Delhi Archives - Udit Vani

JOBS: ECIL में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, बिना लिखित परीक्षा होगी भर्ती
उदित वाणी,नई दिल्ली: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छा मौका सामने आया है। ईसीआईएल ने प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत विभिन्न 32 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना अलग-अलग कार्यस्थल/क्षेत्र के आनुसार जारी की है।

ईसीआईएल की ओर से जिन 36 पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन का आयोजन किया जाएगा, उनमें प्रोजेक्ट इंजीनियर ऑन कॉन्ट्रैक्ट (पीई-सी) के 14, टेक्निकल ऑफिसर ऑन कॉन्ट्रैक्ट (टीओ-सी) के 08, असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर ऑन कॉन्ट्रैक्ट (एपीई-सी) के 03, और सीनियर आर्टिशियन ऑन कॉन्ट्रैक्ट (एसए-सी) के 07 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार बीई/बीटेक, डिप्लोमा या आईटीआई की डिग्री न्यूनतम 60% अंकों के साथ होनी चाहिए। इसके साथ ही कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और अनुभव होना भी अनिवार्य है।

कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु पद अनुसार 30 से 33 साल के बीच निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन, शॉर्टलिस्टिंग व इवैल्यूएशन, फाइनल मेरिट लिस्ट, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सेलरी पद के अनुसार 40,000 से 55,000 रुपये के बीच प्रतिमाह होगी।

ईसीआईएल की ओर से जारी पदों के लिए जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार वॉक-इन में शामिल होना चाहते हैं, वे ईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद वॉक-इन के दिन फॉर्म को आवेदन स्थल पर ले जाएं। ध्यान दें, ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

वॉक-इन का आयोजन जोन/क्षेत्र अनुसार 9 और 18 अप्रैल को निर्धारित स्थल पर सुबह 09:00 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा। ऐसे में वॉक-इन के लिए आने वाले सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे समय से वेन्यू पर आवेदन फॉर्म और सभी डॉक्यूमेंट्स को साथ लेकर पहुंचे क्योंकि 11:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन कराने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मुंबई में वॉक-इन 9 अप्रैल को ‘सीआईएल क्षेत्रीय कार्यालय, 1207, वीर सावरकर मार्ग, दादर (प्रभादेवी), मुंबई – 400028’ पर; नई दिल्ली में वॉक-इन 9 अप्रैल को ‘ईसीआईएल क्षेत्रीय कार्यालय, डी-15, डीडीए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, ए-ब्लॉक, रिंग रोड, नारायणा, नई दिल्ली – 110028’; बेंगलुरु में वॉक-इन 9 अप्रैल को ‘ईसीआईएल क्षेत्रीय कार्यालय, 1/1, दूसरी मंजिल, एलआईसी बिल्डिंग, संपिगे रोड, मल्लेश्वरम, बेंगलुरु – 560003’ और चेन्नई में वॉक-इन 18 अप्रैल को ‘ईसीआईएल क्षेत्रीय कार्यालय, इकोनॉमिस्ट हाउस, एस-15, औद्योगिक एस्टेट, गिंडी, चेन्नई – 600032’ पर आयोजित किया जाएगा।

The post JOBS: ECIL में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, बिना लिखित परीक्षा होगी भर्ती appeared first on Udit Vani.

Congress Faces Trouble: कांग्रेस की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बावल सीट की टिकट बेचने के मामले में दिल्ली में एफआईआर दर्ज
उदित वाणी,नई दिल्ली:  हरियाणा में 2024 के विधानसभा चुनाव को लेकर रेवाड़ी जिले की बावल विधानसभा सीट की कथित टिकट बेचने का मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। गौरव कुमार की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

