DSE Archives - Udit Vani

Jamshedpur: शिक्षकों के पेंशन व सेवानिवृत्ति के लाभ के भुगतान को डेडलाइन तय
उदित वाणी, जमशेदपुर: शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। उनके पेंशन व सेवानिवृत्ति से जुड़े लाभ लेने के लिए उन्हें अबतक शिक्षा विभाग कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब इससे राहत मिलेगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि इन सभी के भुगतान के लिए डेडलाइन यानी समय अवधि तय कर दी गई है। ऐसे में अब  शिक्षकों और शिक्षा जुड़े कर्मचारियों को अब लाभों एवं कार्यों के लिए डीईओ, डीएसई आदि के कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

उनके मामलों का निपटारा अब समय से किया जाएगा। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं अन्य क्षेत्रीय कार्यालयों में निष्पादित किए जाने वाले कार्यों की समय सीमा निर्धारित कर दी है। विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी अधिसूचना में पेंशन, सेवानिवृत्ति लाभ आदि के भुगतान के संबंध में कहा गया है कि शिक्षकों एवं कर्मियों की सेवानिवृत्ति के बाद 15 दिनों के अंदर भुगतान स्वीकृति और भुगतान का कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। आवेदन में त्रुटि होने पर तीन दिनों के भीतर संबंधित शिक्षक या कर्मी को सूचित कर समय पर इसका लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। इसी तरह, पारिवारिक पेंशन संंबंधित मामले का निपटारा आवेदन के 30 दिनों के भीतर संबंधित कार्यालय द्वारा किया जाएगा।

अनुकंपा संबंधित मामले में आवेदन प्राप्त होने पर सात दिनों के अंदर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यदि आवेदन में कोई त्रुटि पाई जाती है तो तीन दिनों के अंदर नोटिस के माध्यम से सूचित करते हुए समय पर कार्रवाई की जाएगी। शिक्षकों एवं कर्मियों की सेवा पुस्तिका संबंधी कार्य, संबंधित निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी द्वारा 15 दिनों के भीतर किया जाएगा। जारी अधिसूचना में कोर्ट संबंधित मामले प्राथमिकता के आधार पर तीन दिनों के भीतर निपटाने को कहा गया है। लेखा एवं अंकेक्षण संबंधित कार्य एक पक्ष के अंदर निष्पादित किए जाएंगे। इन सभी कार्यों का निपटारा समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ  अनुशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

आवंटन के पांच दिनों के भीतर मिलेगा वेतन

वेतन भुगतान के संबंध में कहा गया है कि आवंटन प्राप्त होने के पांच दिनों के अंदर वेतन का भुगतान किया जाएगा। इसी तरह, शिक्षकों एवं कर्मियों की प्रोन्नति हेतु निर्धारित अवधि के पूरा होने पर नियमानुसार एक महीने के अंदर आवश्यक कार्रवाई संबंधित कार्यालय द्वारा की जाएगी। शिक्षकों एवं कर्मियों की योग्यता बढ़ाने या किसी भी परीक्षा में शामिल होने के अनुमति हेतु अनापत्ति देने के मामले पांच दिनों के अंदर निपटाए जाएंगे।

The post Jamshedpur: शिक्षकों के पेंशन व सेवानिवृत्ति के लाभ के भुगतान को डेडलाइन तय appeared first on Udit Vani.

उपायुक्त विजया जाधव ने इन खास लोगो के साथ मनाई दिवाली
▪️नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में जिला उपायुक्त, एसडीएम धालभूम, अपर उपायुक्त, डीईओ, डीएसई, सीडीपीओ जमशेदपुर सदर ने बच्चों के बीच बांटे मिठाई, पटाखे, कहा- खुशियां बांटने से बढ़ती है, कभी भी अकेला महसूस नहीं करें, जिला प्रशासन हर मौके पर आप सभी के साथ

▪️जिला उपायुक्त, एसडीएम धालभूम, अपर उपायुक्त एवं सीडीपीओ जमशेदपुर सदर ने शहीद सैनिकों के घर जाकर अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित, कहा- शहीदों की आहूती को नमन, हम सभी गर्व करते हैं, पूरा जिला प्रशासन सुख-दुख में वीर सैनिकों के परिजनों के साथ

▪️जिला उपायुक्त ने समस्त जिलेवासियों को दी दीपावली की शुभकामनायें- कहा- रौशनी का यह त्यौहार सभी के जीवन में खुशियां लाए

उदित वाणी, जमशेदपुर : दीपावली के शुभ अवसर पर जिला उपायुक्त विजया जाधव के साथ एसडीएम धालभूम संदीप कुमार मीणा, अपर उपायुक्त सौरभ सिन्हा, डीईओ निर्मला बरेलिया, डीएसई निशा कुमारी, सीडीपीओ जमशेदपुर सदर दुर्गेश नंदिनी गोलमुरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत अनाथ एवं एकल अभिभावक वाले बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां मनाने पहुंचे। इस मौके पर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों को अपने बीच पाकर बच्चे भी काफी प्रफुल्लित दिखे ।

