drama Archives - Udit Vani

Jamshedpur: मादक पदार्थों के खिलाफ रांची में हुआ नाट्य महोत्सव, ‘नशा करें नाश’ के मंचन से गूंजा Gita Theatre का संदेश
उदित वाणी, जमशेदपुर:  झारखंड सरकार द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तत्वावधान में रांची स्थित ऑड्रे हाउस में एक भव्य नाट्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में झारखंड के 30 से अधिक नाट्य दलों ने भाग लिया, जहां प्रत्येक दल ने अपने-अपने नाटकों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों और इससे बचाव का मार्मिक संदेश प्रस्तुत किया।

पूर्वी सिंहभूम से गीता थिएटर की दमदार प्रस्तुति

इस राज्यस्तरीय आयोजन में जमशेदपुर के गीता थिएटर ने अपने नाटक ‘नशा करें नाश’ की प्रस्तुति दी। इस नाटक का निर्देशन प्रेम दीक्षित और गीता कुमारी ने किया। नाटक ने एक निम्न-मध्यवर्गीय परिवार की कहानी के माध्यम से नशे की बर्बादी को अत्यंत संवेदनशील ढंग से दर्शाया।

क्या नशा सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, पूरे परिवार को तोड़ देता है?

नाटक की कथा में शुरुआत एक संपूर्ण और अनुशासित परिवार से होती है, जो दादा जी के मार्गदर्शन में प्रेमपूर्वक जीवन यापन करता है। परंतु जब परिवार का युवा सदस्य राजेश, पड़ोस के नशेड़ी के संपर्क में आता है, तो धीरे-धीरे पूरा परिवार विकृति, हिंसा और अपमान की ओर ढलने लगता है।

राजेश, जो पहले पत्नी को घर से बाहर नहीं निकलने देता था, अब उसे काम पर भेजकर पैसे लाने को मजबूर करता है। जब पत्नी पैसा नहीं ला पाती, तो वह उसे पीटता है और अंततः नेता से अवैध संबंध बनाने को बाध्य करता है। इन सभी घटनाओं से पत्नी शीला आत्महत्या कर लेती है।

दृश्य इतने सजीव कि दर्शक हुए भावुक

नाटक की प्रस्तुति इतनी भावनात्मक और प्रभावशाली थी कि पूरे सभागार में भावुकता का माहौल बन गया। निर्णायक मंडल ने नाटक की कला, संप्रेषण और भाव सम्प्रेषण की मुक्त कंठ से सराहना की, साथ ही कुछ दृश्य संयोजन की तकनीकी बारीकियों पर सुझाव भी दिए।

नाटक में नशेड़ी आदमी की भूमिका मानशा मूर्मू, शीला औरत की भूमिका गीता कुमारी, राजेश की भूमिका में मनीष पाठक,नशा के लिए पैसे देने वाला नेता की भूमिका प्रेम दीक्षित, दादा जी की भूमिका मोहम्मद उस्मान, बेटी की भूमिका में रितिका, बेटे की भूमिका में बाल कलाकार देवराज कुमार और उसके विद्यालय मित्र की भूमिका तुफैल रज़ा, बाजार में चैन छिनताई होने वाली महिला की भूमिका प्रभा तिवारी तो वहीं नाटक की सूत्रधार की भूमिका सुष्मिता सरकार ने निभाया।

अनुभव ने बढ़ाया आत्मविश्वास: गीता थिएटर

कार्यक्रम के बाद प्रेम दीक्षित ने मीडिया से कहा, “यह पहला अवसर था जब हमारी युवा टीम, 15 से अधिक कलाकारों के साथ, झारखंड सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा आयोजित मंच पर पहुंची। यह अनुभव आगे आने वाले आयोजनों के लिए प्रेरणा और दिशा दोनों देगा।”

संरक्षक ताजदार आलम का सराहनीय सहयोग

गीता थिएटर की इस भागीदारी को सफल बनाने में सामाजिक संस्था सुंदरम् और उसके केन्द्रीय अध्यक्ष एवं गीता थिएटर के संरक्षक मोहम्मद ताजदार आलम का विशेष योगदान रहा, जिनके प्रयासों से यात्रा, आवास और भोजन की व्यवस्था संभव हो सकी।

