Dumaria News Archives - Udit Vani

JHARKHAND: सरकारी विभागों की सुस्ती: 200 मीटर की हाईटेंशन लाइन के कारण रुका अस्पताल का उद्घाटन
उदित वाणी, जमशेदपुर : विकास के दावों के बीच सरकारी विभागों की आपसी ‘उधेड़बुन’ जनता की सुविधाओं पर भारी पड़ रही है। डुमरिया प्रखंड के भालुकपतड़ा मौजा में बनकर तैयार हुआ 30 बेड का नया अस्पताल सफेद हाथी साबित हो रहा है। अस्पताल की इमारत और ढांचा तो पूरी तरह तैयार है, लेकिन विद्युत संयोजन न होने के कारण इसका संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है।

प्राक्कलन तैयार, पर राशि का इंतजार

मामले की जड़ स्वास्थ्य विभाग और बिजली विभाग के बीच फंसी फाइलें हैं। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अभिषेक कुमार के अनुसार, विभाग ने हाईटेंशन लाइन के लिए आवश्यक प्राक्कलन तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को भेज दिया है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक इस प्राक्कलन की राशि जमा नहीं की गई है। राशि जमा होने के बाद ही विभाग सामग्री की खरीद करेगा और लाइन जोड़ने का काम शुरू होगा।

ट्रांसफार्मर लगा, पर नहीं पहुंची हाईटेंशन लाइन

अस्पताल परिसर में संवेदक द्वारा नया ट्रांसफार्मर तो स्थापित कर दिया गया है, लेकिन इसे चालू करने के लिए हाईटेंशन लाइन की दरकार है। वर्तमान में हाईटेंशन लाइन अस्पताल से महज 200 मीटर की दूरी पर है। जब तक यह कनेक्शन नहीं जुड़ता, तब तक अस्पताल को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाएगी, जिससे वहां लगे आधुनिक चिकित्सा उपकरण शो-पीस बने रहेंगे।

ग्रामीणों में रोष, जनप्रतिनिधियों से गुहार

अस्पताल भवन तैयार होने के बावजूद स्वास्थ्य सेवाएं शुरू न होने से स्थानीय ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि छोटी सी प्रक्रिया के कारण क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए दूर जाना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक संजीव सरदार से हस्तक्षेप करने की मांग की है।

The post JHARKHAND: सरकारी विभागों की सुस्ती: 200 मीटर की हाईटेंशन लाइन के कारण रुका अस्पताल का उद्घाटन appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : MGM अस्पताल में सांप के डसने से गंभीर हुए दो बच्चों का सफल इलाज, चिकित्सकों ने दी नई जिंदगी
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम (MGM) अस्पताल के चिकित्सकों ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए जहरीले सांप के डसने से गंभीर रूप से बीमार हुए दो बच्चों को नई जिंदगी दी है. एंटी स्नेक वेनम की भारी खुराक और विशेषज्ञों की निगरानी में चले इलाज के बाद दोनों बच्चों को स्वस्थ होने पर सोमवार को छुट्टी दे दी गई.

शिशु रोग विभाग की टीम ने संभाली कमान

एमजीएम अस्पताल के शिशु रोग विभाग के डॉक्टर राघवेंद्र ने बताया कि दोनों बच्चों का इलाज विभागाध्यक्ष डॉक्टर रविंद्र कुमार की यूनिट में किया गया. इस चुनौतीपूर्ण इलाज में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने लगातार निगरानी रखी, जिससे बच्चों की हालत में सुधार संभव हो सका.

केस 1: वेंटिलेटर पर रही 12 वर्षीय भारती सबर

पहला मामला डुमरिया का है, जहाँ 23 अप्रैल की रात घर में सोते समय 12 वर्षीय भारती सबर को जहरीले सांप ने डस लिया था. बेहोशी की हालत में उसे पहले सीएचसी डुमरिया ले जाया गया, जहाँ से उसे एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया. अस्पताल में भारती को एंटी स्नेक वेनम सीरम की 40 खुराक दी गई और स्थिति गंभीर होने के कारण कुछ समय के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया. इलाज के बाद सुधार होने पर 28 अप्रैल को उसे छुट्टी मिली.

केस 2: 10 वर्षीय रोहन मंडल को दी गई 50 सूई

दूसरा मामला कोवाली का है, जहाँ 27 अप्रैल को 10 वर्षीय रोहन मंडल सर्पदंश का शिकार हुआ. उसे अत्यंत गंभीर स्थिति में एमजीएम में भर्ती कराया गया. रोहन को बचाने के लिए डॉक्टरों ने 50 एंटी स्नेक वेनम की सूई दी और उसे भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया. डॉक्टरों के अथक प्रयास से रोहन पूरी तरह स्वस्थ हुआ और 4 मई को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

समय पर उपचार रहा जान बचाने में निर्णायक

डॉक्टर राघवेंद्र के अनुसार, इन दोनों ही मामलों में समय पर अस्पताल पहुंचना बच्चों की जान बचाने में सबसे महत्वपूर्ण साबित हुआ. इस सफल उपचार टीम में डॉक्टर सिद्धार्थ, डॉक्टर तान्या और डॉक्टर अमाल सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही.

The post Jamshedpur : MGM अस्पताल में सांप के डसने से गंभीर हुए दो बच्चों का सफल इलाज, चिकित्सकों ने दी नई जिंदगी appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur-Rural : डुमरिया में उमड़ा आस्था का सागर, अखंड हरिनाम संकीर्तन में गूंजे राधे-गोविन्द के जयकारे
उदित वाणी, जमशेदपुर : डुमरिया में इन दिनों भक्ति की अद्भुत बयार बह रही है. प्रखंड मुख्यालय में आयोजित सात दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन के तीसरे दिन गुरुवार को श्रद्धा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला. जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ती जा रही है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया है.

