Deoghar Archives - Udit Vani

झारखंड : देवघर में सिर कटे शव की बरामदगी की गुत्थी सुलझी, महिला सहित तीन गिरफ्तार
उदित वाणी, देवघर : झारखंड के देवघर जिले में एक युवक का सिरकटा शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है। रिखिया थाना क्षेत्र के इस ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

एसपी सौरभ कुमार ने गुरुवार को बताया कि मृतक की पहचान दिलीप तूरी के रूप में हुई है, जो आरोपी महिला बबीता देवी का ड्राइवर था। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। वारदात के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने बैजनाथपुर चौक पर सड़क जामकर विरोध जताया था। रिखिया थाना क्षेत्र के ठाड़ी गांव स्थित देवांग बाबा मैदान के पास सोमवार को युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ अशोक सिंह के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई, जिसमें रिखिया, मोहनपुर और टाउन थाना की पुलिस को शामिल किया गया। जांच के दौरान फॉरेंसिक और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मृतक की पहचान होने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। सामने आया कि दिलीप तूरी एक महिला के ड्राइवर के रूप में काम करता था। वह अपनी मालकिन की निजी जानकारियां उसके एक परिचित व्यक्ति को साझा करता था। इसी बात से नाराज होकर बबीता देवी ने पायल राउत और संजीव कुमार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

रविवार देर रात आरोपियों ने सुनसान स्थान पर दिलीप तूरी की गला रेतकर हत्याकर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को वहीं फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने छापेमारी कर बुधवार देर शाम तक तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सभी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

एसपी ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और कुछ अन्य तकनीकी पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त और समयबद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

–आईएएनएस

एसएनसी/एसके

The post झारखंड : देवघर में सिर कटे शव की बरामदगी की गुत्थी सुलझी, महिला सहित तीन गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

ACB trap in Deoghar : झारखंड के देवघर में एसीबी का ट्रैप, भू-अर्जन कार्यालय के दो कर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार
उदित वाणी, रांची/देवघर : झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को देवघर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला भू-अर्जन कार्यालय के दो कर्मियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. दोनों कर्मियों पर रिंग रोड परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की राशि जारी करने के बदले कमीशन मांगने का आरोप है.

इसके पहले गुरुवार को भी कोडरमा और गुमला जिले में एसीबी की कार्रवाई में अंदर रिश्वतखोरी के मामले में एक दारोगा और एक पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया गया था. देवघर में शुक्रवार को गिरफ्तार कर्मियों की पहचान निरंजन और नुनु देव के रूप में हुई है. एसीबी के अनुसार, दोनों कर्मी एक लाभुक से मुआवजे की कुल राशि का पांच प्रतिशत हिस्सा बतौर कमीशन मांग रहे थे. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए. इसके बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और जैसे ही दोनों कर्मियों ने लाभुक से रिश्वत की राशि ली, उन्हें मौके पर ही दबोच लिया.

छापेमारी के दौरान उनके पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की गई. देवघर में रिंग रोड परियोजना के लिए बड़े पैमाने पर जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है. नियमानुसार जिन किसानों और भू-स्वामियों की जमीन ली गई है, उन्हें सरकार की ओर से मुआवजा दिया जाना है. आरोप है कि भू-अर्जन कार्यालय के कुछ कर्मी मुआवजे की राशि जारी करने के बदले लाभुकों से कमीशन की मांग कर रहे थे. इसी क्रम में एक लाभुक ने एसीबी से शिकायत की थी कि उसका मुआवजा जारी करने के लिए कार्यालय के कर्मी लगातार पैसों का दबाव बना रहे हैं.

शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने ट्रैप बिछाया और शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. एसीबी की टीम गिरफ्तार कर्मियों को अपने साथ दुमका ले गई है, जहां उनसे पूछताछ के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. एसीबी ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत ब्यूरो को दें.

(आईएएनएस)

The post ACB trap in Deoghar : झारखंड के देवघर में एसीबी का ट्रैप, भू-अर्जन कार्यालय के दो कर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND : देवघर बाजार समिति के पास युवक की चाकू से वार कर हत्या
उदित वाणी, देवघर : देवघर बाजार समिति के पास अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े चाकू से वार कर युवक की हत्या कर दी. मृतक की पहचान राम मंदिर रोड निवासी कौशल जायसवाल के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि कैलाश बीती शाम गणेश पूजा के सिलसिले में बाहर थे, अहले सुबह सूचना मिली की चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी गई है, मामले की जानकारी पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.

