driver Archives - Udit Vani

Jamshedpur : ड्राइवरों के लिए बड़ी पहल: कनवाई चालकों को 15 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस
उदित वाणी, जमशेदपुर: चालकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टाटा मोटर्स व्हीकल स्टोरेज विभाग, TELCO Transport Company Association एवं ऑल इंडिया कनवाई वर्कर्स यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर और बीमा योजना शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया.

₹15 लाख का मुफ्त एक्सीडेंटल इंश्योरेंस

इस पहल के तहत चालकों को ₹15 लाख तक का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस (Postal Life Insurance – PLI) मुफ्त में प्रदान किया जा रहा है. इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा, जिससे चालकों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके.

फीता काटकर हुआ शुभारंभ, कई गणमान्य रहे मौजूद

कार्यक्रम का उद्घाटन टाटा मोटर्स व्हीकल स्टोरेज के डीजीएम अमित सिन्हा के सौजन्य से एडमिनिस्ट्रेशन हेड विवेकानंद सिंह एवं सेफ्टी हेड राहुल वादिया ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर अमित सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता भेंट कर किया.

कार्यक्रम में TELCO Transport Company Association के सीईओ जेपी सिंह, ऑल इंडिया कनवाई वर्कर्स यूनियन के महामंत्री जय नारायण सिंह, भास्कर ट्रांसपोर्ट के पी.एस. शुक्ला, चेसिस केयर सेंटर के सतनाम सिंह, सुंदर ट्रांसपोर्ट के राज किशोर साहू, कैनरा मोटर्स के निहालुद्दीन खान, एपी ट्रांसपोर्ट के जे.पी. गौर, रेल रोड लॉजिस्टिक्स के दमनप्रीत सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

दो दिवसीय शिविर: 17 और 18 मार्च को आयोजन

यह विशेष शिविर 17 और 18 मार्च को जोजोबेरा चेसिस यार्ड में आयोजित किया जा रहा है. शिविर का समय सुबह 9:00 बजे से निर्धारित किया गया है, जहां बड़ी संख्या में चालकों के पहुंचने की उम्मीद है.

मुफ्त स्वास्थ्य जांच की व्यापक सुविधा

शिविर में चालकों के लिए विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है. इनमें टीएसएच, शुगर (रैंडम ग्लूकोज), सीरम क्रिएटिनिन, हीमोग्लोबिन, एसजीपीटी, टोटल कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स के साथ-साथ आंखों और दांतों की जांच भी शामिल है.

इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

बीमा योजना का लाभ लेने के लिए चालकों को आधार कार्ड, हेवी ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड प्रस्तुत करना होगा.

चालकों से अपील: अफवाहों से रहें दूर

ऑल इंडिया कनवाई वर्कर्स यूनियन ने सभी चालक साथियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराएं. साथ ही बीमा योजना से जुड़कर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं.

(driver health camp Jamshedpur, free health checkup drivers, ₹15 lakh insurance drivers India, Tata Motors health camp, Postal Life Insurance PLI drivers, truck driver welfare program, Jojobera chassis yard camp)

The post Jamshedpur : ड्राइवरों के लिए बड़ी पहल: कनवाई चालकों को 15 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर के सभी स्कूल वैन चालकों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर के सभी निजी स्कूलों के वैन चालकों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है. वैन चालक संघ ने जिला डीसी, एसएसपी और डीएसपी को मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि हड़ताल से छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

संघ के अनुसार, बिरसानगर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका के कहने पर चालक ने कुछ बच्चों को घर छोड़ दिया था. दो दिन बाद स्कूल ने चालक को बुलाकर सुबह से शाम तक बैठाया और फिर उसके खिलाफ पोस्को एक्ट का केस दर्ज कर जेल भेज दिया. संघ का कहना है कि अगर चालक दोषी है तो वे प्रशासन के साथ हैं, लेकिन पुलिस को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए.

यह पहला मामला नहीं है. कुछ वर्ष पहले मानगो के एक स्कूल वैन चालक को भी इसी तरह पोस्को के आरोप में जेल भेजा गया था. दो वर्ष बाद भी पुलिस की जांच रिपोर्ट नहीं आई, जिससे वह अब तक जेल में सड़ रहा है. संघ ने मांग की है कि झूठे पोस्को केस में फंसे दोनों चालकों को रिहा किया जाए.

