DeputyCommissioner Archives - Udit Vani

Adityapur : नव नियुक्त उप श्रमायुक्त अरविंद कुमार से मिले पुरेन्द्र नारायण सिंह
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं राजद प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम, पुरेन्द्र नारायण सिंह ने सोमवार को सीतारामडेरा स्थित श्रम कार्यालय में नवनियुक्त उप श्रमायुक्त अरविंद कुमार से शिष्टाचार भेंट की. उन्होंने मिठाई खिलाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया.

औद्योगिक नगरी में श्रम कानूनों पर रहेगी सख्ती: अरविंद कुमार

भेंट के दौरान उप श्रमायुक्त अरविंद कुमार ने स्पष्ट किया कि जमशेदपुर एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है और यहां श्रम कानूनों के शत-प्रतिशत अनुपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि औद्योगिक शांति और श्रमिक कल्याण सुनिश्चित करना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी.

उप श्रमायुक्त ने यह जानकारी भी दी कि आने वाले दिनों में कंपनियों द्वारा श्रमिकों को बोनस दिया जाएगा और उसमें मजदूर हितों को ध्यान में रखते हुए सभी नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा.

स्थानांतरण के बाद नए दायित्वों के साथ जिम्मेदारी संभाली

गौरतलब है कि 18 जुलाई को झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा राज्यभर में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए. इसी क्रम में अरविंद कुमार को श्रम अधीक्षक, जमशेदपुर-2 से स्थानांतरित कर श्रम अधीक्षक, जमशेदपुर-1 पद पर पदस्थापित किया गया है.

साथ ही उन्हें उप श्रमायुक्त, जमशेदपुर एवं सहायक श्रमायुक्त, जमशेदपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

प्रमुख अधिकारियों को भी मिले नए प्रभार

इस फेरबदल में प्रदीप रॉबर्ट लकड़ा को अपर श्रमायुक्त, जमशेदपुर नियुक्त किया गया है. उन्हें अतिरिक्त रूप से दुमका, झारखंड रांची और मुख्यालय स्तर पर भी विभिन्न पदों का प्रभार सौंपा गया है, जिनमें निदेशक, न्यूनतम मजदूरी और उप श्रमायुक्त (अनुश्रवण) जैसे पद शामिल हैं.

वहीं सत्येंद्र कुमार सिंह को श्रम अधीक्षक, जमशेदपुर-2 के पद पर पदस्थापित किया गया है.

क्या बदलते नेतृत्व से मिलेगा श्रमिकों को नया विश्वास?

मौके पर कुमार बिपिन बिहारी एवं संजय कुमार भी उपस्थित थे. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नए नेतृत्व के आने के बाद औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों के अधिकारों और कल्याण में क्या ठोस परिवर्तन देखने को मिलते हैं.

The post Adityapur : नव नियुक्त उप श्रमायुक्त अरविंद कुमार से मिले पुरेन्द्र नारायण सिंह appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: बारीनगर में बूचड़खानों को ध्वस्त करने की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
उदित वाणी, जमशेदपुर:  टेल्को थाना अंतर्गत बारीनगर में प्रतिबंधित गोमांस की तस्करी और बूचड़खाने में गौ हत्या के मामले में आक्रोश व्यक्त करते हुए हिंदूवादी संगठनों ने संयुक्त तौर पर विरोध दर्ज कराया।

मंगलवार को उपायुक्त सहित वरीय पुलिस अधीक्षक सहित अनुमंडल पदाधिकारी को आठ प्रमुख बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपा गया। मामले में 10 नवंबर तक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया। हिंदूवादी संगठनों ने ऐलान किया की सभी बिंदुओं पर कार्रवाई न होने के पर आंदोलन किया जाएगा।

उपायुक्त की अनुपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल मंडल ने एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नंद किशोर लाल सहित एडीसी सौरव सिन्हा से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। अधिकारियों ने विषय को संवेदनशील बताते हुए जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया।

