CSR Archives - Udit Vani

ACSR Conclave 2026: अकादमिक, उद्योग और समाज के समन्वय पर राष्ट्रीय मंथन
उदित वाणी, नई दिल्ली :  नई दिल्ली स्थित Constitution Club of India में 21 मार्च 2026 को अकादमिया–कॉरपोरेट–सोसाइटी रिस्पॉन्सिबिलिटी (ACSR) कॉन्क्लेव 2026 का भव्य आयोजन किया गया. इस राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का मुख्य विषय “सतत सामाजिक प्रभाव के लिए अकादमिक संस्थानों, कॉरपोरेट जगत और समुदायों का समन्वय” रहा.

आयोजन का उद्देश्य और सहयोग

इस कार्यक्रम का आयोजन MSVS द्वारा IIT Delhi CRDT के सहयोग से किया गया. इसका उद्देश्य CSR, NSS और उन्नत भारत अभियान जैसी पहलों के माध्यम से शिक्षा, उद्योग और समाज के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना था.

मुख्य अतिथि ने पर्यावरणीय जिम्मेदारी पर दिया जोर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Rajiv Kumar ने कहा कि उद्योग जगत को आर्थिक और सामाजिक विकास के साथ-साथ पर्यावरणीय जिम्मेदारियों को भी गंभीरता से निभाना चाहिए. उन्होंने सतत विकास के लिए उद्योगों की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया.

ग्रामीण विकास में छात्रों की भूमिका अहम

Tejaswini Ananth Kumar ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण विकास में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि छात्र सहभागिता से कम समय में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण जैसे कार्य संभव हैं.

शिक्षा के साथ सामुदायिक सहभागिता जरूरी

S Ranganathan ने कहा कि अकादमिक संस्थानों को केवल शिक्षा और शोध तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि दीर्घकालिक सामुदायिक सहभागिता और छात्र भागीदारी को भी पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए.

उद्योग और शिक्षा के संयुक्त प्रयास से होगा ग्राम विकास

कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं संस्थान के सचिव ने बताया कि जहां उच्च शिक्षण संस्थान NSS और उन्नत भारत अभियान के तहत गांवों में कार्य करते हैं, वहीं उद्योग जगत CSR के माध्यम से विकास में योगदान देता है. दोनों के समन्वय से ग्राम विकास अधिक प्रभावी हो सकता है.

विभिन्न विषयों पर हुआ मंथन

कॉन्क्लेव में CSR नीति, ग्राम विकास, छात्र सहभागिता, उद्योग–समाज सहयोग, आवश्यकता आधारित शोध और टिकाऊ विकास मॉडल जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई. इस दौरान Tata Steel, ArcelorMittal, Aditya Birla Group सहित अन्य संस्थानों के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए.

विभिन्न संस्थानों की रही सहभागिता

कार्यक्रम में NIRDPR, IIT Delhi, IRIS, Vido Money और अभय सारथी सहित कई संस्थानों के प्रतिनिधि, शिक्षाविद और सामाजिक क्षेत्र के विशेषज्ञ उपस्थित रहे.

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ और समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया.

The post ACSR Conclave 2026: अकादमिक, उद्योग और समाज के समन्वय पर राष्ट्रीय मंथन appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND : वित्तमंत्री किशोर ने CSR फंड की राशि का व्यय हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर व्यवस्था करने की वकालत की
उदित वाणी, रांची : वित्तमंत्री राधा कृष्ण किशोर ने हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर सीएसआर फंड के खर्च करने के मामले में झारखंड सरकार का नियंत्रण होने का सुझाव दिया है. वित्तमंत्री ने इस संबंध में झारखंड सरकार के मुख्यसचिव अलका तिवारी को पत्र लिखकर कहा है कि कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण की रक्षा, वृक्षारोपण, ग्रामीण विकास, जल संरक्षण, आपदा राहत, पुनर्वास तथा कला संस्कृति के संरक्षण के माध्यम से सामाजिक आर्थिक ढांचे का विकास करना होता है.

