DoorStepDelivery Archives - Udit Vani

जमशेदपुर में ब्लिंकिट डिलीवरी कर्मियों की हड़ताल: पेआउट में कटौती, इंसेंटिव बंद और लंबी दूरी का भत्ता मांगते हुए प्रदर्शन जारी
उदित वाणी, जमशेदपुर : ऑनलाइन ग्रॉसरी सेवा प्रदाता ब्लिंकिट के डिलीवरी कर्मियों ने गुरुवार की सुबह अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की. यह प्रदर्शन दो स्थानों पर आयोजित हुआ-मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर-16 और बिरसानगर जोन नंबर-1 गुड़िया मैदान के पास. हड़ताल के कारण इन इलाकों में ब्लिंकिट की सेवाएं प्रभावित हुईं और कई उपभोक्ताओं को ऑर्डर रद्द होने जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ा.

डिलीवरी कर्मियों का आरोप है कि कंपनी ने हाल ही में पेआउट स्ट्रक्चर में कटौती कर दी है. पहले की तुलना में प्रति किलोमीटर कम भुगतान मिलने लगा है और साथ ही पहले मिलने वाला इंसेंटिव भी बंद कर दिया गया है. इससे उनकी मासिक आय में सीधा असर पड़ा है. उनका कहना है कि महंगाई बढ़ने के बावजूद पेआउट कम होना उनके लिए बड़ी परेशानी है.

मानगो में जारी फ्लाईओवर निर्माण कार्य ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. निर्माण के कारण डिलीवरी कर्मियों को लंबे व वैकल्पिक मार्गों से गुजरना पड़ रहा है. इससे फ्यूल खर्च बढ़ गया है, लेकिन कंपनी की ओर से न इसके लिए कोई अतिरिक्त भुगतान किया जा रहा है और न ही पेआउट में संशोधन किया गया है. उनका कहना है कि हर बार वे यह मुद्दा प्रबंधन के सामने उठाते हैं, तो कंपनी सिर्फ “बाद में” या “अगले साल” जैसे जवाब देकर मामले को टाल देती है.

डिलीवरी कर्मियों ने स्पष्ट किया है कि उनकी मुख्य मांगे हैं-पेआउट में बढ़ोतरी, लंबी दूरी की डिलीवरी पर अतिरिक्त भत्ता, और पुराने इंसेंटिव सिस्टम की बहाली. हड़ताल में शामिल कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे काम पर नहीं लौटेंगे. उनका कहना है कि जरूरत पड़ने पर इस आंदोलन को शहर के अन्य हिस्सों तक भी फैलाया जा सकता है और यदि हालात नहीं सुधरे तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन रूप से जारी रहेगी.

The post जमशेदपुर में ब्लिंकिट डिलीवरी कर्मियों की हड़ताल: पेआउट में कटौती, इंसेंटिव बंद और लंबी दूरी का भत्ता मांगते हुए प्रदर्शन जारी appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: डोर स्टेप डिलिवरी से सीधे स्कूलों तक पहुंचेगा एमडीएम का चावल
उदितवाणी, जमशेदपुर: अब जिले के सभी विद्यालयों में डोर स्टेप-डिलिवरी के तहत चावल की आपूर्ति की जाएगी। इससे स्कूलों में एमडीएम चावल को लेकर आ रही समस्याओं से काफी हद तक निजात मिलेगी। मध्याह्न भोजन योजना के चावल की डोर स्टेप-डिलिवरी की व्यवस्था जनवरी 2023 से शुरू होगी। इसको लेकर शिक्षा सचिव के आदेश पर कवायद शुरू हो गई है।

इस बाबत जिले के सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, अवर विद्यालय निरीक्षकों को पत्र जारी किया गया है। विभागीय सचिव से प्राप्त निर्देश के अनुसार, प्रखंड से विद्यालय तक चावल पहुंचाना है। इस संबंध में कई निर्देश दिए गए हैं। वितीय वर्ष 2022-23 में जनवरी 2023 से सभी विद्यालयों तक चावल पहुंचाने की व्यवस्था इसी निर्देश के आलोक में करनी है। इसे उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला स्तरीय स्टेयरिंग सह मानीटरिंग कमेटी के आदेश से डोर स्टेप-डिलिवरी के माध्यम से कराना है। इसके लिए स्वतंत्र एजेंसी का चयन किया जाना है। एजेंसी के चयन के लिए विज्ञापन पांच दिसंबर 2022 तक प्रकाशित कर देना है।

वहीं उधर अब सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को मध्याह्न भोजन का जुगाड़ करने की पूरी प्रक्रिया से अब राहत मिलने जा रही है। पहले मध्याह्न भोजन के लिए सामान खरीदने से लेकर उसे स्कूल तक पहुंचाने का झमेला भी शिक्षकों को झेलना पड़ता था, लेकिन अब शिक्ष सचिव के दिशा-निर्देश के बाद शिक्षकों को मध्याह्न भोजन के क्रय-विक्रय के झमेले मुक्ति मिलने जा रही है।

पिछले दिनों झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने इस बाबत मांग जोर-शोर से उठाया था। अब शिक्षा सचिव की ओर से पत्र लिखकर शिक्षकों को इससे मुक्त रखने का निर्देश जारी कर दिया गया है। सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि किसी भी परिस्थिति में विद्यालय कार्यावधि में कोई भी शिक्षक मध्याह्न भोजन योजना से संबंधित कार्य, यथा क्रय, विक्रय, आपूर्ति, भंडारण, भोजन निर्माण-वितरण से संबंधि कार्य हेतु विद्यालय परिसर से बाहर नहीं जाएंगे। कहा गया है कि अब विद्यालय प्रबंधसमिति सहित उसकी उप समिति सरस्वती वाहिनी संचालन समिति (माता समिति) के माध्यम से आवश्यक निर्णय लेते हुए मध्याह्न भोजन का कार्य संपादित किया जाए।

हमेशा खबरों से अपडेट रहने के लिए फॉलो करे….

The post Jamshedpur: डोर स्टेप डिलिवरी से सीधे स्कूलों तक पहुंचेगा एमडीएम का चावल appeared first on Udit Vani.