Conference Archives - Udit Vani

Jamshedpur : TMH में आयोजित हुई 63वीं वार्षिक क्लिनिकल सोसायटी कॉन्फ्रेंस
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) के शैक्षणिक विंग क्लिनिकल सोसायटी ने 2 से 4 अप्रैल 2026 तक जमशेदपुर में अपनी 63वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस सफलतापूर्वक आयोजित की. वर्ष 1962 में स्थापित क्लिनिकल सोसायटी पिछले कई दशकों से टीएमएच और इससे जुड़े विभिन्न स्थानों के चिकित्सा पेशेवरों के बीच वैज्ञानिक चर्चा, सहयोग और ज्ञान साझा करने का प्रमुख मंच रही है. इसका मुख्य उद्देश्य समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है. यह कॉन्फ्रेंस क्लिनिकल सोसायटी के अंतर्गत पूरे वर्ष भर चलने वाली शैक्षणिक गतिविधियों का समापन थी. उद्घाटन सत्र में टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसीडेंट डीबी सुंदरारामम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. टाटा स्टील के वरिष्ठ नेतृत्व ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया.

स्वास्थ्य सेवा में एआई

इस वर्ष कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय विषय “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर – जंपिंग द कर्व रहा, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं और क्लिनिकल प्रैक्टिस को बदलने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परिवर्तनकारी भूमिका पर जोर दिया गया.इसमें एमिनेंट विशेषज्ञों द्वारा इंटरैक्टिव वर्कशॉप आयोजित की गईं, जिसमें प्रोफेसर सुप्तेन सरबधिकारी (नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज की एआई इन हेल्थकेयर टास्क फोर्स के को-चेयर) और डॉ. सुव्रंकर दत्ता (क्रैश लैब – सेंटर फॉर रिस्पॉन्सिबल ऑटोनॉमस सिस्टम्स इन हेल्थकेयर) ने विशेष रूप से रेडियोलॉजी में एआई और स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी के एकीकरण पर सत्र संचालित किए. डॉ. सुव्रंकर दत्ता ने कीनोट एड्रेस -द पाथ टुवर्ड्स मेडिकल सुपरइंटेलिजेंस इन इंडिया – द वे अहेड प्रस्तुत किया.

विशेष वर्कशॉप भी

कार्डियोलॉजी विभाग ने कॉम्प्लेक्स कोरोनरी इंटरवेंशन्स पर एक विशेष वर्कशॉप आयोजित किया, जिसमें चेन्नई के प्रोमेड हॉस्पिटल से डॉ. अरुण कल्याणसुंदरम और कोलकाता के मणिपाल हॉस्पिटल्स से डॉ. कुणाल सरकार ने विशेषज्ञ के रूप में मार्गदर्शन दिया. इस कार्यशाला में 100 से अधिक शोध योगदान (पेपर्स, पोस्टर्स और केस स्टडीज) विभिन्न मेडिकल डिसिप्लिन में प्रस्तुत किए गए. नई पहलें जैसे ऑक्यूपेशनल हेल्थ रिसर्च और “मेडिकल शार्क टैंक” शामिल की गईं. पैनल डिस्कशन और मेडिकल क्विज ने भी कार्यक्रम को रोचक बनाया.कॉन्फ्रेंस का समापन टीएमएच के डॉक्टर्स द्वारा प्रस्तुत जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ, जिसमें चिकित्सा समुदाय के बीच सौहार्द और सहयोग की भावना को मजबूत किया गया.यह 63वीं वार्षिक क्लिनिकल सोसाइटी कॉन्फ्रेंस ने टाटा मेन हॉस्पिटल की निरंतर सीखने, नवाचार और स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराया.

The post Jamshedpur : TMH में आयोजित हुई 63वीं वार्षिक क्लिनिकल सोसायटी कॉन्फ्रेंस appeared first on Udit Vani.

NIT Jamshedpur में ‘इनोवेस्ट’ सम्मेलन का समापन
उदित वाणी, जमशेदपुर : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘सतत बदलावों के लिए इंजीनियरिंग में नवाचार’ (इनोवेस्ट-2026) का शनिवार को समापन हुआ. यह आयोजन शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और उद्योग जगत के दिग्गजों के लिए एक प्रेरणादायक मंच साबित हुआ, जहां सतत विकास की दिशा में तकनीकी समाधानों पर विस्तृत चर्चा की गई.

