delivery Archives - Udit Vani

JHARKHAND में डिलीवरी बॉय से लेकर ओला-उबर-रैपिडो चलाने वालों के हक में पारित विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी
उदित वाणी, रांची : झारखंड में फूड-पिज्जा की डिलीवरी या इस तरह के काम करने वाले लोगों को सामाजिक सुरक्षा और उनके वाजिब अधिकारों के लिए मानसून सत्र में विधानसभा से पारित झारखंड प्लेटफॉर्म बेस्ड गिग वर्कर्स (रजिस्ट्रेशन एंड वेलफेयर) विधेयक, 2025 को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंजूरी दे दी है.

इसके साथ ही राज्य में गिग श्रमिकों के पंजीकरण और कल्याण के लिए एक वैधानिक ढांचा लागू होने का रास्ता साफ हो गया है. विधेयक के अनुसार, झारखंड प्लेटफॉर्म बेस्ड गिग वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड का गठन किया जाएगा. बोर्ड का मुख्यालय रांची में होगा. श्रम विभाग के मंत्री इसके पदेन अध्यक्ष होंगे, जबकि विभागीय सचिव सहित कुल पांच अन्य सदस्य बोर्ड में शामिल रहेंगे.

बोर्ड के सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा. बोर्ड के माध्यम से गिग श्रमिकों के साथ-साथ सेवा देने वाली कंपनियों और एग्रीगेटर्स का पंजीकरण अनिवार्य किया जाएगा.

विधेयक के प्रावधानों के अनुसार, गिग श्रमिकों के लिए कार्य में लगाए गए समय और तय दूरी के आधार पर न्यूनतम पारिश्रमिक निर्धारित किया जाएगा. सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर योजनाएं तैयार की जाएंगी.

राज्य सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि कल्याण अंशदान की लागत प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उपभोक्ताओं या गिग श्रमिकों पर नहीं डाली जाएगी. सभी एग्रीगेटर्स का पंजीकरण अनिवार्य होगा. एग्रीगेटर्स से राज्य में अर्जित वार्षिक टर्नओवर के आधार पर अधिकतम दो प्रतिशत या न्यूनतम एक प्रतिशत तक कल्याण अंशदान लिया जाएगा.

पंजीकरण के बाद गिग श्रमिकों को एक विशेष यूनिक आईडी प्रदान की जाएगी. उन्हें न्यूनतम पारिश्रमिक, व्यावसायिक रूप से सुरक्षित परिस्थितियों में काम करने और कार्य शर्तों से जुड़े मामलों में बोर्ड से परामर्श लेने का अधिकार मिलेगा. श्रमिकों को कम से कम साप्ताहिक आधार पर पारिश्रमिक का भुगतान सुनिश्चित करना होगा.

अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर एग्रीगेटर्स पर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा. दोषसिद्धि के बाद भी उल्लंघन जारी रहने की स्थिति में सुधार होने तक प्रतिदिन पांच हजार रुपये का अतिरिक्त जुर्माना वसूला जाएगा.

किसी अपराध की स्थिति में कंपनी के निदेशक, प्रबंधक, कंपनी सचिव या अन्य संबंधित अधिकारी को दोषी मानते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस विधेयक के तहत स्विगी, जोमैटो, ओला, उबर, रैपिडो जैसी प्लेटफॉर्म कंपनियों से जुड़े डिलीवरी ब्वॉय और ड्राइवरों सहित अन्य गिग श्रमिकों को न्यूनतम वेतन, बीमा और अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है.

(आईएएनएस)

The post JHARKHAND में डिलीवरी बॉय से लेकर ओला-उबर-रैपिडो चलाने वालों के हक में पारित विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी appeared first on Udit Vani.

Patamda : कैसे रुक गया राशन? पटमदा की 32 PDS दुकानों में नहीं पहुंचा अगस्त माह का अनाज
उदित वाणी, पटमदा : पटमदा प्रखंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां कुल 52 दुकानों में से 32 दुकानों को अगस्त माह का राशन अब तक नहीं मिला है, जिससे क्षेत्र के लाभुकों को भारी असुविधा हो रही है.

