ConsumerBrands Archives - Udit Vani

दिवाली ऑफर में सैमसंग मोबाइल द्वारा जमशेदपुर वॉकी टॉकी के ग्राहक सुमित मुखी को मिला बंपर तोहफा, जीती रॉयल एनफील्ड बुलेट 350
उदित वाणी, जमशेदपुर : दिवाली के अवसर पर सैमसंग मोबाइल द्वारा चलाए गए कंज्यूमर ऑफर जमशेदपुर के एक उपभोक्ता के लिए खुशियों की बड़ी सौगात लेकर आया. शहर के रहने वाले सुमित मुखी को इस ऑफर के बंपर प्राइज के रूप में रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 प्रदान की गई. सोमवार को साकची स्थित वॉकी टॉकी में आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार उन्हें सौंपा गया.

कार्यक्रम के दौरान सैमसंग जोनल सेल्स मैनेजर संजय सिंह, एरिया बिज़नेस मैनेजर जतिन गुरनानी, एस पी डी स्टेट हेड विवेक आनंद, जोनल मैनेजर कुमार बिशाल मौजूद थे. साथ ही वॉकी टॉकी के डीलर राजेश अग्रवाल और सैमसंग बिजनेस पार्टनर (एम डी डी जमशेदपुर) सिटी मल्टीटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर शिशिर बंसल भी इस अवसर पर उपस्थित रहे. सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सुमित मुखी को बंपर प्राइज की चाबी सौंपी और उन्हें शुभकामनाएं दीं.

सैमसंग के अधिकारियों ने बताया गया कि यह विशेष कंज्यूमर ऑफर सितंबर और अक्टूबर 2025 के दौरान 30 दिनों के लिए चलाया गया था. दिवाली सीजन को ध्यान में रखते हुए पेश किए गए इस ऑफर को ग्राहकों की ओर से जबरदस्त समर्थन मिला. बड़ी संख्या में लोगों ने इस स्कीम का लाभ उठाया.

कंपनी अधिकारियों ने कहा कि सैमसंग हमेशा से ग्राहकों को बेहतर अनुभव और आकर्षक ऑफर देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है. आगामी समय में भी ग्राहकों के लिए ऐसे और लाभकारी योजनाएं लाई जाएंगी.

बंपर पुरस्कार जीतने वाले सुमित मुखी ने सैमसंग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए दिवाली का सबसे बड़ा उपहार है और वे इस अनुभव को हमेशा याद रखेंगे.

The post दिवाली ऑफर में सैमसंग मोबाइल द्वारा जमशेदपुर वॉकी टॉकी के ग्राहक सुमित मुखी को मिला बंपर तोहफा, जीती रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 appeared first on Udit Vani.

NCH को GST से जुड़ी 3,981 शिकायतें हुईं प्राप्त, दूध की कीमतों को लेकर अभी भी ग्राहक गलतफहमी के शिकार
उदित वाणी, नई दिल्ली : केंद्र सरकार के अनुसार, राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) को रिटेलर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म द्वारा जीएसटी 2.0 लागू करने से जुड़ी शिकायतें मिल रही हैं, जिनमें से अधिकांश शिकायतें दूध की कीमतों से जुड़ी हैं. इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, एलपीजी और पेट्रोल की कीमतों को लेकर शिकायतें प्राप्त की गई हैं.

उपभोक्ताओं की शिकायतें थीं कि उन्हें जीएसटी रेट कट के बाद भी ताजा दूध पुरानी कीमतों पर मिल रहा है. जबकि कीमतें कम होनी चाहिए थीं. इस पर सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (सीसीपीए) ने उपभोक्ताओं की गलत धारणाओं को दूर करते हुए स्पष्ट किया कि ताजा दूध पहले से ही जीएसटी के दायरे में नहीं आता. जबकि, हाल के जीएसटी दर सुधार में अल्ट्रा-हाई टेम्परेचर (यूएचटी) दूध को भी जीएसटी से छूट दी गई है.