झारखंड के कई बैंकों ने केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित किए गए उक्त क्षेत्रों में सीएसआर की राशि का व्यय नहीं किया जा रहा है. उन्होंने उदाहरण स्वरूप कहा कि कुछ बैंकों द्वारा झारखंड के दो-चार पाठशालाओं में छात्र-छात्राओं के बीच डेढ़-दो लाख रुपये का स्कूल बैग वितरित किया गया है. वहीं कुछ बैंकों के द्वारा बर्ष 2022-23 में एक सरकारी विभाग के कर्मचारियों के बीच मात्र दो हजार रुपये का फूड पैकेट एवं 22 हजार रुपये की राशि की शॉल का वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि सीएसआर फंड की राशि का इस तरह के उपयोग किये जाने से झारखंड राज्य में व्याप्त गरीबी का उन्मूलन नहीं किया जा सकता है.

सीएसआर फंड का उपयोग केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित बिषयों पर किया जाना चाहिए. इसके लिए एक पारदर्शी प्रणाली स्थापित किये जाने की आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में सीएसआर फंड का अनावश्यक मदों पर खर्च तथा फिजूल खर्च को रोकने के लिए एक प्रभावशाली व्यवस्था की गई है. इसके अंतर्गत सभी व्यय प्रस्तावों को सम्पूर्ण तथ्य के साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष निर्णय के लिए प्रस्तुत किया जाता है और उनके अनुमोदन के उपरांत ही सीएसआर की राशि खर्च की जा सकती है. इसी प्रकार की व्यवस्था झारखंड में भी किया जाना चाहिए.

The post JHARKHAND : वित्तमंत्री किशोर ने CSR फंड की राशि का व्यय हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर व्यवस्था करने की वकालत की appeared first on Udit Vani.

रामकृष्णा फाउंडेशन ने दुगनी गांव में सड़क निर्माण कराया, स्वच्छता अभियान के तहत 1000 डस्टबिन वितरित
उदित वाणी, कांड्रा: रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड की इकाई रामकृष्णा फाउंडेशन ने दुगनी गांव में स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत 1000 परिवारों के बीच डस्टबिन वितरित किए. इसके साथ ही, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गांव में दो नई सड़कों का निर्माण कर उनका उद्घाटन भी किया गया.

सड़क उद्घाटन: गांव को मिली बेहतर सुविधा

इन सड़कों का उद्घाटन रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी (CPO) शक्ति सेनापति और गांव की मुखिया शीला हाईबुरू ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर कंपनी के एचआर हेड रवि राजन, ग्राम प्रधान नरसिंह सतपति और उप मुखिया लखींद्र कुंडू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

मुखिया शीला हाईबुरू ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा,

“रामकृष्णा फाउंडेशन की इस पहल से गांव में स्वच्छता का स्तर बढ़ेगा और ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में सहायता मिलेगी. सड़क निर्माण से आवागमन में सुविधा होगी, जिससे ग्रामीणों को अपने दैनिक कार्यों में आसानी होगी.”

समाज के प्रति प्रतिबद्धता: रामकृष्णा फाउंडेशन की पहल

इस मौके पर शक्ति सेनापति ने कहा,

“समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना हमारा कर्तव्य है. रामकृष्णा फाउंडेशन इस दिशा में लगातार प्रयासरत है और समाज के विकास में योगदान देता रहेगा.”

एचआर हेड रवि राजन ने भी अपने विचार व्यक्त किए,

“रामकृष्णा फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुंचाना है. यह पहल सामाजिक उत्थान के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम है.”

कार्यक्रम में निभाई अहम भूमिका

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीएसआर प्रमुख संजय कुमार के नेतृत्व में सौरव मिश्रा, देवेंद्र विश्वकर्मा, रोहित कुमार, निहारिका पति, सारिका सिंह, प्रभात, बिदेश गांगुली, देवाशीष और बगाई टुडू की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई.

