DrugAbuse Archives - Udit Vani

बिरसानगर में बढ़ती नशाखोरी और मारपीट पर जदयू सख्त, प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से मिलकर सौंपा ज्ञापन
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही नशाखोरी और उससे जुड़ी मारपीट की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर मंगलवार को जनता दल (यूनाइटेड) का एक प्रतिनिधिमंडल थाना प्रभारी से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पार्टी के अध्यक्ष शंकर कर्मकार ने किया.

इस दौरान अध्यक्ष शंकर कर्मकार ने कहा कि बिरसानगर क्षेत्र में नशाखोरी का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है, जिससे खासकर युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में फंसती जा रही है. नशे के कारण क्षेत्र का माहौल लगातार बिगड़ रहा है और सड़क से गुजरने वाले आम लोगों में भय का माहौल बना रहता है. उन्होंने बताया कि नशे की लत के चलते न केवल आए दिन मारपीट की घटनाएं हो रही हैं, बल्कि कई मामलों में लोगों की जान तक चली जा रही है. वहीं, जब कोई व्यक्ति इसका विरोध करता है तो खून-खराबे जैसी गंभीर घटनाएं भी सामने आ रही हैं.

ज्ञापन के माध्यम से जनता दल (यूनाइटेड) ने थाना प्रभारी से क्षेत्र में नशाखोरी पर सख्ती से रोक लगाने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आग्रह किया कि पुलिस की गश्ती व्यवस्था को और मजबूत किया जाए, ताकि अपराधियों में भय बना रहे और आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें.

शंकर कर्मकार ने बताया कि थाना प्रभारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि रात के समय गश्त बढ़ाई जाएगी और जरूरत पड़ने पर नशाखोरी व मारपीट में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी.

इस अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) के मंडल अध्यक्ष शंकर कर्मकार के साथ जितेंद्र कुमरा, सरस्वती खामरी, लक्ष्मी सरकार, पियूष ठाकुर, विकास दे, बॉबी कुमारी, अविनाश सिंह, बिरजू साहू समेत कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता और सदस्य उपस्थित थे. प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल होगी.

The post बिरसानगर में बढ़ती नशाखोरी और मारपीट पर जदयू सख्त, प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से मिलकर सौंपा ज्ञापन appeared first on Udit Vani.

Galudih : शराब की लत ने ली घर की शांति, नशे में बेटे ने जलाया हजारों का सामान
उदित वाणी, जमशेदपुर : गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत उल्दा गांव में शनिवार को नशे की लत से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. गांव निवासी परेस महतो और आशा महतो का इकलौता बेटा जगत महतो उर्फ भोजू (उम्र 28 वर्ष) ने नशे की हालत में घर का कीमती सामान – कपड़े, बर्तन, खटिया, गहने आदि – करीब 50 से 60 हजार रुपए का सामान जला डाला.

जगत महतो ठेकेदारी करता है और शराब की लत में डूबा हुआ है. हर दिन शराब पीकर वह अपने माता-पिता से गाली-गलौज और मारपीट करता है. परिजनों और ग्रामीणों ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन शनिवार को नशे में आगजनी की इस घटना ने सभी को चौंका दिया.

घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, विशेषकर महिलाएं, उसके घर पहुंचे और समझाने की कोशिश की. ग्रामीणों ने प्रशासन से नशा मुक्त समाज की मांग करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है.

ज्ञात हो कि दो सप्ताह पूर्व जगत महतो का एक्सीडेंट भी हो चुका है, जिसमें उसे सिर में चोट आई थी और उसकी नई बाइक फिलहाल गालूडीह थाना में जब्त है. उस बाइक को भी उसने लोन पर लिया था.

ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ सरकार और प्रशासन नशा मुक्ति अभियान चला रहा है, वहीं दूसरी ओर गांव-गांव में शराब खुलेआम बिक रही है. ऐसे में प्रशासन को इस पर कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है.

The post Galudih : शराब की लत ने ली घर की शांति, नशे में बेटे ने जलाया हजारों का सामान appeared first on Udit Vani.

Ranchi : मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का तक दौड़ी जागरूकता की लहर
उदित वाणी, रांची : 26 जून को निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के समापन के अवसर पर रांची में प्रातः 6:00 बजे एक भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. दौड़ का शुभारंभ खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी से हुआ. प्रतिभागियों ने बापू वाटिका, एसएसपी आवास, रेडियम रोड, कचहरी चौक और शहीद चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक दौड़ पूरी की.

इस आयोजन में युवाओं, छात्र-छात्राओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. आयोजन का उद्देश्य राज्य में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था.

डोरंडा में होगा अभियान का विधिवत समापन

इसी दिन अपराह्न 1:00 बजे शौर्य सभागार, डोरंडा में राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा. समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन होंगे. इस अवसर पर अभियान की उपलब्धियों की समीक्षा की जाएगी और नशा मुक्ति की दिशा में सरकार की आगामी योजनाओं को साझा किया जाएगा.

