Draupadi Murmu Archives - Udit Vani

क्या है परियोजना की खासियत?
उदित वाणी, जमशेदपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को जमशेदपुर स्थित कदमा इलाके में ‘श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चैरिटेबल सेंटर’ की नींव रखी. राष्ट्रपति ने पुजारियों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि भूमि पूजन किया और इसकी आधारशिला रखी. इसका आयोजन श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र ट्रस्ट ने किया था.

मात्र दो महीनों में राष्ट्रपति की ‘स्टील सिटी’ की यह दूसरी यात्रा इस आध्यात्मिक परियोजना के राष्ट्रीय महत्व को रेखांकित करती है. इस परियोजना की जड़ें उस समय की हैं जब द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल थीं. उन्हीं के कार्यकाल के दौरान इस परियोजना के लिए भूमि आवंटित की गई थी.

क्या है परियोजना की खासियत?

श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट द्वारा 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह केंद्र ओडिशा के पुरी स्थित 12वीं सदी के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर की प्रतिकृति होगा. इसे खरखाई नदी के किनारे लगभग 2.5 एकड़ जमीन पर बनाया जा रहा है.

मुख्य मंदिर (1.5 एकड़): पुरी के जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर एक भव्य प्रतिकृति का निर्माण किया जाएगा, जिसमें भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की प्रतिमाएं स्थापित होंगी. मंदिर इस परिसर के वास्तुशिल्प मुकुट के रूप में स्थापित होगा. मंदिर पूरी तरह से पत्थर से निर्मित होगा,जो उत्कृष्ट शिल्प कौशल और पारंपरिक मंदिर वास्तुकला को प्रदर्शित करेगा. यह मंदिर झारखंड, बिहार, बंगाल और ओडिशा के भक्तों के लिए एक प्रमुख तीर्थ स्थल बनने जा रहा है. इसका निर्माण कार्य चार वर्षों में पूर्ण होने की संभावना है.

आध्यात्मिक विंग (1 एकड़): युवाओं के व्यक्तित्व विकास एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक समर्पित केंद्र बनाया जाएगा, जिसके दो वर्षों के भीतर पूर्ण होने की संभावना है.

श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र ट्रस्ट ने इस परियोजना को केवल एक पूजा स्थल के रूप में नहीं, बल्कि मन और आत्मा के एक पवित्र अभयारण्य के रूप में परिकल्पित किया है, जिसे विशेष रूप से युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है. यहां श्रीमद्भगवद्गीता के अध्ययन हेतु आवासीय शिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, जिससे युवाओं को आध्यात्मिक ज्ञान और जीवन मूल्यों से जोड़ने में सहायता मिलेगी. ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य इस केंद्र को युवाओं के चरित्र निर्माण और नैतिक विकास के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है. यह केंद्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं के समग्र व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

साथ ही, यह केंद्र परोपकारी गतिविधियों का भी प्रमुख केंद्र होगा, जहां बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देने और वंचित वर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवा सहायता जैसी विभिन्न जनकल्याणकारी पहल संचालित की जाएंगी.

इस आध्यात्मिक केंद्र के निर्माण से जमशेदपुर की सांस्कृतिक पहचान और अधिक सशक्त होगी तथा इस परियोजना से झारखंड में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की व्यापक संभावना है.

कोर टीम:

आरएसबी ग्लोबल के वाइस चेयरमैन एस.के. बेहरा श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी है. इस परियोजना को आगे बढ़ाने वाली कोर टीम में ट्रस्ट के मनोरंजन दास, अबनीश मिश्रा, पी.आर. दास और श्रीधर प्रधान शामिल हैं.

The post क्या है परियोजना की खासियत? appeared first on Udit Vani.

PRESIDENT JAMSHEDPUR VISIT : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का दौरा किया, छात्रों से की प्रेरणादायक बात
उदित वाणी, जमशेदपुर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने जमशेदपुर स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी) का दौरा किया. मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (एमएएचई) की इस प्रमुख इकाई को राष्ट्रपति की मेजबानी का सौभाग्य प्राप्त हुआ. यह दौरा चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. स्वागत समारोह में झारखंड के माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री इरफान अंसारी, एमएएचई के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) एम.डी. वेंकटेश (वीएसएम, सेवानिवृत्त), मणिपाल एजुकेशन एंड मेडिकल ग्रुप के समूह अध्यक्ष सोमनाथ दास और टाटा स्टील लिमिटेड के उपाध्यक्ष (कॉर्पोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदर रामम शामिल हुए.