वहीं खडंगाझार विकास मैदान बजरंग अखाड़ा समिति के प्रमुख अंकित आनंद ने कहा कि हिंदू बहुसंख्यक समाज सहिष्णु है, इसका नाजायज फायदा उठाकर समुदाय विशेष के लोग लगातार भावनाएं आहत करने का कार्य कर रहे हैं। हनुमान मंदिर अखाड़ा समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, विहिप के मुन्ना दूबे ने भी विषय पर शीघ्र कार्रवाई के मांग का समर्थन किया।

ज्ञापन सौंपने वालों में विशेष रूप से अंकित आनंद, पंकज मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह, विनीत जायसवाल, मुन्ना दूबे, पिंटू कुमार, विक्रम कुमार, डी. टीवी. प्रसाद, जयनारायण सिंह, बिक्रम गोराई, सोनू सोरेन, नितेश कुमार, अंकित सिंह, एम. साई पद्मजा, सुमित सिंह, राहुल मोदक सहित अन्य मौजूद थे।

The post Jamshedpur: बारीनगर में बूचड़खानों को ध्वस्त करने की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन appeared first on Udit Vani.

डीसी ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा, स्कूलों में मासिक मूल्यांकन परीक्षा को पारदर्शी बनाने के दिए निर्देश
विजया जाधव ने प्रधानाध्यापकों से कहा- सही मूल्यांकन से ही कमियों का पता चलेगा

उदित वाणी, जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिले की उपायुक्त विजया जाधव ने एक बार फिर स्कूलों में मासिक मूल्यांकन को महत्प देने के निर्देश जारी किए हैं.

पिछले दिनों जिला शिक्षा विभाग के कार्यालय का निरीक्षण करने के दौरान भी डीसी ने इस बाबत निर्देश जारी किया था और अब एक बार फिर समीक्षा बैठक कर इसे लेकर प्रधानाध्यापकों व शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया है.

उन्होंनेने स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को मासिक मूल्यांकन परीक्षा को पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए हैं. मंगलवार को डीसी ऑफिस स्थित एनआईसी कक्ष में इस बाबत जिला उपायुक्त विजया जाधव ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की. इसमें सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक-प्रभारी प्रधानाध्यापक वर्चुअल माध्यम से जुड़े.

स्कूलों में मासिक मूल्यांकन परीक्षा प्रतिमाह प्रत्येक विद्यालय में वर्ग 9 तथा 10 में आयोजित की जाती है. इस परीक्षा की डीसी ने समीक्षा की ओर इस क्रम में निर्देश दिया कि परीक्षा पारदर्शी तरीके से करवाते हुए बच्चों के वर्तनी की अशुद्धियों पर ध्यान दिया जाए.

उन्होंने कहा कि वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के साथ ही दीर्घ उत्तर वाले प्रश्नों का भी विद्यार्थी आवश्यक रूप से प्रयास करें, इसके लिए शिक्षकों का मार्गदर्शन प्रदान किया. सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के शिक्षा गुणवत्ता के स्तर में सुधार लाने का प्रयास करने हेतु सभी शिक्षकों को एक टीम के रूप मे कार्य करने का निदेश दिया.

उपायुक्त द्वारा मासिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू करने के उद्देश्यों को लेकर बताया गया कि बच्चों में ज्ञान की समझ विकसित करने, प्रभावी छात्र शिक्षक संवाद स्थापित करना है, ताकि बच्चों को उनकी कमियों की जानकारी मिल सके एवं इसमें अपेक्षित सुधार लाया जा सके.

उन्होंने कहा कि बच्चे विद्यालयी शिक्षा का केंद्र होते हैं, बच्चों में ज्ञानार्जन सुनिश्चित करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका एक अध्यापक की ही होती है. छात्र की अध्ययन प्रगति का आकलन करना शिक्षक की प्राथमिक भूमिकाओं में से एक है. कक्षा में छात्रों के नियमित और निरंतर मूल्यांकन से बच्चों के बीच अध्ययन समस्याओं के समाधान के लिए हल निकालना है.

