Crime News Hindi. Archives - Udit Vani

JHARKHAND: धारदार हथियार से की तीन मासूम बेटियों की हत्या, आरोपी पिता हिरासत में
उदित वाणी, गिरिडीह: गिरिडीह  जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के तुरुकडीहा गांव में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति पर अपनी तीन बेटियों की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान नंदकिशोर यादव के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने अपनी बेटियों पलवी कुमारी (12 वर्ष), रिद्धि कुमारी (7 वर्ष) और सिद्धि कुमारी (7 वर्ष) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना देर रात की बताई जा रही है, जबकि सोमवार सुबह मामला प्रकाश में आया।

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो तथा पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस पारिवारिक विवाद, मानसिक स्थिति सहित विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। ग्रामीणों और परिजनों के बीच शोक का माहौल है

The post JHARKHAND: धारदार हथियार से की तीन मासूम बेटियों की हत्या, आरोपी पिता हिरासत में appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : मस्जिद तक पीछा कर युवक पर बरसाए रॉड के वार, पिस्टल जाम होने से बची बड़ी वारदात
उदित वाणी, जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में सोमवार को दो गुटों के बीच विवाद खूनी झड़प में बदल गया. मारपीट के दौरान एक युवक पर लोहे के रॉड से ताबड़तोड़ हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान एक पक्ष ने फायरिंग की कोशिश भी की, लेकिन हथियार का लॉक फंस जाने से गोली नहीं चल सकी और बड़ी घटना टल गई. जान बचाने के लिए घायल युवक पास की मस्जिद की ओर भागा, लेकिन हमलावर वहां तक उसका पीछा करते पहुंचे और हमला जारी रखा. स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ.

सूचना मिलते ही आजादनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली बरामद की है तथा पूछताछ के लिए दो युवकों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए एक युवक ने फायरिंग के प्रयास की बात स्वीकार की है.

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें सफेद शर्ट पहना एक युवक लोहे के रॉड से हमला करता दिखाई दे रहा है. बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य युवक के साथ भी मारपीट की गई. हालांकि कथित फायरिंग का प्रयास कैमरे में कैद नहीं हुआ है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और विवाद के कारणों की जांच में जुटी है. घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है.

The post Jamshedpur Crime : मस्जिद तक पीछा कर युवक पर बरसाए रॉड के वार, पिस्टल जाम होने से बची बड़ी वारदात appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: जेआरडी स्टेडियम के पास चेन स्नैचिंग, बदमाशों ने युवक पर किया जानलेवा हमला
उदित वाणी, जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। धतकीडीह में होटल संचालक पर फायरिंग की घटना अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए जेआरडी स्टेडियम गेट नंबर-2 के पास चेन लूट की वारदात को अंजाम दे दिया।

घटना मंगलवार की बताई जा रही है, जबकि बुधवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू लेआउट निवासी रिंकू ओझा को निशाना बनाया। रिंकू किसी निजी काम से स्टेडियम की ओर गए थे, तभी बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

पीड़ित के मुताबिक अपराधियों ने पहले उनके गले से सोने की चेन और लॉकेट छीनने की कोशिश की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और मारपीट की कोशिश की। इसके बाद अपराधी जबरन चेन और लॉकेट छीनकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद बिष्टुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ अपराधियों की पहचान में जुटी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।लगातार हो रही वारदातों से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

The post JAMSHEDPUR: जेआरडी स्टेडियम के पास चेन स्नैचिंग, बदमाशों ने युवक पर किया जानलेवा हमला appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: फर्जी पुलिस बनकर जेवर ठगने की कोशिश, सूझबूझ से बची वारदात
उदित वाणी, जमशेदपुर : सोनारी एरोड्रम मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे ठगी की एक कोशिश सामने आई, जहां बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक व्यक्ति को निशाना बनाया। कदमा रामनगर निवासी मनोज कुमार स्कूटी से बच्चों को लेने जा रहे थे, तभी तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया।

युवकों ने जांच का हवाला देते हुए पहले स्कूटी की डिक्की खुलवाई और फिर मनोज के पहने जेवरों पर सवाल उठाने लगे। खुद को असली पुलिस साबित करने के लिए उन्होंने आईकार्ड भी दिखाया, जिससे मनोज कुछ समय के लिए उनके झांसे में आ गए। इसके बाद आरोपियों ने जेवर को “सुरक्षित रखने” के नाम पर कागज में लपेटने को कहा और इसी दौरान अदला-बदली की कोशिश की।

हालांकि, उनकी हरकतों से मनोज को शक हो गया। उन्होंने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए विरोध किया और शोर मचाना शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

The post JAMSHEDPUR: फर्जी पुलिस बनकर जेवर ठगने की कोशिश, सूझबूझ से बची वारदात appeared first on Udit Vani.