The post Jamshedpur: मादक पदार्थों के खिलाफ रांची में हुआ नाट्य महोत्सव, ‘नशा करें नाश’ के मंचन से गूंजा Gita Theatre का संदेश appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: ऑल इंडिया कल्चरल फेस्टिवल में जमशेदपुर की ‘कलाकृति नाट्य मंच’ ने बटोरी प्रशंसा, जीते तीन पुरस्कार
उदित वाणी, जमशेदपुर: रंगमंचीय विविधता और सांस्कृतिक चेतना के मेल से सजा ऑल इंडिया कल्चरल फेस्टिवल इस वर्ष रामराजतल्ला स्थित बानी निकेतन हॉल में लक्ष्मीकांत फिल्म्स एंड म्यूज़िक प्रा. लि. द्वारा अत्यंत भव्यता से आयोजित किया गया. इस बहुराष्ट्रीय आयोजन में देशभर की विशिष्ट नाट्य प्रस्तुतियों ने मंच साझा किया, लेकिन जिस प्रस्तुति ने दर्शकों के हृदय पर अमिट छाप छोड़ी, वह थी जमशेदपुर की प्रतिष्ठित संस्था — कलाकृति नाट्य मंच द्वारा मंचित “म्यूज़ियम ऑफ स्पीशीज़ इन डेंजर”.

‘म्यूज़ियम ऑफ स्पीशीज़ इन डेंजर’ — एक प्रतीकात्मक परंतु सशक्त सामाजिक कथ्य

यह नाटक केवल एक रचना नहीं, बल्कि एक चेतनात्मक झटका था, जिसने दर्शकों को भीतर तक झकझोर दिया. संग्रहालय की प्रतीकात्मक कल्पना के माध्यम से यह नाटक उन स्त्रियों की करुण कथा कहता है, जो पीढ़ियों से दमन, विस्मृति और उपेक्षा की शिकार रही हैं. मंच पर प्राचीन मिथकों से लेकर समकालीन स्त्री संघर्षों तक की आवाजें जीवंत हो उठीं — उनकी चुप्पी, पीड़ा, विद्रोह और अंततः आत्म-उद्घोषणा.

पुरस्कारों की झड़ी, जमशेदपुर का परचम लहराया

सर्वश्रेष्ठ पार्श्व संगीत : नीतीश राय के निर्देशन में रचा गया संगीत सिर्फ पृष्ठभूमि नहीं था, बल्कि नाटक की आत्मा बनकर दर्शकों के अनुभव में समाहित हो गया.

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : पूजा मुखी ने अपने तीव्र और संवेदनशील अभिनय से स्त्री चेतना को न केवल मंच पर, बल्कि दर्शकों के अंतर्मन में भी जीवंत कर दिया.

सर्वश्रेष्ठ नाटक (द्वितीय पुरस्कार) : निर्देशन प्रिया यादव का था. प्रमुख भूमिकाओं में पूजा मुखी (रिंकू), एल आकांक्षा (नेहा), अनन्या राज (भवरी देवी), प्रिया यादव (शिरीन), सुषमा प्रमाणिक (मुस्लिम महिला), दीपेश सिंह (हैंडसम लड़का) और श्याम देव (बदमाश लड़का) ने प्रभावशाली अभिनय प्रस्तुत किया.

प्रत्येक प्रस्तुति तत्व ने मिलकर रचा सामाजिक वक्तव्य

सूत्रधार : रूपेश कुमार

गायन मंडली : रूपेश कुमार, श्याम देव, रूपेश प्रसाद, दीपेश सिंह

पार्श्व संगीत : नीतीश राय

प्रकाश संयोजन : खुर्शीद आलम, जिसने दृश्यात्मक सौंदर्य को नया आयाम दिया

रूप सज्जा : पूजा मुखी

वस्त्र विन्यास : सुषमा प्रमाणिक

मंच सज्जा व सामग्री : रूपेश प्रसाद, नीतीश राय

इस संपूर्ण प्रस्तुति में तकनीकी दक्षता और कलात्मक अभिव्यक्ति का ऐसा संगम था, जिसने इसे सिर्फ नाटक नहीं, बल्कि एक सामाजिक दस्तावेज बना दिया.

स्त्रियाँ मंच पर नहीं, नेतृत्व में हैं — और पुरस्कृत भी

इस नाटक की सबसे प्रभावशाली विशेषता थी महिला कलाकारों की सशक्त उपस्थिति. उन्होंने न केवल मंच को जीवंत किया, बल्कि नेतृत्व करते हुए यह सिद्ध कर दिया कि आज की स्त्री बोल भी रही है, दिशा भी दे रही है और प्रतिष्ठा भी पा रही है.

