ContractLabour Archives - Udit Vani

सोनारी एरोड्रम के पास हादसा : कार चालक की लापरवाही से ठेका कर्मचारी की मौत
उदित वाणी, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एरोड्रम के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में टाटा स्टील के ठेका कर्मचारी की मौत हो गई. घटना कार चालक की अनदेखी के कारण हुई. जानकारी के अनुसार, सोनारी कपाली बस्ती निवासी चेतन शर्मा (40) गुरुवार शाम ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान एरोड्रम के पास खड़ी स्विफ्ट कार का चालक अचानक दरवाजा खोल बैठा. दरवाजा खुलते ही चेतन शर्मा की बाइक अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई. टक्कर के बाद चेतन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर बताई गई और बेहतर इलाज के लिए उन्हें टीएमएच रेफर कर दिया गया. देर रात इलाज के दौरान चेतन शर्मा ने दम तोड़ दिया.

घटना की सूचना पाकर सोनारी पुलिस मौके पर पहुंची और कार सहित चालक को थाने ले आई. पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया. मृतक के भाई विकास शर्मा ने बताया कि चेतन दो बच्चों के पिता थे और टाटा स्टील में ठेकेदार के अधीन सुपरवाइजर के पद पर काम करते थे.

सोनारी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है.

The post सोनारी एरोड्रम के पास हादसा : कार चालक की लापरवाही से ठेका कर्मचारी की मौत appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, श्रमिक हितों के लिए जिला प्रशासन का जागरूकता रथ रवाना
उदित वाणी, जमशेदपुर : जिले में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, प्रवासी मजदूरों और बाल श्रम जैसे गंभीर सामाजिक विषयों पर आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय परिसर से श्रमिक जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ श्रम विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुँचाएगा. प्रमुख योजनाओं में ई-श्रम पंजीकरण, निर्माण श्रमिक निबंधन, श्रमिक सेवा योजना, प्रवासी श्रमिक सहायता योजना और सामाजिक सुरक्षा योजनाएं शामिल हैं. रथ के माध्यम से श्रमिकों को उनके अधिकारों और सरकारी सहायता से अवगत कराया जाएगा. उपायुक्त सत्यार्थी ने बाल श्रम को सामाजिक अपराध बताते हुए स्पष्ट किया कि इसके प्रति जिला प्रशासन की नीति शून्य सहिष्णुता की है. उन्होंने कहा कि “बाल श्रम का उन्मूलन केवल प्रशासनिक कदम नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना से ही संभव है.”

प्रशासनिक निर्देश और प्रचार की रणनीति

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह रथ जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में जाकर श्रमिकों से संवाद स्थापित करे. साथ ही ऑडियो-विजुअल माध्यमों, पंपलेट वितरण और व्यक्तिगत संवाद के ज़रिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए. रथ प्रस्थान के अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), नियोजन पदाधिकारी समेत कई अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे. सभी ने एकमत होकर इस पहल को श्रमिकों के कल्याण की दिशा में एक सार्थक कदम बताया.

The post Jamshedpur: बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, श्रमिक हितों के लिए जिला प्रशासन का जागरूकता रथ रवाना appeared first on Udit Vani.

Jadugora: इंटक के स्थापना दिवस पर उठा मजदूर हितों का मुद्दा, गर्ग कंस्ट्रक्शन पर श्रम कानून उल्लंघन के गंभीर आरोप
उदित वाणी, जादूगोड़ा: जादूगोड़ा स्थित यूसिल लेबर यूनियन कार्यालय में इंटक के स्थापना दिवस के अवसर पर मुसाबनी कॉन्सेंट्रेट प्लांट के यूनियन नेताओं ने एकजुट होकर श्रमिकों के हित में आवाज़ बुलंद की. यूनियन नेता हेमराज कुमार और कार्यकारी अध्यक्ष इरफान अनुसार ने इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे से भेंट कर गंभीर आरोप लगाए.

गर्ग कंस्ट्रक्शन पर श्रम कानूनों की अनदेखी का आरोप

नेताओं का आरोप है कि घाटशिला की गर्ग इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड श्रम कानूनों का खुलेआम उल्लंघन कर रही है. यूनियन की ओर से बताया गया कि ठेका मजदूरों को ग्रेच्युटी, सुरक्षा के लिए पीपीई किट, प्राथमिक चिकित्सा, एंबुलेंस, मेडिकल सुविधा, अर्जित छुट्टी, यूनिफॉर्म, वॉशिंग भत्ता, मकान भत्ता और ईएसआई जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं.

