diversion Archives - Udit Vani

RAILWAY : मूरी की जगह चांडिल-पुरूलिया मार्ग से चलेंगी कई प्रमुख ट्रेनें, राजधानी व नीलाचल भी सूची में शामिल
उदित वाणी, जमशेदपुर : रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और बेहतर परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में बदलाव करने का निर्णय लिया है. इस नई व्यवस्था के तहत अब कई ट्रेनें जमशेदपुर रेलखंड में मूरी के बजाय चांडिल–पुरूलिया मार्ग से संचालित की जाएंगी. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस बदलाव से ट्रैफिक दबाव कम होगा और ट्रेनों का संचालन अधिक सुचारू हो सकेगा.

रेलवे के अनुसार, इस नए मार्ग से परिचालन करने पर यात्रियों की यात्रा दूरी में करीब छह किलोमीटर की कमी आएगी. साथ ही, ट्रेनों की समयबद्धता में भी सुधार होने की संभावना है. अधिकारियों का मानना है कि चांडिल -पुरूलिया सेक्शन में ट्रेन संचालन के लिए पर्याप्त क्षमता उपलब्ध है, जिससे इस रूट पर अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन आसानी से किया जा सकेगा.

जिन प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है उनमें नई दिल्ली–भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस (22823/22824), भुवनेश्वर–आनंद विहार एक्सप्रेस (22805/22806), पुरी–आनंद विहार एक्सप्रेस (18427/18428), पुरी–आनंद विहार नीलाचल एक्सप्रेस (12875/12876) और पटना–टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस (20893/20894 तथा 21895/21896) शामिल हैं.

हालांकि, इस बदलाव को कब से लागू किया जाएगा, इसे लेकर अभी तक रेल मंत्रालय ने आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की है. मंत्रालय ने संकेत दिया है कि नई समय-सारणी और विस्तृत जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी.

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित स्टेशन के नोटिस बोर्ड पर जारी ताजा सूचना अवश्य देख लें. अधिकारियों का कहना है कि इस नई व्यवस्था से न केवल ट्रेन संचालन अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित होगा, बल्कि यात्रियों को भी कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी.

The post RAILWAY : मूरी की जगह चांडिल-पुरूलिया मार्ग से चलेंगी कई प्रमुख ट्रेनें, राजधानी व नीलाचल भी सूची में शामिल appeared first on Udit Vani.

तमाम कोशिशों के बावजूद Tata Steel के वर्कफोर्स में शामिल नहीं हो पाई एक चौथाई महिलाएं
* अब प्रबंधन ने 2028 तक कुल वर्कफोर्स के 20 फीसदी महिला कार्यबल करने का नया लक्ष्य बनाया

उदित वाणी, जमशेदपुर : तमाम कोशिशों के बावजूद टाटा स्टील ने अपने वर्कफोर्स में महिलाओं, दिव्यांग और एलजीबीटी की संख्या को एक चौथाई नहीं कर पाया है, जबकि 2025 तक टोटल वर्कफोर्स का 25 फीसदी महिला वर्कफोर्स करने का लक्ष्य निर्धारित था. अब प्रबंधन ने इस लक्ष्य को तीन साल आगे बढ़ाते हुए 2028 कर दिया है. यही नहीं महिलाओं के अनुपात को भी एक चौथाई से घटाकर 20 फीसदी कर दिया गया है. उल्लेखनीय है कि कंपनी ने अपनी विविधता और समावेशन पहल के तहत अपने कार्यबल में महिलाओं की 25 फीसदी संख्या को करने की जर्नी का शुभारंभ 2015 में किया था. मोजेक नाम की इस जर्नी के एक दशक पूरा होने पर पिछले दिनों मुंबई में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें टाटा स्टील में महिलाओं को शामिल करने पर बल दिया गया. इस पहल में महिलाओं के साथ ही दिव्यांगों और एलजीबीटी समुदाय के लोगों को शामिल किया जा रहा है. एक सम्मानजनक वर्कप्लेस बनाने की कंपनी की इस पहल को दुनिया भर में सराहा भी गया है.