The post Jamshedpur: ऑल इंडिया कल्चरल फेस्टिवल में जमशेदपुर की ‘कलाकृति नाट्य मंच’ ने बटोरी प्रशंसा, जीते तीन पुरस्कार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: राष्ट्रीय मंच पर जमशेदपुर की ‘कलाकृति नाट्य मंच’ की प्रखर प्रस्तुति, गूंजी स्त्री चेतना की निर्भीक आवाज़
उदित वाणी, जमशेदपुर: रामराजतल्ला स्थित बानी निकेतन हॉल, हावड़ा में लक्ष्मीकांत फिल्म्स एंड म्यूज़िक प्रा. लि. द्वारा आयोजित ऑल इंडिया कल्चरल फेस्टिवल में सांस्कृतिक विविधताओं का रंगारंग संगम देखने को मिला. इसी मंच पर जमशेदपुर की प्रसिद्ध संस्था कलाकृति नाट्य मंच ने अपने नाटक “म्यूज़ियम ऑफ स्पीशीज़ इन डेंजर” के माध्यम से एक ऐसी प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को न केवल भावुक किया बल्कि भीतर तक झकझोर दिया.

संग्रहालय नहीं, एक प्रतीकात्मक पुकार

यह नाटक किसी आम संग्रहालय की कथा नहीं है, बल्कि एक प्रतीकात्मक यात्रा है — एक ऐसा काल्पनिक संग्रहालय जहाँ ‘लुप्तप्राय प्रजातियों’ के रूप में उन स्त्रियों की कहानियाँ रखी गई हैं जिन्हें समाज ने लंबे समय तक उपेक्षित, दबाया और चुप करवा दिया. इनमें पौराणिक पात्रों से लेकर आज की साधारण लड़कियाँ तक की आवाजें शामिल हैं. यह कथा पीड़ा की है, पराजय की नहीं — यह पुनर्जागरण की उद्घोषणा है.

जीवंत किरदार, संवेदनशील अभिनय

रिंकू की भूमिका में पूजा ने विवाह योग्य कन्या के अंतर्द्वंद्व को सजीव किया. एल आकांक्षा ने आधुनिक युवती ‘नेहा’ के किरदार में गहराई भरी. अनन्या राज ने ‘भवरी देवी’ के रूप में सामाजिक अन्याय के विरुद्ध स्त्री प्रतिरोध की पीड़ा को तीव्रता से मंचित किया. वहीं प्रिया यादव की ‘शिरीन’ और सुषमा प्रमाणिक की मुस्लिम महिला की भूमिकाओं ने स्त्री संघर्ष के बहुसांस्कृतिक स्वर मंच पर बिखेरे. दीपेश सिंह ने ‘हैंडसम लड़का’ बनकर समाज की सतही सोच पर करारा व्यंग्य प्रस्तुत किया, जबकि श्याम देव ‘बबदमाश लड़के’ के रूप में दर्शकों को असहज कर देने में भी सफल रहे. सूत्रधार रूपेश कुमार ने पूरे नाटक को सूत्रबद्ध कर एक सशक्त प्रवाह प्रदान किया.

संगीत, प्रकाश और मंच सज्जा की बारीकियाँ

नाटक में गायन मंडली — रूपेश कुमार, श्याम देव, रूपेश प्रसाद और दीपेश सिंह — ने पारंपरिक और समकालीन स्वर लहरियों का ऐसा संगम रचा, जिसने मंचीय प्रभाव को कई गुना बढ़ा दिया. पार्श्व संगीत नीतीश राय द्वारा रचित था, जिसने नाटक की संवेदनशीलता को नई ऊँचाई दी. प्रकाश संयोजन खुर्शीद आलम द्वारा किया गया, जो दृश्यात्मक प्रभाव में नाटकीय गहराई जोड़ गया. रूप-सज्जा पूजा मुखी, वस्त्र विन्यास सुषमा प्रमाणिक, और मंच-सज्जा व सामग्री रूपेश प्रसाद व नीतीश राय द्वारा सम्हाली गई, जिससे नाटक की दृश्यबद्धता और भी सशक्त हुई.

जब तालियों की गूंज ने कह दी कहानी

निर्देशक प्रिया यादव ने इस गहन विषयवस्तु को बड़ी कलात्मकता और संयम के साथ मंचित किया. प्रस्तुति के बाद दर्शकों की तालियों की निरंतर गूंज और कई आँखों में तैरती नमी इस बात की गवाही थी कि यह केवल एक नाटक नहीं, बल्कि एक विचार है — एक स्त्री चेतना का मंच से हुआ उद्घोष.

