Cokeplant Archives - Udit Vani

कोक प्लांट के कर्मचारियों को सरप्लस पूल में जाने का मिला पत्र
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील के कोक प्लांट के बैटरी-7 के तरह बंद होने के बाद 153 कर्मचारियों को सरप्लस पूल में जाने के लिए योगदान पत्र दे दिया गया. सरप्लस पूल में भेजे गये कर्मचारियों को पुराना केएसएमएस (केरला समाजम मॉडल स्कूल) के पुराने बिल्डिंग में योगदान करने को कहा गया है. यहां तीन शिफ्ट में कर्मचारी रहेंगे. कर्मचारी ए, बी तथा जेनरल शिफ्ट में जाएंगे. जेनरल शिफ्ट में महिला कर्मचारी भी होंगी. खबर है कि इन 153 कर्मचारियों में कुछ कर्मचारियों ने ईएसएस के लिए आवेदन किया है.

The post कोक प्लांट के कर्मचारियों को सरप्लस पूल में जाने का मिला पत्र appeared first on Udit Vani.

Tata Steel के कोक ओवन बैटरी के 153 कर्मचारियों को सरप्लस पूल में भेजा गया
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील के कोक ओवन बैटरी नंबर 7 के मैनपावर को लेकर गुरुवार को प्रबंधन व यूनियन के बीच समझौता हो गया. सेक्शन के 271 में से 153 कर्मचारियों को सरप्लस पूल में भेजा जाएगा. शुक्रवार तक सभी कर्मचारियों को सरप्लस पूल में भेजने से संबंधित पत्र दे दिया जाएगा. क्लोजर से प्रभावित होने वाले सेक्शन में 153 कर्मचारियों में कमेटी मेंबर भी हैं. आपरेशन पूरी तरह से बंद होने के कारण इस सेक्शन से कमेटी मेंबर आरसी झा और कमेटी मेंबर शशिभूषण पिंगुवा अपनी टीम के साथ सरप्लस हो गये हैं. यूनियन के आग्रह पर कमेटी मेंबर संजय पांडेय और दीप राज रजक को प्रबंधन ने सरप्लस पूल में भेजने के साथ ही वर्तमान विभाग में ही तत्काल प्रभाव से डिप्लॉयमेंट कर दिया गया है.

कमेटी मेंबर एसएन शर्मा, यूके झा और मनोरंजन कुमार को प्रबंधन काम पर रखने के लिए पहले से तैयार है. इस तरह से तीन कमेटी मेंबरों को छोड़ अन्य चार कमेटी मेंबर समेत 153 कर्मचारी सरप्लस पूल में चले गए. मालूम हो कि प्रबंधन ने सेक्शन बंद करने की घोषणा के साथ ही कार्यरत 271 में से 175 कर्मचारियों को सरप्लस पूल में भेजने का प्रस्ताव यूनियन को दिया था. मालूम हो कि कंपनी के किसी भी विभाग व सेक्शन के बंद होने पर प्रबंधन व यूनियन के बीच नए सिरे से मैनपावर को लेकर समझौता किया जाता है ताकि भविष्य में कर्मचारी हित पर वार्ता हो सके. अब इन कर्मचारियों के पास दो ही विकल्प रह गये हैं. या तो वे ईएसएस ले लें या फिर दूसरे प्लांट में जाने को तैयार रहे.

The post Tata Steel के कोक ओवन बैटरी के 153 कर्मचारियों को सरप्लस पूल में भेजा गया appeared first on Udit Vani.

ट्यूब्स डिवीजन की डिस्पेंसरी भी बंद, अब केवल फर्स्ट एड होगा
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील में कोक प्लांट के बैटरी 7 के साथ ट्यूब्स डिवीजन स्थित डिस्पेंसरी को भी पूरी तरह बंद कर दिया गया. यह डिस्पेंसरी ट्यूब्स डिवीजन के स्थापना काल से था. यहां बर्मामाइंस तथा आसपास के क्षेत्र के कर्मचारियों तथा उनके परिजन इस डिस्पेंसरी से लाभ उठाते रहे थे. प्रबंधन ने इस डिस्पेंसरी को फर्स्ट एड (प्राथमिक उपचार सेंटर) में बदलने का प्रस्ताव यूनियन को दिया है. यहां अब कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों का ही प्राथमिक उपचार हो सकेगा जो कार्य के दौरान किसी प्रकार से बीमार पड़ेंगे या किसी दुर्घटना में जख्मी होंगे.

The post ट्यूब्स डिवीजन की डिस्पेंसरी भी बंद, अब केवल फर्स्ट एड होगा appeared first on Udit Vani.

