Devyani Archives - Udit Vani

घाटशिला अनुमंंडल में सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड देवयानी के नाम
उदित वाणी, जमशेदपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में घाटशिला प्रखंड के अंश 16 से निर्वतमान जिप सदस्य देवयानी ने बड़ी वापसी करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बाबूलाल मुर्मू को नौ हजार वोटों से मात दी. लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर देवयानी ने क्षेत्र में न सिर्फ अपनी कार्यशैली की धाक दिखायी बल्कि कुल 14555 वोट हासिल किए. आज जैसे ही घाटशिला के जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय परिसर में बनाए गए मतगणना केंद्र से अधिकारियों ने जीत की घोषणा की वैसे ही उनके समर्थकों ने कॉलेज रोड पर अपने प्रत्याशी की जीत पर जश्न मनाना शुरू कर दिया. प्रमाण पत्र लेकर बाहर निकलीं देवयानी मुर्मू का उनके समर्थकों ने फूल-माला तथा अबीर-गुलाल लगाकर जोरदार स्वागत किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनता ने उन्हें दोबारा चुना है. वह जनता के हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़ी रहेंगी. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दामपाड़ा क्षेत्र के लोगों ने समर्थन दिया है, इसके लिए जीवन भर ऋणी रहेंगी. देवयानी अपने क्षेत्र में सक्रियता की वजह से चर्चित रही है. घाटशिला प्रखंड क्षेत्र से तीन जिला परिषद प्रत्याशियों का चयन करना था. घाटशिला में तीनों जिप सदस्यों का चयन पूरा हो गया. इसमें गालुडीह क्षेत्र से अंश 15 के सुभाष सिंह लगभग 2500 मतों से विजयी रहे जबकि 17 अंश से करण सिंह उर्फ टिंकू तथा गुरुवार को मतगणना के बाद अंश 16 से देवयानी मुर्मू विजयी रहीं.

फिर हारी पूर्व जिप अध्यक्ष सोनिया, इस बार लक्ष्मी ने दी मात

जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष सोनिया सामंत इस बार भी चुनाव हार गई. उन्हें निर्वतमान जिप सदस्य व आजसू के जिला प्रधान सचिव बुद्धेश्वर मुर्मू की पत्नी लक्ष्मी मुर्मू के हाथों करारी मात दी. उन्हें तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा जबकि पूर्व जिप सदस्य जोबा सरदार 7183 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही. विजेता लक्ष्मी मुर्मू को कुल 9142 वोट मिले. आजसू के जिलाध्यक्ष कन्हैयां सिंह ने उनकी जीत पर शुभकामनाएं दी हैं.

The post घाटशिला अनुमंंडल में सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड देवयानी के नाम appeared first on Udit Vani.