dispute family Archives - Udit Vani

बिरसानगर में संपत्ति विवाद को लेकर दो बहनों में मारपीट, थाने पहुंचा मामला
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र में माता-पिता की संपत्ति में बेटियों का कोई अधिकार नहीं होता, लेकिन समय के साथ कानून बदला और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बेटियों को बराबरी का हक़ मिलने का रास्ता साफ हो चुका है. इसी बदले हुए परिदृश्य में अब बेटियां भी मायके की संपत्ति में हिस्सेदारी की दावेदारी कर सकती हैं. ऐसा ही एक मामला बिरसानगर थाना क्षेत्र में सामने आया, जहां दो सगी बहनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और धमकी तक पहुंच गया.

जानकारी के अनुसार, बिरसानगर सत्यनारायण मंदिर के पास रहने वाली किरण माधुरी ने अपनी सगी बहन रजनी दास पर गंभीर आरोप लगाए हैं. किरण ने थाने में दर्ज शिकायत में कहा है कि उसकी बहन रजनी दास अपने हिस्से की माँ की संपत्ति मांगने के लिए रविवार, 23 दिसंबर को दोपहर लगभग एक से दो बजे के बीच उसके घर पहुंची थी. इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई. आरोप है कि रजनी ने न सिर्फ किरण को गाली-गलौज कर धमकाया, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी.

किरण माधुरी का दावा है कि रजनी दास अपने साथ दो अन्य लोगों को भी लेकर आई थी. रजनी और उसके सहयोगियों के साथ-साथ लगभग 20 से 25 स्थानीय महिलाएं भी इस विवाद में शामिल थीं. किरण का कहना है कि इन सभी ने मिलकर उसकी पिटाई की और मोहल्ले में हंगामा किया. किरण ने रजनी के खिलाफ कड़े कानूनी कदम उठाने की मांग भी की है.

वहीं रजनी दास, जो टुइलाडूंगरी की रहने वाली बताई जा रही हैं, का पक्ष है कि वह अपनी मां की संपत्ति में हिस्सा मांग रही है, जो उसका कानूनी अधिकार है. इसी वजह से वह मायके पहुंची थी, लेकिन बात तकरार से होते हुए हिंसा में बदल गई.

मामला बिरसानगर थाना पहुंच चुका है. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत ली है और जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की विवेचना की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और कानून के तहत जो भी आवश्यक होगा, वह किया जाएगा. कुल मिलाकर संपत्ति के हक़ को लेकर शुरू हुआ विवाद अब अदालत और पुलिस के दरवाज़े तक पहुंच गया है.

The post बिरसानगर में संपत्ति विवाद को लेकर दो बहनों में मारपीट, थाने पहुंचा मामला appeared first on Udit Vani.

पत्नी गई मायके तो नाराज पति ने JCB से गिरा दी ससुराल की चहारदीवारी
उदित वाणी, गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले में पत्नी से हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने जेसीबी मशीन से अपनी ससुराल के मकान की चहारदीवारी ध्वस्त कर दी. मामले में पति-पत्नी दोनों की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

घटना के बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना जमुआ थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव की है. जानकारी के अनुसार, बुधवार रात इसी थाना क्षेत्र के गादी चंगुलो गांव निवासी पिंटू मंडल जेसीबी मशीन लेकर ससुराल पहुंचा और मकान की चहारदीवारी को गिरा दिया. इस घटना से गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

आसपास के ग्रामीणों के मौके पर जुटने के बाद पिंटू मंडल जेसीबी लेकर वहां से भाग गया. पिंटू मंडल का कहना है कि उसकी शादी करीब साढ़े चार वर्ष पहले हुई थी. उसका कहना है कि उसकी पत्नी बार-बार मायके चली जाती है और सास-ससुर भी उसे ससुराल भेजने के बजाय उसका समर्थन करते हैं. कई बार विदाई कराने के प्रयास के बावजूद पत्नी और उसके परिजन तैयार नहीं हुए. उसका दावा है कि इसी मानसिक तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया.

