Education Campaign Archives - Udit Vani

Tata Education Excellence Program (TEEP) ने चाणक्य चौधरी को दी विदाई
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम (टीईईपी) टीम ने अपनी कार्यकारी समिति के चेयरपर्सन और टाटा स्टील के पूर्व वाइस प्रेसीडेंट ( कॉर्पोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया. यह कार्यक्रम 10 जुलाई को जमशेदपुर के यूनाइटेड क्लब में आयोजित किया गया, जिसमें पीयूष गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट ( टीक्यूएम, जीएसपी और सप्लाई चेन) डीबी सुंदरा रामम, वाइस प्रेसिडेंट – कॉर्पोरेट सर्विसेस, तृप्ति श्रीवास्तव, चीफ – टीक्यूएम और सीक्यूए तथा सौरव रॉय, सीईओ, टाटा स्टील फाउंडेशन की उपस्थिति रही.

चाणक्य चौधरी के प्रति आभार

टीईईपी टीम ने चाणक्य चौधरी के बहुमूल्य मार्गदर्शन और सहयोग के लिए दिल से आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर पीयूष गुप्ता ने शिक्षा में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में इस कार्यक्रम की भूमिका को रेखांकित किया, वहीं डीबी सुंदरा रामम ने शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता को प्रोत्साहित करने के प्रति टाटा स्टील की निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराया.

गुणवत्ता की यात्रा

चाणक्य चौधरी ने अपने संबोधन में गुणवत्ता और उत्कृष्टता के क्षेत्र में अपनी वर्षों की यात्रा को याद किया और इस दौरान डॉ. जेजे ईरानी और बी. मुत्थुरामन जैसे प्रेरणादायी मार्गदर्शकों से मिले अनुभव और सीख का विशेष उल्लेख किया. उन्होंने टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम (टीईईपी) के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं.

कार्यक्रम में लक्ष्मी शरत, निदेशक, केरला पब्लिक स्कूल्स, और प्रीति सिन्हा, प्राचार्या – गुलमोहर हाई स्कूल के साथ-साथ टीईईपी टीम के सदस्य और टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे.

The post Tata Education Excellence Program (TEEP) ने चाणक्य चौधरी को दी विदाई appeared first on Udit Vani.

Srinath University: करियर की दिशा तलाश रहे छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, श्रीनाथ आयोजित कर रहा है एजुकेशन फेयर
उदित वाणी, आदित्यपुर: श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर द्वारा 3 मई 2025 को चांडिल में “श्रीनाथ शिक्षा संगम 2025” का आयोजन किया जा रहा है. यह एक दिवसीय ऑन-स्पॉट एडमिशन सह एजुकेशन फेयर होगा, जिसका उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा से जुड़ी सभी सुविधाएं और जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है. यूनिवर्सिटी के डीन (प्रशासन) जे. राजेश ने बुधवार को मठिया रोड स्थित विद्यासागर कोचिंग में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्यक्रम की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह आयोजन प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा.

10वीं, 12वीं और स्नातक के बाद के छात्रों पर विशेष फोकस

यह फेयर विशेष रूप से 10वीं, 12वीं तथा स्नातक के बाद के छात्रों के लिए आयोजित किया जा रहा है. श्री राजेश ने बताया कि जो छात्र अपने करियर को लेकर दिशा की तलाश में हैं, उनके लिए यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण अवसर हो सकता है.

मौके पर मिलेगा ऑन-स्पॉट एडमिशन और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन

प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए छात्रों को मौके पर ही एडमिशन की सुविधा दी जाएगी. इसके अलावा अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा करियर काउंसलिंग भी की जाएगी ताकि छात्र अपने लिए उपयुक्त पाठ्यक्रम का चयन कर सकें.

स्कॉलरशिप से लेकर प्लेसमेंट तक, सब कुछ एक मंच पर

प्रेस वार्ता में यूनिवर्सिटी द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी साझा की गई. इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

सभी छात्रों के लिए 50 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप की सुविधा

50% तक छात्रवृत्ति पाने का अवसर

100% फ्री प्लेसमेंट और इंटर्नशिप सपोर्ट

91% प्लेसमेंट रिकॉर्ड

₹4.97 लाख प्रति वर्ष औसत वेतन

नवीनतम इंडस्ट्री कोर्सेस भी उपलब्ध

राजेश ने बताया कि यूनिवर्सिटी में डिप्लोमा, यूजी, पीजी एवं पीएचडी स्तर पर अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है. साथ ही उद्योग की नवीनतम मांगों को ध्यान में रखते हुए बीसीए, बीबीए, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल मार्केटिंग और फिनटेक जैसे आधुनिक कोर्सेस भी पढ़ाए जाते हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यूनिवर्सिटी के मार्केटिंग हेड गौरव मिश्रा और मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव सुभ्रत महांती भी मौजूद रहे.

The post Srinath University: करियर की दिशा तलाश रहे छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, श्रीनाथ आयोजित कर रहा है एजुकेशन फेयर appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर : पांच से शिक्षा अभियान जागरूकता रथ यात्रा निकाली जाएगी
उदित वाणी,जमशेदपुर : मानगो, आजाद नगर मेन रोड से आगामी 5 अगस्त से शिक्षा अभियान जागरूकता रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना है।

उक्त जानकारी अब्दुल हन्नान मेमोरियल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के मोहम्मद ताहिर हुसैन एवं डॉ अफरोज शकील ने दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से विशेषकर सबर क्षेत्र में शिक्षा के बढ़ावा के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा एवं गरीब एवं असहाय बच्चों के अतिरिक्त नशेड़ी एवं बिगड़ैल बच्चों के बीच शिक्षा से संबंधित पाठ्य सामग्रियों का निःशुल्क रूप से वितरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभियान रथ निकालने का मुख्य उद्देश्य यह है कि बच्चे पैसे के अभाव में पढ़ाई छोड़ देते हैं एवं वैसे बच्चों को चिन्हित करके मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जाएगा। महिला विंग की प्रभारी रफत आरा ने शिक्षा रथ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जोन वाइज निकलने वाली इस यात्रा में नुक्कड़ नाटक आदि से बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।

The post जमशेदपुर : पांच से शिक्षा अभियान जागरूकता रथ यात्रा निकाली जाएगी appeared first on Udit Vani.