diving Archives - Udit Vani

नौसेना में शामिल हुआ भारत का पहला स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल INS निस्तार
उदित वाणी, नई दिल्ली : भारत का पहला स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल आईएनएस निस्तार शुक्रवार को भारतीय नौसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया. यह जहाज गहरे समुद्र में जटिल डाइविंग और बचाव अभियानों के लिए बनाया गया है. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह क्षमता दुनिया की कुछ ही नौसेनाओं के पास है.

आईएनएस निस्तार की कमीशनिंग से भारतीय नौसेना की ‘फर्स्ट रिस्पांडर’ की भूमिका को और अधिक मजबूती मिली है. विशाखापटनम में आयोजित एक भव्य समारोह में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की उपस्थिति में यह कमीशनिंग सम्पन्न हुई. यह पोत हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा बनाए जा रहे दो डाइविंग सपोर्ट वेसल्स में से एक है.

संजय सेठ ने नौसेना और स्वदेशी शिपबिल्डिंग उद्योग की सराहना करते हुए कहा कि आईएनएस निस्तार का कमीशनिंग एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता का प्रतीक है. वर्तमान में भारतीय नौसेना के लिए निर्माणाधीन सभी 57 युद्धपोत स्वदेशी रूप से निर्मित किए जा रहे हैं. देश की सशस्त्र सेनाओं की क्षमताओं पर विश्वास जताते हुए उन्होंने कहा कि भारत अपने किसी भी प्रतिद्वंद्वी की दुस्साहसी गतिविधियों से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम और प्रतिबद्ध है.

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने आईएनएस निस्तार को केवल एक तकनीकी संसाधन नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण परिचालन सहायक करार दिया. उन्होंने कहा कि निस्तार भारतीय नौसेना और हमारे क्षेत्रीय साझेदारों को पनडुब्बी बचाव सहयोग प्रदान करेगा और भारत को इस क्षेत्र में एक ‘प्रेफ्रड सबमरीन रैस्क्यू पार्टनर’ के रूप में उभरने में मदद करेगा. यह आत्मनिर्भर भारत की एक और चमकदार मिसाल है.

आईएनएस निस्तार की विशेषताओं की बात करें तो इसकी लंबाई 118 मीटर, वजन 10,000 टन से अधिक और अधिकतम डाइविंग गहराई 300 मीटर है.

इस मौके पर नौसेना प्रमुख ने याद दिलाया कि नौसेना में एक परंपरा है कि ‘पुराने जहाज कभी नहीं मरते’, वे हमेशा नए अवतार में वापस आते हैं. आज भी, एक गौरवशाली नाम निस्तार वापस लौटा है, जो एक नए आत्मबल और उद्देश्य के साथ पुन अवतरित हुआ है. इस जहाज के भूतपूर्व अवतार का सृजन 29 मार्च 1971 को हुआ था और उसने तुरंत 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. निस्तार ही था जिसने यहीं, विशाखापटनम के हार्बर के बाहर डाइविंग करके, पाकिस्तानी सबमरीन गाजी की पहचान की थी और ईस्टर्न थिएटर ऑपरेशंस में सुदृढ़ योगदान दिया था.

(आईएएनएस)

The post नौसेना में शामिल हुआ भारत का पहला स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल INS निस्तार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: राज्य का पहला स्काई डाइविंग फेस्टिवल हुआ शुरू, पर्यटन मंत्री ने किया उद्घाटन
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिब्य कुमार सोनू ने आज जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर आयोजित पहले स्काई डाइविंग फेस्टिवल का विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर जिला प्रशासन के कई प्रमुख अधिकारी भी मौजूद रहे. यह फेस्टिवल 16 से 23 फरवरी तक चलेगा और झारखंड में पहली बार स्काई डाइविंग का आयोजन हो रहा है.

जमशेदपुर में आज #sky_diving का एक बृहद आयोजन किया गया जो कि 16 फरवरी से 23 फरवरी तक चलेगा ।.@VisitJharkhand के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पर्यटन की नई विधा से आम लोगों को रूबरू होने का अवसर मिलेगा ।देश और दुनिया की पर्यटन क्षेत्र की नई संभावनाओं से झारखण्ड के लोगों को अवगत कराने… pic.twitter.com/FMdEKilq0R

— Sudivya Kumar (@kumarsudivya) February 16, 2025

पर्यटन मंत्री का प्रेरणादायक संदेश

फेस्टिवल के उद्घाटन के दौरान पर्यटन मंत्री सुदिब्य कुमार सोनू ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और यह स्काई डाइविंग फेस्टिवल उन प्रयासों का एक अहम हिस्सा है. उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे. मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार साहसिक खेलों और पर्यटन के नए क्षेत्रों पर काम कर रही है, और इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों से राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बनेगी.