The post Jamshedpur: राष्ट्रीय मंच पर जमशेदपुर की ‘कलाकृति नाट्य मंच’ की प्रखर प्रस्तुति, गूंजी स्त्री चेतना की निर्भीक आवाज़ appeared first on Udit Vani.

Carnival Theater Festival 2025: देशभर से 12 नाट्य दल होंगे शामिल, रवाना हुई लौहनगरी की Gita Theater
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर की प्रतिष्ठित युवा नाट्य संस्था गीता थिएटर आज कसक नाटक के मंचन हेतु टाटानगर रेलवे स्टेशन से कोलकाता के लिए रवाना हुई. यह यात्रा कार्निवल थियेटर फेस्टिवल 2025 में भाग लेने के लिए की गई है, जो राष्ट्रीय स्तर का एक प्रतिष्ठित मंच है.

बानी निकेतन हाॅल में होगा आयोजन

इस महोत्सव का आयोजन कोलकाता के रामराजतला बाजार, संतरागाछी, हावड़ा स्थित बानी निकेतन हॉल में किया जा रहा है. इस आयोजन के पीछे लक्ष्मीकांत फिल्म एंड म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड की पहल है. फेस्टिवल में देशभर से 12 प्रमुख युवा नाट्य दलों को आमंत्रित किया गया है. झारखंड से केवल दो नाट्य दलों को इसमें स्थान मिला है, जिनमें से एक गीता थिएटर है.

21 मई को होगा ‘कसक’ का मंचन

21 मई को दोपहर 1 बजे गीता थिएटर द्वारा नाटक कसक का मंचन किया जाएगा. यह नाटक वर्तमान समाज में फैली कर्ज़ प्रथा पर गहन दृष्टि डालता है. इसमें दर्शाया गया है कि लोग कैसे जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं के लिए कर्ज़ लेते हैं, किंतु समय पर चुकता न कर पाने के कारण वे भयावह परिणामों का सामना करते हैं.

गहन विषय, सशक्त प्रस्तुति

कसक की कहानी और लेखन स्वयं संस्था की अध्यक्ष गीता कुमारी द्वारा किया गया है. इसका निर्देशन प्रेम दीक्षित के मार्गदर्शन में हुआ है. कुल 10 सदस्यीय टीम, जिसमें दो बाल कलाकार भी शामिल हैं, इस नाटक को मंचित करेगी.

The post Carnival Theater Festival 2025: देशभर से 12 नाट्य दल होंगे शामिल, रवाना हुई लौहनगरी की Gita Theater appeared first on Udit Vani.

Path Theatre: नाट्य कार्यशाला के समापन पर बिरसा के मंचन से गूँजा आदिवासी चेतना का स्वर
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड सरकार के कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग तथा प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था ‘पथ’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 21 दिवसीय निःशुल्क नाट्य कार्यशाला का भव्य समापन समारोह रविंद्र भवन, जमशेदपुर में संपन्न हुआ. इस रचनात्मक पहल का उद्देश्य युवाओं में रंगमंच के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा उन्हें व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना था.

बिरसा : अविस्मरणीय योद्धा’ की मंचीय प्रस्तुति

समापन के अवसर पर कार्यशाला के प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत नाट्य मंचन ‘बिरसा : अविस्मरणीय योद्धा’ ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया. यह प्रस्तुति बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष, सामाजिक नेतृत्व और उनके आदिवासी आंदोलन की अमिट छवि को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है. कलाकारों ने अपने अभिनय, संवाद और भावों के माध्यम से बिरसा की विचारधारा, साहस और समाज में लाए गए परिवर्तन को मंच पर जीवंत कर दिया. दर्शकों ने नाटक को उत्साहपूर्वक सराहा और देर तक तालियों की गूंज सुनाई दी.

प्रतिभागियों की भागीदारी और प्रशिक्षण

इस कार्यशाला में जमशेदपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से 50 से अधिक युवा रंगकर्मियों ने भाग लिया. प्रमुख प्रतिभागियों में राजकुमार दास, खुशी कुमारी, अंकिता कुमारी, आशुतोष कुमार सिंह, सौरभ कुमार, शुभम निषाद, शिल्पा दत्त, पूजा मुखी, श्रेया कुमारी, रूपेश कुमार प्रसाद, आदिल खान, आकांक्षा गुप्ता, नताशा पोद्दार, अमीर हम्ज़ा और मार्टिन सुंडी जैसे नाम शामिल रहे.