महिला कांग्रेस की पूर्व पदाधिकारी सुचित्रा देवी ने कांग्रेस हाईकमान और गांधी परिवार पर आरोप लगाया था कि बावल सीट के टिकट के नाम पर करोड़ों रुपए की रकम ऐंठी गई। उनके पति गौरव कुमार ने इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी। गौरव कुमार ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस पार्टी के कई नामी नेताओं और उनके निजी सचिवों ने रेवाड़ी की बावल विधानसभा सीट से टिकट देने के नाम पर करोड़ों रुपये लिए लेकिन अंत में टिकट नहीं दिया। इस पूरे मामले से जुड़े दस्तावेज और व्हाट्सएप चैट भी उन्होंने पुलिस को उपलब्ध कराए। इन दस्तावेजों में पैसे की ट्रांजेक्शन, बातचीत और टिकट देने के वादों का विवरण मौजूद है।

इस शिकायत के आधार पर 26 मार्च को दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह एफआईआर नॉर्थ एवेन्यू थाने में दर्ज हुई है और इसे भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 61(2), 318(4) और 316(2) के तहत दर्ज किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी आरोपी को गिरफ्तार करने की जानकारी नहीं मिली है। हालांकि मामले की जांच जारी है और जल्द ही इसके खुलासे की उम्मीद है।

इस मामले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। एक तरफ जहां सुचित्रा देवी और उनके पति ने कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है, वहीं कांग्रेस पार्टी ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि जब सुचित्रा ने यह मुद्दा मीडिया में उठाया था तो हरियाणा कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

The post Congress Faces Trouble: कांग्रेस की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बावल सीट की टिकट बेचने के मामले में दिल्ली में एफआईआर दर्ज appeared first on Udit Vani.

XLRI Delhi-NCR Sets New Benchmark with Inaugural Global Banking & Finance Conference 2026
UditVani, Delhi : XLRI Delhi-NCR, a premier management institution renowned for academic excellence, industry engagement, and policy-focused research, successfully concluded its maiden Global Banking and Finance Conference 2026. Held from February 5 to 7 at its campus, the three-day event drew globally renowned scholars, financial leaders, regulators, and researchers to explore emerging trends, risks, and opportunities in banking and finance.

The conference garnered an exceptional international response, with over 175 research papers submitted from top institutions like Harvard University, the University of Oxford, and the London School of Economics. After rigorous peer review, 73 high-impact papers were presented in 24 themed sessions on topics including AI and machine learning in finance, microfinance and financial inclusion, climate risks, ESG, and bankruptcy. It kicked off with a pre-conference tutorial day, equipping young researchers with advanced analytical tools.

Support came from leading Indian financial organizations, while keynote highlights featured Prof. John H. Cochrane (Stanford University), Prof. Vikas Agarwal (Georgia State University), Prof. Marcin Kacperczyk (Imperial College London), and Prof. Madhu Kalimipalli (Wilfrid Laurier University, Canada). Guests of Honour included Mr. Ashwini Kumar Tiwari, Managing Director of State Bank of India, and Mr. Amarjeet Singh, Whole Time Member of SEBI, who offered practitioner and regulatory insights on resilient, inclusive finance amid AI and social media.

A vibrant cultural evening on February 6 added flair, with Padma Shri Dr. Mahabir Guddu’s troupe captivating attendees with soulful Haryanvi folk songs, blending regional culture into the global academic gathering.

Fr. Nelson A. D’Silva, S.J., Acting Director of XLRI Delhi-NCR, said: “The overwhelming response to the Global Banking and Finance Conference reaffirms XLRI’s role as a catalyst for meaningful research and industry engagement. The rigorous research presentations, keynote insights, and cross-sector dialogues have generated actionable knowledge to advance financial scholarship, inform evidence-driven policies, and promote sustainable practices in global banking and finance. The insights generated over the past three days will contribute to stronger scholarship, better policy conversations, and more responsible financial practices.”

Deliberations highlighted technology-finance intersections, risk governance, and evidence-based policymaking. Participants praised the academic depth and direct access to industry leaders. With this debut, XLRI Delhi-NCR has positioned the conference as a key annual platform for research-driven financial dialogue.

The post XLRI Delhi-NCR Sets New Benchmark with Inaugural Global Banking & Finance Conference 2026 appeared first on Udit Vani.