Tata Steel प्रबंधन ने सरप्लस कर्मचारियों को लेटर देना शुरू किया
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील के कोक ओवन बैटरी नंबर 7 सेक्सन से जुड़े 153 कर्मचारियों के सरप्लस होना लगभग तय हो गया है. बुधवार को ए और बी शिफ्ट में काम पर आए आपरेशन सेक्शन के लगभग 40 कर्मचारियों को प्रबंधन ने सरप्लस पूल में भेजने से संबंधित लेटर भी दे दिया है. क्लोजर से प्रभावित होने वाले सेक्शन में 153 कर्मचारियों के साथ 7 कमेटी मेंबर भी हैं. प्रबंधन ने बुधवार को यूनियन के साथ हुई मीटिंग में यह भी स्पष्ट कर दिया किया कि कौन कर्मचारी सरप्लस होगा और कौन काम पर रहेगा यह निर्णय प्रबंधन लेगा. इस पर यूनियन तैयार नहीं हुआ पांचवें दिन भी इस मामले पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका.

अब गुरुवार को इस मुद्दे पर एक बार फिर बैठक होगी. बुधवार की सुबह 11 बजे कंपनी के अधिकारियों ने बैट्री नंबर सात पहुंचकर क्लोजर प्रक्रिया पूरी होने की घोषणा कर दी. फिर शाम में प्रबंधन व यूनियन की बैठक हुई. इस दौरान यूनियन की ओर से आग्रह किया गया कि एक फरवरी 2026 को रिटायर करने वाले कर्मचारियों को सर्विस पूल में नहीं भेजा जाए. थोड़ी देर की वार्ता के बाद प्रबंधन इसके लिए तैयार हो गया और इस तरह से अगले साल फरवरी में रिटायर होने वाले 7 कर्मचारियों को प्रबंधन सरप्लस पूल में नहीं भेजने पर सहमत हो गया.

The post Tata Steel प्रबंधन ने सरप्लस कर्मचारियों को लेटर देना शुरू किया appeared first on Udit Vani.

Tata Steel के कोक ओवन विभाग के और 15 कर्मचारियों को सरप्लस पूल में नहीं भेजा जाएगा
160 कर्मचारियों को सरप्लस पूल में भेजा जाएगा, दो विकल्प होंगे-ईएसएस या फिर दूसरे प्लांट में ट्रांसफर

उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील के कोक ओवन बैटरी नंबर 7 में काम करने वाले कर्मचारियों को सरप्लस पूल में भेजने व अन्य विभागों में भेजने के मुद्दे पर प्रबंधन व यूनियन के बीच चल रही वार्ता के दौरान मंगलवार को प्रबंधन ने मेकेनिकल के और 15 कर्मचारियों को सरप्लस पूल में नहीं भेजने के लिए हामी भर दिया है. इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस के भी कुछ कर्मचारियों को सरप्लस पूल नहीं भेजने पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका. इस मुद्दे पर बुधवार को फिर प्रबंधन व यूनियन के बीच वार्ता होगी.

पांच दिनों की बैठक के बाद यूनियन नेता और 15 कर्मचारियों को सरप्लस पूल में जाने से रोकने में सफल रहे हैं. मंगलवार को शाम साढ़े चार बजे शुरु हुई मीटिंग में प्रबंधन 271 कर्मचारियों में से 175 को सरप्लस पूल में भेजने के अपने पूर्व फैसले पर अडिग था, लेकिन यूनियन के आग्रह पर प्रबंधन मेकेनिकल के और 15 कर्मचारियों को सरप्लस पूल में नहीं भेजने के लिए तैयार हो गया. वार्ता के दौरान प्रबंधन मेकेनिकल सेक्शन के 78 में से 26 के अलावा और 15 कर्मचारियों को सरप्लस पूल में नहीं भेजने पर तैयार हुआ है. इस तरह मेकेनिकल के 41 कर्मचारी काम पर रहेंगे और 37 सरप्लस पूल में जाएंगे.

यह सेक्शन 36 वर्षों से चल रहा था, जो देश की पहली स्टाम्प चार्ज कोक ओवन बैटरी ने 1.2 करोड़ टन से अधिक कोक का उत्पादन किया और इस्पात उद्योग में क्रांति ला दी. मंगलवार को हुई मीटिंग में प्रबंधन की ओर से एचआर चीफ मुकेश अग्रवाल, हेड दिनेश अग्रवाल समेत पूरी टीम तथा यूनियन की ओर से अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश कुमार सिंह, कमेटी मेंबर आरसी झा समेत अन्य कमेटी मेंबर शामिल थे.