प्रशिक्षण हेतु राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के स्नातक और अनुभवी रंगकर्मी आमंत्रित किए गए. वरिष्ठ रंगकर्मी मोहम्मद निज़ाम ने अभिनय के विविध पक्षों पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया. उन्होंने रामचंद्र मार्डी के साथ नाटक के सह-निर्देशन में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई.

मंचीय अनुशासन और गहन प्रशिक्षण

कार्यशाला का संयोजन छवि दास द्वारा सफलतापूर्वक किया गया. प्रशिक्षण के दौरान अभिनय, संवाद अदायगी, वेशभूषा, रंग-सजावट, संगीत, स्वर-मंचन, भाव-प्रदर्शन और मंचीय अनुशासन की बारीकियों पर विशेष ध्यान दिया गया. प्रशिक्षकों ने मंच भाषा, चरित्र निर्माण और दर्शकों से संवाद स्थापित करने की कला पर गहन कार्य कराया.

युवा प्रतिभाओं की आवाज़

कार्यशाला के अंत में आकांक्षा, यशराज और अन्य प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने केवल अभिनय ही नहीं सीखा, बल्कि सामाजिक विषयों पर संवेदनशील दृष्टिकोण भी विकसित किया.

सांस्कृतिक चेतना की एक मिसाल

इस आयोजन ने झारखंड की सांस्कृतिक चेतना को एक नई ऊर्जा प्रदान की. यह मंच न केवल रंगमंचीय प्रशिक्षण का केंद्र बना, बल्कि सामाजिक संवाद और जनचेतना को भी विस्तार मिला. दर्शकों, रंगकर्मियों और अधिकारियों ने इसे अत्यंत सफल, प्रेरणादायक और सतत आयोजन योग्य पहल बताया.

The post Path Theatre: नाट्य कार्यशाला के समापन पर बिरसा के मंचन से गूँजा आदिवासी चेतना का स्वर appeared first on Udit Vani.

Path Theatre: नाट्य कार्यशाला का आखरी दिन संपन्न, कल होगा “बिरसा: अविस्मरणीय योद्धा” का भव्य मंचन
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और रंगकला को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रेरणादायी प्रयास के तहत 21 दिवसीय निःशुल्क नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया गया. यह कार्यशाला पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के अधीन सांस्कृतिक कार्य निदेशालय और पथ – पीपुल्स एसोसिएशन फॉर थियेटर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुई. इस कार्यशाला का उद्देश्य जमशेदपुर के युवा रंगकर्मियों को मंचीय प्रशिक्षण, अभिनय कौशल, संवाद अदायगी, भाव-प्रदर्शन और समग्र नाट्य प्रस्तुति की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था.

निज़ाम और रामचंद्र मार्डी का निर्देशन बना कार्यशाला की आत्मा

कार्यशाला का नेतृत्व ख्यातिप्राप्त रंग निर्देशक मोहम्मद निज़ाम ने किया. उन्होंने प्रतिभागियों को रंगमंच की बारीकियों से परिचित कराया. कार्यशाला में संथाली और हिंदी रंगमंच के युवा रंगकर्मी रामचंद्र मार्डी ने भी विशेष मार्गदर्शन देकर पारंपरिक दृष्टिकोण से नाटक की विषयवस्तु को और अधिक प्रभावशाली बनाया.

नाट्य समापन: “बिरसा: अविस्मरणीय योद्धा”

कार्यशाला का समापन 4 मई 2025 को एक भव्य नाट्य प्रस्तुति के साथ होगा.

समय: शाम 6 बजे

स्थान: रविन्द्र भवन प्रेक्षागृह, जमशेदपुर

प्रस्तुत नाटक “बिरसा: अविस्मरणीय योद्धा” झारखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित है. इसमें उनके संघर्ष, आदिवासी अस्मिता की रक्षा के प्रयासों और ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध उनके ऐतिहासिक विद्रोह को रंगमंच के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा.

अभिनय के माध्यम से जागेगी सामाजिक चेतना

नाटक में भाग लेने वाले नवोदित कलाकारों ने सामाजिक चेतना, जनसंगठन और बलिदान की भावना को सजीव करने में अपनी पूरी ऊर्जा झोंकी है. यह प्रस्तुति केवल एक नाटक नहीं, बल्कि एक जीवंत दस्तावेज़ है, जो दर्शकों को अपने इतिहास से जोड़ने का प्रयास करती है.