CM हेमंत और उनकी पत्नी कल्पना के छह दिन के दिल्ली प्रवास को लेकर राज्य में सियासी अटकलें तेज
उदित वाणी, रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन छह दिनों के दिल्ली प्रवास को लेकर राज्य में सियासी कयासों का सिलसिला तेज है. चर्चा है कि दिल्ली में इस दंपती की भाजपा के कुछ शीर्ष नेताओं से मुलाकात हुई है और इसे लेकर राज्य में नई सियासी समीकरणों के विकास की संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं.

सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन बुधवार शाम रांची लौटे. वे एयरपोर्ट के वीवीआईपी गेट से बाहर निकले और बिना मीडिया से बातचीत किए सीधे कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के दिल्ली प्रवास को प्रशासनिक और व्यक्तिगत दौरा बताया है, लेकिन सरकार या राज्य प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई औपचारिक या आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

ऐसे में उनके इस लंबे दिल्ली प्रवास को आधार बनाकर इंटरनेट और सोशल मीडिया पर राज्य के सत्ता समीकरणों में तब्दीली को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं. कई सोशल मीडिया पोस्ट और इंटरनेट मीडिया की खबरों में दावा किया गया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा अब राज्य में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर विराम लगाना चाहता है और इसी उद्देश्य से सोरेन दंपती की कथित तौर पर भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात हुई है.

झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ऐसी किसी भी संभावना को खारिज करते हैं. उन्होंने कहा, “गठबंधन को मिला जनमत हमारे लिए सर्वोपरि है. यह सरकार पांच वर्ष नहीं, बीस वर्ष तक चलने की क्षमता रखती है. जो साथी हैं, वही आगे भी साथ रहेंगे.”

झामुमो के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने भी ऐसे दावों को बताते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह स्थिर है और मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा पूरी तरह प्रशासनिक था. उन्होंने कहा, “सीएम जब भी दिल्ली जाते हैं, ऐसी खबरें जानबूझकर फैलाई जाती हैं. यह गठबंधन मजबूत है और आगे भी स्थिर रहेगा.”

इस बीच, राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से शुरू होना है. इसकी तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 4 दिसंबर को सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है.

(आईएएनएस)

The post CM हेमंत और उनकी पत्नी कल्पना के छह दिन के दिल्ली प्रवास को लेकर राज्य में सियासी अटकलें तेज appeared first on Udit Vani.

Delhi : NCR में जहरीली हवा ने बढ़ाई मुसीबत, अस्पतालों में सांस के मरीजों की संख्या में इजाफा
उदित वाणी, नोएडा : दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण एक बार फिर से गंभीर स्थिति में पहुंच गया है. विशेष रूप से गाजियाबाद के लोनी इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगभग 500 के खतरनाक स्तर को छू गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य आपातकाल जैसे हालात पैदा हो गए हैं.

जहरीली हवा के कारण अस्पतालों में सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि देखी जा रही है, जिसमें बुजुर्ग और बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं. रिपोर्टों के अनुसार, दिल्ली के विभिन्न इलाकों में भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में है.

पूसा में एक्यूआई 341, आरके पुरम में 401, रोहिणी में 424, सोनिया विहार में 396, और वजीरपुर में 442 दर्ज किया गया है. ये सभी स्तर ‘बहुत खराब’ से लेकर ‘गंभीर’ श्रेणी में आते हैं, जो न केवल स्वस्थ लोगों के लिए हानिकारक हैं, बल्कि पहले से बीमार लोगों की स्थिति को और भी गंभीर बना रहे हैं.

एनसीआर के अन्य शहरों में भी हालात कुछ बेहतर नहीं हैं. नोएडा के सेक्टर-125 में एक्यूआई 438, सेक्टर-116 में 428, और सेक्टर-1 में 399 दर्ज किया गया है. ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-5 में एक्यूआई 431 तक पहुंच गया है. गाजियाबाद के इंदिरापुरम, लोनी, संजय नगर और वसुंधरा जैसे इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है.