संकीर्तन के दौरान राधे-गोविन्द के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा. मधुर भक्ति गीतों और संकीर्तन की धुन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए. सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक लगातार जारी रहा.

आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जहां हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया. व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए समिति के सदस्य लगातार सक्रिय नजर आए.

इस बार मौसम ने भी आयोजन का पूरा साथ दिया. पिछले दिनों की तुलना में मौसम साफ रहने और धूप खिलने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई. स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग सपरिवार पहुंचकर संकीर्तन का आनंद ले रहे हैं और पूजा-अर्चना कर रहे हैं. आयोजन समिति का मानना है कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ने की संभावना है, जिससे पूरा क्षेत्र और अधिक भक्तिमय हो उठेगा.

The post Jamshedpur-Rural : डुमरिया में उमड़ा आस्था का सागर, अखंड हरिनाम संकीर्तन में गूंजे राधे-गोविन्द के जयकारे appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur-KK Soan IAS Visit: जल शक्ति मंत्रालय के अपर सचिव के.के. सोन ने किया डुमरिया के लखाईडीह गाँव का दौरा
लखाईडीह में 15 साल बाद लौटे के.के. सोन; बोले- ’15 बच्चों से 312 तक पहुँचना गाँव की बड़ी जीत’

जमशेदपुर/डुमरिया: भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय (Ministry of Jal Shakti) के अपर सचिव एवं जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) के अभियान निदेशक के.के. सोन (Kamal Kishore Soan IAS) ने पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड स्थित सुदूरवर्ती लखाईडीह गाँव (Dumaria) का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने गाँव के सर्वांगीण विकास का अवलोकन किया और अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए.

15 वर्षों में आया सकारात्मक परिवर्तन: के.के. सोन

लखाईडीह पहुँचे श्री के.के. सोन ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पुरानी यादें साझा कीं. उन्होंने कहा, “मैं 15 वर्ष पहले पहली बार इस गाँव में बतौर सरकारी अधिकारी आया था. तब और अब की स्थिति में काफी सकारात्मक बदलाव आया है.” उन्होंने बताया कि तब स्कूल में मात्र 15 बच्चे थे, जबकि आज 312 बच्चे (Education in Rural Jharkhand) शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. उन्होंने विशेषकर बालिका छात्रावास (Girls Hostel Dumaria) की छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में पढ़ाई न छोड़ें और किसी भी बाधा की स्थिति में सीधे जिला अधिकारी (DC) को पत्र लिखें.

प्रशासनिक सक्रियता और विकास की मुख्यधारा

इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी (DC East Singhbhum) ने कहा कि दो दशक पूर्व सोन द्वारा ग्रामीणों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल सराहनीय रही है. आकांक्षी जिला कार्यक्रम (Aspirational District Program) के तहत प्रशासन नियमित रूप से शिक्षा, पेयजल, सड़क और नेटवर्क कनेक्टिविटी जैसी समस्याओं के समाधान हेतु प्रयासरत है. उपायुक्त ने लखाईडीह की प्राकृतिक सुंदरता को देखते हुए इसे पर्यटन (Jharkhand Tourism) की दृष्टि से विकसित करने की संभावनाओं पर भी बल दिया.

नशामुक्त गाँव और सामा

जिक जागरूकता

ग्राम प्रधान कान्हू राम टुडू ने प्रशासनिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अब गाँव पूरी तरह से नशामुक्त हो गया है और लोग सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक हैं. अभिभावक अब अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर भेजने में संकोच नहीं करते.

परिसंपत्तियों का वितरण और गृह प्रवेश

भ्रमण के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. इसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन (Social Security Pension), अबुआ आवास (Abua Awas Yojana), और प्रधानमंत्री आवास (PMAY Jharkhand) के तहत गृह प्रवेश कराया गया. साथ ही सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना का भी लाभ दिया गया.

बुनियादी ढांचे और कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण

के.के. सोन ने गाँव में संचालित स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और बुनियादी ढांचे से जुड़ी गतिविधियों का निरीक्षण किया. उन्होंने कल्याण बालक छात्रावास, नेताजी आवासीय विद्यालय, और धुमकुड़िया भवन का अवलोकन किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और विभागों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित हो. नेताजी आवासीय विद्यालय परिसर में उन्होंने पौधारोपण (Tree Plantation) कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया.

ग्रामीणों से संवाद और समस्याओं का समाधान

गाँव के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि जिला व प्रखंड प्रशासन कैंपों के माध्यम से दस्तावेजों का निर्माण, स्वास्थ्य जांच और पशु टीकाकरण जैसे कार्य कर रहा है. अंत में, ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से अतिथियों का स्वागत किया और श्री के.के. सोन आल इंडिया सरना धर्म चेमेट अशरा (Sarna Dharma) द्वारा आयोजित अनुष्ठान में भी शामिल हुए.

मौके पर उपस्थित अधिकारी: इस अवसर पर एमडी जेजेएम डॉ. अरुण कुमार जायसवाल, उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला श्री सुनील चंद्र सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

The post Jamshedpur-KK Soan IAS Visit: जल शक्ति मंत्रालय के अपर सचिव के.के. सोन ने किया डुमरिया के लखाईडीह गाँव का दौरा appeared first on Udit Vani.