2019 में हुई शुरूआत

टीएमए पाई हॉल में आयोजित स्वागत समारोह में कुलपति डॉ. वेंकटेश ने अपने संबोधन में 2019 में भारत सरकार की महत्वपूर्ण नीतिगत पहल का जिक्र किया, जिसके तहत मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज की स्थापना निजी-निजी कंसोर्टियम मॉडल पर हुई. टाटा स्टील ने अपना टाटा मेन हॉस्पिटल शिक्षण अस्पताल के रूप में उपलब्ध कराया. कॉलेज का पहला एमबीबीएस बैच 2020-21 सत्र से शुरू हुआ, जो मार्च 2026 में पास आउट होने वाला है.कुलपति ने एमएएचई की विरासत का उल्लेख करते हुए डॉ. रामदास एम. पई (चांसलर) और डॉ. रंजन पई (ट्रस्ट अध्यक्ष) की भूमिका की सराहना की. उन्होंने 1953 में भारत के पहले निजी मेडिकल कॉलेज की स्थापना से मणिपाल की चिकित्सा शिक्षा में योगदान पर प्रकाश डाला. राष्ट्रपति को एमएएचई परिवार की ओर से धन्यवाद देते हुए उन्होंने उनके बहुमूल्य समय के लिए आभार व्यक्त किया.

पूर्णिमा की प्रेरक कहानी

छात्रों से संवाद के दौरान द्वितीय वर्ष की छात्रा पूर्णिमा हेम्ब्रम ने अपनी प्रेरणादायक कहानी साझा की. शादीशुदा होने, तीन बच्चों की मां होने और परिवार का समर्थन करने के बावजूद उन्होंने पढ़ाई पूरी करने का दृढ़ संकल्प जताया. झारखंड के एक ग्रामीण इलाके से आने वाली पूर्णिमा ने बताया कि उनके माता-पिता और परिवार ने उन्हें डॉक्टर बनने और दलित समुदाय की ग्रामीण स्वास्थ्य देखभाल में योगदान देने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया.

घर जैसा लगा-राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने सभी छात्रों की सराहना की और विशेष रूप से पूर्णिमा के संकल्प को रेखांकित करते हुए एमटीएमसी के पूरे छात्र समुदाय से इसे आदर्श बनाने की अपील की. उन्होंने मणिपाल समूह की विरासत की प्रशंसा की, जिसके कारण एमटीएमसी ने मात्र छह वर्षों में इस क्षेत्र में मजबूत पहचान बनाई है. राष्ट्रपति ने कहा कि कॉलेज परिसर में रहते हुए उन्हें घर जैसा महसूस हुआ.

The post PRESIDENT JAMSHEDPUR VISIT : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का दौरा किया, छात्रों से की प्रेरणादायक बात appeared first on Udit Vani.

PRESIDENT JAMSHEDPUR VISIT : बारीडीह में वाहन से उतरकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया लोगों का अभिवादन, बच्चों को बांटी चॉकलेट, देखें वीडियो देखें
उदित वाणी, जमशेदपुर : कदमा में आयोजित कार्यक्रम के समापन के बाद राष्ट्रपति का काफिला मरीन ड्राइव, खरकई लिंक रोड और मानगो गोलचक्कर होते हुए भुइयांडीह मार्ग से बारीडीह पहुंचा. बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के बाहर राष्ट्रपति की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग घंटों से इंतजार कर रहे थे. इनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या विशेष रूप से अधिक थी. लोगों के हाथों में तिरंगा था और वे ‘राष्ट्रपति जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे थे.

मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम के बाद जब राष्ट्रपति बाहर निकलीं, तो सड़क किनारे खड़ी भीड़ को देखकर उन्होंने अपना वाहन रुकवाया. इसके बाद वे स्वयं गाड़ी से उतरकर पैदल लोगों के बीच पहुंचीं और उनका अभिवादन स्वीकार किया. राष्ट्रपति को अपने बीच पाकर लोगों का उत्साह चरम पर पहुंच गया. खासकर महिलाएं और बच्चे उन्हें बेहद करीब से देखकर भावुक और उत्साहित नजर आए.

https://uditvani.in/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2026-02-26-at-17.58.27.mp4

इस दौरान राष्ट्रपति ने भी आत्मीयता का परिचय देते हुए भीड़ में मौजूद बच्चों को चॉकलेट बांटी. राष्ट्रपति लगभग 150 कदम तक पैदल चलीं और लोगों का अभिवादन स्वीकार करती रहीं. इस पूरे दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रही और कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी.

वहीं, मौके पर मौजूद एक बच्ची ने खुशी जताते हुए बताया कि राष्ट्रपति ने उसे अपने हाथों से चॉकलेट दी. स्थानीय निवासी परविंदर कौर ने कहा कि वह कई घंटों से राष्ट्रपति के इंतजार में खड़ी थीं. उन्होंने कहा, “जैसे ही राष्ट्रपति गाड़ी से उतरीं, हम सभी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उनका व्यवहार बेहद सरल और स्नेहपूर्ण है. उन्होंने मेरी बेटी को चॉकलेट देने के साथ आशीर्वाद भी दिया.”

स्थानीय निवासी उदय कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि देश की राष्ट्रपति उनके इलाके में आएंगी और इतने करीब से मिलेंगी. राष्ट्रपति के आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल है.

The post PRESIDENT JAMSHEDPUR VISIT : बारीडीह में वाहन से उतरकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया लोगों का अभिवादन, बच्चों को बांटी चॉकलेट, देखें वीडियो देखें appeared first on Udit Vani.

PRESIDENT JAMSHEDPUR VISIT : भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन समारोह में सम्बोधन
उदित वाणी, जमशेदपुर : महाप्रभु जगन्नाथ की कृपा से मुझे इस भूमि पूजन के शुभारंभ का अवसर मिला है. मैं महाप्रभु जगन्नाथ के चरणों में कोटि-कोटि नमन करती हूं. इस पावन अवसर से मुझे जोड़ने का माध्यम बनने के लिए मैं Shri Jagannath Spiritual and Cultural Charitable Centre Trust के पदाधिकारियों की हृदय से सराहना करती हूं.

महाप्रभु जगन्नाथ अखिल जगत के नाथ हैं. उनकी कृपा पूरी मानवता पर, बिना किसी भेदभाव के, समान रूप से बरसती है. महाप्रभु जगन्नाथ की कृपा सर्वजन सुलभ है, इस भाव को व्यक्त करने वाली एक अत्यंत सहज लोकोक्ति है:

जगन्नाथ का भात

जगत पसारे हाथ

मत पूछो जात-पात

देववयो और सज्जनो,

भगवान बिरसा मुंडा की जन्मभूमि पर आकर महाप्रभु जगन्नाथ से जुड़े पवित्र कार्य का अवसर मिलने को मैं अपना परम सौभाग्य मानती हूं. झारखंड में आकर मेरी अनेक स्मृतियाँ जीवंत हो जाती हैं. राज्यपाल के रूप में यहां के लोगों की सेवा करने से जो आशीर्वाद मुझे मिला वह मेरी विशेष शक्ति है.

कोल्हान का यह क्षेत्र जीवंत जनजातीय परम्पराओं के साथ देश की अन्य आध्यात्मिक परम्पराओं के संगम का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है. यहां के लोगों ने सदियों से चली आ रही परम्पराओं को संजोकर रखा है. यहां विभिन्न समुदायों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं. यह सामाजिक सौहार्द महाप्रभु जगन्नाथ की भक्ति का प्रमुख आयाम है.