संघ नेताओं ने चेतावनी दी कि गरीब वैन चालक हमेशा प्रशासन की नजर में दोषी ठहराए जाते हैं. पुलिस सही जांच क्यों नहीं करती? इसका नतीजा यह है कि कोई चालक दो वर्ष से जेल में है तो कोई 27 फरवरी से. सोमवार से हड़ताल शुरू होने पर हजारों बच्चों का स्कूल पहुंचना मुश्किल हो जाएगा.

अभिभावक परेशान हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन शीघ्र हस्तक्षेप कर विवाद सुलझाए.

The post जमशेदपुर के सभी स्कूल वैन चालकों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया appeared first on Udit Vani.

मरीन ड्राइव गोलचक्कर पर ट्रेलर हादसा, लोहे की पाइप गिरने से भागलपुर निवासी चालक की मौके पर दर्दनाक मौत
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिष्टपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मरीन ड्राइव गोलचक्कर के पास सोमवार तड़के करीब तीन बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया. रुंगटा माइंस से लोहे की पाइप लोड कर जपला (डाल्टनगंज) की ओर जा रहा एक भारी ट्रेलर गोलचक्कर पर मोड़ लेते समय अनियंत्रित हो गया. हादसे में ट्रेलर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर पर लदी लोहे की भारी पाइप को बांधने वाली चैन अचानक टूट गई. तेज रफ्तार में गोलचक्कर पर टर्न लेते समय संतुलन बिगड़ गया और कई टन वजनी पाइप सीधे चालक के केबिन पर आ गिरी. इससे केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया. सूचना मिलते ही बिष्टपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

मृतक की पहचान सुमन कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के भागलपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है. हादसे के बाद कुछ समय के लिए मरीन ड्राइव मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि मरीन ड्राइव का यह गोलचक्कर पहले से ही दुर्घटना-प्रवण क्षेत्र माना जाता है. कुछ दिन पहले इसी स्थान पर एक गैस टैंकर पलट चुका है, वहीं इससे पहले कॉइल लदी गाड़ी के पलटने की घटना भी हो चुकी है. लोगों का कहना है कि गोलचक्कर का आकार बड़ा होने के कारण भारी वाहनों को तीखा मोड़ लेना पड़ता है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है.

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से गोलचक्कर के डिजाइन में सुधार, उसका आकार छोटा करने और भारी वाहनों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.

The post मरीन ड्राइव गोलचक्कर पर ट्रेलर हादसा, लोहे की पाइप गिरने से भागलपुर निवासी चालक की मौके पर दर्दनाक मौत appeared first on Udit Vani.

Fatal Pre-Dawn Crash in Bistupur: Trailer Slams Into Divider, Driver Killed
UditVani, Jamshedpur: A tragic road accident claimed the life of a trailer driver in the early hours of Tuesday in the Bistupur police station area of Jamshedpur, near the Marine Drive roundabout.

The accident occurred at around 3 am when a trailer transporting iron pipes from Rungta Mines reportedly lost control and crashed into the road divider.

The collision was so intense that the driver’s cabin was completely crushed, leaving the driver trapped inside the wreckage.

The deceased has been identified as Suman Kumar.

Following the crash, chaos prevailed at the spot. On receiving the alert, Bistupur police rushed to the spot and, with the assistance of local residents, carried out a difficult rescue operation to retrieve the body from the mangled cabin.

The body was later sent for post-mortem examination.

Police officials said that over speeding or driver fatigue is suspected to be the cause of the accident, though investigations are ongoing to determine the exact circumstances leading to the crash.

The incident has once again raised concerns over road safety and the risks faced by heavy vehicle drivers during late-night and early-morning travel on city roads.

The post Fatal Pre-Dawn Crash in Bistupur: Trailer Slams Into Divider, Driver Killed appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : साकची में ऑटो चालक से मोबाइल छिनतई, बाइक सवार तीन बदमाश फरार
उदित वाणी, जमशेदपुर : साकची थाना अंतर्गत पुराने कोर्ट रोड में शनिवार की शाम एक ऑटो चालक से मोबाइल छिनतई की घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, संकोसाई निवासी ऑटो चालक अरुण कुमार अपने परिचित से मिलने पुराने कोर्ट रोड गया था. इसी दौरान पीछे से एक काली पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे और उससे मोबाइल छीनकर फरार हो गए.

