Diesel Archives - Udit Vani

Jamshedpur: तेल कंपनियों के इस नए नियम से पेट्रोल-डीजल को लेकर शहर में बढ़ी चिंता
उदित वाणी,जमशेदपुर: खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखने लगा है। शहर में पहले से रसोई गैस की किल्लत झेल रहे लोगों के बीच अब पेट्रोल और डीजल की संभावित कमी को लेकर चिंता बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार तेल कंपनियों ने पेट्रोल पंप संचालकों को उधार पर ईंधन देना बंद कर दिया है। अब संचालकों को या तो अग्रिम भुगतान करना होगा या तत्काल भुगतान के आधार पर ही पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति मिलेगी। इस निर्णय से उन पेट्रोल पंप संचालकों को ज्यादा परेशानी हो रही है, जिनका कारोबार अब तक उधार व्यवस्था पर निर्भर था।

व्यापारियों का मानना है कि इस व्यवस्था के कारण ईंधन उठाव में बाधा आ सकती है, जिससे आने वाले दिनों में पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो शहर में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिल सकती हैं।

पेट्रोल पंप संचालक नंद सिंह ने बताया कि फिलहाल आपूर्ति पूरी तरह बंद नहीं हुई है, लेकिन उधार व्यवस्था खत्म होने से कुछ संचालकों को आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

चांडिल में सीमित सप्लाई से बढ़ी परेशानी

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में पहले से जारी रसोई गैस संकट के बीच अब ईंधन की कमी के संकेत भी मिलने लगे हैं। बीते कुछ दिनों से गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

इसी बीच ईचागढ़, चौका और चांडिल थाना क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की सीमित उपलब्धता ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। पंप कर्मी सीमित स्टॉक का हवाला देते हुए निर्धारित मात्रा से अधिक ईंधन देने से मना कर रहे हैं।

इससे वाहन चालकों में असंतोष बढ़ रहा है और कुछ स्थानों पर तनाव की स्थिति भी बन रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक उत्पन्न इस संकट से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ईंधन आपूर्ति में आई कमी के कारणों की जांच कर जल्द से जल्द स्थिति सामान्य की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

The post Jamshedpur: तेल कंपनियों के इस नए नियम से पेट्रोल-डीजल को लेकर शहर में बढ़ी चिंता appeared first on Udit Vani.

झारखंड सरकार ने हाई स्पीड डीजल की बल्क खरीद पर वैट दर में कमी की
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड सरकार ने कैबिनेट की बैठक में इंडस्ट्री एवं माइनिंग में निबंधित करदेय व्यक्तियों/डीलर्स द्वारा हाई स्पीड डीजल की बल्क खरीद पर वैट की दर जो पहले 22 प्रतिशत अथवा 12.50 रूपया प्रति लीटर थी, उसे संशोधित कर 15 प्रतिशत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने झारखंड सरकार के इस फैसले को स्वागत योग्य बताया है.

मानव केडिया ने कहा कि सिंहभूम चैम्बर ने राज्य में औद्योगिक एवं व्यावसायिक विकास को लेकर इंडस्ट्री, माइनिंग एवं वर्क्स कान्ट्रैक्ट पर डीजल में वैट की दर में कमी को लेकर झारखंड सरकार को पत्र के माध्यम से ध्यानाकृष्ट कराया था, जिसपर संज्ञान लेते हुए सरकार ने वैट की दर को कम कर दिया है. उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव अग्रवाल ने कहा कि हम सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं लेकिन वर्क्स कांट्रैक्ट पर भी सरकार को फैसला लेकर इसपर वैट की दर को कम करना चाहिए था.

The post झारखंड सरकार ने हाई स्पीड डीजल की बल्क खरीद पर वैट दर में कमी की appeared first on Udit Vani.

Seraikela-Kharsawan : हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने पर नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: गिरजा शंकर महतो
उदित वाणी, कांड्रा: सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां जिला परिवहन विभाग ने एक सख्त अभियान शुरू किया है. बुधवार को जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो के निर्देश पर जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर “नो हेलमेट, नो सीट बेल्ट, नो फ्यूल” अभियान चलाया गया.

पेट्रोल पंप संचालकों को मिला निर्देश

इस अभियान के तहत पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाले वाहन चालकों को पेट्रोल या डीजल न दें. यह कदम सड़क पर सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं की संख्या को कम करने के लिए उठाया गया है.

अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी

अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुंदन वर्मा और रोड इंजीनियर एनालिस्ट आशुतोष कुमार सिंह मौजूद थे. इन अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से पेट्रोल पंपों का दौरा कर निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया.

सड़क सुरक्षा पर ज़ोर

यह अभियान सड़क सुरक्षा माह के तहत चलाया गया, जिसमें विभाग ने वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कदम उठाए. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के सख्त कदमों से लोग सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति अधिक सतर्क होंगे और दुर्घटनाओं में कमी आएगी.