वार्ता शुरु होने पर प्रबंधन ने अपने पूर्व के स्टैंड को आगे बढ़ाते हुए कहा कि सेक्शन बंद होने पर कार्यरत 271 में से 96 कर्मचारियों को ही विभिन्न सेक्शनों में भेजा जाएगा, लेकिन यूनियन ने आपरेशन को छोड़ मेकेनिकल व इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस पर अलग से वार्ता शुरु की तो प्रबंधन रुख में बदलाव कर इस सेक्शन के और 15 कर्मचारियों को सरप्लस पूल में नहीं भेजने की बात कही. इस तरह से अब तक की वार्ता से यह तय हुआ है कि बैट्री नंबर 7 के 271 में से 111 काम पर रहेंगे और 160 कर्मचारियों को पहले सरप्लस पूल में भेजा जाएगा. फिर आगे क्या करना है इसप र विचार किया जाएगा.

अब आगे क्या

जो कर्मचारी सरप्लस पूल में होंगे, उन्हें दो विकल्प मिलेंगे या तो वे ईएसएस ले लें या फिर उनका ट्रांसफर टाटा स्टील के दूसरे प्लांट में किया जाएगा. सूत्रों का कहना है कि वर्क स्टैंडिंग ऑर्डर में यह उल्लेखित है कि संबंधित विभाग या प्लांट में काम नहीं होने पर कर्मचारियों को दूसरे प्लांट में भेजा जा सकता है.

The post Tata Steel के कोक ओवन विभाग के और 15 कर्मचारियों को सरप्लस पूल में नहीं भेजा जाएगा appeared first on Udit Vani.

अपने 36 साल के जीवन में 12 मिलियन टन कोक का किया उत्पादन
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील ने 36 साल के बाद 27 जनवरी  को अपने जमशेदपुर वर्क्स में भारत की पहली स्टैम्प चार्ज कोक ओवन बैटरी #7 को बंद दिया.

अपने समय में एक अग्रणी नवाचार के रूप में 1989 में यह कमीशन की गई थी. यह भारत की पहली स्टैम्प-चार्ज कोक ओवन बैटरी थी, जिसने दक्षता, नवाचार और टिकाऊ कोक-निर्माण में मानक स्थापित किए. अपने जीवनकाल में बैटरी ने 12 मिलियन टन से अधिक कोक का उत्पादन किया और इस्पात उद्योग में क्रांति ला दी.

टाटा स्टील का कहना है कि कोक ओवन बैटरी #7 का बंद होना हमारे उद्योग में इसके योगदान का सम्मान करने का एक क्षण है क्योंकि हम नवाचार और सतत विकास की अपनी विरासत को जारी रखने के लिए तत्पर हैं. डीकमीशनिंग प्रक्रिया में बैटरी को बाय-प्रोडक्ट प्लांट के फाउल गैस सक्शन नेटवर्क से अलग करना शामिल होगा. शटडाउन के दौरान मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार ओवन से कच्ची गैस को ओवन के शीर्ष फ्लेयर और एसेन्शन पाइप से सुरक्षित रूप से प्रवाहित किया जाएगा.

आज सुबह शुरू हुई डीकमिशनिंग की प्रक्रिया

27 जनवरी को सुबह 9 बजे आईएसटी भड़कना शुरू हो गया, जो लगभग 24 घंटे तक जारी रहा. यह एक योजनाबद्ध और नियंत्रित गतिविधि है और इस दौरान देखी गई चमक या आग की लपटें पूरी तरह से सुरक्षित है. यह डीकमीशनिंग प्रोटोकॉल का हिस्सा है और इसे आपातकालीन स्थिति या चिंता का कारण नहीं समझा जाना चाहिए. टाटा स्टील ने जनता को सलाह दिया है कि डीकमीशनिंग प्रक्रिया के दौरान बैटरी को रिटायर करने के दौरान होने वाली फ्लेरिंग की गलत व्याख्या नहीं की जाय.

The post अपने 36 साल के जीवन में 12 मिलियन टन कोक का किया उत्पादन appeared first on Udit Vani.

TATA STEEL के कोक प्लांट की बैटरी-7 कल से बंद हो जाएगी
कर्मचारियों के समायोजन को लेकर शनिवार को हुई प्रबंधन और यूनियन की बैठक में कोई फैसला नहीं हो सका

