Crime News Ranchi Archives - Udit Vani

Jharkhand Crime : छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार
उदित वाणी, रांची : झारखंड की राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में एमडीएस (मास्टर इन डेंटल सर्जरी) की छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मो. दानिश और उसके सहयोगी मो. फहद मल्लिक को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने इन्हें पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से उस समय गिरफ्तार किया, जब वे भागने की फिराक में थे. इसके अलावा, घटना की साजिश में शामिल छात्रा की सहेली को भी रांची से गिरफ्तार कर लिया गया है.

रांची के सीनियर एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने तकनीकी सेल की मदद से आरोपियों का पीछा किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया. इस टीम का नेतृत्व कांके थाना प्रभारी साक्षी जमुआर कर रही थीं.

पीड़िता के बयान के अनुसार, यह वारदात बीते 9 अप्रैल को रांची के हरमू स्थित गोकुल वाटिका अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आयोजित बर्थडे पार्टी के दौरान हुई. छात्रा को उसकी सहेली ने यह कहकर बुलाया था कि पार्टी में अन्य लड़कियां भी शामिल होंगी.

आरोप है कि पार्टी में दिए गए केक और पिज्जा में नशीला पदार्थ मिलाया गया था, जिसे खाने के बाद छात्रा बेहोशी की अवस्था में चली गई. इसी का फायदा उठाकर मुख्य आरोपी मो. दानिश ने उसके साथ दुष्कर्म किया. वारदात के बाद अगली सुबह जब छात्रा की हालत बिगड़ी और रक्तस्राव शुरू हुआ, तो उसे रांची के आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अस्पताल के जरिए सूचना मिलने पर लालपुर पुलिस ने पीड़िता का फर्दबयान दर्ज किया और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दानिश हिंदपीढ़ी और फहद लोअर बाजार क्षेत्र के रहने वाले हैं.

पुलिस इस मामले में चौथे आरोपी शादाब की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है, जो फिलहाल फरार चल रहा है. पुलिस ने कहा है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द कर ली जाएगी और मामले में स्पीडी ट्रायल के जरिए दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand Crime : छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

RANCHI: रांची के विद्युत सब स्टेशन में पीएलएफआई का धमकी भरा पत्र और कारतूस मिलने से सनसनी
उदित वाणी, रांची:  राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित विद्युत सब स्टेशन में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में एक संदिग्ध लिफाफा और कारतूस बरामद किया गया। लिफाफे पर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) का नाम लिखे होने के कारण बिजली कर्मचारियों और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।

लावारिस लिफाफा और कारतूस बरामद

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह जब कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर पहुंचे, तो उनकी नजर स्टेशन परिसर में पड़े एक लावारिस लिफाफे पर पड़ी। लिफाफे के साथ एक कारतूस भी बंधा हुआ था। पास जाकर देखने पर लिफाफे के ऊपर “आवश्यक सूचना” और “लाल सलाम” जैसे शब्द लिखे पाए गए, जो आमतौर पर उग्रवादी संगठनों द्वारा उपयोग किए जाते हैं।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों ने तुरंत धुर्वा थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पूरे परिसर को सुरक्षित घेरे में ले लिया और संदिग्ध लिफाफे व कारतूस को अपने कब्जे में ले लिया है।

साजिश या शरारत? पुलिस हर पहलू पर गंभीर

प्रारंभिक जांच में पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही है:

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लिफाफा कब और किस समय परिसर में रखा गया।

यह जांच का विषय है कि इस घटना में वास्तव में उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का हाथ है या यह किसी असामाजिक तत्व द्वारा भय फैलाने की शरारत है।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और स्थानीय लोगों से पूछताछ करने में जुटी है।

The post RANCHI: रांची के विद्युत सब स्टेशन में पीएलएफआई का धमकी भरा पत्र और कारतूस मिलने से सनसनी appeared first on Udit Vani.