क्या कहता है यह अभियान?

बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के नहीं मिलेगा ईंधन.

पेट्रोल पंप संचालकों पर नियमों का पालन अनिवार्य.

सड़क सुरक्षा के लिए सख्त दिशा-निर्देश लागू.

जागरूकता और सुरक्षा का संदेश

यह पहल एक मजबूत संदेश देती है कि सड़क पर सुरक्षा केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास का हिस्सा है. अब देखना यह है कि क्या इस कदम से सड़क पर सुरक्षा को लेकर लोगों का नजरिया बदलता है.

The post Seraikela-Kharsawan : हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने पर नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: गिरजा शंकर महतो appeared first on Udit Vani.

BJP Against Cess On Petrol And Diesel In Jharkhand
UditVani, Jamshedpur: Jharkhand is witnessing growing dissent over reports suggesting the state government’s plan to impose a cess on petrol and diesel. The opposition, led by the BJP, has strongly criticized the move, terming it “anti-people” and “suicidal.”

Media Reports Fuel Controversy

According to media reports, the state government is considering introducing a cess on petroleum products to augment its revenue. If implemented, this could result in a price hike of ₹2 to ₹3 per liter for petrol and diesel.

State Finance Minister Responds

State Finance Minister Radhakrishna Kishore addressed the issue during a media interaction on Thursday. He clarified that no such proposal is currently under consideration. However, he added that future decisions would depend on prevailing circumstances.

Interestingly, Kishore pointed out that the Union government itself is contemplating a tax on aviation fuel, as discussed during the recent GST Council meeting in Jaisalmer. He assured that the Jharkhand government would oppose any such central proposal.

BJP Labels Proposal as Anti-People

BJP state president Babulal Marandi has alleged that the government is planning to increase fuel prices under the guise of revenue generation. He accused the administration of burdening the public to meet Chief Minister Hemant Soren’s directives for increasing state revenue.

Marandi described the proposal as anti-people and urged the government to withdraw it immediately, warning that it could trigger inflation and worsen the financial strain on households.

Social Media Outburst Against CM

Taking to social media, Marandi criticized Chief Minister Hemant Soren for his governance choices. He wrote, “Your impractical decision will severely impact common people. From the proposed electricity tariff hike to hints of increased fuel prices, the public now realizes the deception behind your election promises.”

He further stated that the rush to generate revenue is creating widespread dissatisfaction among the populace.

Call for Collective Action

Expressing hope for a united front, Marandi appealed to public representatives to set aside political differences and pressure the government to reverse the decision. He emphasized that such measures could have devastating consequences for the average citizen, urging the administration to reconsider its priorities.

The post BJP Against Cess On Petrol And Diesel In Jharkhand appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND में पेट्रोल-डीजल पर लगेगा Cess?
उदित वाणी, जमशेदपुर: एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड सरकार राज्य के राजस्व को बढ़ाने के लिए पेट्रोलियम पदार्थों पर सेस लगाने का प्रस्ताव तैयार कर रही है. यदि यह प्रस्ताव लागू होता है, तो राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर दो से तीन रुपये की वृद्धि हो सकती है.

वित्त मंत्री का बयान

हालांकि, राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने इस मामले में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्पष्ट किया कि वर्तमान में ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में इसके बारे में कोई जरूरत महसूस होती है, तो सरकार समय और परिस्थितियों के अनुसार निर्णय ले सकती है.

केंद्र सरकार की योजनाएं

राधाकृष्ण किशोर ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार ने हवाई जहाजों में इस्तेमाल होने वाले पेट्रोलियम पर टैक्स लगाने की योजना बनाई है. इस मुद्दे पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जैसलमेर में आयोजित GST काउंसिल बैठक के दौरान चर्चा की थी. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार इस प्रकार के किसी भी प्रस्ताव का विरोध करेगी.

विरोध की आवाजें

इस बीच, राज्य में पेट्रोल-डीजल पर सेस लगाए जाने की खबरों के बाद विरोध बढ़ने लगा है. झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 से 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद अधिकारी जनता के जेब पर अतिरिक्त बोझ डालने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में वृद्धि हो सकती है.

भाजपा की प्रतिक्रिया

भा.ज.पा. प्रदेश अध्यक्ष ने इसे जनविरोधी कदम बताते हुए इस प्रस्ताव को तत्काल वापस लेने की मांग की है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सोशल मीडिया पर संबोधित करते हुए लिखा, “आपका यह निर्णय आम जनता के लिए नुकसानदायक साबित होगा. पहले बिजली दरों में वृद्धि का प्रस्ताव और अब पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी का संकेत यह दर्शाता है कि जनता को आपके द्वारा किए गए चुनावी वादों से छलावा हुआ है.”

आगे की राह क्या होगी?