आमंत्रण: आइए, इस रंगयात्रा के साक्षी बनिए

इस ऐतिहासिक नाट्य प्रस्तुति में रंगमंच प्रेमियों, सांस्कृतिक संगठनों, पत्रकारों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों से आग्रह है कि वे इस सांस्कृतिक अनुष्ठान का हिस्सा बनें और बिरसा मुंडा को रंगमंच के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करें. प्रवेश निशुल्क है.

The post Path Theatre: नाट्य कार्यशाला का आखरी दिन संपन्न, कल होगा “बिरसा: अविस्मरणीय योद्धा” का भव्य मंचन appeared first on Udit Vani.

Path Theatre: नाटक मंचन की प्रक्रिया तेज, रंगमंचीय कार्यशाला अपने अंतिम चरण में
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में ख्याति प्राप्त जमशेदपुर एक बार फिर रंगमंचीय गतिविधियों का केंद्र बन चुका है. यहां सांस्कृतिक कार्य निदेशालय (पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार) और पथ पीपुल्स एसोसिएशन फॉर थियेटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 21 दिवसीय निःशुल्क नाट्य कार्यशाला अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है. इस कार्यशाला के प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है.

कार्यशाला का उद्देश्य: रंगमंच की नई पीढ़ी तैयार करना

इस कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को रंगमंच की बारीकियों से परिचित कराना, उन्हें सृजनात्मकता और आत्मविश्वास से परिपूर्ण करना, और भावी रंगकर्मियों की एक नई पीढ़ी को तैयार करना है. कार्यशाला में प्रतिभागियों को रंगमंच की विविध तकनीकों, अभिनय शैलियों, मंचीय अनुशासन, संवाद अदायगी, चरित्र निर्माण और भावाभिव्यक्ति जैसे महत्वपूर्ण आयामों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

रंगकर्मी राम चंद्र मार्डी और मुख्य प्रशिक्षक मोहम्मद निजाम का मार्गदर्शन

कार्यशाला के उन्नीसवें दिन शहर के वरिष्ठ रंगकर्मी राम चंद्र मार्डी और मुख्य प्रशिक्षक मोहम्मद निजाम ने रंगमंच की गतिविधियों को गति प्रदान की. उन्होंने प्रतिभागियों को अभिनय कौशल में निखार लाने की दिशा में मार्गदर्शन दिया और साथ ही उन्हें टीम भावना, आत्म-अनुशासन और समर्पण जैसे मूल्यों के प्रति भी जागरूक किया.

समाज और समय को समझने का माध्यम है नाटक

झा. य. डा. के क्षेत्रीय निदेशक दिनेश रंजन ने कहा, “नाटक केवल मंच पर अभिनय नहीं, बल्कि समाज और समय की गहराइयों को समझने और व्यक्त करने का माध्यम है. ऐसी कार्यशालाएं नई प्रतिभाओं को दिशा देने का कार्य करती हैं.”

रचनात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहन

श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति और पथ नाट्य संस्था के अध्यक्ष सुखदेव महतो ने कहा, “इस तरह के प्रशिक्षण शिविर युवाओं को रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण करते हैं. निरंतर अभ्यास और लगन से युवा रंगमंच को करियर के रूप में अपनाकर समाज में सार्थक योगदान दे सकते हैं.”

भव्य समापन समारोह का आयोजन 4 मई को

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न दृश्य प्रस्तुतियाँ, सजीव अभिनय अभ्यास, और समूह गतिविधियों के माध्यम से रंगमंच के अनुभव को आत्मसात किया है. प्रशिक्षकों की मेहनत और प्रतिभागियों की लगन से यह कार्यशाला उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कर रही है. कार्यशाला का भव्य समापन समारोह 4 मई, 2025 को रविंद्र भवन, जमशेदपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का जीवंत प्रदर्शन करेंगे. नाटक का मंचन शाम 6 बजे से आरंभ होगा. यह प्रस्तुति कार्यशाला के दौरान अर्जित रंगमंचीय अनुभवों और अभ्यासों का प्रतिफल होगी.

The post Path Theatre: नाटक मंचन की प्रक्रिया तेज, रंगमंचीय कार्यशाला अपने अंतिम चरण में appeared first on Udit Vani.