घटना के बाद अरुण ने तुरंत शोर मचाया, लेकिन बदमाश तेज रफ्तार में भाग निकले. स्थानीय लोगों ने पीछा करने की कोशिश की परंतु वे पकड़ में नहीं आए. पीड़ित ने साकची थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. शहर में लगातार बढ़ रही मोबाइल छिनतई की घटनाओं से आमजन में दहशत का माहौल है. वहीं पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा.

The post Jamshedpur Crime : साकची में ऑटो चालक से मोबाइल छिनतई, बाइक सवार तीन बदमाश फरार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : आज़ादनगर में नशे में धुत् स्कॉर्पियो चालक ने मचाया उत्पात, तीन लोगों को लगी हल्की चोट -भीड़ ने पकड़कर की पिटाई
उदित वाणी, जमशेदपुर : आज़ादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-16 में शुक्रवार देर शाम को एक नशे में धुत् स्कॉर्पियो चालक ने बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोग हल्की चोट आई है. हादसे के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया.

जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो (नं० जेएच 10 बीएस 4040) मानगो की ओर से परडीह की दिशा में जा रही थी. इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े दो युवकों व एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद वाहन बिजली के खंभे से टकराने के बाद रुक गया. टक्कर लगने से घायलों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजकर प्राथमिक इलाज कराया गया.

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जब चालक को गाड़ी से बाहर निकाला, तो पाया कि वह पूरी तरह शराब के नशे में था. लोगों ने गुस्से में आकर उसकी पिटाई कर दी. सूचना मिलते ही टाइगर मोबाइल की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने चालक को भीड़ से बचाकर आज़ादनगर थाना ले गई.

थाना प्रभारी ने बताया कि चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था. वाहन को जब्त कर लिया गया है और चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने, शराब पीकर ड्राइविंग करने तथा सड़क दुर्घटना से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि रोड नंबर-16 पर शाम के समय कई वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर रात में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

The post Jamshedpur Crime : आज़ादनगर में नशे में धुत् स्कॉर्पियो चालक ने मचाया उत्पात, तीन लोगों को लगी हल्की चोट -भीड़ ने पकड़कर की पिटाई appeared first on Udit Vani.

Adityapur : BDS मॉल के मुख्य गेट के पास मिला ट्रक ड्राइवर का शव
उदित वाणी, आदित्यपुर : एस टाईप चौक, आदित्यपुर के पास स्थित बीडीएस मॉल के मुख्य गेट पर एजे एक ट्रक ड्राइवर का शव बरामद हुआ है. प्रातः समय इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान ट्रक चालक के रूप में हुई है, जो सोमवार रात से हीं मॉल के पास रुका हुआ था.

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह जब लोग मॉल के पास पहुंचे, तो उन्होंने शव देखा और पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी. वहीं, मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. लेकिन अभी तक पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं.

पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार हुआ क्या था. वहीं, शव बरामद होने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. वहीं, पुलिस की टीम द्वारा मामले की जांच शुरु कर दी गई है.

The post Adityapur : BDS मॉल के मुख्य गेट के पास मिला ट्रक ड्राइवर का शव appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : भुइयाडीह में पारिवारिक विवाद के बाद टेंपो चालक ने फांसी लगाकर दी जान
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयाडीह स्थित ग्वाला बस्ती में गुरुवार को पारिवारिक विवाद के चलते एक टेंपो चालक ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान बबलू यादव के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि बुधवार रात बबलू घर देर से पहुंचा था. इसी बात को लेकर उसका परिवार से झगड़ा हो गया. गुस्से में उसने अपने पिता और पत्नी-बच्चों के साथ मारपीट की. पिता के नाराज होने पर पत्नी और तीनों बच्चे घर छोड़कर बगल में स्थित पिता और बड़े भाई के घर चले गए.

गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बच्चे जब घर लौटे तो उन्होंने बबलू यादव को फंदे से लटका पाया. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटे और तुरंत पुलिस को सूचना दी. सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक के बड़े भाई ने बताया कि बबलू पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक तनाव में था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों की पड़ताल में जुटी है. स्थानीय लोगों ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि पारिवारिक विवाद ने एक मेहनतकश व्यक्ति की जान ले ली.