झारखंड में पेट्रोल-डीजल पर सेस लगाने की योजना पर सरकार और विपक्ष के बीच विवाद बढ़ सकता है. इससे राज्य में जनता की प्रतिक्रिया कैसी होगी, यह देखना महत्वपूर्ण होगा.

The post JHARKHAND में पेट्रोल-डीजल पर लगेगा Cess? appeared first on Udit Vani.

डीजल-पेट्रोल में एक्साइज ड्यूटी अत्यधिक कम होने से डीलरों को लाखों का नुकसान
उदित वाणी, जमशेदपुर: कोल्हान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के सचिव कुणाल कार का कहना हैं कि भारत सरकार द्वारा बिना सूचित किए शनिवार को एक्साइज ड्यूटी अत्यधिक कम कर देश के सभी डीलरों को 3 से दस लाख रूप्ये तक का आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया है. उन्होंने कहा कि मूल्य अवश्य कम करना चाहिए, लेकिन उचित मार्ग का चयन कर न्याय संगत निर्णय लेना चाहिए था. ऐसे एक तरफा निर्णय का एसोसिएशन से जुड़े सभी डीलर विरोध व निंदा करते हैं.

एसोसिएशन के सचिव कुणाल कार ने कहा कि तेल कंपनियों केे साथ मिलकर भारत सरकार द्वारा विशेष कर शनिवार के दिन का चयन किया गया, क्योंकि रविवार के दिन डिपो बंद रहता है अतः सोमवार तक विधि व्यवस्था, आपातकालीन सेवा एवं जनता, ट्रांसपोर्ट को निरंतर तेल की आपूर्ति रखने के लिए अतिरिक्त स्टॉक के लिए पेट्रोल पम्प डीलर को अतरिक्त तेल स्टोर करना पड़ता है. इसलिए शनिवार को अचानक रात्रि 12 बजे डीजल पेट्रोल के अत्यधिक मूल्य कम करना न्यायसंगत नहीं कहा जा सकता.

एसोसिएशन के सचिव कुणाल कार के अनुसार वैसे भी झारखंड के डीलर पिछले ढाई वर्षाे से झारखंड में डीजल के मूल्य अधिक होने के कारण तेल की बिक्री कम होने से आर्थिक नुकसान के कारण बंद होने के कगार पर है. डीलर आर्थिक नुकसान उठाते हुए भी पम्प बंद नहीं कर सकते कारण लाइसेंस रद्द होने का भय रहता है.

उन्होंने कहा कि झारखंड के पड़ोसी राज्यों में डीजल का मूल्य कम है. कोलकाता में 92.76, लखनऊ में 89.64, भुवनेश्वर में 93.39 और बहरागोड़ा (झारखंड) में 95.42 रुपए है. इन राज्यों में 6 रुपए से लेकर 3 रुपए तक का अंतर है. झारखंड का क्षेत्रफल कम होने एवं भौगोलिक स्थिति के कारण अन्य राज्यों से आने वाले ग्राहक झारखंड पार कर अन्य राज्यों में डीजल ले लेते हैं. कुणाल कार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव से वैट दर घटा कर मूल्य कम करने की मांग की है, ताकि झारखंड के पंप डीलर और उनके कर्मचारी दयनीय स्थिति से उबर सकें.

The post डीजल-पेट्रोल में एक्साइज ड्यूटी अत्यधिक कम होने से डीलरों को लाखों का नुकसान appeared first on Udit Vani.

बहानेबाजी छोड़ केंद्र के तर्ज पर राज्य सरकार भी पेट्रोल व डीजल में वैट कम करे -दीपक प्रकाश
उदित वाणी , रांची: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल में 9.50 रुपये व डीजल में 7 रुपये वैट कम करने तथा गैस सिलेंडर पर उज्जवला योजना के उपभोक्ताओं को 200 रुपये सब्सिडी दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति आभार प्रकट किया. इसके साथ ही उन्होंने झारखंड सरकार से भी हठधर्मिता व बहानेबाजी छोड़कर वैट घटाने की मांग की. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल पर 5 रुपये व डीजल पर 10 रुपये उत्पाद शुल्क में कमी की गई थी. लेकिन राज्य सरकार द्वारा एक पैसा भी वैट कम नहीं किया गया. उल्टे राज्य सरकार द्वारा पेचीदे नियम कानून में उलझाकर राहत देने के नाम पर जनता को सिर्फ धोखा दी जा रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल सब्सिडी योजना के झूठे प्रचार को लेकर जितनी राशि खर्च की गई, जनता को उतनी राहत भी नहीं मिली होगी. भाजपा विधायकदल के नेता पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गांव,गरीब, किसान के लिए समर्पित है. जनता की पीड़ा को महसूस करने वाली सरकार है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को भी वैट घटाने की अविलंब पहल करनी चाहिए.

The post बहानेबाजी छोड़ केंद्र के तर्ज पर राज्य सरकार भी पेट्रोल व डीजल में वैट कम करे -दीपक प्रकाश appeared first on Udit Vani.