ई-कॉमर्स वेबसाइटों से खरीदे गए इलेक्ट्रॉनिक सामान से जुड़ी शिकायतों की भी भरमार थी.

उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि ऑनलाइन खरीदे गए लैपटॉप, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और अन्य कंज्यूमर ड्यूरेबल पर अभी भी सुधार से पहले की जीएसटी दरें लागू हैं और उन्हें टैक्स में कटौती का कोई लाभ नहीं मिल रहा है.

इस पर सीसीपीए ने साफ किया कि जीएसटी सुधार के तहत टीवी, मॉनिटर, डिशवॉशिंग मशीन, एसी पर रेट 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है. लैपटॉप, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन जैसे सामान पर पहले से ही 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगता है.

एक अन्य शिकायत घरेलू एलपीजी सिलेंडर से जुड़ी थी. उपभोक्ताओं ने बताया कि सुधार के बाद एलपीजी के रेट्स कम नहीं हुए. इस पर सीसीपीए ने बताया कि घरेलू एलपीजी पर 5 प्रतिशत की जीएसटी दर लागू है, जिसे लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है.

पेट्रोल की कीमतों से संबंधित भी कई शिकायतें आईं. कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि पेट्रोल की कीमतें कम नहीं हुईं. जबकि सीसीपीए ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल जीएसटी के दायरे में नहीं आता.

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अनुसार, “पेट्रोल की कम कीमतों की उपभोक्ताओं की उम्मीद रिटेलर्स या तेल कंपनियों की किसी चूक की बजाय जीएसटी सुधार के दायरे को लेकर गलतफहमी को दर्शाती है.”

नेक्स्ट-जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म 2025 के कार्यान्वयन को देखते हुए एनसीएच को अब तक जीएसटी से जुड़ी 3,981 कॉल मिली हैं, जिनमें 31 प्रतिशत पूछताछ और 69 प्रतिशत शिकायतें शामिल हैं. इन शिकायतों को त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित ब्रांड मालिकों और ई-कॉमर्स कंपनियों को भेजा गया है.

इसके अलावा, सीसीपीए ने सामूहिक कार्रवाई शुरू करने के लिए इन शिकायतों की विस्तृत समीक्षा शुरू की है.

कुल शिकायतों में से जीएसटी से जुड़ी 1,992 शिकायतें उचित कार्रवाई के लिए केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) को भेजी गई हैं, जबकि 761 शिकायतों को समाधान के लिए संबंधित कंपनियों को तुरंत भेजा गया है.

जीएसटी से जुड़ी शिकायतों की रिपोर्टिंग के इस पहले सप्ताह से पता चलता है कि उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रणाली में सक्रिय रूप से और उत्साह से भाग ले रहे हैं, जो उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा बनाए गए संस्थागत तंत्र में जागरूकता और विश्वास को दर्शाता है.

(आईएएनएस)

The post NCH को GST से जुड़ी 3,981 शिकायतें हुईं प्राप्त, दूध की कीमतों को लेकर अभी भी ग्राहक गलतफहमी के शिकार appeared first on Udit Vani.

Helios ने जमशेदपुर में लॉन्च किया अपना 5वां स्टोर
उदित वाणी, जमशेदपुर: भारत की सबसे बड़ी प्रीमियम मल्टी-ब्रांड वॉच रिटेल चेन, Helios ने बिस्टुपुर, जमशेदपुर में अपना 5वां और ईस्ट जोन में 45वां स्टोर लॉन्च किया है.

स्टोर की विशेषताएं

नटराज हवेली, बिस्टुपुर में स्टोर का उद्घाटन सोमप्रभ सिंह (आरबीएच ईस्ट), उपल सेन गुप्ता (आरबीएम), और विशाल गुप्ता (एबीएम, झारखंड) की उपस्थिति में किया गया. यह नया स्टोर झारखंड में हेलिओस के रणनीतिक विस्तार का एक अहम पड़ाव है और जमशेदपुर में घड़ी प्रेमियों को प्रीमियम अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों तक विशेष पहुंच प्रदान करता है.