2021 से पहले मिलती थीं सारी सुविधाएं

नेताओं ने बताया कि वर्ष 2021 से पहले ये सभी सुविधाएं नियमित रूप से दी जाती थीं, लेकिन अब ठेका मजदूरों को रात की पाली में काम के बदले रात्रि भत्ता तक नहीं मिलता. यूनियन का कहना है कि यह श्रम कानूनों का सीधा उल्लंघन है.

ठेका प्रणाली का दुरुपयोग, 11 महीने के टेंडर से मजदूरों का अधिकार छीना जा रहा?

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड / ICC प्रबंधन जानबूझकर 11 महीने का टेंडर निकालता है, ताकि श्रमिकों को स्थायित्व न मिले और उन्हें मिलने वाले अधिकारों से वंचित रखा जा सके. यूनियन की मांग है कि टेंडर की अवधि कम से कम 7 साल की होनी चाहिए ताकि कानूनन सुविधाएं लागू रह सकें.

सहायक श्रमायुक्त से हस्तक्षेप की मांग

मजदूर नेताओं ने सहायक श्रमायुक्त, चाईबासा को भी एक लिखित शिकायत सौंपी है. उन्हें उम्मीद है कि श्रमायुक्त हस्तक्षेप कर इस मामले में कार्रवाई करेंगे और कंपनी प्रबंधन के संरक्षण में हो रहे श्रम कानूनों के उल्लंघन को रोका जाएगा.

सवाल : क्या कंपनी प्रबंधन सुधरेगा या चलता रहेगा मनमानी का खेल?

अब देखने वाली बात यह होगी कि कंपनी प्रबंधन श्रमिकों की मांगों पर कोई ठोस कदम उठाता है या फिर अपने रसूख और ताकत के दम पर नियमों को ताक पर रखकर मनमानी जारी रखता है.

The post Jadugora: इंटक के स्थापना दिवस पर उठा मजदूर हितों का मुद्दा, गर्ग कंस्ट्रक्शन पर श्रम कानून उल्लंघन के गंभीर आरोप appeared first on Udit Vani.

Adityapur: पाँच माह में पूरा होगा संजय नदी पुल का पहुँच पथ, मृत्युंजय कुमार को मिला ठेका
उदित वाणी, आदित्यपुर: संजय नदी पर निर्मित 120 मीटर लंबे आरसीसी पुल के पहुँच पथ के निर्माण के लिए निविदा का निष्पादन कर दिया गया है. पाँच माह की निर्धारित समय-सीमा में इस कार्य को पूर्ण करने का आदेश चयनित एजेंसी को दिया गया है. झारखंड उच्च न्यायालय, रांची की खंडपीठ ने 4 मार्च 2025 को मामले की सुनवाई करते हुए सरकार को हलफनामा दायर करने का आदेश दिया था. आगामी सुनवाई की तारीख 6 मई 2025 निर्धारित की गई है. न्यायालय के आदेश के बाद पथ निर्माण विभाग, झारखंड सरकार ने उक्त पहुँच पथ के निर्माण के लिए 5.89 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार किया.

कार्य आवंटन और समयसीमा

दिनांक 12 मार्च 2025 को मृत्युंजय कुमार नामक संवेदक को यह कार्य आवंटित कर दिया गया है. पथ निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित पांच माह के भीतर कार्य पूरा करने की जिम्मेदारी संवेदक को सौंपी गई है. झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (जलाडो) के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने झारखंड उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर बताया था कि सरायकेला-खरसावां पथ के 7वें किलोमीटर पर संजय नदी के ऊपर बने पुल का पहुँच पथ न होने के कारण जनता को कठिनाई हो रही थी. पीआईएल में यह अनुरोध किया गया था कि पुल के पहुँच पथ का निर्माण शीघ्र किया जाए. जलाडो के अध्यक्ष ने बताया कि इस मुद्दे को खरसावां के विधायक दशरथ गगराई ने भी झारखंड विधानसभा में उठाया, जिससे यह मामला और भी महत्वपूर्ण हो गया.

निर्माण की गुणवत्ता पर जोर

जलाडो के अध्यक्ष ने यह भी बताया कि पथ प्रमंडल, सरायकेला के कार्यपालक अभियंता अशोक रजक ने विश्वास दिलाया है कि बरसात से पूर्व इस पहुँच पथ का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ कराया जाएगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि यह कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय पर पूर्ण होगा.