कार्यक्रम के समापन सत्र की शोभा संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार, उप निदेशक प्रो. आरवी शर्मा, डीन (शैक्षणिक) प्रो. एमके. सिन्हा, रजिस्ट्रार प्रो. एसके सारंगी और मैकेनिकल विभाग के प्रमुख डॉ. परमानंद कुमार ने बढ़ाई. अपने संबोधन में निदेशक प्रो. सूत्रधार ने वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए इंजीनियरिंग नवाचार की अनिवार्यता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि आज के दौर में अंतर्विषयक सहयोग और व्यावहारिक समाधान ही पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को सुदृढ़ कर सकते हैं. उप निदेशक प्रो. शर्मा और डीन प्रो. सिन्हा ने प्रस्तुत शोध पत्रों की उच्च गुणवत्ता की सराहना करते हुए प्रतिभागियों को सतत इंजीनियरिंग के उभरते क्षेत्रों में निरंतर योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया.

विभागाध्यक्ष डॉ. परमानंद कुमार ने सम्मेलन की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे मंच युवाओं में नवाचार और ज्ञान के प्रसार के लिए अत्यंत आवश्यक हैं. इस सम्मेलन में देश भर से आए संकाय सदस्यों और छात्रों ने हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. आयोजन सचिवों डॉ. आरके गौड़ा, डॉ. एके पटेल, डॉ. एसके झा, डॉ. एके रे, डॉ. एसके एस. सुधांशु और डॉ. अभिषेक शर्मा के नियोजन ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन को सुनिश्चित किया.

The post NIT Jamshedpur में ‘इनोवेस्ट’ सम्मेलन का समापन appeared first on Udit Vani.

NIT Jamshedpur में Innovest 2026 का शुभारंभ, नवाचार और अनुसंधान को मिलेगा नया मंच
उदित वाणी, जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन “Innovest 2026 (Innovations in Engineering for Sustainable Transformations)” का शुभारंभ 3 अप्रैल 2026 को किया गया. यह सम्मेलन अभियांत्रिकी क्षेत्र में नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है. उद्घाटन सत्र में शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से एक बौद्धिक एवं गतिशील वातावरण देखने को मिला.

अंतःविषयक अनुसंधान पर जोर

मुख्य अतिथि के रूप में आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टी. एन. सिंह उपस्थित रहे. उन्होंने अपने संबोधन में अंतःविषयक अनुसंधान के महत्व पर बल देते हुए प्रतिभागियों को सतत और उद्योगोन्मुख नवाचारों की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने अकादमिक और उद्योग जगत के सहयोग को तकनीकी प्रगति के लिए आवश्यक बताया.

नवाचार आधारित शिक्षा पर बल

कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक एवं एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सुत्रधार ने विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन संस्थान के शैक्षणिक परिवेश को सुदृढ़ करते हैं. उन्होंने शोध उत्कृष्टता, वैश्विक सहयोग और नवाचार आधारित शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया.

शोध और अनुशासन की अहमियत

उप-निदेशक प्रो. आर. वी. शर्मा ने गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और शैक्षणिक अनुशासन के महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने युवा शोधकर्ताओं को अपने कार्य में मौलिकता और नैतिकता बनाए रखने की सलाह दी.

बहु-विषयक सहयोग से मिलेगा बढ़ावा

डीन (शैक्षणिक) प्रो. एम. के. सिन्हा ने अपने संबोधन में नवाचार आधारित शिक्षा और बहु-विषयक सहयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला. उन्होंने प्रतिभागियों को अपने शोध के व्यावहारिक उपयोगों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया.

आयोजन समिति की सराहना

कुलसचिव प्रो. सरोज कुमार सारंगी ने सफल आयोजन के लिए मजबूत संस्थागत सहयोग को आवश्यक बताते हुए आयोजन समिति की सराहना की. वहीं, विभागाध्यक्ष डॉ. परमानंद कुमार ने स्वागत भाषण में सम्मेलन के उद्देश्यों को स्पष्ट किया.

व्यापक सहभागिता और उच्च गुणवत्ता

सम्मेलन में लगभग 35 प्रतिभागियों ने ऑफलाइन और 115 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन भाग लिया. कुल 300 से अधिक शोध-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से कठोर समीक्षा के बाद 170 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुति के लिए चयनित किए गए.