ब्रांडों की विविधता

यह स्टोर घड़ी के शौकीनों के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है, जहां टाइटन, मोवाडो, विक्टरिनॉक्स, सिटीजन, सेको, अरमानी एक्सचेंज, कैसियो, स्वारोवस्की, सेरुटी, जी शॉक, फॉसिल, टॉमी, नेबुला, पुलिस, केनेथ कोल, ऐनी क्लेन और ज़ाइलिस जैसे विश्व-प्रसिद्ध ब्रांडों का विस्तृत कलेक्शन उपलब्ध है. इन ब्रांडों में से प्रत्येक अपने उत्कृष्ट शिल्प कौशल, अभिनव डिज़ाइन और ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है.

ग्राहकों के लिए विशेष अनुभव

स्टोर में ग्राहक पारंपरिक क्लासिक, आधुनिक फैशन, और स्पोर्ट्स वॉच के विकल्प पा सकते हैं. चाहे किसी खास अवसर के लिए घड़ी खरीदी जाए या व्यक्तिगत स्टाइल को उभारने के लिए, हेलिओस हर ज़रूरत को पूरा करता है. यह स्टोर न केवल एक प्रीमियम वॉच रिटेल चेन है, बल्कि एक अनोखा खरीदारी अनुभव भी प्रदान करता है.

The post Helios ने जमशेदपुर में लॉन्च किया अपना 5वां स्टोर appeared first on Udit Vani.

अब पांच नये कंज्यूमर ब्रांड खरीदने की तैयारी में टाटा समूह
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा समूह की कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्टस लिमिटेड ने पांच नए कंज्यूमर ब्रांड को खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है. हालांकि, इन ब्रांड के नाम साझा नहीं किए गए हैं, लेकिन साफ है कि इस क्षेत्र में टाटा अब मुकेश अंबानी की रिलायंस को सीधी टक्कर देने के मूड में हैं. कंपनी जल्द पांच कंज्यूमर ब्रांडों का अधिग्रहण कर सकती है. इसके जरिए कंपनी कंज्यूमर गुड्स सेक्टर में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहती है. रिपोर्ट में कंपनी के सीईओ सुनील डिसूजा के हवाले से कहा गया है कि कंपनी टेटले चाय और ऐट ओ क्लॉक कॉफी बेचती है, जबकि अब अन्य कई कंपनियों के साथ गंभीरता से जुडऩे पर विचार कर रही है. कंपनी इन ब्रांड को खरीदने की योजना पर तेजी से काम कर रही है. उल्लेखनीय है कि टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का गठन 2020 में हुआ था. इसने बोतलबंद पानी की कंपनी नॉरिस्को बेवरेजेस और अनाज ब्रांड सोलफुल जैसी कंपनियों में हिस्सेदारी लेकर अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया है. रिपोर्ट में कहा गया कि टाटा का नया कदम रिलायंस और हिंदुस्तान यूनिलिवर के साथ प्रतिस्पर्धा वाला होगा. रिलायंस आने वाले छह महीने में अपने कारोबार को विस्तारित करने के लिए 60 छोटे किराना और हाउसहोल्ड ब्रांड का अधिग्रहण कर सकती है.

आउटलेट के विस्तार को किया तेज

कोरोना महामारी को रोकने के लिए लागू किए गए प्रतिबंधों के हटने के बाद भारत फिर से खुल रहा है. इस क्रम में देश भर में स्टारबक्स कॉर्प के आउटलेट के विस्तार को भी तेज कर दिया गया है. पिछले वर्ष में 50 नए कैफे जोड़े, जिसके बाद 26 शहरों में 268 स्टोर हो गए हैं. डिसूजा ने कहा कि भारत में हमारे सामने एक विशाल रनवे है. अब खेल यह है कि हम कितनी तेजी से आगे बढ़ते हैं.

The post अब पांच नये कंज्यूमर ब्रांड खरीदने की तैयारी में टाटा समूह appeared first on Udit Vani.