विशेषज्ञों के अनुसार, वायु प्रदूषण में पीएम2.5 और पीएम10 के उच्च स्तर मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं, जो सीधे तौर पर फेफड़ों और दिल की बीमारियों को बढ़ावा देते हैं. नवंबर महीने के एयर क्वालिटी कैलेंडर के आंकड़े बताते हैं कि 16 नवंबर को एक्यूआई 419, 18 नवंबर को 434 और 20 नवंबर को 430 तक पहुंच गया था, जो लगातार खराब होती स्थिति की ओर इशारा करता है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 21 से 26 नवंबर के बीच मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. कोहरा और हवा की धीमी गति के कारण प्रदूषक तत्व हवा में जमे रहेंगे, जिससे स्थिति में जल्द सुधार की संभावना नहीं है. डॉक्टरों ने लोगों को घर के अंदर रहने, मास्क पहनने और बाहरी गतिविधियों को सीमित करने की सलाह दी है, खासकर उन लोगों को जो पहले से ही सांस या दिल की बीमारियों से पीड़ित हैं.

(आईएएनएस)

The post Delhi : NCR में जहरीली हवा ने बढ़ाई मुसीबत, अस्पतालों में सांस के मरीजों की संख्या में इजाफा appeared first on Udit Vani.

Delhi : जहरीली हवा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, नोएडा-गाजियाबाद के कई इलाकों में AQI 400 पार
उदित वाणी, नोएडा : दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण ने एक बार फिर से लोगों की सांसें अटका दी हैं. दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के पार पहुंच गया है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है.

इस स्तर पर वायु प्रदूषण न केवल स्वस्थ लोगों को प्रभावित करता है, बल्कि पहले से बीमार लोगों की स्थिति और भी गंभीर बना सकता है. नोएडा में स्थिति विशेष रूप से खराब है. शहर के चारों सक्रिय मॉनिटरिंग स्टेशनों ने एक्यूआई के उच्च स्तर दर्ज किए हैं.

नोएडा के सेक्टर-116 में एक्यूआई 439, सेक्टर-1 में 424, सेक्टर-125 में 424 और सेक्टर-62 में 347 दर्ज किया गया है. ग्रेटर नोएडा की स्थिति भी बेहतर नहीं है, जहां नॉलेज पार्क-5 का एक्यूआई 442 और नॉलेज पार्क-3 का एक्यूआई 335 दर्ज किया गया.

गाजियाबाद के प्रदूषण स्तर ने भी चिंता बढ़ा दी है. लोनी में 443 तक पहुंच गया है, जो क्षेत्र में सबसे अधिक है. वहीं, इंदिरापुरम में 428, वसुंधरा में 429 और संजय नगर में 420 दर्ज किया गया.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी इस जहरीली हवा से अछूती नहीं है. शहर के विभिन्न हिस्सों जैसे पूसा, आरके पुरम, रोहिणी, शादीपुर, सिरीफोर्ट, सोनिया विहार, श्री अरबिंदो मार्ग, विवेक विहार और वजीरपुर आदि इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ या ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई है.

नोएडा प्राधिकरण का दावा है कि वह लगातार स्प्रिंकलर और अन्य उपलब्ध साधनों के माध्यम से प्रदूषण को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहा है. आयोग वायु गुणवत्ता प्रबंधन (सीएक्यूएम) की ओर से 14 अक्टूबर को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू होने के बाद से प्राधिकरण की तरफ से मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित कराया जा रहा है. 19 नवंबर को, प्राधिकरण की 14 टीमों ने नोएडा क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों और गांवों में 95 स्थलों का निरीक्षण किया और लोगों को ग्रेप दिशा-निर्देशों व एनजीटी नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया.