दो दिनों तक चलेगा सम्मेलन

Innovest 2026 का आयोजन 3 और 4 अप्रैल 2026 को किया जा रहा है, जो अभियांत्रिकी के क्षेत्र में नवाचार, सहयोग और शोध उत्कृष्टता को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

The post NIT Jamshedpur में Innovest 2026 का शुभारंभ, नवाचार और अनुसंधान को मिलेगा नया मंच appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : लायंस का 60वां डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “समागम 2026” का शुभारंभ कल
टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव रॉय करेंगे उदघाटन, 84 क्लबों की होगी भागीदारी

उदित वाणी, जमशेदपुर : लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट (322 ए) का 60वां डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “समागम 2026” 3 और 4 अप्रैल को द वेव इंटरनेशनल जमशेदपुर में आयोजित होने जा रहा है. मीडिया चेयरपर्सन लायन विवेक चौधरी, रीजन चेयरपर्सन अशोक खंडेलवाल, ज़ोन चेयरपर्सन शशि गाड़िया, लायन पी. पुष्पलता, लायन समीर खन्ना, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन डॉ. लायन मंजू रानी सिंह, लायन धर्मेंद्र सिंह, लायन विनीता शाह, लायन मदन केसरी तथा डाल्टनगंज से प्रेसिडेंट रूपेश कुमार ने बिष्टुपुर के आदित्व टावर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी. यह दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम लायंस परिवार का एक बड़ा संगम होगा, जिसमें सेवा, प्रेरणा, सम्मान और नेतृत्व विकास पर विशेष जोर रहेगा.

समागम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन संजय कुमार और कॉन्फ्रेंस चेयरमैन पीएमजेएफ लायन राहुल वर्मा के नेतृत्व में हो रहे इस सम्मेलन में देशभर से लायंस लीडर, गणमान्य अतिथि और सैकड़ों लायन सदस्य भाग लेंगे. इस समारोह के मुख्य अतिथि पास्ट इंटरनेशनल प्रेसीडेंट लायन नरेश अग्रवाल होंगे, जबकि उदघाटन टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव रॉय होंगे. समारोह के आकर्षण देश के मोटिवेशनल गुरू राजेश पुरी होंगे, जो मुंबई से आ रहे हैं. साथ ही विशेष अतिथि के रूप में झारखंड इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय होंगे.

सम्मेलन का उद्देश्य

इस सम्मेलन का मुख्य लक्ष्य लायंस सदस्यों में सेवा उत्कृष्टता, नेतृत्व क्षमता और करुणा एवं सेवा भावना को और मजबूत करना है. दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रेरणादायक सत्रों, अवॉर्ड्स, वर्कशॉप और नेटवर्किंग के माध्यम से लायंस क्लब की सेवा परंपरा को नई ऊर्जा प्रदान किया जाएगा.

डिस्ट्रिक्ट 322 ए के 84 क्लब करेंगे शिरकत

डिस्ट्रिक्ट 322 ए के 84 सम्मानित क्लबों के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन, रीजन चेयरपर्सन, ज़ोन चेयरपर्सन, क्लब प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी, ट्रेजरर और सैकड़ों लायन सदस्य इस भव्य आयोजन में उपस्थित रहेंगे. डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन संजय कुमार ने सभी लायंस सदस्यों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हों और इसे यादगार बनाएं. मीडिया चेयरपर्सन लायन विवेक चौधरी ने बताया कि “समागम 2026” न केवल डिस्ट्रिक्ट 322 ए के लिए बल्कि पूरे लायंस आंदोलन के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम साबित होगा, जहां सेवा के नए संकल्प लिए जाएंगे. इसका थीम “करुणा के साथ सेवा”है.

The post Jamshedpur : लायंस का 60वां डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “समागम 2026” का शुभारंभ कल appeared first on Udit Vani.

AIEI 2026 Concludes at NIT Jamshedpur, Spotlighting AI Innovation
UditVani, Jamshedpur : The International Conference on AI Engineering and Innovation (AIEI 2026) concluded on a dignified note at National Institute of Technology Jamshedpur on Saturday, marking the end of a three-day academic exchange on cutting-edge developments in artificial intelligence and engineering.

Organised by the Department of Electrical Engineering, the conference from March 26 to 28 brought together academicians, researchers, and industry experts to deliberate on emerging trends and interdisciplinary innovation in AI.

The valedictory ceremony was graced by Director Prof. Goutam Sutradhar, who presided as Chief Patron.

He was joined by Registrar Prof. Saroj Kumar Sarangi and Head of the Department Dr. Madhu Singh as Co-Patrons.