The post Adityapur: पाँच माह में पूरा होगा संजय नदी पुल का पहुँच पथ, मृत्युंजय कुमार को मिला ठेका appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: यूसिल मजदूर संघ और प्रबंधन के बीच 10 सूत्री मांगों पर बनी सहमति, ठेका मजदूरों को मिलेगी EL और स्वास्थ्य कार्ड की सुविधा
उदित वाणी, जमशेदपुर: यूसिल बागजाता सिंहभूम ठेकेदार मजदूर संघ ने शुक्रवार को घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में यूसिल प्रबंधक के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में ठेका मजदूरों की 10 सूत्री मांगों पर चर्चा की गई और कई बिंदुओं पर सहमति बनी.

त्योहारों पर तीन दिन की छुट्टी की मंजूरी

बैठक में सबसे अहम फैसला यह हुआ कि प्रबंधन ने आगामी त्योहारों पर मजदूरों को तीन दिन की छुट्टी देने की मंजूरी दे दी है. यह निर्णय मजदूरों की खुशहाली और कामकाजी जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण माना गया.

वेतन भुगतान और अन्य सुविधाएं

इसके अलावा, प्रबंधन ने यह भी सुनिश्चित किया कि अब मजदूरों को वेतन 10 तारीख के बजाय आठ तारीख को दिया जाएगा. साथ ही, सभी मजदूरों को साल में एक बार अवकाश (इएल) की सुविधा भी दी जाएगी.

स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार

प्रबंधन ने यह भी आश्वासन दिया कि सभी ठेका मजदूरों को ईएसआईसी (ESIC) की सुविधा प्रदान की जाएगी. इसके तहत सभी मजदूरों के स्वास्थ्य कार्ड बनाए जाएंगे और अंडरग्राउंड मजदूरों को जादूगोड़ा अस्पताल में नि:शुल्क इलाज की सुविधा दी जाएगी.

माइंनिग से जुड़ी प्रक्रियाएं

माइंनिग से जुड़ी बहाली और प्रक्रिया से संबंधित जानकारी भी अब नोटिस बोर्ड पर दी जाएगी. यह जानकारी यूनियनों को एक-एक कॉपी दी जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की सूचना में पारदर्शिता बनी रहे.

महत्पूर्ण बैठक में हुए शामिल

इस बैठक में भारतीय मजदूर संघ के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष अनिमेष सिंह, मंत्री अमरेंद्र कुमार सिंह, संगठन मंत्री वीर बहादुर सिंह, सरायकेला जिला मंत्री केशव मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य संजय गोप, सिंहभूम ठेकेदार मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष रूपाय हांसदा, महासचिव गणेश कर्मकार, रंजन कुमार, हिमांशु, यूसिल प्रबंधन के डी हांसदा, रोहित कुमार, टी भट्टाचार्य, एक एंटरप्राइजेज के कर्मी और घाटशिला कार्यपालक दंडाधिकारी अमन कुमार उपस्थित थे.

The post Jamshedpur: यूसिल मजदूर संघ और प्रबंधन के बीच 10 सूत्री मांगों पर बनी सहमति, ठेका मजदूरों को मिलेगी EL और स्वास्थ्य कार्ड की सुविधा appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट के ठेका कर्मचारियों का वनभोज सह मिलन समारोह
उदित वाणी, जमशेदपुर: आज, रविवार को जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट के ठेका कर्मचारियों का वनभोज सह मिलन समारोह हुडको पार्क में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व झारखंड इंटर के कोषाध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस के महासचिव संजीव श्रीवास्तव ने किया. समारोह में 300 से अधिक ठेका कर्मचारी उपस्थित थे.

एकजुटता का संदेश

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन के अध्यक्ष और झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे उपस्थित रहे. उन्होंने संजीव श्रीवास्तव की प्रशंसा करते हुए कहा कि ठेका कर्मचारियों को एकजुट करने का प्रयास सराहनीय है. उन्होंने यह भी बताया कि जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट के सभी ठेका कर्मचारियों को उनका वाजिब हक दिलाना यूनियन का मुख्य दायित्व है. उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे संजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में एकजुट होकर काम करें.

समर्पण की भावना

कार्यक्रम के दौरान संजीव श्रीवास्तव ने सभी ठेका कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता हमेशा कर्मचारियों के साथ खड़ा रहना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है. उन्होंने सभी को प्रेरित किया कि हम सब को जेसीपी इंप्लाइज यूनियन के नेतृत्व में मिलकर काम करना है ताकि सभी अपने अधिकार प्राप्त कर सकें.