दूसरी ओर, पत्नी उर्मिला देवी ने पति के आरोपों को निराधार बताया है. उनका कहना है कि पिंटू मंडल रोजाना शराब के नशे में घर आता है और उसके साथ मारपीट करता है. इसी कारण वह अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में रह रही है, ताकि किसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके. उर्मिला देवी ने यह भी कहा कि वह समय-समय पर ससुराल जाती रही है. उनका आरोप है कि पारिवारिक विवाद को लेकर पंचायत स्तर पर भी बातचीत हुई थी, लेकिन उस दौरान भी पति ने हंगामा किया और उसके गहने जबरन ले लिए.

इस संबंध में जमुआ थाना प्रभारी विभूतिदेव कुमार ने बताया कि उर्मिला देवी की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

(आईएएनएस)

The post पत्नी गई मायके तो नाराज पति ने JCB से गिरा दी ससुराल की चहारदीवारी appeared first on Udit Vani.

संपत्ति विवाद में महिला के साथ मारपीट, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर महिला एसएसपी के दरवाज़े पर
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह निवासी नूर नेहार शेख ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई. पीड़िता का कहना है कि उन्होंने 6 नवंबर को एसएसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन थाना स्तर पर अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई.

नूर नेहार शेख ने अपने ज्ञापन में बताया कि वे कई वर्षों से मुंबई में रह रही थीं. इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि धतकीडीह स्थित उनके आवासीय संपत्ति पर कब्जे की नीयत से घर को तोड़ा जा रहा है. इस संबंध में जब उन्होंने थाने में शिकायत की, तो उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया और कोई कार्रवाई नहीं हुई.

पीड़िता ने बताया कि 22 नवंबर को वे अपनी मां का एक जरूरी कागज लेने धतकीडीह सुलेमान टाल गोदाम इलाके पहुंचीं. इसी दौरान उन पर हमला कर जान से मारने की धमकी दी गई. नूर के अनुसार अफरोज अहमद खान (लल्लन), जीएन खान उर्फ लड्डु बिल्डर, चिंटू (लड्डु का भतीजा), जाबिर हुसैन (मुटल्लू) और नईमा हुसैन ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और धमकाया.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जाबिर हुसैन ने मारपीट के दौरान उन्हें जेएमएम नेता पवन सिंह और बबन राय का नाम लेकर धमकाया, जिससे वे दहशत में आ गईं.

पीड़िता ने कहा कि लगातार शिकायत के बावजूद थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने से वे मजबूर होकर दोबारा एसएसपी कार्यालय पहुंचीं. एसएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मामले में पुनः जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी. पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

The post संपत्ति विवाद में महिला के साथ मारपीट, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर महिला एसएसपी के दरवाज़े पर appeared first on Udit Vani.

Adityapur Crime : पति एवं ससुराल वालों के ऊपर प्रताड़ित करने का आरोप
उदित वाणी, आदित्यपुर : श्रीडूंगरी बस्ती, आदित्यपुर निवासी भाजपा नेता और सरायकेला जिला परिषद (गम्हरिया भाग संख्या_ 13) से जिला परिषद का चुनाव लड़ चुके महादेव महतो और उनके बहनोई देवराज महतो के बीच मंगलवार को हुए विवाद ने नया मोड़ ले लिया है. बुधवार को महादेव की बहन माया महतो ने अपने पति देवराज महतो और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। साथ ही अपने भाई का बचाव भी किया है.

माया महतो ने अपने पति द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से ख़ारिज करते हुए कहा कि मंगलवार को वह अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर गम्हरिया थाना गई थी. उनके साथ उनके भाई महादेव महतो और उनकी मां भी थी. माया ने बताया कि उनके भाई महादेव महतो, जब उन्हें घर पर छोड़कर जा रहे थे, तभी महिंद्रा शोरूम के पास उनके पति ने अपने दोस्तों के साथ उनके भाई महादेव महतो के उपर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटे आई है.

उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही उनके पति उन्हें प्रताड़ित कर रहे है. यहां तक कि बच्चों के साथ भी मारपीट की जाती है. सामाजिक तौर पर कई बार समझौता करने के बाद भी उनके उनकी आदतों में सुधार नहीं हुआ. अब उनका आतंक इस कदर बढ़ गया है कि राह चलते उनके मायके वालों के साथ मारपीट जैसी घटना को अंजाम दे रहे हैं. उधर, भाजपा नेता महादेव महतो ने भी अपने बहनोई द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मारपीट में वही घायल हुए हैं.

उनके बहनोई को कैसे चोट लगी है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है. महादेव महतो ने कहा कि मैं अकेला चार-चार लोगों के साथ कैसे मारपीट कर सकता हूं. पुलिस को पूरे मामले की जांच करनी चाहिए. इस पूरे घटनाक्रम के पीछे उन्होंने उनकी राजनीतिक छवि खराब करने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

The post Adityapur Crime : पति एवं ससुराल वालों के ऊपर प्रताड़ित करने का आरोप appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : बिस्टुपुर में महिला ने बीच सड़क पर पति की पिटाई की, कमाई के पैसों को लेकर हुआ था विवाद
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिस्टुपुर थाना क्षेत्र के जुबली पार्क के पास मंगलवार दोपहर एक चाय दुकान संचालित करने वाली महिला ने बीच सड़क पर अपने पति की पिटाई कर दी. घटना उस समय हुई जब महिला रोज की तरह अपनी दुकान पर चाय बना रही थी. इसी दौरान उसका पति वहाँ पहुँचा और दुकान की कमाई में से पैसे मांगने लगा. महिला के इनकार करने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही मिनटों में गंभीर झगड़े में बदल गई.

महिला का आरोप है कि उसका पति कई महीनों से कोई काम नहीं करता और घर चलाने की जिम्मेदारी पूरी तरह उसी पर छोड़ दी है. इतना ही नहीं, वह आए दिन उसे और उसके बच्चे को गंदी-गंदी गालियाँ देता है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर भी पति लगातार महिला पर तेज आवाज में अपशब्दों की बौछार कर रहा था, जिससे गुस्से में आकर महिला ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी.

दृश्य इतना भावुक था कि पास में मौजूद महिला का छोटा बच्चा रोते हुए अपनी मां से बार-बार विनती करता रहा—“मां छोड़ द, पुलिस आ जाएग…” लेकिन गुस्से में डूबी महिला ने पति की पिटाई जारी रखी. इसी दौरान महिला ने सार्वजनिक रूप से यह भी कह दिया कि अब वह इस आदमी से किसी भी तरह का रिश्ता नहीं रखना चाहती.

घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग मौके पर जुटे और दोनों को अलग कराया. कुछ लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को भी दी. बताया जाता है कि बिस्टुपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को शांत कराया और दोनों पक्षों को थाने बुलाया है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. अधिकारियों के अनुसार, महिला की शिकायत और पति के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

The post Jamshedpur Crime : बिस्टुपुर में महिला ने बीच सड़क पर पति की पिटाई की, कमाई के पैसों को लेकर हुआ था विवाद appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND : साहिबगंज में शख्स ने पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट, पारिवारिक विवाद बना कारण
उदित वाणी, साहिबगंज : झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत तालझारी थाना क्षेत्र के दुधकोल गांव में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी, बेटे और बेटी को धारदार हथियार से काट डाला. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बजल हेम्ब्रम ने खुद तालझारी थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि एक जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर बजल हेम्ब्रम का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था. इसके बाद उसने गुस्से में आकर पत्नी निर्मला हेम्ब्रम (40 वर्ष), बेटा बाबू हेम्ब्रम (17 वर्ष) और बेटी सुनैना हेम्ब्रम (13 वर्ष) पर धारदार हथियार से कई वार किए.