Among the Guests of Honour were Prof. Asheesh Kumar Singh and Vinod Veeramachaneni.

Delivering the welcome address, General Co-Chair Dr. Surajit Kundu highlighted the collaborative efforts behind the conference and its academic relevance.

This was followed by felicitation of dignitaries.

In his address, Prof. Asheesh Kumar Singh shared insights into advancements in deep learning, power systems, and renewable energy integration, underscoring the growing impact of AI-driven solutions.

Vinod Veeramachaneni also addressed the gathering and announced internship opportunities for four students at ThinkMediator Inc..

Subsequent remarks by Dr. Madhu Singh and Prof. Saroj Kumar Sarangi emphasised the importance of institutional support and interdisciplinary research in driving innovation.

In his concluding speech, Prof. Goutam Sutradhar commended the organisers and participants, reiterating the institute’s commitment to fostering a strong research ecosystem.

The conference was conducted under the leadership of Dr. Veer Pratap Meena, whose efforts ensured its smooth execution.

Currently serving as Student Chapter Educational Program Subcommittee Chair (2025–2027) under IEEE, Dr. Meena has also been listed among the world’s top 2 % scientists by Stanford University and Elsevier in 2024 and 2025.

He was supported by Dr. Surya Pratap in coordinating the proceedings.

The ceremony concluded with a vote of thanks by Dr. Dinesh Kumar, followed by the National Anthem and a group photograph, formally bringing AIEI 2026 to a close.

The post AIEI 2026 Concludes at NIT Jamshedpur, Spotlighting AI Innovation appeared first on Udit Vani.

DRYBEN 2026 Opens in Jamshedpur with Global Participation
UditVani, Jamshedpur : A two-day International Conference on Dry Beneficiation (DRYBEN 2026) commenced today at Beldih Club, Jamshedpur, drawing enthusiastic participation from industry leaders, academicians, researchers, and technology providers from India and abroad. Organised by Tata Steel in collaboration with the Indian Institute of Metals (IIM), Jamshedpur Chapter, the conference aims to foster dialogue, knowledge sharing, and advancement in emerging dry beneficiation technologies across the minerals and coal sectors.

The inaugural session was attended by Sandeep Kumar, VP Raw Materials, Tata Steel; Dipankar Dasgupta, EIC IBMD, Tata Steel; Atanu Ranjan Pal, CTO Process, Tata Steel and Chairman, IIM Jamshedpur Chapter; and Veerendra Singh, Convenor, DRYBEN 2026.

The conference has attracted over 240 participants from diverse domains, creating a vibrant platform for technical exchange and discussions on innovative and sustainable dry beneficiation practices.

The first day featured a plenary session followed by two technical sessions focusing on sorting technologies, comminution, and dry gravity concentration, along with a strategic panel discussion on dry beneficiation.

The second day will include four specialised sessions covering advancements in dry gravity separation, electrostatic and magnetic separation, as well as auxiliary technologies such as dust extraction, pneumatic conveying, and drying systems.

The post DRYBEN 2026 Opens in Jamshedpur with Global Participation appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND : जनता जूझे रोजी-रोटी के संघर्ष में, मुख्यमंत्री बसेंगे 100 करोड़ के शीश महल में -प्रदेश भाजपा
उदित वाणी, रांची : प्रदेश भाजपा ने कांके रोड स्थित पुराने सीएम आवास को तोड़कर नया सीएम आवास बनाने पर सवाल उठाया है. प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राह पर चल पड़े हैं. जिस तरह दिल्ली में जनता के पैसे से शीश महल बनाया गया, उसी तर्ज पर झारखंड में भी मुख्यमंत्री अपने लिए आलीशान महल बनवा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस शीशमहल पर लगभग 100 करोड़ रूपये खर्च किया जा रहा है.

इस महल में स्विमिंग पूल, जकूजी, आलीशान कमरे और लगभग 2 करोड़ रुपये का फव्वारा, ढाई करोड़ का गार्डन जैसी सुविधाओं की योजना बनाई गई है. उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण को लेकर पिछले कैबिनेट में ही मंजूरी दे दी गई है. लेकिन आश्चर्यजनक रूप से कैबिनेट ब्रीफिंग में इस तथ्य को छिपाया गया. प्रतुल ने बताया कि आधिकारिक तौर पर मुख्य भवन के निर्माण पर लगभग 47 करोड़ रुपये खर्च बताया गया है. जबकि अन्य मदों को जोड़ने पर यह राशि लगभग 70 करोड़ रुपये तक की है. भवन निर्माण विभाग में सामान्य तौर पर 25 से 30 प्रतिशत लागत में वृद्धि होती ही है और इसकी निर्माण लागत 100 करोड़ रुपये से भी अधिक की हो सकती है.

