Doda Seized Archives - Udit Vani

झारखंड के चतरा में एक करोड़ की अफीम और मादक पदार्थ जब्त, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
उदित वाणी, झारखंड:  की चतरा जिले की पुलिस ने नशा तस्करों और अवैध मादक पदार्थों के सिंडिकेट के खिलाफ की गई दो अलग-अलग कार्रवाई में लगभग 1 करोड़ 1 लाख रुपये मूल्य की अफीम, डोडा और पोस्ता दाना जब्त किया है। इन अभियानों में गिरोह के मुख्य सरगना (मास्टरमाइंड) समेत तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जबकि पांच अन्य आरोपी भागने में सफल रहे। चतरा के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन दोनों ऑपरेशनों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उन्हें बगरा-चतरा रोड स्थित बजराही मैदान के समीप प्रतिबंधित अफीम की खरीद-बिक्री होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नागर गोजे शुभम भाऊ साहेब के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम जब छापेमारी करने पहुंची तो उन्हें देखते ही तस्कर भागने लगे। सशस्त्र बलों ने इनमें से दो खदेड़कर दबोच लिया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान सिमरिया के लुतीडीह निवासी जीवलाल गंझू और इचाक कला निवासी मो. फैजान मलिक के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि जीवलाल गंझू इस अंतरराज्यीय रैकेट का मास्टरमाइंड है, जो स्थानीय स्तर पर अफीम जुटाकर मो. फैजान के माध्यम से उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों में सप्लाई करता था।

पुलिस ने इनके पास से एक टीवीएस लूना, उसकी डिक्की से 7 किलो 196 ग्राम अफीम और दो मोबाइल फोन बरामद किए। इसके बाद मास्टरमाइंड जीवलाल के घर पर की गई छापेमारी में तीन बोरों में छिपाकर रखा गया 78.4 किलोग्राम डोडा भी जब्त किया गया। मौके से फरार दो अन्य तस्करों हैदर खान उर्फ दीवान और दिलावर खान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस अभियान में सिमरिया सीओ, थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह और एनडीपीएस थाना प्रभारी मो. शमी अंसारी शामिल थे। दूसरी बड़ी कार्रवाई लावालौंग थाना क्षेत्र के इचाहर जंगल में अंजाम दी गई। एसपी को सूचना मिली थी कि वन क्षेत्र में भारी मात्रा में डोडा का भंडारण कर उसे पिकअप वैन से बाहर तस्करी करने की योजना है। सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहेब के नेतृत्व में गठित टीम ने रात के अंधेरे में इचाहर जंगल में दबिश दी।

वहां डोडा के भंडारण स्थल की निगरानी कर रहे चार तस्करों में से एक आरोपी कैलाश गंझू को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अन्य तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। गिरफ्तार कैलाश गंझू की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल में तीन अलग-अलग ठिकानों पर की गई छापेमारी में कुल 361 किलो 52 ग्राम डोडा, 23 किलो 820 ग्राम डोडा व पोस्ता दाना का मिश्रण तथा 25 किलो 290 ग्राम पोस्ता दाना बरामद किया। इस खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 54 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में लावालौंग थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस अभियान में लावालौंग थाना प्रभारी विधायक प्रसाद यादव, सब-इंस्पेक्टर वाजिद अली और सशस्त्र बल के जवान मुख्य रूप से शामिल थे।

The post झारखंड के चतरा में एक करोड़ की अफीम और मादक पदार्थ जब्त, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.