सम्मान का आयोजन

इस मौके पर यूनियन के कई नेता भी उपस्थित थे, जैसे विनय त्रिवेदी, विजय खान, संजीव सिंह, विजय देव, बीबी थापा, धर्मेंद्र सोनकर, अंबुज कुमार, प्रिंस सिंह, अमृत झा, धीरज शर्मा, ऋषभ श्रीवास्तव और कई अन्य. समारोह में सभी अतिथियों को माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

कर्मचारियों की भागीदारी

इस कार्यक्रम में सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने एकजुटता और सहयोग की भावना को प्रदर्शित किया. यह आयोजन न केवल कर्मचारियों के बीच सामंजस्य बढ़ाने में सहायक रहा, बल्कि उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का भी एक महत्वपूर्ण प्रयास था.

The post Jamshedpur: जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट के ठेका कर्मचारियों का वनभोज सह मिलन समारोह appeared first on Udit Vani.

झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के सम्मेलन में जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट से लेकर राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी तक हुई चर्चा
उदित वाणी, जमशेदपुर: आज, 15 दिसंबर 2024 को, कामरेड केदारदास भवन (ठक्कर बप्पा क्लब, धातकीडीह मुखी बस्ती) में यूनियन का सम्मेलन सुबह 11 बजे संपन्न हुआ. इस सम्मेलन की अध्यक्षता कामरेड चुड़ा हांसदा, जमीरूद्दीन खान, मोतिलाल जातराम, प्रभाकर विश्वकर्मा, दिलीप मिश्रा ने संयुक्त रूप से की. सम्मेलन का संचालन नरसिंह राव, रामदास करूवा और सुनिता मूर्मू ने किया. सम्मेलन में यूनियन के पूर्व महासचिव कामरेड सपन कुमार घोषाल ने सम्मेलन का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया

सम्मेलन में भागीदार और मुद्दों की चर्चा

इस सम्मेलन में विभिन्न यूनियनों और जनसंगठनों से कामरेड गौतम बोस, ओमप्रकाश सिंह, बापी कर, दिनकर कच्छप, कार्तिक मुखी, जोलेश, धिरज आदि सदस्य शामिल हुए. सम्मेलन में कोल्हान क्षेत्र के लगभग तीन सौ मजदूर प्रतिनिधियों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से कामरेड रमेश मुखी को झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के महासचिव पद के लिए चुना गया.

आगामी कार्य योजना और आंदोलन

सम्मेलन ने कामरेड रमेश मुखी को अधिकार प्रदान किया कि वह अगले 15 दिनों के अंदर यूनियन के कार्यकारिणी सदस्यों की सूची तैयार करेंगे. साथ ही, सम्मेलन में निम्नलिखित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई:

• साफ-सफाई और सेनिटेशन: असंगठित मजदूरों के अधिकारों के लिए काम करने की आवश्यकता.

• स्थायी मजदूरी: ठेका मजदूरों को स्थायी करने की दिशा में कदम उठाने की योजना.

• राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी: 25000 रुपये प्रति माह के न्यूनतम मजदूरी तय करने की मांग.

• नुभोको सीमेंट प्लांट: जोजोबेड़ा स्थित नुभोको सीमेंट प्लांट में सीमेंट वेज बोर्ड लागू करवाने के लिए आंदोलन की योजना.

महापिकनिक का आयोजन

सम्मेलन के अंतर्गत, एक महापिकनिक का आयोजन आम राय से तय किया गया, जो अगले एक महीने के भीतर किया जाएगा.

The post झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के सम्मेलन में जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट से लेकर राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी तक हुई चर्चा appeared first on Udit Vani.

ठेका मजदूरों के अधिकारों की रक्षा हेतु महा सम्मेलन का किया जाएगा आयोजन
उदित वाणी, जमशेदपुर: 15 दिसंबर 2024 को महा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य ठेका मजदूरी, साफ-सफाई, एवं सेनिटेशन के क्षेत्र में असंगठित मजदूरों पर हो रहे शोषण और उनके अधिकारों के प्रति संघर्ष को एकजुट करना है. यह सम्मेलन धातकीडीह मुखी बस्ती स्थित ठक्कर बप्पा हॉल में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा.