वहीं प्रतुल ने कहा कि जबकि सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि आने वाले समय में स्मार्ट सिटी क्षेत्र में नया राजभवन और मुख्यमंत्री आवास बनाया जाएगा. ऐसे में सवाल उठता है कि जब भविष्य में नया परिसर बनना ही है तो फिर जनता के पैसे से अभी यह फिजूलखर्ची क्यों की जा रही है. उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस राज्य में आज भी बड़ी संख्या में आदिवासी और मूलवासी परिवार रोज़ी-रोटी, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

सरकार झारखंड की गरीब जनता के टैक्स का पैसा मुख्यमंत्री के शाही ठाठ-बाट पर खर्च कर रही है. राज्य के विकास और गरीबों की भलाई को हाशिये पर रखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच ले जाएगी. प्रेस वार्ता में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह भी उपस्थित थे.

The post JHARKHAND : जनता जूझे रोजी-रोटी के संघर्ष में, मुख्यमंत्री बसेंगे 100 करोड़ के शीश महल में -प्रदेश भाजपा appeared first on Udit Vani.

ग्रीन मेटलर्जी को गति देने के लिए IIM ने मेटल्स@ग्रीन.इन सम्मेलन का आयोजन किया
उदित वाणी, जमशेदपुर : भारतीय धातु संस्थान (आईआईएम), कोलकाता चैप्टर ने अपने हीरक जयंती वर्ष के अवसर पर मेटल्स@ग्रीन.इन सम्मेलन का आयोजन किया. इस सम्मेलन में उद्योग, अकादमिक जगत और सरकार के प्रमुख विशेषज्ञ एक साथ आए, ताकि भारत के धातुकर्म और सामग्री क्षेत्र में स्थिरता को तेजी से बढ़ावा दिया जा सके. कोलकाता में आयोजित इस सम्मेलन में कार्बन कटौती, स्वच्छ प्रौद्योगिकियां, सर्कुलर इकोनॉमी, अपशिष्ट मूल्य संवर्धन (वेस्ट वैलोराइजेशन), ऊर्जा दक्षता और सतत जल प्रबंधन जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दों पर जोर दिया गया.

उद्घाटन सत्र में सम्मेलन के अध्यक्ष चैतन्य भानु, उपाध्यक्ष (परिचालन), टाटा स्टील मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. मौके पर राजीव मंगल, उपाध्यक्ष (सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्थिरता), टाटा स्टील, डॉ. तन्मय भट्टाचार्य, अध्यक्ष, आईआईएम कोलकाता चैप्टर, ब्रिगेडियर अरुण गांगुली (सेवानिवृत्त), महासचिव, आईआईएम, प्रो. शिवब्रत सिंह, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, धातुकर्म एवं सामग्री इंजीनियरिंग, आईआईटी खड़गपुर, उमेश सिंह, कार्यकारी निदेशक (खनन), हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड तथा सुरजीत के. दत्ता ने नवाचार-प्रेरित हरित परिवर्तन की आवश्यकता पर बल दिया.

चार तकनीक सत्र

चार तकनीकी सत्रों में कुल अठारह विचारोत्तेजक व्याख्यान दिए गए, जिनमें टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, जेएसएल (पूर्व जेएसपीएल), हिंडाल्को, एएम/एनएस इंडिया, आईआईटी खड़गपुर, एनआईटी राउरकेला, बीआईएस, पेन स्टेट यूनिवर्सिटी, जादवपुर विश्वविद्यालय तथा कई अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के विशेषज्ञों ने भाग लिया. इन प्रस्तुतियों में ग्रीन आयरन मेकिंग, स्वच्छ कोयला प्रौद्योगिकियां, डिजिटलीकरण, क्रिटिकल मिनरल्स, सर्कुलर सामग्री, ई-कचरा पुनर्प्राप्ति और जल तटस्थता (वॉटर न्यूट्रैलिटी) जैसे विविध विषय शामिल थे.