2028 तक कार्यबल में 20 फीसदी महिलाएं होंगी

टाटा स्टील का लक्ष्य है कि वर्ष 2028 तक अपने समूह स्तर के कार्यबल में 20 फीसदी विविधता सुनिश्चित की जाए. कंपनी की विविधता को लेकर प्रतिबद्धता सिर्फ नीतियों तक सीमित नहीं है. यह पारंपरिक सोच को चुनौती देने और खासकर पुरुष-प्रधान क्षेत्रों में सामाजिक मानदंडों को पुनर्परिभाषित करने का एक सशक्त प्रयास है. टाटा स्टील की प्रगतिशील एचआर नीतियां इस सोच को ज़मीन पर उतारती हैं, जहां एलजीबीटी पार्टनर्स को समान लाभ, जेंडर न्यूट्रल पेरेंटल लीव, जेंडर ट्रांजिशन में सहयोग और सभी के लिए समावेशी रिलोकेशन व ट्रैवल सुविधाएं सुनिश्चित की जाती हैं. इन पहलों के माध्यम से टाटा स्टील न केवल एक अधिक समान और समावेशी कार्यस्थल का निर्माण कर रही है, बल्कि पूरे उद्योग जगत के लिए एक नई दिशा भी तय कर रही है. टाटा स्टील की चीफ पीपल ऑफिसर, अत्रयी सान्याल ने कहा कि टाटा स्टील ने सदैव लोगों को केंद्र में रखकर नीतियों और संस्कृति का निर्माण किया है. बीते सौ वर्षों से भी अधिक समय में हमने न केवल समय के साथ कदम मिलाया है, बल्कि उद्देश्यपूर्ण बदलावों की दिशा में अग्रणी भूमिका निभाई है. हमारा लक्ष्य हमेशा एक ऐसा कार्यस्थल बनाना रहा है जो समानता, सम्मान और समावेशन पर आधारित हो, जहां हर व्यक्ति को उसकी पहचान के साथ स्वीकारा जाए और उसे अपने पूर्ण सामर्थ्य के साथ योगदान देने के लिए सशक्त किया जाए. हमारी सोच की जड़ें विविधता में गहरे विश्वास में हैं. ऐसा माहौल तैयार करना, जहां हर व्यक्ति न केवल शामिल हो, बल्कि फलें-फूलें और अपने सबसे रचनात्मक रूप में कार्यस्थल का हिस्सा बनें.

इंजीनियरिंग छात्राओं को नौकरी के अवसर

कंपनी ने अपने प्रबंधन प्रशिक्षु और ट्रेड अप्रेंटिस बैचों में महिलाओं की संख्या बढ़ा दी है. ‘वुमन ऑफ मेटल’ जैसी पहल, एक अनूठा छात्रवृत्ति कार्यक्रम है, जिसमें महिला इंजीनियरिंग छात्रों को कंपनी के साथ छात्रवृत्ति, इंटर्नशिप और नौकरी के अवसर प्रदान किए जाते हैं. संगठन के लिए युवा महिला अधिकारियों की प्रतिभा पाइपलाइन बनाने के लिए विकसित किए गए हैं. कंपनी ‘एंगेज’ और ‘इग्नाइट’ नामक मेंटरिंग प्रोग्राम और लीडरशिप डेवलपमेंट वर्कशॉप के माध्यम से नेतृत्व की भूमिकाओं के लिए उच्च क्षमता वाली महिला अधिकारियों की पहचान करती है और उन्हें तैयार करती है.

‘फ्लेम्स ऑफ फायर’ पहल

‘फ्लेम्स ऑफ फायर’ पहल के तहत टाटा स्टील ने भारत में स्टील उद्योग में महिला अग्निशामकों का पहला दल बनाने के लिए 23 महिलाओं की भर्ती की. अपनी ‘वुमेन@माइनिंग’ पहल के माध्यम से टाटा स्टील भारत की पहली कंपनी बन गई जिसने सभी खदान शिफ्टों में महिलाओं को तैनात किया. 1 सितंबर, 2019 से ओएमक्यू डिवीजन में सभी तीन शिफ्टों में महिलाओं को तैनात किया गया है. इस पहल का समर्थन करने के लिए रखरखाव और खनिज प्रसंस्करण अनुभागों में महिला अधिकारियों की भर्ती भी की गई. अब तक टाटा स्टील ने 73 महिलाओं को हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑपरेटर के रूप में नियुक्त किया है. यह मानसिक बाधाओं को तोड़ने और कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. ऐसी भूमिकाओं के लिए महिलाओं को कुशल बनाने के लिए तेजस्विनी 2.0 कार्यक्रम की स्थापना की गई है.

एजाइल वर्किंग मॉडल

टाटा स्टील के भीतर समावेश की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कई नीतियां बनाई गई हैं जैसे कि एजाइल वर्किंग मॉडल, जिसमें ‘घर से काम करने’ के अवसर और अन्य लचीले कार्य मॉडल शामिल हैं. ‘ राहत’ (महिला कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म अवकाश) की शुरुआत, टेक टू पॉलिसी (एक भर्ती कार्यक्रम, जो करियर ब्रेक या महिला पेशेवरों को टाटा स्टील के साथ अपने करियर को फिर से शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करता है), लिंग-तटस्थ (जेंडर न्यूट्रल) गोद लेने की सहायता नीति और महिलाओं को किसी भी अवधि के अवकाश के बाद कार्यबल में वापस आने में सक्षम बनाने वाली नीति. कंपनी ने SWATI (स्टील महिला आकांक्षात्मक टीम पहल) जैसे मंचों के माध्यम से सुरक्षा और सुरक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता आदि पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम शुरू किए हैं.

The post तमाम कोशिशों के बावजूद Tata Steel के वर्कफोर्स में शामिल नहीं हो पाई एक चौथाई महिलाएं appeared first on Udit Vani.

