DC Ckp Archives - Udit Vani

West Singhbhum: बीमा समीक्षा बैठक में खुलासा, रबी मौसम में बेहद कम बुआई क्षेत्र रहा बीमित
उदित वाणी, चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (रबी 2024-25) की जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति (DLMC) की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त चंदन कुमार ने की। बैठक का उद्देश्य बीमित किसानों की गुणवत्ता जांच के आँकड़ों की पुष्टि करना था।

बीमा आंकड़ों का लेखा-जोखा

एचडीएफसी-ईआरजीओ (HDFC ERGO) कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि इस योजना के अंतर्गत कुल 2494 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें बीमित क्षेत्रफल 2140.89 हेक्टेयर दर्ज किया गया है।

विभिन्न फसलों के अनुसार आँकड़े इस प्रकार हैं:

चना: 466 आवेदन, 488.48 हे. बीमित

सरसों/राई: 205 आवेदन, 126.67 हे. बीमित

आलू: 608 आवेदन, 504.30 हे. बीमित

गेहूं: 1215 आवेदन, 1021.44 हे. बीमित

बुआई बनाम बीमित क्षेत्र: बड़ी असमानता उजागर

जिले में बुआई और बीमा के आंकड़ों के बीच भारी अंतर देखा गया:

चना: कुल बुआई क्षेत्र 10,543 हे., बीमित मात्र 488.48 हे. (4.63%)

सरसों-राई: बुआई 12,370 हे., बीमित 126.67 हे. (1.02%)

गेहूं: बुआई 5,486 हे., बीमित 1021.44 हे. (18.61%)

आलू फसल का अच्छादन प्रतिवेदन अनुपलब्ध रहा, जिस पर उपायुक्त ने जिला कृषि पदाधिकारी को रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

प्रशासन की प्रतिक्रिया और निर्देश

बैठक के दौरान उपायुक्त चंदन कुमार ने इस बात पर चिंता जताई कि बुआई क्षेत्र की तुलना में बीमित क्षेत्र बहुत कम है। उन्होंने यह भी कहा कि बीमा योजना की सफलता तभी मानी जाएगी जब अधिकतम किसान इससे लाभान्वित हों। आलू की फसल से संबंधित अनुपलब्ध आंकड़ों पर भी नाराजगी जताते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि संबंधित रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत की जाए, ताकि समुचित निगरानी और योजना का मूल्यांकन किया जा सके। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, राज्य सहकारी बैंक के प्रतिनिधि, जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं एचडीएफसी-ईआरजीओ के जिला प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

The post West Singhbhum: बीमा समीक्षा बैठक में खुलासा, रबी मौसम में बेहद कम बुआई क्षेत्र रहा बीमित appeared first on Udit Vani.

चक्रधरपुर नगर परिषद में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने किया शंखनाद
दिखी एकजुटता चरणबद्ध आंदोलन का आगाज होगा सोमवार को

उदित वाणी चक्रधरपुर: चक्रधरपुर नगर परिषद के द्वारा होल्डिंग टैक्स में वृद्धि किए जाने, एन एच 75 में चेकपोस्ट बनाकर टैक्स वसूली करने एवं विकास योजनाओं में हो रही लूट को लेकर भजपा ने आंदोलन का शंखनाद किया है. पूरी एकजुटता के साथ पार्टी इन मुद्दों पर आंदोलन करेगी. इसका खाका तैयार कर लिया है. इसे लेकर शनिवार को स्थानीय दिलीप साव स्मृति भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने मिलकर नगर परिषद में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तय की, बैठक में बैठक में अशोक षाड़ंगी, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य मालती गिलुवा, पवन शंकर पांडे, ललित गिलुवा, शेष नारायण लाल, दीपक सिंह, राजेश गुप्ता, राजू प्रसाद कसेरा, स्नेह लता भेंगरा, सिमा मुखी, गुड्डू सिंह के साथ भाजपा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे.

आंदोलन के चरण

डीसी को ज्ञापन : चक्रधरपुर नगर परिषद मेल चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिले के उपायुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपेगा.

धरना : गुरुवार को चक्रधरपुर नगर परिषद के परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा.

नुक्कड़ नाटक: भाजपा के कार्यकर्ता मंगलवार को पवन चौक में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आप जनमानस तक पहुंचाएंगे.

भाजयुमो निकालेगी बाइक रैली

केंद्र में मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर चक्रधरपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा तीर्थ यात्रा रैली निकालकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार किया जाएगा. इस दौरान भाजपा एवं भाजयुमो के कार्यकर्ता पूरे शहर भर में बाइक रैली करेंगे.

इन बिंदुओं पर भाजपा करेगी आंदोलन

– होल्डिंग टैक्स में अत्यधिक बढ़ोतरी.

– एनएच 75 पर भलियाकुदर एवं पोटका में चेकनाका लगाकर वसूली.

– वर्षों से बंदोबस्त गुदड़ी बाज़ार की दुकानों के भाड़े में अत्यधिक इजाफा.

–  नगर परिषद में टेबुल टेंडर कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा.

–  स्वच्छता के नाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग करते हुए स्टील का डस्टबिन लगाना.

–  प्रत्येक वार्ड में नवनिर्मित नालियों एवं सड़कों में भ्रष्टाचार.

– 2019 से संचालित नल जल योजना के तहत शहरी जलापूर्ति योजना अधूरा रहने से आम जनमानस जल संकट से परेशान.

–  स्ट्रीट लाइट लगाने में भारी अनियमितता.

–  श्मशान घाट में गंदगी का अंबार.

– रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सरकारी नियमों के विरुद्ध पार्किंग का निर्माण.

– टोटो और टेम्पो को सुविधा देकर टैक्स वसूली.

–  मॉडल शौचालय बनाकर मेंटेनेंस नहीं करना तथा सरकारी धन का दुरुपयोग करना.

–  चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र का विस्तार करते हुए ग्रामीण इलाकों को इसके अंदर शामिल करने के बावजूद उन क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं करना.

The post चक्रधरपुर नगर परिषद में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने किया शंखनाद appeared first on Udit Vani.