Path Theatre: कार्यशाला के 18वें दिन प्रशिक्षण में मिली रंगमंचीय परिपक्वता, 4 मई को होगा समापन
उदित वाणी, जमशेदपुर: सांस्कृतिक कार्य निदेशालय (पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार) तथा पथ – पीपुल्स एसोसिएशन फॉर थियेटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 21 दिवसीय निःशुल्क नाट्य कार्यशाला अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है. कार्यशाला का समापन 4 मई 2025 को शाम 6 बजे जमशेदपुर के रविन्द्र भवन प्रेक्षागृह में एक भव्य नाटक मंचन के साथ किया जाएगा.

प्रशिक्षण में मिली रंगमंचीय परिपक्वता

कार्यशाला के अठारहवें दिन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) के प्रवृति प्रशिक्षु जितराई हांसदा एवं मुख्य प्रशिक्षक मोहम्मद निज़ाम के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने मंचन की प्रस्तुतिकरण प्रक्रिया में संवाद, मंच भाषा, देहभाषा, भाव-भंगिमा, मंच सज्जा और सामूहिक समन्वय जैसे आयामों पर गहन अभ्यास किया.

सांस्कृतिक चेतना का उत्सव

इस मंचन में कार्यशाला के दौरान अर्जित प्रशिक्षण, अभ्यास और रचनात्मक समर्पण की परिणति मंच पर दिखाई देगी. आयोजन में झारखंड की सांस्कृतिक चेतना को समर्पित अनेक रंगकर्मी, सांस्कृतिक हस्तियां, विद्यार्थी, पत्रकार और रंगमंच प्रेमी उपस्थित रहेंगे.

The post Path Theatre: कार्यशाला के 18वें दिन प्रशिक्षण में मिली रंगमंचीय परिपक्वता, 4 मई को होगा समापन appeared first on Udit Vani.

Path Theatre: नाट्य कार्यशाला के 17वें दिन शब्दों को मिला मंच का जीवन, दृश्यरूप में ढले नाट्यलेख
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग अंतर्गत सांस्कृतिक कार्य निदेशालय तथा पथ पीपुल्स एसोसिएशन फॉर थियेटर के संयुक्त तत्वावधान में चल रही 21 दिवसीय निःशुल्क नाट्य कार्यशाला के सतरहवें दिन की गतिविधियाँ रंगमंचीय सृजन और भाव-प्रवणता से ओतप्रोत रहीं.

दृश्यरूप में ढले नाट्यलेख

प्रतिभागियों द्वारा लिखे गए नाट्यालेखों को इस दिन मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया. यह प्रक्रिया नाट्य लेखन से दृश्य-संयोजन तक की एक सशक्त यात्रा थी. राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) से स्नातक और ख्यातिनाम रंगकर्मी जीतराई हांसदा तथा कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक  मोहम्मद निज़ाम की सक्रिय उपस्थिति में यह मंचीय रूपांतरण संपन्न हुआ.

गहन प्रशिक्षण और सटीक मार्गदर्शन

प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को दृश्यांकन की तकनीक, मंचीय संरचना, पात्र निर्माण, संवाद अदायगी और गति-संवेदना जैसे पहलुओं पर गहन प्रशिक्षण दिया. नवोदित कलाकारों ने अत्यंत संजीदगी से अपने लेखों को मंच पर साकार किया. इससे न केवल उनकी रचनात्मक क्षमता सामने आई बल्कि यह भी प्रमाणित हुआ कि योग्य मार्गदर्शन में युवा रंगकर्मी मंचीय उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं.

आलोचना से आत्ममंथन की ओर

कार्यशाला में निरंतर अभ्यास के साथ-साथ आलोचनात्मक मूल्यांकन की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है. इससे प्रतिभागियों को अपनी प्रस्तुतियों में सुधार की स्पष्ट दिशा मिल रही है.

रंगमंच: आत्म-अभिव्यक्ति और सामाजिक संवाद का सेतु

जीतराई हांसदा ने कहा, “यह कार्यशाला केवल प्रशिक्षण का मंच नहीं, बल्कि आत्म-अभिव्यक्ति और सामाजिक संवाद का एक प्रभावी साधन बन चुकी है. प्रतिभागियों में जो ऊर्जा और समर्पण दिखाई दे रहा है, वह सराहनीय है.”