The post Jamshedpur Crime : भुइयाडीह में पारिवारिक विवाद के बाद टेंपो चालक ने फांसी लगाकर दी जान appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : मरीन ड्राइव में हथियारबंद युवकों का कहर, एक्सयूवी चालक पर जानलेवा हमला
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर पुलिस व्यवस्था को चुनौती देते नजर आए. सोमवार देर रात मरीन ड्राइव क्षेत्र में कुछ हथियारबंद युवकों ने एक एक्सयूवी वाहन को निशाना बनाते हुए जबरन रोकने की कोशिश की. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर पिस्तौल और अन्य धारदार हथियारों से लैस थे.

जानकारी के मुताबिक, जैसे ही वाहन चालक ने युवकों की हरकत देखी, उसने समझदारी दिखाते हुए गाड़ी तेज गति से भगाई और सीधे साकची गोलचक्कर की ओर निकल गया. हालांकि आरोपी युवक भी मोटरसाइकिल और कार से उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गए. गोलचक्कर पर उन्होंने एक्सयूवी को घेरकर चालक पर हमला कर दिया. हमलावरों ने चालक के साथ मारपीट की और गाड़ी के शीशे तोड़कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरी वारदात आसपास लगे बंद सर्किट कैमरों में कैद हो गई है. फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान की जा रही है. पुलिस ने आरोपियों की तलाश में विशेष टीम गठित कर छापेमारी शुरू कर दी है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने कहा, “शहर में भय का माहौल फैलाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात अपराधियों के बढ़ते हौसले चिंताजनक हैं. क्षेत्र में नियमित गश्त और पुलिस की सक्रियता की मांग की जा रही है. इस घटना ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दावा कर रही है कि जल्द ही हमलावरों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

The post Jamshedpur : मरीन ड्राइव में हथियारबंद युवकों का कहर, एक्सयूवी चालक पर जानलेवा हमला appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : पूर्व ड्राइवर कर रहा ट्रांसपोर्टर से रंगदारी की मांग, जान से मारने की धमकी, आरोपी मोबाइल से लगातार दे रहा धमकी
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडूंगरी बी ब्लॉक निवासी ट्रांसपोर्टर सर्वजीत सिंह पिछले 12 दिनों से लगातार दहशत में हैं. वजह है उनका पूर्व ड्राइवर मोहम्मद इरशाद, जो अब उन्हें मोबाइल पर रंगदारी की मांग करते हुए गालियां दे रहा है और जान से मारने की धमकी भी दे रहा है. आरोपी की लगातार धमकियों से सर्वजीत सिंह और उनका परिवार भय के माहौल में जी रहा है.

जानकारी के अनुसार, टेल्को थाना क्षेत्र के बारीनगर बी रोड मुस्लिम बस्ती का रहने वाला मोहम्मद इरशाद पहले ट्रांसपोर्टर सर्वजीत सिंह के यहां बतौर ड्राइवर काम करता था. कुछ दिनों पहले उसे काम से हटा दिया गया. इसके बाद से ही वह 9 जुलाई से लगातार मोबाइल पर कॉल कर ट्रांसपोर्टर से रंगदारी की मांग कर रहा है. आरोपी कभी कोलकाता तो कभी अन्य जगहों से कॉल करता है. वह मोबाइल नंबर 9234441646 से कई बार कॉल कर चुका है.

सर्वजीत सिंह ने बताया कि इरशाद फोन पर गंदी-गंदी गालियां देता है और कहता है कि अगर रंगदारी की रकम नहीं दी तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो. कई बार तो वह आधी रात को भी फोन कर धमकी देता है. ऐसे में परिवार में महिलाएं और बच्चे काफी डरे हुए हैं.

पीड़ित ने इस संबंध में पहले ही गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है. मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है. गोलमुरी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी का लोकेशन ट्रैक किया जा रहा है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़कर उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि पीड़ित परिवार को राहत मिल सके और ऐसे तत्वों पर लगाम लग सके.

The post Jamshedpur : पूर्व ड्राइवर कर रहा ट्रांसपोर्टर से रंगदारी की मांग, जान से मारने की धमकी, आरोपी मोबाइल से लगातार दे रहा धमकी appeared first on Udit Vani.