Community Event Archives - Udit Vani

जमशेदपुर: मारवाड़ी युवा मंच- अभ्युदय 2026 में प्रतिभाओं का सम्मान, मोहित मूनका को उत्कृष्ट पुरस्कार
जमशेदपुर: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के 24वें प्रांतीय सभा सह लघु अधिवेशन “अभ्युदय 2026” के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न शाखाओं और पदाधिकारियों के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित किया गया।

समारोह में प्रांतीय उपाध्यक्ष मंडल-3 के मोहित मूनका को उनके उत्कृष्ट कार्यों और सक्रिय योगदान के लिए “उत्कृष्ट पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। वहीं, सौरभ सांथलिया को उनके सराहनीय योगदान के लिए “उत्कृष्ट सहायक मंत्री” का पुरस्कार प्रदान किया गया।

मोहित मूनका ने मंडल-3 की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मंडल की 12 शाखाओं ने पूरे सत्र के दौरान निरंतर उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने बताया कि घाटशिला शाखा का सफलतापूर्वक पुनः संचालन शुरू किया गया। इसके अलावा मंडल-3 के अंतर्गत जमशेदपुर शाखा द्वारा 504 यूनिट रक्तदान संग्रह किया गया, जबकि स्टील सिटी शाखा ने सर्वाइकल वैक्सीन अभियान चलाकर समाज में जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया।

उन्होंने यह भी बताया कि मंडल-3 द्वारा मंडल सभा, प्रांतीय अधिवेशन और कार्यकारिणी बैठकों का सफल आयोजन किया गया, जिससे संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिली।

पुरस्कार वितरण समारोह में मंडल-3 की विभिन्न शाखाओं को भी सम्मानित किया गया। इसमें जमशेदपुर शाखा को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष, स्टील सिटी शाखा को श्रेष्ठ अध्यक्ष और सचिव, तथा स्टील सिटी सुरभि शाखा को श्रेष्ठ महिला शाखा एवं सर्वश्रेष्ठ सचिव के पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा अन्य शाखाओं को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए।

मंडल-3 के पदाधिकारियों ने सभी शाखाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण ही यह उपलब्धि संभव हो पाई है।

The post जमशेदपुर: मारवाड़ी युवा मंच- अभ्युदय 2026 में प्रतिभाओं का सम्मान, मोहित मूनका को उत्कृष्ट पुरस्कार appeared first on Udit Vani.