मासिक मूल्यांकन परीक्षा का केन्द्रबिंदु यही है कि शिक्षक और छात्र दोनों ही सीखने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं

उपायुक्त ने कहा कि बच्चों को मनोरंजक तरीके से पढ़ाकर विषयों के प्रति रूचि जगायें ताकि पढ़ाई उनको बोझ नहीं लगे बल्कि खुशी-खुशी ज्ञानार्जन करें. विज्ञान हो या कोई भी विषय बच्चों को उदाहरण के साथ तथा आसपास उस विषय से जुड़ी चीजों को दिखाते, समझाते हुए पढ़ायें, बच्चों में अक्षर का ज्ञान हो, सिर्फ किताब में लिखी लाइनें पढ़कर या बच्चे रट्टा मारकर परीक्षा नहीं दें इसे सुनिश्चित करें.

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला बरेलिया, जिला शिक्षा अधीक्षक निशु कुमारी, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अखिलेश कुमार तथा शिक्षिकाएं उपस्थित थीं.

The post डीसी ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा, स्कूलों में मासिक मूल्यांकन परीक्षा को पारदर्शी बनाने के दिए निर्देश appeared first on Udit Vani.

सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के तबादले की तैयारी में शिक्षा विभाग
उदित वाणी, जमशेदपुर: उपायुक्त विजया जाधव के निर्देशानुसार जिला शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक स्कूलों में पदस्थापित शिक्षकों की जोनवार तबादले की सूची तैयार कर ली गई है.

विभाग द्वारा बनाई गई सूची में जोन-1, जोन-2 व जोन-3 के शिक्षकों को शामिल किया गया है. सूची में प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के कुल 79 जबकि माध्यमिक विद्यालय के कुल 343 शिक्षक शामिल हैं.

शिक्षकों को उनकी वरीयता व उनके प्रदर्शन के आधार पर अंक प्रदान किया गया है. वहीं, विभाग द्वारा निर्धारित 1 फरवरी 2022 कट ऑफ डेट के आधार पर स्थानांतरण की सूची तैयार की गई है. साथ ही सूची को जिले की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, ताकि कोई भी शिक्षक इस संबंध में वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकें.

शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों की स्थानांतरण से संबंधित जारी सूची में किसी भी तरह की गलत जानकारी होने पर शिक्षक 25 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. इसके बाद कोई भी आपत्ति शिक्षकों द्वारा स्वीकार नहीं की जाएगी. वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया ने बताया कि शिक्षकों के तबादले व पदस्थापना में पूरी पार्दशिता रखी जाएगी.

उपायुक्त के निर्देशानुसार पूर्व के फॉर्मूला के आधार पर ही शिक्षकों की पदस्थापना की जाएगी.

The post सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के तबादले की तैयारी में शिक्षा विभाग appeared first on Udit Vani.

देर रात उपायुक्त ने बागबेड़ा, जुगसलाई, मानगो में चलाए जा रहे बचाव कार्य का लिया जायजा, अबतक 120 लोगों को सुरक्षित सेलटर हाउस मे शिफ्ट किया गया
उदित वाणी, जमशेदपुर : जिला उपायुक्त विजया जाधव के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न जलमग्न क्षेत्रों में प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद एवं राहत पहुंचाने का प्रयास जिला प्रशासन के पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है.

प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलधिकारी जमशेदपुर सदर, कार्यपालक पदाधिकारी मानगो नगर निगम/ जुगसलाई नगर परिषद/जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा भ्रमणशील रहते हुए प्रभावित लोग जिसके घर के जलमग्न होने पर कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना मिल रही, उन्हें तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए लोगों को बाहर निकाला जा रहा है .

अबतक 120 लोगों को सुरक्षित सेलटर हाउस मे शिफ्ट किया गया है. वही प्रभावित क्षेत्र मे लोगो को ससमय सुरक्षा प्रदान करने / राहत बचाव कार्य के लिए गठित टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की का रही है.

जिला उपायुक्त द्वारा लगातार सभी परिस्थितियों पर गहन निगरानी रखी जा रही है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी को आश्रय गृह/शेल्टर होम के लिए चूड़ा, गुड़ का सप्लाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

किसी भी आकस्मिक परिस्थिति के लिए एम्बुलेंस तैयार हैं. पी.सी.आर के माध्यम से भी लोगों को सुरक्षित स्थानों में शरण लेने की अपील की जा रही है. किसी जलमग्न स्थान में कोई परिवार या व्यक्ति फंसे हों तो डायल 100 पर भी राहत बचाव के लिए सम्पर्क किया का सकता है.