Tatanagar के यात्रियों को झटका: दक्षिण बिहार, उत्कल और इस्पात एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव, कई ट्रेनें रद्द
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटानगर रेल यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. एक बार फिर से रेलवे ने टाटानगर होकर गुजरने वाली दो महत्वपूर्ण ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया है. इन ट्रेनों में दुर्ग-आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस और पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस शामिल हैं. इसके साथ ही इस्पात एक्सप्रेस के परिचालन पर भी असर पड़ा है. रेलवे ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.

दक्षिण बिहार एक्सप्रेस नहीं आएगी टाटानगर

ट्रेन संख्या 13288 आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस

प्रस्थान तिथि: 20 मई, 27 मई, 3 जून, 10 जून, 17 जून और 24 जून

नया मार्ग: चांडिल–कांड्रा–सिनी होकर

यह ट्रेन टाटानगर नहीं आएगी.

ट्रेन संख्या 13287 दुर्ग-आरा दक्षिण बिहार एक्सप्रेस

प्रस्थान तिथि: 24 मई, 31 मई, 7 जून, 14 जून, 21 जून और 28 जून

नया मार्ग: सिनी–कांड्रा–चांडिल होकर

यह ट्रेन भी टाटानगर नहीं आएगी.

उत्कल एक्सप्रेस का भी बदला मार्ग

ट्रेन संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश–पुरी उत्कल एक्सप्रेस

प्रस्थान तिथि: 22 मई, 1 जून, 8 जून, 15 जून, 22 जून और 29 जून

नया मार्ग: ईब, झारसुगुड़ा, सम्बलपुर सिटी, कटक

यह ट्रेन टाटानगर, चक्रधरपुर और राउरकेला नहीं आएगी.

ट्रेन संख्या 18477 पुरी–योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस

प्रस्थान तिथि: 20 मई, 27 मई, 3 जून, 10 जून, 17 जून और 24 जून

नया मार्ग: कटक, सम्बलपुर सिटी, झारसुगुड़ा, ईब

यह ट्रेन भी टाटानगर, चक्रधरपुर और राउरकेला स्टेशन को नहीं छुएगी.

इस्पात एक्सप्रेस का संचालन भी प्रभावित

ट्रेन संख्या 12871 हावड़ा–टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस

प्रस्थान तिथि: 21, 24, 28, 31 मई, 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 और 28 जून

यह ट्रेन अपनी यात्रा टाटानगर में ही समाप्त करेगी.

वापसी में यह ट्रेन 22861 कांटाबांजी–हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस बन जाएगी

वहीं ट्रेन संख्या 22862 कांटाबांजी–हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस

प्रस्थान तिथि: वही तिथियां

यह ट्रेन राउरकेला में अपनी यात्रा समाप्त करेगी.

वापसी में यह 12871 हावड़ा–टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस बनकर लौटेगी.

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले अपडेटेड समय-सारणी और मार्ग की जानकारी जरूर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके.

The post Tatanagar के यात्रियों को झटका: दक्षिण बिहार, उत्कल और इस्पात एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव, कई ट्रेनें रद्द appeared first on Udit Vani.

Tata Steel UISL Notifies Traffic Diversion for Resurfacing Work on Dimna Ghati Road
Jamshedpur : For three days commencing tomorrow commuters will have to face problems due to traffic diversion for the resurfacing work on Dimna Ghati Road.

Notably, two major projects – a flyover and a double decker road overbridge connecting Pardih Kali Mandir and Bhilai Pahari are coming up in Mango.

Tata UISL today issued a circular saying due to resurfacing work on Dimna Ghati Road, traffic will be diverted from Patamda More towards Kali Mandir on NH-33 for incoming vehicles from Patamda, and from Dimna Chowk towards Kali Mandir for vehicles to Patamda.

This diversion will be in effective from March 26 to 28 (for 3 days) between 8 am and 5 pm.

However, the traffic from Dimna Chowk to new MGM Hospital will remain unchanged, stated the circular.

EoM

The post Tata Steel UISL Notifies Traffic Diversion for Resurfacing Work on Dimna Ghati Road appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: तीन दिन के लिए डिमना रोड पर यातायात में हुआ बदलाव, जानें नए रास्ते
उदित वाणी, जमशेदपुर: डिमना घाटी रोड पर रीसर्फेसिंग कार्य के कारण यातायात में परिवर्तन किया जाएगा. पटमदा से आने वाले वाहनों के लिए पटमदा मोड़ से काली मंदिर की ओर तथा पटमदा जाने वाले वाहनों के लिए डिमना चौक से काली मंदिर की ओर यातायात डायवर्ट किया जाएगा. यह डायवर्जन 26 से 28 मार्च, 2025 तक (3 दिनों के लिए) सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगा.

डिमना चौक से MGM तक यातायात अपरिवर्तित रहेगा

इस दौरान डिमना चौक से नए MGM तक यातायात में कोई बदलाव नहीं होगा और यह मार्ग सामान्य रूप से खुले रहेगा.यात्रीगण और वाहन चालक से अनुरोध है कि वे दिए गए मार्गों का पालन करें और यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचें.

The post Jamshedpur: तीन दिन के लिए डिमना रोड पर यातायात में हुआ बदलाव, जानें नए रास्ते appeared first on Udit Vani.