प्रदूषण नियंत्रण के लिए 59 टैंकरों के माध्यम से 234.10 किलोमीटर लंबे मुख्य मार्गों पर शोधित जल का छिड़काव किया गया. इसके अलावा, 14 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों से 340 किलोमीटर सड़कों की सफाई की गई और 23 टैंकरों से पेड़-पौधों की धुलाई का काम कराया गया. अलग-अलग निर्माण स्थलों पर 88 एंटी-स्मॉग गन और 10 ट्रक माउंटेड एंटी-स्मॉग गन संचालित की गईं. साथ ही, 76.15 टन सी एंड डी वेस्ट (निर्माण और विध्वंस कचरे) का उठान और प्रसंस्करण किया गया.

प्राधिकरण की टीमें प्रतिदिन निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर रही हैं और दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई और जुर्माना लगाया जा रहा है. हालांकि, इन सभी दावों के बावजूद, हवा में घुली जहरीली धुंध और एक्यूआई के खतरनाक स्तर यह साबित करते हैं कि स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए अभी और अधिक गंभीर और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है.

(आईएएनएस)

The post Delhi : जहरीली हवा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, नोएडा-गाजियाबाद के कई इलाकों में AQI 400 पार appeared first on Udit Vani.

National : ग्रेटर नोएडा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, AQI ने तोड़े सारे रिकॉर्ड; Delhi-NCR का दम घुटा
उदित वाणी, नोएडा : दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति पर पहुंच चुका है और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. ग्रेटर नोएडा देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में पहले स्थान पर दर्ज किया गया है. मंगलवार को जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 454 तक पहुंचा था, वहीं बुधवार सुबह नॉलेज पार्क–V स्टेशन पर एक्यूआई बढ़कर 473 तक जा पहुंचा, जो सीजन का सबसे भयावह स्तर है.

यह स्तर ‘गंभीर श्रेणी’ से भी आगे निकल चुका है और स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे जीवन के लिए अत्यंत हानिकारक बता रहे हैं. दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद की स्थिति भी कम गंभीर नहीं है. दिल्ली के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एक्यूआई 400 से 450 के बीच रिकॉर्ड किया गया, जबकि नोएडा में सेक्टर-125, सेक्टर-116 और सेक्टर-1 जैसे क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर 430 से 445 के बीच बना हुआ है.

गाजियाबाद में संजय नगर और लोनीमें एक्यूआई 440 से ऊपर दर्ज किया गया, जो दिन-प्रतिदिन बढ़ती प्रदूषण की भयावह तस्वीर पेश करता है. ऐसे हालत तब बने हैं जब दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप -3 (ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान) के नियम लागू हैं. इस चरण में कंस्ट्रक्शन गतिविधियों पर रोक, जेनरेटर सेट पर प्रतिबंध, डीजल ट्रकों की एंट्री पर नियंत्रण और सड़क पर पानी का छिड़काव जैसे कई सख्त कदम उठाए जाते हैं. बावजूद इसके, प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं लग रहा है.

विशेषज्ञों के अनुसार, बढ़ते वाहन, कचरा जलाना, निर्माण कार्य, औद्योगिक धुंआ और पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने जैसी वजहें लगातार हवा की गुणवत्ता को और खराब कर रही हैं. उधर मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह तेज़ हवाओं या बारिश की संभावना नहीं है, वहीं न्यूनतम तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने तथा दिनभर कोहरे की स्थिति बनी रहने से प्रदूषक कण वातावरण में फंसे रहेंगे. इसका मतलब है कि आगामी दिनों में प्रदूषण से राहत की संभावना बेहद कम दिखाई दे रही है.

डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि वर्तमान स्तर की हवा बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और हृदय या श्वास संबंधी रोगियों के लिए अत्यंत खतरनाक है. उन्होंने लोगों को घर के बाहर अनावश्यक न निकलने, मास्क पहनने और सुबह-शाम की सैर टालने की सलाह दी है.

(आईएएनएस)

The post National : ग्रेटर नोएडा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, AQI ने तोड़े सारे रिकॉर्ड; Delhi-NCR का दम घुटा appeared first on Udit Vani.