The post JHARKHAND : देवघर बाजार समिति के पास युवक की चाकू से वार कर हत्या appeared first on Udit Vani.

No VIP Privileges at Shravani Mela: Devotees to Follow Uniform Darshan Protocol
UditVani, Jamshedpur :  In line with state government directives, the Deoghar district administration has once again reinforced the complete ban on VIP, VVIP, and out-of-turn darshan during the annual Shravani Mela, 2025.

The decision aims to ensure a smooth, safe, and equal opportunity for all devotees performing Jalabhishek at the Baba Baidyanath Dham shrine.

Deputy Commissioner-cum-District Magistrate  Naman Priesh Lakra said that the restriction has been in force since 2015 and continues this year without exception. The measure has been taken considering the massive influx of devotees during the holy month of Shravan and to uphold safety and crowd discipline.

“The intent is to facilitate uninterrupted and secure darshan for every devotee, without discrimination. We appeal to all to extend their cooperation and uphold the sanctity of the festival,” the DC added.

With lakhs of pilgrims expected from across the country, the administration is focusing on crowd management, safety, and infrastructural arrangements.

The uniform darshan policy has been appreciated in previous years for ensuring fairness and avoiding chaotic situations often triggered by privilege-based access.

Officials emphasized that no special entries or bypasses will be entertained under any circumstances, and urged all visitors to adhere strictly to the established protocols.

The Shravani Mela fair will kick off on July 11 this year and will continue till August 9.

The post No VIP Privileges at Shravani Mela: Devotees to Follow Uniform Darshan Protocol appeared first on Udit Vani.

प्रसिध्द राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद के मूल्य तय
उदित वाणी, रांची : 11 जुलाई से देवघर व बासुकीनाथ में आयोजित किये जानेवाले प्रसिध्द राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. दर्शन, सुरक्षा, सफाई पर खास जोर दिया गया है. वहीं इस बार प्रशासन द्वारा प्रसाद की कीमतें भी तय कर दी गई है. इस बार पेड़ा, चुड़ा और इलायची दाना की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी की गई है. इसके साथ ही प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश दिया गया है कि अगर कोई दुकानदार तय मूल्य से अधिक वसूलता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. यह व्यवस्था लाखों श्रद्धालुओं को उचित दर पर प्रसाद उपलब्ध कराने के लिए की गई है.

पेड़ा-  [800 ग्राम खोवा 200 ग्राम चीनी] 400 रूपये किलो

पेड़ा-  [700 ग्राम खोवा 300 ग्राम चीनी] 360 रूपये किलो

रायपुर चुड़ा- 80 रूपये किलो

वर्द्धमान चुड़ा- 60 रूपये किलो

इलायची दाना- 80 रूपये किलो

The post प्रसिध्द राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद के मूल्य तय appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND के देवघर में युवक को गोलियों से भूना, परिवार में पसरा मातम
उदित वाणी, देवघर : झारखंड के देवघर में बुधवार देर रात अपराधियों ने 22 वर्षीय दिनेश कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. वह कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग महालक्ष्मी नगर का रहने वाला था.

पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह पुरानी दुश्मनी है. आरोपियों का पता चल गया है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा.

जानकारी के अनुसार, दिनेश दवा लेने शहर गया था. लौटते वक्त कुंडा मोड़ के पास अपराधियों ने उस पर फायरिंग की. गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और दिनेश के परिवार को खबर दी. इसके बाद लोगों ने उसे तुरंत देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

डॉक्टरों ने बताया कि दिनेश के सीने, पेट और हाथ में चार गोलियां लगी थीं. दिनेश की बहन किरण कुमारी ने कहा कि अस्पताल ले जाते समय दिनेश ने बताया कि गांव के राजा तुरी और कन्हैया सिंह ने उस पर गोलियां चलाईं. किरण ने बताया कि एक महीने पहले भी जमीन के विवाद में दोनों ने दिनेश को जान से मारने की धमकी दी थी.

दिनेश एक स्थानीय कॉलेज का छात्र था. वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की बहन और परिजनों का बयान दर्ज किया है. मामले की तहकीकात चल रही है.

बताया जाता है कि पुलिस ने घायल अवस्था में दिनेश से पूछताछ की. वहीं, तलाशी के क्रम में उसके कमर से पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस मिले, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. गुरुवार को मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. इस वारदात के बाद पदमपुर गांव और आसपास के इलाके में दहशत है.