The post देर रात उपायुक्त ने बागबेड़ा, जुगसलाई, मानगो में चलाए जा रहे बचाव कार्य का लिया जायजा, अबतक 120 लोगों को सुरक्षित सेलटर हाउस मे शिफ्ट किया गया appeared first on Udit Vani.

उपायुक्त ने एमजीएम अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, विभिन्न वार्ड में घूम-घूमकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा
स्वस्थ हो चुके मरीजों को रिलिज करने के दिए निर्देश, कहा- जरूरतमंदों को उपलब्ध करायें बेड

उदित वाणी, जमशेदपुर: उपायुक्त विजया जाधव बुधवार देर शाम डीडीसी प्रदीप प्रसाद, एमजीएम प्रशासक सह एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नन्दकिशोर लाल के साथ एमजीएम अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंची. सबसे पहले वे इमरजेंसी वार्ड पहुंची, यहां निरीक्षण के क्रम में जमीन पर मरीजों को देख कर वार्ड के बाहर पार्किंग में केबिन बनाकर बेड लगाने की वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए.

उपायुक्त ने महिला वार्ड के निरीक्षण के क्रम में वार्ड में पुरूष अटेंडेंट को बैठा देख कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल बाहर जाने के निर्देश दिए. मौके पर उन्होने एमजीएम उपाधीक्षक को मरीज के साथ केवल एक अटेंडेट के लिए 4-5 दिनों तक का पास निर्गत करने के निर्देश दिए.

एक मरीज के साथ 3-4 लोग वार्ड में बैठे पाये गए, जिसे देखते हुए उन्होने कड़ी नाराजगी जताई.

इसके अलावा उन्होने पीडियाट्रिक वार्ड, ग्यानोकोलॉजी, एनआईसीयू, पीआईसी, बर्न यूनिट, शिशु विभाग, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, लेबर रूम, ऑपरेशन थियेटर आदि का निरीक्षण कर उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं का जायजा लिया.

मौके पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ एवं मरीजों से भी बातचीत कर अस्पताल में उन्हें दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली. स्ट्रेचर, ड्रेसिंग टेबल या अन्य संसाधन जिनका अभाव दिखा उसकी सूची बनाते हुए उपलब्ध कराने का निर्देश एमजीएम उपाधीक्षक को दिया.

इस मौके पर एमजीएम उपाधीक्षक डॉ. नकुल चौधरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, टाटा लैंड डिपार्टमेंट के अमित कुमार तथा अन्य मौजूद रहे.

स्वस्थ हो चुके मरीजों को रिलीज करने के आदेश

एमजीएमन निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि जो मरीज बिल्कुल स्वस्थ हो चुके हैं तथा दूरदराज क्षेत्र से आने के कारण बेड नहीं छोड़ रहे उन्हें तत्काल रिलिज कर जरूरतमंदों को बेड उपलब्ध कराया जाए.

उन्होंने कहा कि सीएचसी में भी अच्छी सुविधा उपलब्ध है, जिन्हें छोटी-मोटी समस्या हो उन मरीजों को सीएचसी में भी वापस जाकर जांच करा सकते हैं. वैसे मरीज जो बगैर अटेंडेट के कई सालों से अस्पताल में पड़े हुए हैं उनका असेसमेंट कर ओल्ड एज होम या अनाथ आश्रमों में भेजे जाने की बात कही.

निर्माण कार्य का लिया जायजा

उपायुक्त ने निरीक्षण के क्रम में अस्पताल परिसर में चल रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लेते हुए जहां-जहां कमियां दिखी या कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गई, संवेदक को उसे दुरूस्त कराने तथा कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को इसके मॉनिटरिंग का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में एमजीएम के स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार दिखेगी, शासन-प्रशासन के स्तर पर इसके लिए उचित पहल किए जा रहे हैं.

The post उपायुक्त ने एमजीएम अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, विभिन्न वार्ड में घूम-घूमकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा appeared first on Udit Vani.