Delhi : ग्रैप-4 लागू होने की खबरें झूठी और भ्रामक, CAQM ने किया खंडन
उदित वाणी, नई दिल्ली : वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने मंगलवार को ग्रैप को लेकर सोशल मीडिया और कुछ समाचार चैनलों पर फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाओं पर स्पष्टीकरण जारी किया. आयोग ने साफ शब्दों में कहा है कि ग्रैप के चौथे चरण लागू होने संबंधी खबरें पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं.

आयोग ने बताया कि फिलहाल पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ग्रैप का तीसरा चरण लागू है और इसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. इसके बावजूद, कुछ डिजिटल प्लेटफॉर्म और टीवी चैनल ग्रैप के चौथे चरण के लागू होने का दावा कर रहे हैं, जिससे आम जनता में भ्रम की स्थिति बन गई है.

सीएक्यूएम ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए नागरिकों और संबंधित विभागों को केवल आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अपडेट, नोटिफिकेशन और प्रेस रिलीज पर भरोसा करना चाहिए. गलत और अपुष्ट जानकारी साझा करना न केवल जनता को भ्रमित करता है, बल्कि प्रदूषण प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों और निर्देशों को लेकर असमंजस भी पैदा करता है.

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि ग्रैप के किसी अगले चरण के लागू होने या मौजूदा चरण में बदलाव संबंधी निर्णय की आधिकारिक घोषणा केवल सीएक्यूएम द्वारा ही की जाएगी. साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि वे असत्यापित खबरों पर ध्यान न दें.

बता दें कि 11 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर ग्रैप के तीसरे चरण के प्रतिबंध लागू किए गए थे. इस स्तर को तब लागू किया जाता है जब वायु गुणवत्ता ‘सीवियर’ श्रेणी में पहुंच जाती है, यानी हवा में प्रदूषक तत्वों का स्तर स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो जाता है. ग्रैप का तीसरा चरण लागू होने के साथ ही नोएडा प्राधिकरण ने शहर में कई कड़ी पाबंदियों की घोषणा की है.

आदेश के अनुसार, नोएडा क्षेत्र में मेट्रो, अस्पताल और फ्लाईओवर से जुड़ी परियोजनाओं को छोड़कर बाकी सभी निर्माण कार्य तुरंत बंद कर दिए जाएंगे. धूल और प्रदूषक कणों की बड़ी मात्रा निर्माण गतिविधियों से फैलती है, इसलिए यह प्रतिबंध वायु गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. साथ ही, नोएडा में चलने वाले बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल के चार पहिया वाहन प्रतिबंधित कर दिए गए हैं.

इसके अलावा, शहर में कंक्रीट मिश्रण (आरएमसी) प्लांट और स्टोन क्रशर भी अगले आदेश तक बंद रहेंगे, क्योंकि ये धूल और कणीय पदार्थ (पीएम) को हवा में बड़े पैमाने पर फैलाते हैं. इसी तरह भवनों के ध्वस्तीकरण (डिमोलिशन) पर भी पूर्ण रोक लगा दी गई है.

(आईएएनएस)

The post Delhi : ग्रैप-4 लागू होने की खबरें झूठी और भ्रामक, CAQM ने किया खंडन appeared first on Udit Vani.

Delhi : दो स्कूलों और तीन अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
उदित वाणी, नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के दो स्कूलों और तीन अदालतों को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले, जिसके बाद स्कूलों को तुरंत खाली कराया गया. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

जानकारी के अनुसार, द्वारका स्थित एक सीआरपीएफ स्कूल और प्रशांत विहार स्थित एक अन्य स्कूल (जिसके पास पिछले साल एक विस्फोट हुआ था) को धमकी भरे ईमेल मिले हैं. इसके अलावा, साकेत कोर्ट, पटियाला हाउस कोर्ट और रोहिणी कोर्ट को भी धमकियां मिली हैं.