नए साहसिक खेलों की ओर एक कदम और

मंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य न केवल खनिज संपदा में समृद्ध है, बल्कि यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं हैं. सरकार डीजीसीए के दिशा-निर्देशों और सुरक्षा मानकों के तहत जमशेदपुर में स्काई डाइविंग का आयोजन कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार विभिन्न साहसिक खेलों, जैसे कि रॉक क्लाइंबिंग, मोटर / पाराग्लाइडिंग और खनन टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है.

झारखंड में पर्यटन के नए आयाम

फेस्टिवल के दौरान मंत्री ने कहा कि सरकार न केवल धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है, बल्कि साहसिक खेलों को भी प्राथमिकता दे रही है. इस आयोजन से राज्य के स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और झारखंड को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी.

The post Jamshedpur: राज्य का पहला स्काई डाइविंग फेस्टिवल हुआ शुरू, पर्यटन मंत्री ने किया उद्घाटन appeared first on Udit Vani.

Sky Diving in Jamshedpur: स्काई डाइविंग फेस्टिवल कल से – 10,000 फीट से छलांग लगाने का मौका, जानिए तैयारी और प्रतिभाग लेने की पूरी प्रक्रिया
उदित वाणी, जमशेदपुर: यदि आप हवाई जहाज से कूदने के शौक़ीन हैं, तो अब आपको हिल स्टेशन या किसी अन्य स्थान पर जाने की आवश्यकता नहीं है. अब यह अद्वितीय अनुभव आपके शहर, जमशेदपुर में ही उपलब्ध है.झारखंड पर्यटन विभाग और स्काई हाई इंडिया के सहयोग से 16 से 23 फरवरी तक जमशेदपुर में स्काई डाइविंग फेस्टिवल 2025 का आयोजन होने जा रहा है. यह साहसिक खेल में भाग लेने का एक अद्वितीय मौका है, जहां प्रतिभागी 10,000 फीट की ऊंचाई से पैराशूट के साथ छलांग लगाएंगे. इस रोमांचक अनुभव का हिस्सा बनने के लिए न्यूनतम आयु 16 वर्ष निर्धारित की गई है. यदि आप भी इस साहसिक खेल का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आप BookMyShow या www.skyhighindia.com/jamshedpur पर जाकर अपनी बुकिंग कर सकते हैं. इसके लिए आपको 28,000 रुपये प्लस जीएसटी का भुगतान करना होगा.

https://uditvani.in/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Video-2025-02-15-at-4.49.31-PM.mp4

आयोजन का शुभारंभ

झारखंड पर्यटन के अंतर्गत स्काई डाइविंग फेस्टिवल 2025 का आयोजन 16 फरवरी से 23 फरवरी 2025 तक जमशेदपुर में किया जाएगा. यह अद्वितीय कार्यक्रम सोनारी एयरपोर्ट पर आयोजित होगा, जहां पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार प्रातः 10:30 बजे इसका उद्घाटन करेंगे.

तैयारी का जायजा

इस बड़े आयोजन की तैयारी की समीक्षा हेतु जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अन्यय मित्तल ने सोनारी एयरपोर्ट का दौरा किया. उन्होंने कार्यक्रम की सुचारू रूप से संचालन के लिए प्रशासनिक और सुरक्षा दिशा-निर्देशों पर एक बैठक आयोजित की.

बैठक में शामिल प्रमुख अधिकारी

इस बैठक में उपायुक्त मित्तल के अलावा वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, सिटी एसपी कुमार शिवशीष, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे. इस कार्यक्रम से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए स्काई डाइविंग रांची के दिग्विजय सिंह से मोबाइल नंबर 9871220088 पर संपर्क किया जा सकता है.

स्काई डाइविंग से पहले की तैयारी

स्काई डाइविंग का अनुभव लेने से पहले आपको कुछ महत्वपूर्ण चरणों से गुजरना होता है. सबसे पहले आपको ग्राउंड ट्रेनिंग दी जाती है, जहां आपको जंप के विभिन्न चरणों, शरीर की स्थिति, संचार भाषा, और लैंडिंग तकनीक के बारे में बताया जाता है.

हवा में तैयारी और उड़ान

ग्राउंड ट्रेनिंग के बाद आपको प्रशिक्षक द्वारा आसमान में जाने के लिए तैयार किया जाता है. इस दौरान यह सुनिश्चित करें कि आपने आरामदायक कपड़े और जूते पहने हों. इसके बाद, आप विमान में सवार हो जाते हैं, जो आपको लगभग 10,000 फीट ऊपर ले जाएगा. विमान में यात्रा करते समय आपको ठंडी हवा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन नीचे के खूबसूरत दृश्य को देखना न भूलें.