गांव के लोगों के अनुसार, बजल हेम्ब्रम ने जब गुस्से में आकर हथियार उठाया तो उसकी पत्नी और दोनों बच्चे जान बचाने के लिए घर से निकलकर भागे. बजल ने तीनों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. मृतकों के शरीर पर कई गहरे और गंभीर घाव पाए गए हैं, जिससे हमले की नृशंसता का अंदाजा लगाया जा सकता है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच में जुट गई है.

घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और हत्या के पीछे के असली कारणों की गहराई से पड़ताल की जा रही है. इस हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही पूरा सच सामने आ सकेगा.

(आईएएनएस)

The post JHARKHAND : साहिबगंज में शख्स ने पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट, पारिवारिक विवाद बना कारण appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : घरेलू विवाद में बढ़ी तनातनी, मारपीट व छेड़खानी के आरोप में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी, पुलिस जांच में जुटी
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार को घरेलू विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि मामला मारपीट और छेड़खानी तक पहुंच गया. एक ही परिवार के दो पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है और यह आपसी पारिवारिक विवाद का परिणाम प्रतीत होता है.

पहले पक्ष की महिला ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गुरुवार को शंकरपुर स्थित कबीर मंदिर के पास उसके साथ मारपीट और छेड़खानी की गई. महिला ने आरोप लगाया कि मिहिर गोप, मनोज नायक, दिलीप गोप, अभिमन्यु गोप व एक अज्ञात व्यक्ति घर पर आए और पहले गाली-गलौज की. जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और छेड़खानी की.

वहीं, दूसरे पक्ष से शायम गोप, उसकी पत्नी सुषमा गोप, मां और भाई टिंकू गोप को आरोपी बनाया गया है. इनपर भी मारपीट, गाली-गलौज और छेड़खानी का आरोप लगाया गया है. शिकायत के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 9 बजे ये सभी आरोपी चांदनी चौक स्थित पीड़िता के आवास पर पहुंचे और विवाद के दौरान हाथापाई की स्थिति उत्पन्न हो गई.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह पूरा मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ है. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि किसी छोटी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ जो मारपीट तक जा पहुंचा. परसुडीह थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से दर्ज प्राथमिकी पर कार्रवाई की जा रही है और मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और घटनास्थल के आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि तथ्यों की जांच के बाद ही किसी की गिरफ्तारी या आगे की कार्रवाई की जाएगी.

The post Jamshedpur : घरेलू विवाद में बढ़ी तनातनी, मारपीट व छेड़खानी के आरोप में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी, पुलिस जांच में जुटी appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : पैसों की मांग पूरी नहीं करने पर छीन ली गोद ली हुई बेटी, महिला न्याय के लिए पहुंची उपायुक्त कार्यालय
उदित वाणी, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के परदेशी पाड़ा निवासी महिला पिंकी देवी बुधवार को अपने पति बालकृष्ण के साथ रोते-बिलखते उपायुक्त कार्यालय पहुंचीं. उन्होंने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई और आरोप लगाया कि उनकी छोटी बहन रश्मी सिंह और उसके पति संजीत कुमार ने उनसे उनकी गोद ली हुई बच्ची को जबरन छीन लिया है.

पिंकी देवी के अनुसार, वर्ष 2019 में उन्होंने अपनी छोटी बहन रश्मी से दो माह की नवजात बच्ची ‘सान्वी राज’ को गोद लिया था. तब से लेकर अब तक वही बच्ची की परवरिश कर रही थीं. पिंकी का दावा है कि रश्मी और उसके पति संजीत की आपसी कलह के कारण वे लोग बच्ची की देखभाल करने में असमर्थ थे और तब संजीत बेटी होने के कारण रश्मी से मारपीट करता था.

सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन हाल ही में रश्मी और संजीत ने पिंकी से कार खरीदने के लिए दस लाख रुपये की मांग की. जब पिंकी और उनके पति ने रकम देने से इनकार कर दिया, तो रश्मी- संजीत ने उन्हें देख लेने की धमकी दी. कुछ ही दिनों बाद कदमा थाना में रश्मी ने शिकायत दर्ज कराई कि बच्ची को पिंकी ने जबरन रखा है. पुलिस कार्रवाई के बाद बीती रात सान्वी को जबरन पिंकी के घर से उठाकर रुपनगर स्थित एक आश्रम में भेज दिया गया.

इस घटना से पिंकी और उनके पति बेहद व्यथित हैं. उनका कहना है कि सान्वी जन्म से ही उनके पास रह रही थी और वही उसके माता-पिता सरीखे थे. बच्ची को अचानक उनसे दूर कर देना अमानवीय और अन्यायपूर्ण है. उन्होंने उपायुक्त और एसएसपी से हस्तक्षेप कर बच्ची को वापस दिलाने और रश्मी व संजीत पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.फिलहाल जिला प्रशासन ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है.

The post Jamshedpur : पैसों की मांग पूरी नहीं करने पर छीन ली गोद ली हुई बेटी, महिला न्याय के लिए पहुंची उपायुक्त कार्यालय appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : पति-पत्नी के झगड़े में धारदार हथियार से हमला, एक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने आरोपी को ड्यूटी के दौरान किया गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र स्थित टीआरएफ कॉलोनी में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ मामूली झगड़ा देखते ही देखते जानलेवा हमले में तब्दील हो गया. इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका इलाज आइसीयू में चल रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टीआरएफ कॉलोनी निवासी पिंटू शर्मा और उनकी पत्नी शोभा शर्मा (जो टीआरएफ की कर्मचारी हैं) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था. शोर-शराबा सुनकर पास में ही रहने वाले टीआरएफ कर्मचारी प्रभात कुमार ने बीच-बचाव किया और शोभा शर्मा को उनके पति से छुड़ाया. उस वक्त मामला शांत हो गया.

लेकिन कुछ देर बाद पिंटू शर्मा ने गुस्से में आकर प्रभात कुमार की मां पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं. इस हमले से आक्रोशित होकर प्रभात कुमार ने पड़ोसी पिंटू शर्मा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया और वह आइसीयू में भर्ती है.

घटना की जानकारी मिलते ही टेल्को पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए टीआरएफ कंपनी परिसर में ड्यूटी के दौरान ही प्रभात कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है.

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भय और तनाव का माहौल है. पुलिस का कहना है कि मामले में कानून सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

The post Jamshedpur : पति-पत्नी के झगड़े में धारदार हथियार से हमला, एक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने आरोपी को ड्यूटी के दौरान किया गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Ghatshila : चाचा ने भतीजा को कुल्हाड़ी से मारकर किया घायल
उदित वाणी, घाटशिला: घाटशिला थाना क्षेत्र के बड़ाजुड़ी गांव में मंगलवार शाम एक पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया, जब चाचा ने कुल्हाड़ी से भतीजे पर हमला कर दिया. इस हमले में गंभीर रूप से घायल भतीजा, राधेश्याम गोराई, को पहले घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया. वहां से हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने एमजीएम रेफर किया, जहां से परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया.

पेट पर किया गया था हमला

स्थानीय लोगों के अनुसार, बड़ाजुड़ी के नीचे टोला निवासी सुभाष गोराई और उनके भतीजे राधेश्याम गोराई के बीच किसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. मंगलवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर सुभाष गोराई ने कुल्हाड़ी से राधेश्याम के पेट पर वार कर दिया. हमले के बाद राधेश्याम लहूलुहान होकर गिर पड़ा.

पुलिस कर रही है जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. चाचा सुभाष गोराई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं, राधेश्याम गोराई का इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल में जारी है.

The post Ghatshila : चाचा ने भतीजा को कुल्हाड़ी से मारकर किया घायल appeared first on Udit Vani.