पीडीएस डीलरों ने उपायुक्त कार्यालय पर दिया धरना, सौंपा मांगपत्र
50 हजार मानदेय व कोरोना में मृत सदस्यों के परिजनों को मुआवजा की मांग उठाई

उदित वाणी, जमशेदपुर:  फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया और उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. मांग पत्र में राशन डीलरों के कमीशन के रूप में प्रति क्विंटल 440 रुपए देने के साथ ही 50 हजार रुपए महीना मानदेय देने की भी मांग की गई है. साथ ही हैंडलिंग लॉस देने की भी मांग की गई. इनका कहना था कि चावल, गेहूं और चीनी जैसे खाद्य पदार्थों पर एक किलो प्रति क्विंटल का हैंडलिंग लास दिया जाए. इसके अलावा इन्होंने एलपीजी गैस सिलेंडर भी राशन डीलरों को बांटने के लिए देने की मांग की है.

जूट के बोरे में खाद्यान्न आपूर्ति की मांग

डीलरों ने कहा कि उन्हें खाद्यान्न जूट के बोरे में उपलब्ध कराया जाए.पहले जूट के बोरे में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता था. दुकानदार जूट के बोरे को इकठ्ठा कर बेच सकते थे. उससे एक निश्चित आय भी हो जाती थी. अब जूट के बोरे की जगह प्लास्टिक की बोरी दी जा रही है. इससे दुकानदारों को नुकसान हो रहा है.

कोरोना काल में मृत डीलरों के परिजन को मुआवजा

मांग पत्र में कहा गया है कि कोरोना काल में जिन राशन दुकानदारों की मौत हुई है, उनके परिजनों को मुआवजा दिया जाए. पश्चिम बंगाल की तर्ज पर फूड फॉर ऑल की सुविधा देश के सभी नागरिकों को दी जाए. साथ ही खाद्यान्न के साथ तेल और दाल की भी लोगों को आपूर्ति राशन डीलरों के जरिए की जाए.

The post पीडीएस डीलरों ने उपायुक्त कार्यालय पर दिया धरना, सौंपा मांगपत्र appeared first on Udit Vani.

आंतरिक संसाधन से राजस्व को बढ़ाएं: उपायुक्त
उदित वाणी, जमशेदपुर: जिले की उपायुक्त विजया जाधव द्वारा राजस्व संग्रहण एवं नीलाम पत्रवाद की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने सभी विभाग के अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि वे राजस्व वसूली में किसी तरह की कोताही नहीं बरतें.

अभी वित्तीय वर्ष के शुरूआती माह हैं, ऐसे में अभी से ही कार्य योजना बनाते हुए सभी संबंधित पदाधिकारी कार्य करें ताकि शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति में किसी भी हाल में पीछे नहीं रह जाएं.

प्रशासनिक क्रियाकलाप में राजस्व संग्रहण काफी महत्वपूर्ण कार्य है, इसकी गंभीरता को समझते हुए सभी पदाधिकारी कार्य करें. बैठक में नीलाम पत्रवाद पदाधिकारी बी. महेश्वरी, अपर उपायुक्त सौरभ सिन्हा, निदेशक एनईपी ज्योत्सना सिंह, सहायक आयुक्त उत्पाद ए.के मिश्रा, डीसीएलआर रविन्द्र गगरई समेत सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

कृषि विभाग का राजस्व संग्रह 25 प्रतिशत

सालाना निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध अभी तक राज्य कर उपायुक्त शहरी अंचल द्वारा 9 प्रतिशत, राज्य कर उपायुक्त जमशेदपुर अंचल 15 प्रतिशत, राज्य कर उपायुक्त सिंहभूम अंचल 13प्रतिशत, राज्य कर उपायुक्त आदित्यपुर अंचल 14 प्रतिशत, उत्पाद विभाग 11 प्रतिशत, जिला परिवहन कार्यालय 18 प्रतिशत, कृषि विभाग 25 प्रतिशत, जेएनएसी 19 प्रतिशत , मानगो नगर निगम 15 प्रतिशत वहीं जुगसलाई नगर परिषद द्वारा 12 प्रतिशत राजस्व का संग्रहण किया गया है.

वहीं मई माह में राज्य कर उपायुक्त जमशेदपुर एवं आदित्यपुर अंचल, विद्युत प्रमंडल जमशेदपुर/घाटशिला/मानगो, जिला परिवहन कार्यालय तथा शहरी क्षेत्र के तीनों नगर निकाय द्वारा माह के लक्ष्य के विरूद्ध शत प्रतिशत से ज्यादा की लक्ष्य प्राप्ति की गई है.