स्काई डाइविंग का रोमांच

अब आता है असली रोमांच – स्काई डाइविंग! जब आप विमान से कूदते हैं, तो आप लगभग 220 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फ्री फॉल करेंगे. फ्री फॉल 20 से 30 सेकंड तक रहता है, और इसके बाद पैराशूट खुलने पर लैंडिंग में 5 से 6 मिनट का समय लगता है. इस दौरान आपको मुस्कुराना नहीं भूलना चाहिए, क्योंकि यह एक अद्वितीय और रोमांचक अनुभव होगा.

फ्री फॉल और लैंडिंग

स्काई डाइविंग के दौरान, विमान से कूदने से लेकर लैंडिंग तक कुल समय 5 से 7 मिनट का होता है. विमान को उपयुक्त ड्रॉप जोन तक पहुंचने में लगभग 20 मिनट का समय लगता है. कुछ लोग मानते हैं कि स्काई डाइविंग के दौरान सांस नहीं ली जा सकती, लेकिन ऐसा नहीं है. आप फ्री फॉल के दौरान भी आराम से सांस ले सकते हैं, भले ही आप 10,000 फीट की ऊंचाई से 220 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गिर रहे हों.

The post Sky Diving in Jamshedpur: स्काई डाइविंग फेस्टिवल कल से – 10,000 फीट से छलांग लगाने का मौका, जानिए तैयारी और प्रतिभाग लेने की पूरी प्रक्रिया appeared first on Udit Vani.

Jharkhand में पहली बार होगा Sky Diving फेस्टिवल, रोमांच के साथ संस्कृति का संगम
उदित वाणी, रांची: झारखंड में पर्यटन की संभावनाओं को नई दिशा देने के प्रयास शुरू हो गए हैं. राज्य सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्काई डाइविंग फेस्टिवल आयोजित करने की तैयारी शुरू की है. इसके साथ ही भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलीहातू और उनके आंदोलन से जुड़े ऐतिहासिक स्थल डोंबारीबुरु को टूरिज्म सर्किट से जोड़ने की योजना बनाई गई है.

स्काई डाइविंग: रोमांच से भरपूर अनुभव

पर्यटन विभाग के अनुसार, झारखंड के लोगों के लिए स्काई डाइविंग का यह पहला और अनोखा अनुभव होगा. यह खेल रोमांचक होने के साथ-साथ साहसिक गतिविधियों के प्रति रुचि रखने वालों के लिए खास आकर्षण बनेगा. स्काई डाइविंग में लोग विमान या पहाड़ से एक निश्चित ऊंचाई से छलांग लगाते हैं और पैराशूट की मदद से जमीन पर उतरते हैं. यह नियंत्रित फ्रीफॉल का अनुभव कराता है, जिससे हवा में उड़ने का एहसास मिलता है.

दिउड़ी मंदिर से डोंबारीबुरु तक: नए टूरिज्म सर्किट की योजना

पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने जानकारी दी कि दिउड़ी मंदिर-तमाड़-अड़की-उलीहातू होते हुए डोंबारीबुरु को एक साथ जोड़कर इसे एक प्रमुख पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस सर्किट से झारखंड में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी और राज्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को नई पहचान मिलेगी.

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली को अपग्रेड करने की योजना

पर्यटन मंत्री ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलीहातू को शीघ्र ही अपग्रेड किया जाएगा. पूरे इलाके को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित किया जाएगा और एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा, जो अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित कर सके.

भगवान बिरसा मुंडा की लोकप्रियता को संजोने की कोशिश

झारखंड सरकार का मानना है कि भगवान बिरसा मुंडा और यहां के आदिवासी समुदाय की परंपरा, संस्कृति और रहन-सहन को जानने के लिए देश-विदेश से पर्यटक झारखंड आते हैं. इसीलिए सरकार इन इलाकों में सुविधाएं बढ़ाने और पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

झारखंड में पर्यटन का नया अध्याय

झारखंड में पहली बार स्काई डाइविंग फेस्टिवल और टूरिज्म सर्किट की ये योजनाएं राज्य में पर्यटन को एक नई दिशा देने की तैयारी कर रही हैं. रोमांच, संस्कृति और इतिहास के इस संगम से झारखंड पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहचान बना सकता है.

The post Jharkhand में पहली बार होगा Sky Diving फेस्टिवल, रोमांच के साथ संस्कृति का संगम appeared first on Udit Vani.