साकेत बार एसोसिएशन के सचिव अनिल बसोया ने कहा कि सुरक्षा कारणों से अगले 2 घंटे के लिए अदालती कामकाज स्थगित है. लंच के बाद कार्यवाही शुरू होगी. शांत रहें, सहयोग करें और भीड़भाड़ से बचें.

सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी, अग्निशमन विभाग की टीमों और बम निरोधक दस्तों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छात्रों और अधिकारियों को बाहर निकाला.

सभी घटनास्थलों पर मौजूद पुलिस ने कहा कि अब तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. अधिकारी अभी भी सभी स्थलों और ईमेल के स्रोत की जांच कर रहे हैं.

अधिकारियों ने कहा कि ये स्कूल प्रशांत विहार और द्वारका में स्थित हैं और बम की धमकी वाले कॉल सुबह करीब 9 बजे आए थे. हमने दोनों स्कूलों में गहन जांच की और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. धमकी भरे ईमेल को एक अफवाह घोषित कर दिया गया है.

स्थिति को देखते हुए, राष्ट्रीय राजधानी की सभी जिला अदालतों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और एहतियात के तौर पर अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

बता दें कि धमकियों का यह सिलसिला पिछले ईमेल के कई दिनों बाद आया है, लेकिन जब शहर भर के कई स्कूलों को ऐसे संदेश मिले, तो पुलिस ने जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है.

ये धमकियां दिल्ली विस्फोट के कुछ ही दिनों बाद आई हैं, जिसमें एक हुंडई आई20 कार में विस्फोट हुआ था, जिसमें कम से कम 13 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे.

(आईएएनएस)

The post Delhi : दो स्कूलों और तीन अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा appeared first on Udit Vani.

Delhi Blast : NIA को मिली बड़ी सफलता, आतंकवादी का एक और प्रमुख सहयोगी गिरफ्तार
उदित वाणी, नई दिल्ली : दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में 10 नवंबर को हुए बम धमाके मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एनआईए ने धमाके में शामिल आतंकवादी के एक और प्रमुख सहयोगी को गिरफ्तार किया है.

आरोपी की पहचान कश्मीर निवासी जसीर बिलाल वानी उर्फ ​​दानिश के रूप में हुई है. एनआईए की एक टीम ने आरोपी को जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से गिरफ्तार किया है. एनआईए की जांच से पता चला है कि जसीर ने आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए तकनीकी सहायता प्रदान की थी. इस कार बम विस्फोट में 10 लोग मारे गए थे और 32 लोग घायल हुए थे.

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के काजीगुंड का निवासी आरोपी जसीर बिलाल इस हमले का सक्रिय सह-षड्यंत्रकारी था और उसने आतंकवादी उमर उन नबी के साथ मिलकर इस आतंकी नरसंहार की योजना बनाई थी.

एनआईए बम विस्फोट के पीछे की साजिश का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है. आतंकवाद-रोधी एजेंसी की कई टीमें विभिन्न सुरागों का पता लगा रही हैं और आतंकी हमले में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की पहचान के लिए विभिन्न राज्यों में छापेमारी कर रही हैं.

एक दिन पहले इस मामले में एनआईए ने रविवार को कश्मीर के रहने वाले आमिर राशिद अली नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया था. आमिर राशिद अली ने आत्मघाती हमलावर के साथ मिलकर इस आतंकी हमले की साजिश रची थी.

केंद्रीय जांच एजेंसी ने आमिर राशिद अली को राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस से मामला अपने हाथ में लेने के बाद एनआईए ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया था.

एनआईए की जांच से पता चला था कि जम्मू-कश्मीर के पंपोर स्थित संबूरा निवासी आरोपी ने आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी के साथ मिलकर आतंकी हमला करने की साजिश रची थी. आमिर उस कार को खरीदने में मदद करने के लिए दिल्ली आया था, जिसका इस्तेमाल विस्फोट करने के लिए वाहन-आधारित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के रूप में किया गया था.

(आईएएनएस)

The post Delhi Blast : NIA को मिली बड़ी सफलता, आतंकवादी का एक और प्रमुख सहयोगी गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.