(आईएएनएस)

The post JHARKHAND के देवघर में युवक को गोलियों से भूना, परिवार में पसरा मातम appeared first on Udit Vani.

President Droupadi Murmu’s Visit to Deoghar Postponed; AIIMS Convocation Rescheduled
Jamshedpur: President Droupadi Murmu’s planned visit to Deoghar has been officially postponed, according to a communication from Rashtrapati Bhavan to the district administration and senior state officials on Friday evening.

As a result, her scheduled arrival in Deoghar on June 10 will no longer take place.

The President was slated to attend the convocation ceremony of the All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), Deoghar, on June 11.

Prior to the event, she was also expected to offer prayers at the revered Baba Baidyanath Dham temple — one of the twelve Jyotirlingas and a major pilgrimage site in Jharkhand.

Authorities have confirmed that the new date for the convocation ceremony will be determined once an updated itinerary for the President’s visit is finalized. The administration and AIIMS officials are now awaiting further guidance from Rashtrapati Bhavan regarding the rescheduling.

Stay tuned for updates as the revised plans are announced.

The post President Droupadi Murmu’s Visit to Deoghar Postponed; AIIMS Convocation Rescheduled appeared first on Udit Vani.

Jharkhand: राष्ट्रपति का द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा रद्द, देवघर एम्स का पहला दीक्षांत समारोह भी स्थगित
उदित वाणी, देवघर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 10 और 11 जून को प्रस्तावित देवघर दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. राष्ट्रपति भवन से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और देवघर जिला प्रशासन को इस संबंध में आधिकारिक सूचना भेज दी गई है. उनके आगमन के साथ ही एम्स देवघर में आयोजित होने वाला एमबीबीएस पाठ्यक्रम का पहला दीक्षांत समारोह भी अब स्थगित कर दिया गया है. समारोह की नई तिथि राष्ट्रपति भवन से सहमति मिलने के बाद घोषित की जाएगी.

मुख्यमंत्री को निमंत्रण देकर लौट रहे थे निदेशक

एम्स देवघर के निदेशक डॉ. सौरभ वार्ष्णेय को यह सूचना शुक्रवार देर शाम प्राप्त हुई. उस समय वे राजधानी रांची से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समारोह में आमंत्रित कर देवघर लौट रहे थे. डॉ. वार्ष्णेय ने बताया कि राष्ट्रपति का न केवल देवघर, बल्कि विशाखापत्तनम का कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि राष्ट्रपति भवन की ओर से जल्द ही नए कार्यक्रम की जानकारी साझा की जाएगी.

प्रशासन की तैयारियों पर अचानक लगा ब्रेक

शुक्रवार दोपहर तक राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से जारी थीं. जिला प्रशासन और एम्स प्रबंधन लगातार समन्वय में जुटे थे. बाबा बैद्यनाथ मंदिर में तीर्थ पुरोहितों व धर्मरक्षिणी सभा के साथ बैठक भी हुई थी. राष्ट्रपति के मार्ग में अतिक्रमण हटाने से लेकर सुरक्षा इंतजामों तक की कार्यवाही अंतिम चरण में थी. अतिरिक्त पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी भी शहर में पहुंचने लगे थे. लेकिन देर शाम फोन पर मिली सूचना ने सभी तैयारियों को थाम दिया.

अब आगे क्या?

एम्स देवघर को पहली बार राष्ट्रपति स्तर की मेज़बानी का अवसर मिलने वाला था. ऐसे में यह स्थगन न केवल एक प्रतीक्षा का कारण है, बल्कि प्रशासन और संस्थान के लिए योजनाओं को पुनः समायोजित करने की चुनौती भी है. अब सभी की नजरें नए शेड्यूल पर टिकी हैं. राष्ट्रपति भवन से नई तारीख मिलने पर ही दीक्षांत समारोह की अगली रूपरेखा तैयार होगी.

The post Jharkhand: राष्ट्रपति का द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा रद्द, देवघर एम्स का पहला दीक्षांत समारोह भी स्थगित appeared first on Udit Vani.

Jharkhand: राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा, मुख्य सचिव ने यात्रा को यादगार बनाने के दिए निर्देश
उदित वाणी, रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 जून 2025 को दो दिवसीय दौरे पर देवघर आने वाली हैं. उनके आगमन को लेकर गुरुवार को मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में राष्ट्रपति के स्वागत, सुरक्षा, सुविधा और आयोजन को भव्य व सुव्यवस्थित बनाने पर विशेष बल दिया गया.