एसडीएम धालभूम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके सभी के बीच आने का मेरे लिए पहला मौका है, यहां आकर काफी खुशी मिली। आप सभी आपसी प्यार एवं हर्षोल्लास से दीवाली मनायें ।

अपर उपायुक्त ने कहा कि इस आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत बच्चे कभी अकेला महसूस नहीं करें, हर मौके पर जिला प्रशासन आपके साथ है । उन्होने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनायें दी।

इस अवसर पर जिला उपायुक्त ने बच्चों से उनके पठन पाठन की जानकारी ली, उनकी कुछ मांग हो जिला प्रशासन से तो यह भी पूछा। कुछ बच्चों ने प्लेग्राउंड बनवाने एवं झूला लगवाने की मांग रखी जिसपर उपायुक्त द्वारा आश्वस्त किया गया कि जल्द ही उनके विद्यालय में ये सुविधायें उपलब्ध करा दी जाएंगी ।

उन्होने बच्चों से कहा कि खुशियां बांटने से बढ़ती है, दिपावली खुशियों का त्यौहार है इसलिए जिला प्रशासन के पदाधिकारी आपके बीच आए हैं ताकि आपके साथ समय बितायें और इस त्यौहार की खुशियां मनायें। उन्होने कहा कि यहां आने के लिए हमलोग बार-बार मौके ढूंढते हैं ताकि एक अच्छा वक्त आप सभी के साथ बिता सकें । जिला प्रशासन आपके परिवार की तरह है। यहां के सभी बच्चे एक दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड बनाकर रहें, एक दूसरे के सुख-दुख में खड़े रहें।

सोमवारी सबर से मिलकर भाव विह्वल हुईं जिला उपायुक्त, बब्लू सोरेन के पेंटिग की तारीफ की

जिला उपायुक्त की पहल पर अनाथ सोमवारी सबर का कुछ महीनों पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में एडमिशन कराया गया था । उपायुक्त के आगमन की खबर सुन सोमवारी भी उन्हें रिसिव करने पहुंची । इस दौरान एक अभिभावक और बच्चे के बीच की बॉन्डिंग उपायुक्त एवं सोमवारी के बीच देखने को मिली । उन्होने सोमवारी को दुलारा भी तथा मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। इस दौरान कक्षा 8वीं में पढ़ने वाले बब्लू सोरेन ने उपायुक्त को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पेंटिग सप्रेम भेंट की। उपायुक्त ने बब्लू के प्रतिभा की तारीफ करते हुए कहा कि इस पेंटिग को वो उपायुक्त कार्यालय में लगाएंगी। इस मौके पर जिला उपायुक्त ने बच्चों के बीच बैठकर उन्हें मिठाई बांटे तथा दीपावली की शुभकामनायें देते हुए विदा ली।

शहीद सैनिकों के परिजन से मिलने उनके घर पहुंचे अधिकारी

दीपावली की खुशियां बांटने जिला उपायुक्त के साथ एसडीएम धालभूम, अपर उपायुक्त एवं सीडीपीओ जमशेदपुर सदर एग्रिकों स्थित शहीद नायक सूबेदार श्रीनिवास राव के घर पहुंचे। इस मौके पर शहीद की मां, पत्नी एवं बच्चों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा जिला प्रशासन की ओर से अंग वस्त्र एवं मिठाई देकर दिवाली की खुशियां बांटी। तत्पश्चात जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बिष्टुपुर स्थित शहीद मनोज कुमार के घर पहंचकर उनकी पत्नी सुनिता शर्मा , बच्चों एवं अन्य परिजनों से भी मुलाकात कर अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें दीपावली की शुभकामनायें दी।

जिला प्रशासन द्वारा 1. जगमाया देवी, माता शहीद किशन दुबे- कीताडीह 2. दुर्गावती देवी, पत्नी शहीद जितेंद्र कुमार-बागबेड़ा 3. नायब सूबेदार नवीन कुमार, पिता शहीद मनोरंजन कुमार (शौर्य चक्र मरणोपरांत) बालीगुमा, 4. गलवान घाटी में शहीद हुए गणेश हांसदा, बहरागोड़ा के घर भी जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर दीपावली की खुशियां बांटते हुए उन्हें मिठाई देकर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला उपायुक्त ने समस्त जिलावासियों को दीपावली की शुभकामनायें देते हुए कहा कि रौशनी का यह त्यौहार आप सभी के जीवन में खुशियां ही खुशियां लाए, हर्षोल्लास के साथ सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनायें ।

The post उपायुक्त विजया जाधव ने इन खास लोगो के साथ मनाई दिवाली appeared first on Udit Vani.