राशन न मिलने से परेशान दुकानदारों ने सौंपा ज्ञापन

इस गंभीर स्थिति को लेकर मंगलवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के जिला प्रवक्ता फनी भूषण महतो के नेतृत्व में कुछ पीडीएस दुकानदारों ने अंचल अधिकारी सह प्रभारी एमओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास से मुलाकात की. इस दौरान उन्हें ज्ञापन सौंपा गया और अविलंब राशन आवंटन की मांग की गई.

ज्ञापन में बताया गया कि राज्य सरकार ने जून, जुलाई और अगस्त माह का राशन समय से पूर्व ही आवंटित कर दिया था. जून और जुलाई का राशन वितरित भी हो चुका है. परंतु अगस्त माह का अनाज एजीएम और डोर डिलीवरी इंचार्ज द्वारा रोक दिया गया है.

मजदूरी बकाया, एफसीआई से नहीं हो रही सप्लाई

जब प्रभारी एमओ ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जाफर से संपर्क किया, तो जानकारी मिली कि एफसीआई गोदाम में काम करने वाले मजदूरों की दस महीने की मजदूरी बकाया है. इसके विरोध में मजदूर हड़ताल पर चले गए हैं. इस कारण एफसीआई गोदाम से राशन की आपूर्ति बाधित हो गई है.

हालांकि अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि 16 जुलाई से एफसीआई गोदाम से प्रखंडों में चावल और गेहूं की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी. इसके बाद दुकानदारों को समय पर राशन उपलब्ध हो जाएगा.

महिला समूहों ने जताई चिंता

ज्ञापन सौंपने के दौरान जूही महिला समूह जाल्ला, मां संतोषी महिला समूह बनगोड़ा, मां दुर्गा महिला समूह चौरा, जन जागृति महिला समूह समेत कई अन्य महिला समूहों की अध्यक्ष और सचिव भी मौजूद थीं. उन्होंने भी राशन वितरण में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की और त्वरित समाधान की मांग की.

The post Patamda : कैसे रुक गया राशन? पटमदा की 32 PDS दुकानों में नहीं पहुंचा अगस्त माह का अनाज appeared first on Udit Vani.

Jharkhand: झारखंड में एक पैर वाले अनोखे बच्चे का जन्म, मेडिकल दुनिया में चर्चा का विषय – ग्रामीणों का मानना ग्रहण दोष का है प्रभाव
उदित वाणी, सरायकेला: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड में एक दुर्लभ बच्चे का जन्म हुआ है. यह बच्चा शारीरिक रूप से बेहद असामान्य है. उसके एक ही पैर हैं और लिंग का भी कोई स्वरूप नहीं है. इस बच्चे का वजन मात्र डेढ़ किलो है, जो किसी नवजात के लिए अत्यंत कम होता है. इस अनोखी स्थिति के कारण बच्चे को तत्काल इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेजा गया है.

बच्चे की मां और प्रसव का हाल

बुधवार को नीमडीह थाना क्षेत्र के पारगामा निवासी बिनोद सिंह सरदार की पत्नी आशा सिंह सरदार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई. उन्हें तुरंत नीमडीह प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया. यहां आशा सिंह सरदार ने एक दुर्लभ बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद स्थिति को देखते हुए बच्चे को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया.

डॉक्टरों की टीम निगरानी में, विशेषज्ञों की देखरेख में इलाज

एमजीएम अस्पताल में बच्चे का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जा रहा है. डॉक्टरों ने इस मामले को मेडिकल फील्ड के लिए एक दुर्लभ और अनोखा मामला माना है. वे बच्चे की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

ग्रामीणों का मानना है ग्रहण दोष का प्रभाव

इस दुर्लभ जन्म को लेकर ग्रामीणों की अलग-अलग राय हैं. कुछ ग्रामीणों का कहना है कि इस बच्चे का जन्म ग्रहण दोष के कारण हुआ है. वे मानते हैं कि ग्रहण के समय कुछ अशुभ घटनाएं घटने के कारण यह बच्चा इस असामान्य स्थिति में पैदा हुआ है.

The post Jharkhand: झारखंड में एक पैर वाले अनोखे बच्चे का जन्म, मेडिकल दुनिया में चर्चा का विषय – ग्रामीणों का मानना ग्रहण दोष का है प्रभाव appeared first on Udit Vani.