महाप्रभु जगन्नाथ के पुरी में स्थित परम पवित्र मंदिर के निर्माण की कथाओं में हमें विभिन्न समुदायों के संमेलन के संदेश मिलते हैं. शबर नामक जनजातीय समुदाय के राजा विश्ववासु भगवान नीलमाधव की मृत्यु उपासना किया करते थे. राजा इंद्रद्युम्न ने अपने मंत्री विद्यापति को राजा विश्ववासु के पास भेजा ताकि वे भगवान नीलमाधव की मूर्ति के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकें. राजा विश्ववासु की पुत्री ललिता के सहयोग से विद्यापति ने भगवान नीलमाधव की मूर्ति के विषय में जानकारी प्राप्त कर ली. इस प्रकरण से जुड़े अनेक कथा-कथांतर विद्यमान हैं. ब्राह्मण जाति के विद्यापति और जनजातीय समुदाय के राजा विश्ववासु की पुत्री ललिता के बीच स्नेह उत्पन्न हुआ और दोनों का विवाह हुआ. राजा इंद्रद्युम्न ने महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र तथा देवी सुभद्रा की मूर्तियों सहित महाप्रभु जगन्नाथ के पवित्र मंदिर का निर्माण किया. यह लोक-मान्यता समुदायों को परस्पर स्नेह के साथ रहने की तथा एक-दूसरे की अच्छी परम्पराओं को मिल-जुलकर अपनाने की प्रेरणा देती है.

मुझे विश्वास है कि महाप्रभु जगन्नाथ का यहां निर्माण होने वाला मंदिर अध्यात्म और सामाजिक सौहार्द का एक प्रमुख केंद्र बनेगा. यहां भक्ति की विभिन्न धाराओं के लोग एक महाधारा में अवगाहन करेंगे.

महाप्रभु जगन्नाथ से जुड़े इस अवसर पर जगन्नाथ पुरी की रथ-यात्रा से जुड़ी अनेक स्मृतियों के चित्र मेरे मानस-पट पर सजीव हो रहे हैं. रथ-यात्रा में जिस भावना के साथ अत्यंत विशाल जन-समूह की भागीदारी होती है, वह अद्भुत है तथा अतुलनीय है. यह पूरे मानव समाज के लिए हर्ष की बात है कि रथ-यात्रा का आयोजन देश-विदेश में अनेक स्थानों पर किया जाता है. साथ ही, देश-विदेश में अनेक स्थानों पर महाप्रभु जगन्नाथ के मंदिर स्थापित किए गए हैं और किए जा रहे हैं.

देववयो और सज्जनो, विश्व में विभिन्न स्थानों पर हो रहे युद्ध एवं संघर्षों के कारण मेरे मन में चिंता और दुख होता है. साथ ही, महाप्रभु जगन्नाथ के प्रति बढ़ती हुई श्रद्धा को देखकर तथा भारतीय आध्यात्मिक परम्पराओं के प्रति विश्व-समुदाय में बढ़ते हुए सम्मान को देखकर मुझे संतोष होता है. लोगों में भक्ति और अध्यात्म के प्रति रुझान को देखकर यह विश्वास जागृत होता है कि महाप्रभु जगन्नाथ विश्व-समुदाय की रक्षा भी करेंगे और उसका कल्याण भी करेंगे.

पर्यावरण की सुरक्षा हमारी आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ी है. पेड़-पौधे, सागर-नदियाँ और चांद-सूरज की हम पूजा करते हैं. महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा एवं चक्रराज सुदर्शन के विग्रह वृक्ष से ही बनते हैं. इससे हमें पेड़-पौधों का सम्मान करने की शिक्षा मिलती है. सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी उत्कलमणि पंडित गोपबन्धु दास ने लिखा है:

“भारतर प्रत्येक वृक्ष कल्पवृक्ष

प्रभु जगन्नाथ सर्वत्र प्रकट.”

अर्थात् भारत का हर वृक्ष कल्पवृक्ष है और प्रभु जगन्नाथ सर्वत्र विराजमान हैं.

मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई है कि श्री जगन्नाथ ट्रस्ट द्वारा सामाजिक कल्याण के सर्व-समावेशी कार्य किए जाएंगे. इस सेवा-संकल्प के लिए मैं ट्रस्ट से जुड़े सभी लोगों की सराहना करती हूं. हमारी आध्यात्मिक चेतना में सभी जीव-जंतुओं तथा वनस्पतियों के प्रति स्नेह एवं करुणा की भावना पर सबसे अधिक जोर दिया गया है. साथ ही, परोपकार को सबसे बड़ा पुण्य माना गया है.

