कंपनी है।

इसके अतिरिक्त एजीईएल नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में राजस्व के आधार पर शीर्ष 100 सूचीबद्ध कंपनियों में ईएसजी रेटिंग में शीर्ष 5 कंपनियों में से एक है। सूचीबद्ध कंपनियों के लिए ईएसजी रेटिंग को हाल ही में एनएसई द्वारा लॉन्च किया गया था।

एनएसई की रेटिंग के अनुसार, एजीईएल का पर्यावरण, सामाजिक और शासन संबंधी मानकों पर अच्छा प्रदर्शन है। कंपनी की पर्यावरण संबंधी पहल अच्छी तरह से एकीकृत हैं, जो सामाजिक रूप से जिम्मेदार प्रैक्टिस और प्रभावी शासन द्वारा समर्थित हैं। यह एक परिपक्व सस्टेनेबल एप्रोच को दिखाता है।

एनएसई सस्टेनेबिलिटी रेटिंग्स एंड एनालिटिक्स लिमिटेड के अनुसार, एजीईएल को 74 का प्रभावशाली ईएसजी स्कोर मिला, जो पावर सेक्टर में सबसे अधिक है। यह सस्टेनेबल प्रैक्टिस के प्रति एजीईएल की प्रतिबद्धता और पर्यावरण, सामाजिक और शासन मानकों को बनाए रखने के इसके निरंतर प्रयासों को दिखाता है।

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने वित्त वर्ष 25 की वार्षिक रिपोर्ट में एजीईएल के शासन और स्थिरता के प्रति समर्पण को बताया है, जिसमें कहा गया है, “हमारा शासन वैश्विक स्तर के मानकों का है और हमारा अनुपालन ढांचे मजबूत और गैर-हस्तांतरणीय हैं।”

कंपनी ने 73 का उच्च सामाजिक स्कोर भी अर्जित किया, जो दिखाता है कि कंपनी कर्मचारियों, ग्राहक सुरक्षा और सामुदायिक कल्याण पहलों के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षा उपायों पर भी अपना ध्यान केंद्रित करती है।

एनएसई सस्टेनेबिलिटी रेटिंग्स एंड एनालिटिक्स लिमिटेड 2,000 से अधिक डेटा बिंदुओं के आधार पर कंपनियों का मूल्यांकन करती है, जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मानकों के साथ संरेखित एक पारदर्शी और भौतिकता-आधारित कार्यप्रणाली प्रदान करता है। एजीईएल का प्रदर्शन इसकी रणनीति, संस्कृति और मूल्यों को दर्शाता है जो सस्टेनेबिलिटी प्रैक्टिस पर केंद्रित है।

(IANS)

The post Adani Green Energy ने NSE के ESG रेटिंग में हासिल की शीर्ष रैंक appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND में जल्द शुरू होगी Mobile Veterinary- स्टेट इंप्लीमेंटिंग एजेंसी फॉर कैटल एंड बफैलो डेवलपमेंट और EMRI ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के बीच हुआ MOU
– ग्रामीणों और उनके पशुओं के लिए 236 एम्बुलेंस प्रखंड स्तर पर रहेंगे तैनात

उदित वाणी,रांची: कृषि मंत्री बादल ने कहा है कि सरकार की संवेदनशीलता राज्य की जनता के साथ-साथ यहां के पशुओं के लिए भी है। इसी के तहत पहले गौ मुक्तिधाम, फिर रेस्क्यू ह्वैकिल का कार्य किया गया। आज इसी क्रम में पशु चिकित्सा की बेहतरी के लिए राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालय में मोबाइल वेटनरी का संचालन करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए EMRI ग्रीन हेल्थ सर्विसेज का चयन किया गया है यह एजेंसी देश के अन्य राज्यों में भी इस तरह का कार्य करता आ रहा है।

इनके सहयोग से राज्य सरकार राज्य के पशुधन की सेहत की बेहतरी के लिए कार्य कर सकेगी। श्री बादल गुरुवार को नेपाल हाउस स्थित अपने कक्ष में झारखंड स्टेट इंप्लीमेंटिंग एजेंसी फॉर कैटल एंड बफैलो डेवलपमेंट, राँची के सीईओ प्रवीण झा और EMRI ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के निदेशक श्री के कृष्णम राजू के बीच हुए MOU के उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे।

बादल ने बताया कि विभाग द्वारा आधुनिक सुविधाओं से लैस 236 एम्बुलेंस खरीदे जा रहे हैं, जो ग्रामीणों के पालतू पशुओं की चिकित्सा संबंधी समस्या के समाधान के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि मोबाइल वेटनरी के लिए सरकार जल्द ही एक हेल्पलाईन नंबर जारी करेगी।

बादल ने कहा कि EMRI ग्रीन हेल्थ सर्विसेज द्वारा इस योजना के तहत पशु शल्य चिकित्सक, पैरावेट, ड्राइवर सहित आधुनिक सुविधाओं से लैस 236 एम्बुलेंस कार्यरत रहेंगे। इससे राज्य के किसानों और उनके पशुओं को तो लाभ मिलेगा ही साथ ही साथ पशु शल्य चिकित्सक, पैरावेट, ड्राइवर की नियुक्ति से रोजगार के भी अवसर मिलेंगे।

इस अवसर पर कृषि एवं पशुपालन विभाग के सचिव अबू बक्कर सिद्दीख ने बताया कि EMRI ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के साथ एम्बुलेंस एक्सटेंसन सर्विस के लिए MOU किया गया है। इनके द्वारा पशुचिकित्सा किसानों के घर पर पहुंचकर किया जाएगा। साथ ही जो टॉल फ्री नंबर जारी किया जाएगा उसपर कॉल आने के आधे घंटे के अंदर एम्बुलेंस किसानों के घरों पर जा कर पशुओं का इलाज करेगी। इस कार्य के लिए सेंट्रलाइज्ड कॉल सेंटर बने होंगें और साथ ही प्रत्येक प्रखंड में एक एम्बुलेंस उपलब्ध रहेगा।

MOU के अवसर पर कृषि एवं पशुपालन विभाग के सचिव श्री अबू बक्कर सिद्दीख,झारखंड स्टेट इंप्लीमेंटिंग एजेंसी फॉर कैटल एंड बफैलो डेवलपमेंट, राँची के सीईओ प्रवीण झा EMRI ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के निदेशक के कृष्णम राजू समेत विभागीय पदाधिकारी एवं EMRI ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

The post JHARKHAND में जल्द शुरू होगी Mobile Veterinary- स्टेट इंप्लीमेंटिंग एजेंसी फॉर कैटल एंड बफैलो डेवलपमेंट और EMRI ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के बीच हुआ MOU appeared first on Udit Vani.