प्रेस एवं मीडिया के लिए विशेष आमंत्रण

समारोह के कवरेज हेतु सभी प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों को सादर आमंत्रित किया गया है. यह कार्यक्रम समाजहित में जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसकी व्यापक रिपोर्टिंग से जनमानस तक प्रभावी संदेश पहुँचाया जा सकेगा.

The post Ranchi : मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का तक दौड़ी जागरूकता की लहर appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND : राज्य में पूर्वी सिंहभूम समेत पांच जिलों में खोले जायेंगे नारकोटिक्स थाने
उदित वाणी, रांची : राज्य में पूर्वी सिंहभूम समेत पांच जिलों में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार और उत्पादन को रोकने के लिए नारकोटिक्स थाने खोले जायेंगे. पुलिस मुख्यालय द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को भेजा गया है. राज्य के जिन जिलों में नारकोटिक्स थाने खोले जायेंगे उनमें रांची, पूर्वी सिंहभूम, चतरा, खूंटी और हजारीबाग जिले शामिल हैं. पुलिस मुख्यालय द्वारा भेजे गए प्रस्ताव में इसे नेशनल ड्रग साइकोट्रोपिक सबस्टांस थाना का नाम दिया गया है. ज्ञात हो कि राज्य के इन जिलों में हाल के दिनों में अफीम की खेती से लेकर मादक पदार्थों की बिक्री काफी तेजी से बढ़ी है.

पुलिस को लगातार मादक पदार्थों की बिक्री से संबंधित मामले मिल रहे हैं और प्रति माह इस व्यापार में शामिल आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो रही है. जिसके मद्येनजर कड़ा प्रतिबंध लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने नारकोटिक्स थाने खोलने का निर्णय लिया है. प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि पहले से कार्यरत थाने में ही नारकोटिक्स थाना खोला जाएगा. इससे सरकार के उपर अतिरिक्त व्यय भार नहीं पड़ेगा. हालांकि वित्त विभाग पुलिस मुख्यालय के इस तर्क से सहमत नहीं है. वित विभाग द्वारा नारकोटिक्स थाने के निर्माण में इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होनेवाली राशि के अलावा स्टेशनरी पर खर्च होनेवाली अतिरिक्त राशि के बारे में विस्तार से प्रस्ताव देने का निर्देश दिया गया है.

The post JHARKHAND : राज्य में पूर्वी सिंहभूम समेत पांच जिलों में खोले जायेंगे नारकोटिक्स थाने appeared first on Udit Vani.

नशाखोरी के खिलाफ भाजपाई आक्रोशित, नशे कारोबारियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर भजपाइयों ने सिटी एसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की. मानगो क्षेत्र में हो रही घटनाओं को लेकर भाजपा मानगो मंडल आक्रोशित है। वे लोग आपराधिक घटनाओं के पीछे ब्राउनशुगर के कारोबार को जिम्मेदार मान रहे हैं. मंगलवार को भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के साथ मंडल के नेता पुलिस मुख्यालय पहुंचे और आरक्षी अधीक्षक के नाम एक मांग पत्र सौंपा.

विनोद राय ने कहा कि पंजाब की तर्ज पर जमशेदपुर के युवाओं को भी नशे की आगोश में झोंका जा रहा है. नशे के चक्कर में युवा आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने एसएसपी से नशे के कारोबारियों के घरों पर यूपी की तर्ज पर बुलडोजर चलाने मांग की.

भाजपा नेता नीरज सिंह ने बताया कि मानगो इलाके में धड़ल्ले से ब्राउनशुगर का कारोबार जारी है. इसके बावजूद इसपर नकेल कस पाने में स्थानीय पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हो रही है. उन्होंने कहा कि इसके लिए व्यापक पैमाने पर अभियान चलाने की आवश्यकता है. इस दौरान संजीव सिन्हा, गंगा प्रसाद साहू, नीरज सिंह, दिलीप सिंह, संजय सिंह, अशोक गौड़, विजय सोय, दीपक सुंडी, धर्मेंद्र कुमार, सुनील सिंह, विनोद सिंह, घनश्याम साहू, कल्लू सिंह, अंकेश श्रीवास्तव, प्रताप साहू, शिव पांडे, मनोज गिरी, मनोज तिवारी, सुशील सिंह, नितिन गौड़, सुनील गोराई, सुशील पांडेय, रवि गोराई, दीपक तिवारी, सुमन श्रीवास्तव, प्रिंस सिंह अन्य उपस्थित थे.

The post नशाखोरी के खिलाफ भाजपाई आक्रोशित, नशे कारोबारियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग appeared first on Udit Vani.