मुझे यह जानकर विशेष प्रसन्नता हुई है कि अपेक्षाकृत कम सुविधा सम्पन्न वर्गों के बच्चों की शिक्षा के लिए आप लोग कार्य कर रहे हैं. ऐसे बच्चों के लिए छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

मैं चाहूंगी कि जो परिवार आर्थिक रूप से सम्पन्न नहीं हैं, ऐसे परिवारों के बच्चों की शिक्षा को आप सर्वोच्च प्राथमिकता दें. उनके लिए छात्रावास की सुविधा को बड़े पैमाने पर उपलब्ध कराएं. मैंने प्रारम्भिक शिक्षा के बाद, भुवनेश्वर में बालिका-छात्रावासों में रहकर, अपनी माध्यमिक और उच्च शिक्षा प्राप्त की थी. ऐसी सुविधाओं के बिना शायद मेरी शिक्षा में रुकावट भी आ सकती थी. मुझे लगता है कि बालिका-छात्रावासों के निर्माण को विशेष प्राथमिकता दी जानी चाहिए.

आपके ट्रस्ट द्वारा मुझे बताया गया है कि आप लोग श्रीमद्-भगवद्-गीता के अध्ययन के लिए एक residential learning program की व्यवस्था करने जा रहे हैं. यह एक अत्यंत सराहनीय संकल्प है. गीता के महत्व और उपयोगिता से जुड़ा एक सुबाषित है:

गीता सुगीता कर्तव्या,

दिकम्न्यैः शास्त्र-विस्तरैः.

इस सुबाषित का भावार्थ है कि गीता का अध्ययन बहुत अच्छी तरह करना चाहिए. गीता का ऐसा गहन अध्ययन करने के बाद अन्य शास्त्रों के विस्तार में जाने की कोई आवश्यकता ही नहीं रह जाती है.

मुझे विश्वास है कि कर्मयोग सहित आदर्श जीवन के सही मार्गों को दिखाने वाली श्रीमद्-भगवद्-गीता के प्रसार से जुड़े अपने संकल्प को आप सब शीघ्र ही कार्यरूप प्रदान करेंगे. ऐसा करके आप युवा पीढ़ी की आध्यात्मिक जागृति, चरित्र निर्माण तथा व्यक्तित्व के समग्र विकास में अमूल्य योगदान देंगे. यह आपके द्वारा राष्ट्र-निर्माण में योगदान होगा.

मुझे विश्वास है कि आप सबके प्रयासों के बल पर यहां स्थापित महाप्रभु जगन्नाथ का मंदिर आस्था, संस्कृति और सामुदायिक सेवा का सम्मानित केंद्र बनेगा. मैं महाप्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना करती हूं कि आप सबके पवित्र संकल्प सिद्ध हों तथा इस क्षेत्र सहित हमारा देश समग्र प्रगति के लक्ष्यों को प्राप्त करे.

जय झारखंड!

जय भारत!

जय जगन्नाथ!

The post PRESIDENT JAMSHEDPUR VISIT : भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन समारोह में सम्बोधन appeared first on Udit Vani.

President Droupadi Murmu Greets Residents in Baridih, Distributes Chocolates to Children
UditVani, Jamshedpur : In a heartwarming gesture that left residents elated, President Droupadi Murmu stepped out of her vehicle in Baridih to greet people and distribute chocolates to children after concluding her programme in Kadma.

Following the event in Kadma, the President’s convoy proceeded via Marine Drive, Kharkai Link Road and Mango Roundabout, reaching Baridih through the Bhuiyandih route.

A large crowd had gathered outside Manipal Tata Medical College, where people -especially women and children -had been waiting for hours to catch a glimpse of the President.

Many waved the tricolour and raised slogans of “Rashtrapati Zindabad” as the convoy arrived.

After the programme at the medical college, President Murmu noticed the enthusiastic crowd lining the roadside and instructed her convoy to stop.

She then stepped out of her vehicle and walked towards the people, personally greeting them and acknowledging their presence.

The unexpected gesture sent waves of excitement through the gathering, with many visibly moved to see the President up close.

Demonstrating warmth and affection, the President distributed chocolates to children in the crowd.

She walked nearly 150 steps, interacting with the public and accepting greetings.

Throughout the interaction, security arrangements remained tight and orderly, ensuring there was no disruption.

