Commodity Market News Archives - Udit Vani

Gold Price: डॉलर में तेजी से सोना और चांदी धराशाई, एक प्रतिशत से अधिक फिसले
उदित वाणी, मुंबई: सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को कमजोरी देखी जा रही है. दोनों कीमती धातुओं का दाम एक प्रतिशत से अधिक फिसल गया है.  मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 05 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,59,080 रुपए के मुकाबले 106 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 1,58,974 रुपए पर खुला. हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही गिरावट बढ़ गई और सुबह 10 बजे यह 736 रुपए या 0.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,58,344 रुपए पर था. सोने ने अब तक के कारोबार में 1,57,959 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,60,378 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ. सोने के साथ चांदी में भी गिरावट देखी जा रही है. चांदी के 3 जुलाई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,70,119 रुपए के मुकाबले 2,889 रुपए या 1.06 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,67,230 रुपए पर खुला.

खबर लिखे जाने तक चांदी 2,894 या 1.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,67,225 रुपए पर थी. चांदी ने अब तक के कारोबार में 2,66,850 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,68,464 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखी जा रही है. सोना 0.49 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,462 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.868 डॉलर प्रति औंस पर थी. सोने और चांदी में कमजोरी की वजह डॉलर इंडेक्स का ऊपर जाना है और यह 99.29 के स्तर पर पहुंच गया है.

डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी मुद्रा डॉलर की दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं- यूरो, जापानी येन, पाउंड स्टर्लिंग, कैनेडियन डॉलर, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक- के मुकाबले स्थिति को दिखाता है. दूसरी तरफ, भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी. दोनों मुख्य सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में आधा प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा. इस गिरावट का नेतृत्व रियल्टी और बैंकिंग शेयर कर रहे थे.

The post Gold Price: डॉलर में तेजी से सोना और चांदी धराशाई, एक प्रतिशत से अधिक फिसले appeared first on Udit Vani.

Gold Price: वैश्विक अस्थिरता से फिर बढ़े सोने के दाम, चांदी 2.60 लाख रुपए के पार
उदित वाणी, मुंबई:  वैश्विक स्तर पर अस्थिरता के चलते सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है और कीमतों में शुक्रवार को 0.81 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,52,261 रुपए के मुकाबले 411 रुपए बढ़कर 1,52,672 रुपए पर खुला. सुबह 9:43 पर यह 471 रुपए या 0.31 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,52,732 रुपए पर था. अब तक के कारोबार में सोने ने 1,52,672 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,53,103 रुपए का उच्चतम स्तर बनाया है.

चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछ्ली क्लोजिंग 2,58,540 रुपए के मुकाबले 1,445 रुपए की बढ़त के साथ 2,59,999 रुपए पर खुला. खबर लिखे जाते समय यह 2,118 रुपए या 0.82 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,60,658 रुपए पर था. अब तक के कारोबार में चांदी का  न्यूनतम स्तर 2,59,999 रुपए और उच्चतम स्तर 2,61,811 रुपए रहा है.

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में तेजी देखी जा रही है. कॉमेक्स पर सोना 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,725 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 80.30 डॉलर प्रति औंस पर थी. सोने और चांदी की कीमतों में तेजी की वजह वैश्विक स्तर पर अस्थिरता का बढ़ना है. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से बढ़ने के चलते इसमें इजाफा हुआ है. इससे सुरक्षित माने जाने वाले सोने और चांदी की खरीद को बढ़ावा मिल रहा है.

हालांकि, शांति के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत लगातार जारी है और उम्मीद की जा रही है कि एक अस्थायी समझौता जल्द ही हो सकता है. अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ने के कारण भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला. इस दौरान सेंसेक्स 212.58 अंक या 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,631.94 और निफ्टी 93 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,233.65 पर था.

The post Gold Price: वैश्विक अस्थिरता से फिर बढ़े सोने के दाम, चांदी 2.60 लाख रुपए के पार appeared first on Udit Vani.