The post आंतरिक संसाधन से राजस्व को बढ़ाएं: उपायुक्त appeared first on Udit Vani.

मतगणना के दिन भी निर्धारित क्षेत्र में रहेगा ड्राइ डे, उपायुक्त दी सख्त कारवाई की चेतावनी
उदित वाणी, जमशेदपुर: उपायुक्त विजया जाधव द्वारा पंचायत आम चुनाव- 2022 के अवसर पर सभी प्रकार की मदिरा तथा मादक पेय पदार्थो की बिक्री को प्रतिबंधित करने हेतु मतगणना के लिए निर्धारित तिथि को मतगणना स्थल के 3 (तीन) किलोमीटर परीधीय क्षेत्रान्तर्गत मतगणना की समाप्ति तक ड्राइ डे घोषित किया गया है. द्वितीय चरण- मतगणना की तिथि – 22मई मतगणना स्थल(घाटशिला कॉलेज, घाटशिला) क तीन किलोनीटर परिधि में नियम लागू रहेगा.

उक्त घोषित अवधि में सभी प्रकार की उत्पाद अनुज्ञप्तियां यथा खुदरा उत्पाद दुकानों सहित अन्य सभी उत्पाद अनुज्ञप्ति परिसर पूर्णत: सील बंद रहेगी.

The post मतगणना के दिन भी निर्धारित क्षेत्र में रहेगा ड्राइ डे, उपायुक्त दी सख्त कारवाई की चेतावनी appeared first on Udit Vani.

बहरागोड़ा बुथ नंबर 66 में 91.26 प्रतिशत मतदान, उपायुक्त ने आयोग को भेजी रिपोर्ट
उदित वाणी, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 19 मई को कुल 648 बूथों पर चुनाव हुए. इनमें से एक बूथ पर 90 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है. बहरागोड़ा प्रखंड के बूथ नंबर 66 उच्च विद्यालय महुलडांगरी में 91.26 प्रतिशत मतदान हुआ. 90 प्रतिशत से अधिक मतदान होने पर नियमानुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव ने राज्य निर्वाचन आयोग को अलग से रिपोर्ट भेजी है. इसमें बताया गया है कि मतदान निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.

दुसर चरण में मतदान प्रतिशत बढ़कर 75.93 हुआ

दूसरे चरण में गुरुवार हुए मतदान की रिपोर्ट में मामूली इजाफा हुआ है. यह अंतिम रूप से 75.93 प्रतिशत पाया गया है. इससे पूर्व भेजी गई रिपोर्ट में वोट का प्रतिशत 75.50 बताया गया था. मतदान के दूसरे दिन बूथ वार प्रेसाइडिंग ऑफिसर की डायरी को पढ़कर जो रिपोर्ट तैयार की जाती है वह सबसे प्रमाणिक मानी जाती है. इसलिए हमेशा दूसरे दिन मतदान के प्रतिशत में कुछ न कुछ परिवर्तन देखा जाता है.

दूसरे चरण की मतगणना आज, 997 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

पूर्वी सिंहभूम जिले में पंचायत चुनाव 2022 के तहत हुए दूसरे चरण के चुनाव की मतगणना रविवार (आज) से शुरू होगी. मतगणना स्थल घाटशिला कॉलेज घाटशिला को बनाया गया है. मतगणना केंद्र में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. मतगणना के लिए कुल 78 टेबल लगाए गए हैं. प्रत्येक टेबल पर तीन-तीन कर्मचारी मतगणना कार्य को अंजाम देंगे  द्वितीय चरण का चुनाव बहरागोड़ा, चाकुलिया और धालभूमगढ़ प्रखंडों में हुआ है. इन तीनों प्रखंडों के 648 बूथों पर 19 मई को वोट डाले गए थे. दूसरे चरण में कुल 997 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है.

The post बहरागोड़ा बुथ नंबर 66 में 91.26 प्रतिशत मतदान, उपायुक्त ने आयोग को भेजी रिपोर्ट appeared first on Udit Vani.