A young girl present at the spot expressed her joy, saying the President personally handed her a chocolate.

Local resident Parvinder Kaur shared that she had been waiting for hours for a glimpse of the President.

“The moment she stepped out of the car, our happiness knew no bounds. Her behaviour was extremely simple and affectionate. She blessed my daughter after giving her a chocolate,” she said.

Another resident, Uday Kumar Singh, remarked that he had never imagined the President of the country would visit their locality and meet people so closely.

The President’s visit has filled the entire area with a sense of pride and celebration.

The post President Droupadi Murmu Greets Residents in Baridih, Distributes Chocolates to Children appeared first on Udit Vani.

PRESIDENT JAMSHEDPUR VISIT : जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ मंदिर का भव्य भूमिपूजन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया भूमिपूजन
उदित वाणी, जमशेदपुर : झारखंड के औद्योगिक नगरी जमशेदपुर के कदमा स्थित मरीन ड्राइव पर श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर के भूमिपूजन समारोह ने आज ऐतिहासिक रूप धारण कर लिया. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने भूमिपूजन समारोह में सम्मिलित हुईं और क्षेत्र में आध्यात्मिक विकास को नई दिशा प्रदान की.

गरिमामय साक्षातापूर्ण समारोह

कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सांसद बिद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू, विधायक सरयू राय और टाटा स्टील के सीईओ टी.वी. नरेन्द्रन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. राष्ट्रपति मुर्मू सहित प्रमुख अतिथियों को श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन द्वारा स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया गया. यह आयोजन जमशेदपुर की सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

स्थानीय प्रभाव और अपेक्षाएं

क्षेत्र के निवासियों ने इस परियोजना को धार्मिक-सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्वागत किया है. श्री जगन्नाथ मंदिर न केवल भक्तों के लिए पूजा स्थल बनेगा, बल्कि सामुदायिक गतिविधियों का केंद्र भी सिद्ध होगा.

The post PRESIDENT JAMSHEDPUR VISIT : जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ मंदिर का भव्य भूमिपूजन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया भूमिपूजन  appeared first on Udit Vani.

Elaborate Security and Traffic Plan in Place for Prez Visit Tomorrow
UditVani, Jamshedpur : Droupadi Murmu is scheduled to visit Jamshedpur tomorrow, February 26 with district authorities putting in place elaborate security and traffic arrangements to ensure smooth conduct of her engagements.

During her visit, the President will participate in the Bhoomi Pujan ceremony at Shri Jagannath Adhyatmik & Sanskritik Trust at Kadma Marine Drive.

She will also attend a programme at Manipal Tata Medical College in Baridih.

Minute-to-Minute Schedule

According to the official itinerary, the President will arrive at Sonari Airport at 12 noon and depart for the Kadma programme venue at 12:10 pm.

After attending the function there, she is scheduled to leave Kadma at 2:30 pm and reach the Manipal Tata Medical College campus at 2:50 pm.

Following the programme at the medical college, she will depart the campus at 3:20 pm and arrive back at Sonari Airport at 3:40 pm.

The President is slated to leave for Ranchi at 3:50 pm.

Traffic Advisory

In view of the VVIP movement, the district administration has issued a detailed traffic advisory.

Bus services from Jai Prakash Narayan Bus Terminal at Bhuiyandih will remain suspended between 11 am and 4.30 pm.

Long-distance buses will operate from Dimna Chowk, while buses bound for Odisha and Chaibasa will operate from Tatanagar Railway Station and Bistupur.

Movement of heavy and four-wheeler goods vehicles will remain restricted from 6:00 am to 11:00 pm.

Traffic on Jay Prakash Setu (Mango) will be closed 30 minutes prior to the convoy movement.

Dobo Bridge will also remain closed for vehicular traffic during the specified period.

The administration has appealed to residents to cooperate with authorities and adhere to traffic instructions to facilitate smooth and secure arrangements during the President’s visit.

The post Elaborate Security and Traffic Plan in Place for Prez Visit Tomorrow appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: राष्ट्रपति के आगमन से पहले कारकेड रिहर्सल और रूट निरीक्षण
उदित वाणी, जमशेदपुर: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. इसी क्रम में कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम एवं पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अनुरंजन किस्पोटा ने जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों, एयरपोर्ट तथा रूट लाइन का निरीक्षण किया और कारकेड रिहर्सल में भी शामिल हुए.