Gold-Silver Price Today: वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें ताजा रेट
उदित वाणी, मुंबई:  भारत में मंगलवार को सोने और चांदी में गिरावट देखी गई। शुरुआती सत्र में दोनों कीमती धातु 0.68 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ कारोबार कर रही थीं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10:27 पर सोने के 5 जून 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.16 प्रतिशत या 243 रुपए कम होकर 1,53,700 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में सोने ने 1,53,675 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,53,922 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।

चांदी का 5 मई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.70 प्रतिशत या 1,776 रुपए की कमजोरी के साथ 2,50,769 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,50,210 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,51,222 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिल रही है। सोना 0.43 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,807 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.885 डॉलर प्रति औंस पर थी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी एनालिस्ट मानव मोदी ने कहा कि अमेरिका-ईरान युद्धविराम और आगामी मैक्रो घटनाओं को लेकर अनिश्चितता के कारण बाजार में सतर्कता का माहौल बना हुआ है, जिसके चलते सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई।

उन्होंने आगे कहा कि इस सप्ताह युद्धविराम समाप्त होने से पहले नई शांति वार्ता हो पाएगी या नहीं, इस बात को लेकर बाजार में अनिश्चितता बनी रही। दोनों पक्षों से मिल रहे विरोधाभासी संकेतों ने अस्थिरता को और बढ़ा दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पुष्टि की कि उपराष्ट्रपति जेडी वैंस के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए पाकिस्तान जाएगा, वहीं ईरानी अधिकारियों ने संकेत दिया कि जब तक अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी जारी रहेगी, वार्ता की संभावना कम है।

हालांकि, कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि तेहरान क्षेत्रीय मध्यस्थों के माध्यम से वार्ता में भाग ले सकता है। हाल ही में हुई सैन्य कार्रवाइयों, जिनमें अमेरिका द्वारा ईरान के झंडे वाले एक जहाज को जब्त करना भी शामिल है, ने भू-राजनीतिक जोखिमों को और भी बढ़ा दिया है।

सोने और चांदी में गिरावट की एक वजह डॉलर इंडेक्स को माना जा रहा है, जो कि मजबूत होकर 97.94 पर पहुंच गया है। आमतौर पर जब भी डॉलर इंडेक्स मजबूत होता है, तो सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिलती है।

The post Gold-Silver Price Today: वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें ताजा रेट appeared first on Udit Vani.

GOLD Price: मुनाफावसूली के चलते सेफ-हेवन डिमांड घटने से कीमती धातुओं में गिरावट, सोने-चांदी की कीमतें करीब 1 प्रतिशत तक लुढ़कीं
उदित वाणी, दिल्ली:  सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में करीब 1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) करने और सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की मांग में कमी आने से कीमती धातुओं पर दबाव बना।

एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव (5 जून) 0.50 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 1,52,419 रुपए प्रति 10 ग्राम के इंट्रा-डे लो तक पहुंच गया, जबकि दिन के दौरान सोने ने दिन के दौरान 1,52,990 रुपए का उच्च स्तर भी छुआ। हालांकि खबर लिखे जाने तक (दोपहर करीब 12 बजे) यह 849 रुपए यानी 0.55 प्रतिशत गिरकर 1,52,585 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।

वहीं, चांदी (5 मई वायदा) करीब 0.80 प्रतिशत गिरकर 2,41,510 रुपए प्रति किलोग्राम के दिन के निचले स्तर तक पहुंच गई, जबकि एक समय यह 2,43,704 रुपए के दिन के उच्चतम स्तर तक पहुंच गई थी। हालांकि खबर लिखे जाने तक चांदी 2,333 रुपए यानी 0.96 प्रतिशत गिरकर 2,41,435 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई।

विश्लेषकों के अनुसार, एमसीएक्स गोल्ड फिलहाल 1,52,500 रुपए के आसपास बना हुआ है और निचले स्तरों पर खरीदारी भी देखी जा रही है, लेकिन तेजी का मजबूत संकेत अभी नहीं मिला है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर कीमत 1,53,000 रुपए के ऊपर टिकती है, तो यह 1,55,000 रुपए तक जा सकती है।

वहीं अगर कीमत 1,52,000 रुपए से नीचे जाती है तो यह 1,50,000 से 1,48,000 रुपए तक गिर सकती है। फिलहाल रुख थोड़ा सकारात्मक है, लेकिन मजबूत तेजी के लिए ब्रेकआउट जरूरी है।

चांदी की बात करें तो यह 2,42,000 रुपए के आसपास बनी हुई है, जिसे सेफ-हेवन डिमांड और इंडस्ट्रियल मांग का सपोर्ट मिल रहा है।

हालांकि, इसकी चाल अभी भी सतर्क बनी हुई है। विश्लेषकों के मुताबिक, 2,45,000 से 2,47,000 रुपए के बीच रेजिस्टेंस है। अगर यह स्तर टूटता है, तो कीमत 2,50,000 से 2,52,000 रुपए तक जा सकती है।

वहीं, नीचे की ओर अगर 2,40,000 रुपए का स्तर टूटता है तो यह 2,36,000 से 2,35,000 रुपए तक गिर सकती है।

हाल के दिनों में कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है, क्योंकि निवेशक अब शेयर बाजार जैसे जोखिम वाले निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, खासकर जब भू-राजनीतिक तनाव में कुछ कमी के संकेत मिल रहे हैं।

हालांकि, अमेरिका-ईरान के बीच बनी अनिश्चितता के चलते सोना-चांदी की कीमतों में ज्यादा गिरावट फिलहाल सीमित रह सकती है।

The post GOLD Price: मुनाफावसूली के चलते सेफ-हेवन डिमांड घटने से कीमती धातुओं में गिरावट, सोने-चांदी की कीमतें करीब 1 प्रतिशत तक लुढ़कीं appeared first on Udit Vani.