मंदिर दर्शन और एम्स दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति बैद्यनाथधाम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी और साथ ही एम्स, देवघर के प्रथम दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी. इन दोनों कार्यक्रमों के सुचारु संचालन हेतु सभी विभागों को अलग-अलग ज़िम्मेदारियाँ दी गई हैं.

प्रशासन को हर व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने का निर्देश

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रपति के आगमन को हर दृष्टिकोण से स्मरणीय बनाया जाए. उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों में किसी प्रकार की असुविधा या कमी न हो, इसके लिए बिजली व्यवस्था, सड़क सफाई, मार्ग के लैंप पोस्ट और अन्य अवसंरचनात्मक बिंदुओं पर विशेष ध्यान देना होगा.

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी

बैठक में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति की सुरक्षा चार आईपीएस अधिकारियों के नेतृत्व में सुनिश्चित की जाएगी. इस दल में स्पेशल ब्रांच और खुफिया ब्यूरो (IB) के अधिकारी भी शामिल रहेंगे. नोडल पदाधिकारी के रूप में वाणिज्य कर सचिव श्री अमिताभ कौशल को नियुक्त किया गया है.

स्वागत और मंच व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा

बैठक में राष्ट्रपति के कार्यक्रमों से संबंधित हर छोटे-बड़े पहलू पर विस्तृत चर्चा की गई. इसमें शामिल हैं:

एयरपोर्ट, मंदिर और एम्स में रेड कार्पेट स्वागत

बुके, राष्ट्रीय गान, आउट राइडर्स और कारकेड की व्यवस्था

फोटोग्राफरों के लिए खुले वाहन

बैगेज वैन और छाता आदि की तैयारी

मंच से संबोधित करनेवाले महानुभावों की सूची

ध्वनि विस्तारक यंत्र और मंच सज्जा की व्यवस्था

अतिथियों के ठहराव और सुविधा का भी रखा गया ध्यान

राष्ट्रपति के साथ आए लोगों के आवास, भोजन, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, शौचालय और अग्निशमन जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई. मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारियां निर्धारित समय के भीतर पूर्ण करनी होंगी ताकि राष्ट्रपति का देवघर दौरा अनुकरणीय और भव्य रूप से संपन्न हो सके.

The post Jharkhand: राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा, मुख्य सचिव ने यात्रा को यादगार बनाने के दिए निर्देश appeared first on Udit Vani.

Deoghar: जंगल से सरकारी शिक्षक का शव बरामद, चेहरे पर चोट के कई निशान, हत्या की आशंका
देवघर: झारखंड के देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र निवासी शिक्षक 52 वर्षीय नंदकिशोर दास का शव सोमवार को स्थानीय डिगरिया पहाड़ के पास जंगल से बरामद किया गया। उनके चेहरे पर चोट के कई निशान हैं। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि उनकी हत्या की गई है।

पुलिस ने शव बरामद कर मामले की तहकीकात शुरू की है।

बताया गया कि जसीडीह निवासी नंदकिशोर दास पड़ोसी राज्य बिहार के जमुई जिला स्थित चंद्रमंडीह प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत थे। रविवार की शाम को वह बाजार जाने के लिए देवघर टावर चौक की ओर निकले थे। लेकिन, वह देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजन सारी रात उनकी तलाश करते रहे। उनके मोबाइल पर भी संपर्क करने की कोशिश असफल रही।

अस्पताल से लेकर रेलवे स्टेशन तक उनकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसी बीच सोमवार सुबह डिगरिया पहाड़ के जंगल में एक लाश मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव बरामद कर सदर अस्पताल पहुंचाया तो उनकी पहचान नंदकिशोर दास के रूप में हुई।

उनके परिवार के लोगों का कहना है कि नंदकिशोर की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्हें बाइक चलाना भी नहीं आता था। ऐसे में वह डिगरिया पहाड़ के जंगल तक कैसे पहुंचे, यह जांच का विषय है।

परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को आवेदन दिया है। मामले की तहकीकात में जुटी पुलिस शिक्षक के घर से देवघर शहर के टावर चौक तक के रास्ते में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि शिक्षक नंदकिशोर के साथ कोई और था या नहीं और उन्हें जंगल तक कैसे ले जाया गया।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकता है।

(IANS)

The post Deoghar: जंगल से सरकारी शिक्षक का शव बरामद, चेहरे पर चोट के कई निशान, हत्या की आशंका appeared first on Udit Vani.