श्रम कानूनों में बदलाव और मजदूरों पर असर

10 साल पहले, श्रम कानूनों और कारखाना अधिनियम के तहत ठेका और असंगठित मजदूरों को अपने अधिकार प्राप्त थे. लेकिन जब रघुवर दास मुख्यमंत्री बने, तो उन्होंने इंस्पेक्टर राज समाप्त कर दिया. इसके बाद, धीरे-धीरे मजदूरों के कानूनी अधिकारों की रक्षा कमजोर हो गई. श्रम विभाग और कारखाना निरीक्षकों का काम बेज़ा हुआ और मजदूरों के लिए अपने अधिकारों की प्राप्ति में समस्या पैदा हुई. इसने ठेका मजदूरी को बढ़ावा दिया, जहां काम करने के बदले मजदूरों को कम वेतन और कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा.

कभी 8 घंटे की ड्यूटी का समय अब बढ़कर 12 घंटे हो गया. ओवरटाइम का वेतन मिलना बंद हो गया, और छटनी के समय मजदूरों को ग्रेच्युटी या मुआवजा मिलने में कठिनाई होने लगी. श्रमिकों द्वारा अपने कानूनी अधिकारों की मांग करने पर उन्हें काम से निकाल दिया जाता है.

संगठनों की प्रतिबद्धता

1979 में पटना त्रिपक्षीय समझौते के माध्यम से ठेका मजदूरों को स्थायी कार्यों से वंचित किया गया था, लेकिन आज भी ठेका मजदूरी की गैरकानूनी प्रणाली जारी है. केंद्र सरकार द्वारा चार श्रम कोडों के प्रस्ताव से यह स्पष्ट होता है कि सरकार श्रमिकों को फिर से गुलाम बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है.

आंदोलन की तैयारी

इन सभी मुद्दों पर और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ, 15 दिसंबर को आयोजित सम्मेलन में श्रमिक संगठनों के प्रमुख नेताओं का आह्वान किया जाएगा. इसमें एटक झारखंड राज्य कमेटी के महासचिव कामरेड अशोक यादव के अलावा एटक के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड अमरजीत कौर की भी उपस्थिति की संभावना है. सम्मेलन में विभिन्न श्रमिक संघों के नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी संघर्ष की रणनीति पर विचार करेंगे.

मुख्य उपस्थित लोग

इस प्रेस वार्ता में यूनियन के महासचिव कामरेड सपन कुमार घोषाल, सचिव रमेश मुखी, भरत बहादुर, करन हेंब्रम, नरसिंह राव, एस प्रमाणिक, रामदास करूवा, राजू मुखी, प्रभाकर, मरियम टोपनो, मोतिलाल जातराम सहित कई अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे.

The post ठेका मजदूरों के अधिकारों की रक्षा हेतु महा सम्मेलन का किया जाएगा आयोजन appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: न्यूवोको प्लांट में स्लैग से दबकर ठेका मजदूर की मौत
गंभीर रूप से घायल दूसरे मजदूर का टीएमएच में चल रहा इलाज

मृतक ठेका कंपनी मां आदिशक्ति कंपनी का कर्मचारी था

उदित वाणी, जमशेदपुर: जोजोबेड़ा स्थित न्यूवोको सीमेंट प्लांट में हुई दुर्घटना में फिर से एक ठेका मजदूर की मौत हो गई है. मरने वाले मजदूर का नाम निर्मल महतो (35 साल) है, जो ठेका कंपनी मां आदिशक्ति कंपनी का कर्मचारी था और चाकुलिया का रहने वाला था. इसके साथ ही एक दूसरा मजदूर 24 साल के बाबूलाल सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल में चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना कंपनी के डंपिंग साइट पर हुई.

डंपिंग साइट पर डंपर से स्लैग के पिक्सल मेटेरियल की डंपिंग हो रही थी. वेस्ट मेटेरियल की डंपिंग की मोनिटरिंग निर्मल महतो कर रहे थे. अचानक से डंपर का माल निर्मल महतो के शरीर पर गिर गया, जिसमें दबने से उनकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे. निर्मल महतो की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि निर्मल महतो के बगल में काम कर रहे बाबूलाल सिंह गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें टीएमएच लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

इस बारे में जब प्रबंधन से बात करने की कोशिश की गई तो किसी ने जवाब नहीं दिया. इस बारे में लाफार्ज यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने बताया कि वे रांची में इंटक की बैठक में थे, इस हादसे के बारे में सुने हैं. यूनियन हमेशा कर्मचारियों के पक्ष में रही है. उनसे जो होगा, वे परिजनों के लिए बेहतर कराएंगे. उल्लेखनीय है कि न्यूवोको में आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती है. चार साल पहले भी कंपनी में एक ठेका मजदूर की मौत हो गई थी.

The post Jamshedpur: न्यूवोको प्लांट में स्लैग से दबकर ठेका मजदूर की मौत appeared first on Udit Vani.