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय सहित अन्य अधिकारियों ने कदमा स्थित श्री जगन्नाथ स्प्रिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर तथा बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था, रूट लाइन, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग, अग्निशमन व्यवस्था और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई. अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने आयुक्त को प्रशासन और पुलिस द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा मानकों के अनुरूप कारकेड रिहर्सल सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा चुका है. साथ ही प्रतिनियुक्त पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग कर उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया है. पिछले दो दिनों से एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक वीआईपी मूवमेंट की समयबद्धता और सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण भी किया जा रहा है.

उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन को पूरी तरह सुरक्षित, सुव्यवस्थित और गरिमामय बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं और आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. प्रशासन ने भरोसा जताया कि निर्धारित कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होगा.

The post JAMSHEDPUR: राष्ट्रपति के आगमन से पहले कारकेड रिहर्सल और रूट निरीक्षण appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर तैयार: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से पहले सुरक्षा व व्यवस्थाओं का अंतिम रिहर्सल
उदित वाणी, जमशेदपुर : देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली हैं. कार्यक्रम की संवेदनशीलता और गरिमा को ध्यान में रखते हुए सोनारी एयरपोर्ट से लेकर विभिन्न स्थलों तक सुरक्षा, ट्रैफिक और प्रोटोकॉल व्यवस्थाओं का अंतिम रिहर्सल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

रिहर्सल के दौरान प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे रूट का निरीक्षण किया. जमशेदपुर में आयोजित इस अभ्यास में डीसी कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी पीयूष पांडे, एसपी सिटी कुमार शिवाशीष, रूरल एसपी ऋषभ गर्ग सहित सभी डीएसपी और पुलिस बल मौजूद रहे. अधिकारियों ने सुरक्षा घेरा, एस्कॉर्ट, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन प्रतिक्रिया की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की.

राष्ट्रपति का काफिला सोनारी एयरपोर्ट से निर्धारित रूट से होकर मणिपाल मेडिकल कॉलेज पहुँचेगा. इसके बाद वे आरएसबी द्वारा लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रहे श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी. इस अवसर को लेकर धार्मिक, सामाजिक और औद्योगिक क्षेत्रों में उत्साह देखा जा रहा है.

जिला प्रशासन के अनुसार, दौरे के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था, चिकित्सा सहायता, फायर ब्रिगेड और क्विक रिस्पांस टीमों की तैनाती सुनिश्चित की गई है. सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय कर बहु-स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है, ताकि कार्यक्रम निर्बाध और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके.

अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और प्रशासन का सहयोग करें. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शहर में व्यापक उत्साह और गर्व का माहौल है.

The post जमशेदपुर तैयार: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से पहले सुरक्षा व व्यवस्थाओं का अंतिम रिहर्सल appeared first on Udit Vani.

26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रखेंगी जगन्नाथ मंदिर की आधारशिला
उदित वाणी, जमशेदपुर : महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को जमशेदपुर दौरे पर आ रही हैं. इस दौरान वे कदमा मरीन ड्राइव में बनने वाले महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर की आधारशिला रखेंगी. राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं.

आज जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और जिले के एसएसपी पीयूष पाण्डेय ने वरीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का भौतिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान आयोजन समिति के सदस्य भी मौजूद रहे. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि यह राष्ट्रपति का जमशेदपुर का दूसरा दौरा होगा. इससे पहले वे 29 दिसंबर 2025 को यहां आई थीं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन मार्ग से लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तक सभी तैयारियां चरणबद्ध तरीके से हो रही हैं.

ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी तथा आरएसबी ग्लोबल के वाइस चेयरमैन एस.के. बेहेरा ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव का क्षण है. श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा ट्रस्ट के इस निर्माण से इलाके का विकास होगा और यह श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आस्था केंद्र बनेगा. विशेष रूप से ट्रस्ट द्वारा संचालित आध्यात्मिक शिक्षा केंद्र युवा पीढ़ी के समग्र विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

The post 26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रखेंगी जगन्नाथ मंदिर की आधारशिला appeared first on Udit Vani.