हरित भारत पर चर्चा

हरित भारत के लिए सहयोगात्मक मार्ग विषय पर आयोजित उच्च-स्तरीय पैनल चर्चा में उद्योग-अकादमिक सहयोग की महत्ता पर जोर दिया गया तथा सतत आयरन मेकिंग और स्क्रैप-आधारित स्टीलमेकिंग प्रौद्योगिकियों को आगे बढ़ाने के लिए मजबूत नीति-निर्माण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया.प्रमुख उद्योगों और अकादमिक संस्थानों के नेताओं से बने शक्तिशाली संगठन एवं सलाहकार समिति के मार्गदर्शन में आयोजित इस सम्मेलन के समापन समारोह में भारतीय धातुकर्म क्षेत्र की हरित, अधिक लचीली और सतत भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि के साथ हुआ.

The post ग्रीन मेटलर्जी को गति देने के लिए IIM ने मेटल्स@ग्रीन.इन सम्मेलन का आयोजन किया appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर में 32वें एशियन एस्ट्रोलॉजर कांफ्रेंस का भव्य आयोजन, देश-विदेश से 100 से अधिक ज्योतिषाचार्य हुए शामिल
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में ज्योतिष विज्ञान के क्षेत्र में ऐतिहासिक आयोजन के रूप में 32वें एशियन एस्ट्रोलॉजर कांफ्रेंस का भव्य शुभारंभ हुआ. इसमें देश-विदेश से 100 से अधिक प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य, विद्वान और शोधकर्ता शामिल हो रहे हैं. तीन दिवसीय इस सम्मेलन में ज्योतिष शास्त्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श और शोध प्रस्तुतियां होंगी.

उद्घाटन समारोह में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री आलोक रंजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उनके अलावा देश के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य, समाजसेवी, शिक्षाविद और विशिष्ट अतिथि भी शिरकत कर रहे थे.

सम्मेलन में वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष, कुंडली विश्लेषण, ग्रहों के प्रभाव, आधुनिक ज्योतिष शोध तथा समाज में ज्योतिष की भूमिका जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे. युवा ज्योतिषाचार्यों को मंच देकर उनके शोध और अनुभव साझा करने का अवसर भी मिलेगा.

आयोजकों के मुताबिक, सम्मेलन का उद्देश्य ज्योतिष को आधुनिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करना, शोध को प्रोत्साहन देना तथा विद्वानों के बीच ज्ञान आदान-प्रदान करना है. जमशेदपुर में यह आयोजन शहर के लिए गौरव का विषय है तथा ज्योतिष जगत के लिए महत्वपूर्ण मंच साबित होगा. शहर के ज्योतिष प्रेमियों में खासा उत्साह व्याप्त है.

The post जमशेदपुर में 32वें एशियन एस्ट्रोलॉजर कांफ्रेंस का भव्य आयोजन, देश-विदेश से 100 से अधिक ज्योतिषाचार्य हुए शामिल appeared first on Udit Vani.

32वें एशियाई ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन 30 जनवरी से एक फरवरी के बीच केनेलाइट होटल में
उदित वाणी, जमशेदपुर : झारखंड राज्य के एकमात्र ज्योतिष शिक्षण संस्थान सेंटर ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल स्टडी एंड रिसर्च फॉर पब्लिक वेलफेयर जमशेदपुर की ओर से 30 जनवरी से एक फरवरी के बीच साकची स्थित होटल केनेलाइट में 32वां एशियाई ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इस सम्मेलन में भारत के अलावा नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया, थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया के ज्योतिषियों की उपस्थिति रहेगी.

इस सम्मेलन में संस्था के पाठ्यक्रम विषय के अन्तर्गत ज्योतिषियों को अपने पेशा में सफलता प्राप्त करने के लिए आध्यात्मिक ज्योतिष की एक पुस्तक का विमोचन किया जायेगा. ज्ञात हो कि इसके पहले भी ग्रह नक्षत्र संचारिका और हस्तरेखा संजीवनी नाम की पुस्तक इसी संस्था से प्रकाशित किया गया है. यह तीनों पुस्तक वर्तमान काल के वैज्ञानिक चिन्तन समग्र ज्योतिषियों के लिए काफी लाभदायक रहेगा.

इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन रहेंगे.द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड विधान सभा पोटका के विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि का आसन अलंकृत करेंगे. यह जानकारी बुधवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रो एस के शास्त्री, नरेन्द्र कुमार, डॉ तपन राय , राजेश भारती और नारद मनी न्यूपाणी ने दी.

The post 32वें एशियाई ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन 30 जनवरी से एक फरवरी के बीच केनेलाइट होटल में appeared first on Udit Vani.