Drug Peddler Arrested Archives - Udit Vani

जमशेदपुर में गांजा तस्करी का खुलासा, 4 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात गांजा तस्करी का एक मामला सामने आया है। खालसा क्लब के पास टाइगर मोबाइल की सतर्कता से पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बागबेड़ा निवासी मनीष मुखी उर्फ बिट्टू मुखी के रूप में हुई है। उसके पास से करीब 4 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी गांजा बेचने की नीयत से खालसा क्लब के पास पहुंचा था। इसी दौरान उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देख स्थानीय लोगों ने टाइगर मोबाइल के जवान तबरेज को सूचना दी। सूचना मिलते ही तबरेज मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया।

पुलिस को देखते ही आरोपी बाइक से भागने लगा, लेकिन तबरेज ने उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर आरोपी को रोकने की कोशिश के दौरान हल्की झड़प भी हुई, जिसमें जवान तबरेज को मामूली चोटें आईं। इसके बावजूद उन्होंने साहस दिखाते हुए आरोपी को काबू में कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि वह किस गिरोह या नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

The post जमशेदपुर में गांजा तस्करी का खुलासा, 4 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर: मानगो में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार
जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. 10 अप्रैल 2026 की रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में एक युवक को प्रतिबंधित नशीले पदार्थ ब्राउन शुगर (Brown Sugar) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया.

गुप्त सूचना पर बाजार समिति क्षेत्र में छापेमारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि मानगो स्थित दुर्गा मंदिर के पास बाजार समिति क्षेत्र में अवैध रूप से नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री हो रही है. इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-01) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

आरोपी की पहचान और बरामदगी

गठित टीम ने जब बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर छापेमारी की, तो पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध युवक को धर दबोचा. पकड़े गए आरोपी की पहचान महावीर बिरूली उर्फ भटकु (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ओलिडीह थाना क्षेत्र के एबीसी फुटबॉल मैदान का निवासी है.

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से पुलिस ने निम्नलिखित वस्तुएं बरामद कीं:

·         20 पुड़िया ब्राउन शुगर

·         700 रुपये नगद (बिक्री के पैसे)

एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार, बरामद ब्राउन शुगर को स्थानीय स्तर पर युवाओं के बीच बेचने की योजना थी. इस संबंध में मानगो थाना में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों और मुख्य सरगनाओं तक पहुँचा जा सके.

The post जमशेदपुर: मानगो में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.