GOLD PRICE: मध्य पूर्व संकट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट
उदित वाणी, मुंबई: पिछले दिन की जबरदस्त तेजी के बाद कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते गुरुवार को कमोडिटी बाजार में दबाव देखने को मिला और इस बीच मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने में 1,100 रुपए से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, वहीं चांदी में करीब 4,700 रुपए की गिरावट आई।

एमसीएक्स पर 5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र के 1,51,776 रुपए के बंद भाव से 1,129 रुपए की गिरावट के साथ 1,50,647 रुपए पर खुला। वहीं खबर लिखे जाने तक (सुबह 11.13 बजे के करीब) यह 416 रुपए यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,51,360 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया।

वहीं, 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र के 2,39,918 रुपए के बंद भाव से 4,068 रुपए गिरकर 2,35,850 रुपए पर खुली। खबर लिखे जाने तक यह 2,968 रुपए यानी 1.24 प्रतिशत गिरकर 2,36,950 रुपए पर कारोबार करती नजर आई।

इस बीच, ब्रेंट क्रूड वायदा में सुबह के समय 3.31 प्रतिशत की तेजी आई और यह 97.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक यह 2.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 96.74 डॉलर प्रति बैरल पर था। वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड पिछले बंद भाव से 3 प्रतिशत बढ़कर 97.4 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

कमोडिटी बाजार में यह गिरावट ईरान द्वारा अमेरिका पर युद्धविराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाने के बाद आई है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में फिर से तेजी आने से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का वायदा भाव (5 जून) 3,688 रुपए यानी 2.7 प्रतिशत उछलकर 1,54,934 रुपए प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया। वहीं एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव (5 मई) 6 प्रतिशत से ज्यादा उछलकर 2,46,376 रुपए प्रति किलो के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, एमसीएक्स गोल्ड ने हल्के गैप-डाउन के साथ शुरुआत की और फिलहाल 1,50,500–1,51,500 रुपए के दायरे में ट्रेड कर रहा है। निचले स्तरों पर खरीदारी में सुधार दिख रहा है, हालांकि तेजी की गति अभी धीमी है और इसकी पुष्टि जरूरी है। अगर कीमत 1,52,000 के ऊपर टिकती है, तो तेजी दोबारा मजबूत हो सकती है और भाव 1,53,000–1,55,000 रुपए तक जा सकते हैं। वहीं, अगर 1,50,000 रुपए के नीचे मजबूत ब्रेक आता है, तो गिरावट बढ़कर 1,48,000–1,47,000 रुपए तक जा सकती है। फिलहाल रुख हल्का सकारात्मक है, लेकिन ट्रेंड मजबूत बने रहने के लिए अहम रेजिस्टेंस के ऊपर ब्रेकआउट जरूरी है।

वहीं, एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एमसीएक्स सिल्वर ने भी हल्के गैप-डाउन के साथ शुरुआत की, लेकिन सेफ-हेवन डिमांड और इंडस्ट्रियल मेटल्स की मजबूती से इसे सपोर्ट मिला। फिलहाल कीमतें 2,36,000 रुपए के आसपास बनी हुई हैं, हालांकि बाजार में उतार-चढ़ाव ज्यादा है और रुख सतर्क बना हुआ है। चांदी में रेजिस्टेंस 2,40,000–2,43,000 रुपए के बीच है। अगर यहां से ब्रेकआउट मिलता है, तो कीमत 2,45,000–2,47,000 रुपए तक जा सकती है।

वहीं, 2,36,000 रुपए के नीचे मजबूत गिरावट आने पर बिकवाली बढ़ सकती है और कीमत 2,33,000–2,30,000 रुपए तक जा सकती है। कुल मिलाकर ट्रेंड हल्का सकारात्मक है, लेकिन मजबूती के लिए कन्फर्मेशन जरूरी है।

The post GOLD PRICE: मध्य पूर्व संकट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट appeared first on Udit Vani.