Digital Library Knowledge Hub Archives - Udit Vani

JAMSHEPDUR: साकची में ‘दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी’ का उद्घाटन, शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल
उदित वाणी,जमशेदपुर : साकची क्षेत्र में शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत “दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी” का आज भव्य उद्घाटन उपायुक्त द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू उपस्थित रहीं।

उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने लाइब्रेरी की व्यवस्थाओं और उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तकालय क्षेत्र के छात्रों और युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन साबित होगा। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह के प्रयास समाज को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

यह अत्याधुनिक लाइब्रेरी करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से 22,500 वर्ग फीट क्षेत्र में विकसित की गई है। एक ही छत के नीचे यहां डिजिटल लाइब्रेरी, कॉफी शॉप और एटीएम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह शहर का पहला ऐसा सरकारी भवन है, जो पूरी तरह वातानुकूलित (एयर कंडीशंड) है। बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए आधुनिक पावर बैकअप और अत्याधुनिक अग्निशमन प्रणाली भी लगाई गई है।

लाइब्रेरी में लगभग 7000 पुस्तकों का संग्रह है और एक समय में करीब 120 पाठकों के बैठने की व्यवस्था की गई है, जहां वे शांत वातावरण में अध्ययन कर सकते हैं। इस लाइब्रेरी के निर्माण में शहर के 43 लोगों ने पुस्तकों का दान दिया है, जिनके नाम प्रवेश द्वार के पास बोर्ड पर प्रदर्शित किए गए हैं। लाइब्रेरी की सदस्यता के लिए किताब इश्यू कराने पर ₹500 की रिफंडेबल सिक्योरिटी जमा करनी होगी, जबकि दिव्यांगजनों के लिए सदस्यता शुल्क पूरी तरह से माफ रखा गया है।

कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने उम्मीद जताई कि यह लाइब्रेरी आने वाले समय में छात्रों के बीच ज्ञानार्जन का प्रमुख केंद्र बनेगी। विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को इससे बड़ा लाभ मिलने की संभावना जताई गई।

उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। नई लाइब्रेरी को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और इसे शहर के लिए एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है। बताया जाता है कि यह लाइब्रेरी पहले “डीएम लाइब्रेरी” के नाम से जानी जाती थी, जिसे अब नए स्वरूप और सुविधाओं के साथ विकसित किया गया है।

The post JAMSHEPDUR: साकची में ‘दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी’ का उद्घाटन, शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल appeared first on Udit Vani.