रामकृष्णा फाउंडेशन ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कल्याण कार्यक्रम जारी रहेंगे, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिले और विकास की नई राहें खुलें.

The post रामकृष्णा फाउंडेशन ने दुगनी गांव में सड़क निर्माण कराया, स्वच्छता अभियान के तहत 1000 डस्टबिन वितरित appeared first on Udit Vani.

Ichagarh विधायक ने चांडिल अनुमंडल में स्थित सभी कंपनियों द्वारा किए गए CSR कार्यों की समीक्षा की
उदित वाणी, कांड्रा: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में शनिवार को विधायक सविता महतो ने सभी कंपनियों द्वारा किए गए सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यों की समीक्षा की. इस बैठक में विधायक ने कंपनियों को अपने सामाजिक दायित्वों को समय पर निभाने का निर्देश दिया.

कंपनियों को निर्देशित किया गया

विधायक ने बैठक के दौरान चांडिल बाजार की बजबजाती नाली की सफाई, बायू प्रदूषण को रोकने, और तीन पानी टैंकर व एक एम्बुलेंस सेवा प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया. इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में आपदाओं के समय जरूरतमंदों के बीच अनाज, कपड़ा, तिरपाल आदि वितरित करने की बात भी कही.

स्थानीय रोजगार का मुद्दा

विधायक ने सभी कंपनियों से यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि वे राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करें. उन्होंने कहा, “कंपनियों को अपने मजदूरों के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जाना चाहिए.”

बैठक में उपस्थित लोग

इस बैठक में चांडिल अनुमंडल के एसडीओ विकास राय, मुख्यमंत्री के मामा गुरुचरण किस्कु, जिला परिषद प्रतिनिधि ओम प्रकाश लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, और अन्य कंपनी के अधिकारी उपस्थित थे.

विधायक सविता महतो ने कहा कि हर दो माह में एक बार बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सीएसआर कार्यों की समीक्षा की जाएगी. इस अवसर पर 15 कंपनियों में से 10 कंपनियों के अधिकारी शामिल हुए.

The post Ichagarh विधायक ने चांडिल अनुमंडल में स्थित सभी कंपनियों द्वारा किए गए CSR कार्यों की समीक्षा की appeared first on Udit Vani.

Kandra: मेसर्स नीलांचल आयरन एण्ड पावर लिमिटेड ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय रघुनाथपुर को किया सहयोग
उदितवाणी,जमशेदपुर:  मेसर्स नीलांचल आयरन एण्ड पावर लिमिटेड ने शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय रघुनाथपुर को दस डेस्क बेंच एवं पांच बुक सेल्फ देकर सहयोग किया.

आपको बता दें कि कंपनी सीएसआर के तहत नियंत्रण क्षेत्र कार्य कर रही है। वहीं सर्वप्रथम कम्पनी प्रबंधक की ओर से मुख्य अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया.

https://uditvani.in/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp-Video-2023-02-04-at-17.26.44.mp4

तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान एवं कई सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सभी अतिथियों का मन मोह लिया. वहीं मुख्य अतिथि के रूप में डुमरा पंचायत मुखिया पियो हांसदा,जिप सदस्यपिकी मंडल, बीईओ सुब्रतो महतो, प्राणाध्यापक अजीत गोराई कम्पनी प्रबंधक की ओर से जी डी बाजपेयी, विकास चौधरी, रवि सिंह, विजय साहू, मजदूर यूनियन की ओर से महासचिव तपन मंडल, उपाध्यक्ष राजा टुडू एवं स्कूल के शिक्षकगण एवं बच्चे उपस्थित थे. वहीं सभी अथितियों ने बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना की.

The post Kandra: मेसर्स नीलांचल आयरन एण्ड पावर लिमिटेड ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय रघुनाथपुर को किया सहयोग appeared first on Udit Vani.