मुख्य प्रशिक्षक मोहम्मद निज़ाम ने कहा, “स्थानीय युवाओं को नाट्यकला की आधारभूत समझ देना और उन्हें मंच पर आत्मविश्वास से प्रस्तुत करना इस कार्यशाला का मूल उद्देश्य है, जिसे हम धीरे-धीरे साकार कर रहे हैं.”

विविध रंगों की गहराई

कार्यशाला में प्रतिदिन थियेटर गेम्स, शारीरिक अभिनय, आवाज़ की ट्रेनिंग, लेखन तथा निर्देशन जैसी विविध विधाओं पर समर्पित अभ्यास कराया जा रहा है. अंतिम चरण में प्रतिभागी एक संपूर्ण नाटक प्रस्तुत करेंगे, जिसमें वे इन सभी सीखी हुई विधाओं का समावेश करेंगे.

The post Path Theatre: नाट्य कार्यशाला के 17वें दिन शब्दों को मिला मंच का जीवन, दृश्यरूप में ढले नाट्यलेख appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: गीता थिएटर के कलाकारों ने स्वच्छता का दिया संदेश, पखवाड़े के तहत नुक्कड़ नाटक
उदित वाणी, जमशेदपुर: क्यूब आदित्यपुर वेस्टमैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आज आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में “स्वच्छता है जरूरी” नामक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. यह नाटक क्यूब आदित्यपुर वेस्टमैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित स्वच्छता जनजागरण अभियान का हिस्सा था, जिसे झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के दिशा-निर्देशों पर आयोजित किया गया.

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश

आज के कार्यक्रम का उद्देश्य था लोगों को स्वच्छता के महत्व से परिचित कराना और उन्हें यह समझाना कि घरों से निकलने वाले ठोस अपशिष्ट कूड़े को खुले में न फेंककर कूड़ागाड़ी में डालना चाहिए. क्यूब आदित्यपुर वेस्टमैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के वॉलिंटियरों ने कपाली, मानगो, जुगसलाई और आदित्यपुर नगर निगम के विभिन्न चौक-चौराहों और विद्यालयों में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया, जिसमें कूड़ा डालने के गलत तरीके के परिणामों को नाट्य ढंग से प्रस्तुत किया गया.

कार्यक्रम में हुआ जागरूकता और पुरस्कार वितरण

प्रत्येक नुक्कड़ नाटक के बाद, उस नगर निगम क्षेत्र के पदाधिकारियों ने उपस्थित दर्शकों से स्वच्छता से संबंधित प्रश्न पूछे और सही उत्तर देने वाले दर्शकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. यह कार्यक्रम न केवल जनजागरण का हिस्सा था, बल्कि यह निवासियों को प्रेरित करने का एक प्रयास था कि वे अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए अपनी भूमिका निभाएं.

सांकेतिक स्वच्छता शपथ और झाड़ू अभियान

कार्यक्रम के समापन पर, सभी उपस्थित दर्शकों, नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और क्यूब आदित्यपुर वेस्टमैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के वॉलिंटियरों ने मिलकर स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत झाड़ू अभियान चलाया और स्वच्छता को अपने जीवन में अपनाने की शपथ ली.

क्यूब आदित्यपुर के पदाधिकारी का बयान

इस कार्यक्रम में क्यूब आदित्यपुर वेस्टमैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के पदाधिकारी एस.के. मिर्जान ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नगर निगमों में निवास करने वाले लोगों को स्वच्छता के महत्व को समझाना और उन्हें कूड़े के सही निस्तारण के बारे में जागरूक करना था. उन्होंने यह भी बताया कि यह संदेश दिया गया कि लोग घरों से निकला ठोस अपशिष्ट खुले में न फेंककर कूड़ागाड़ी में डालें.

कलाकारों ने किया शानदार प्रदर्शन

स्वच्छता संदेश को प्रभावशाली ढंग से पहुंचाने के लिए गीता कुमारी, प्रेम दीक्षित, श्यामोली डे, दीपक पात्रो, राजा राव, श्रेषा छेत्री, लखी कालिंदी, और बाल कलाकार सृष्टि साह तथा देवराज चौधरी ने अभिनय किया. इन कलाकारों के अभिनय ने नुक्कड़ नाटक को और भी दिलचस्प बना दिया और दर्शकों को स्वच्छता की ओर प्रेरित किया.

The post Jamshedpur: गीता थिएटर के कलाकारों ने स्वच्छता का दिया संदेश, पखवाड़े के तहत नुक्कड़ नाटक appeared first on Udit Vani.