उदित वाणी,  जमशेदपुर: टाटा स्टील के कोक प्लांट का बैटरी नंबर -7 सोमवार को बंद हो जाएगा. सेक्शन के बंद होने से यहां वर्षों से काम कर रहे 271 कर्मचारियों में से 175 कर्मचारी सरप्लस पूल में चले जाएंगे. वहीं 96 कर्मचारियों को प्रबंधन जरूरत के अनुसार विभिन्न सेक्शनों में समायोजित करेगा. 175 कर्मचारियों के सरप्लस पूल में जाने से उन्हें होने वाली परेशानी के साथ आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी व कमेटी मेंबर पिछले तीन दिनों से लगातार प्रबंधन के साथ मीटिंग कर रहे हैं. शनिवार को भी इस मुद्दे पर प्रबंधन व यूनियन नेताओं की बैठक हुई. लगभग ढाई घंटे तक चली मीटिंग के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला. हालांकि यूनियन की ओर से प्रबंधन को स्पष्ट रुप से कहा गया है कि सेक्शन बंद होने के बाद कर्मचारियों के संबंध में कोई भी फैसला लेने से पहले यूनियन की सहमति अवश्य ली जाए. यूनियन पदाधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद प्रबंधन ने सभी कमेटी मेंबरों को बुलाकर कार्यरत कार्यबल और जरूरत पर अलग से चर्चा की. मीटिंग में प्रबंधन की ओर से एचआर चीफ मुकेश अग्रवाल, हेड दिनेश अग्रवाल समेत पूरी टीम मौजूद थी.

प्रबंधन अपने स्टैंड पर कायम

वार्ता शुरु होने पर प्रबंधन ने अपने पूर्व के स्टैंड को आगे बढ़ाते हुए कहा कि 27 को सेक्शन बंद होने पर 96 कर्मचारियों को विभिन्न सेक्शनों में समायोजित कर लिया जाएगा तथा शेष 175 कर्मचारियों को सरप्लस पूल में भेज दिया जाएगा. प्रबंधन के इस कड़े रुख को देख यूनियन ने भी अपने स्टैंड से अवगत कराया और स्पष्ट कर दिया कि जो 175 कर्मचारी बच रहे हैं उन्हें विभाग के ऑपरेशन में रिक्त पड़े करीब 50 तथा मेकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस के करीब 50 रिक्तियों को पहले भरा जाए. शेष कर्मचारियों को भी जरूरत के अनुसार समायोजित किया जाए. इस पर प्रबंधन की ओर से कोई आश्वासन नहीं मिला. फिर यूनियन ने यह कहते हुए वार्ता समाप्त कर दी कि जब आप फैसला नहीं ले सकते हैं तो वैसे अधिकारियों को वार्ता में बुलाइए जो फैसला ले सकते हैं. इसी के साथ तीसरे दिन की भी मीटिंग समाप्त हो गई. यूनियन के विरोधी खेमा के पदाधिकारियों का कहना है कि कंपनी पहली बार कर्मचारियों के समायोजन के मुद्दे पर कड़ा रुख अख्तियार कर रही है. इसके लिए यूनियन और प्रबंधन के बीच 1 सितंबर, 2023 को हुए उस समझौते को जिम्मेवार बताया जा रहा है जिसमें कहा गया है कि जून 2026 तक कर्मचारियों की संख्या 11,100 से घटाकर 8,300 कर दी जाएगी.

The post TATA STEEL के कोक प्लांट की बैटरी-7 कल से बंद हो जाएगी appeared first on Udit Vani.

Tata Steel के कोक प्लांट बैटरी नंबर 7 के बंद होने पर प्रबंधन का कड़ा रूख
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील के कोक प्लांट के बैटरी नंबर -7 के बंद होने के बाद वहां कार्यरत कर्मचारियों का क्या होगा इसपर सस्पेंस बना हुआ है. लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी प्रबंधन व कमेटी मेंबरों के बीच बैठक हुई, जिसमें प्रबंधन ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि उपर से ऑर्डर है, इसलिए अब पहले की तरह नहीं चलेगा. प्रबंधन अपनी जरूरत के अनुसार कार्यरत कर्मचारियों को समायोजित करेगा तथा शेष को पूल में भेजेगा.

प्रबंधन के कड़े रुख को देख कमेटी मेंबरों ने सेकेंड हाफ में आयोजित मंथली जेडीसी में कर्मचारियों के समायोजन के सिवाय दूसरे किसी भी टॉपिक पर बात करने से इंकार कर दिया. बावजूद इसके प्रबंधन पहले हाफ में हुई बातचीत को दोबारा कह अपना स्टैंड क्लियर कर दिया.प्रबंधन के कड़े तेवर को देख कमेटी मेंबर यूनियन ऑफिस पहुंचे तथा बैठक की जानकारी यूनियन में मौजूद डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश सिंह को दी. प्रबंधन की ओर से शनिवार को सुबह 11:30 बजे फिर से इस मुद्दे पर बैठक बुलाई गई है.

पहली बार कर्मचारियों के समायोजन के मुद्दे पर प्रबंधन के कड़े रुख का कारण यूनियन प्रबंधन के बीच एक सितंबर 2023 को हुए उस समझौते को जिम्मेवार बताया जा रहा है जिसमें कहा गया है कि जून 2026 तक कर्मचारियों की संख्या 11,100 से घटाकर 8,300 करने पर सहमति बनी है. प्रबंधन की ओर से शुक्रवार बैट्री नंबर 7 के आपरेशन, इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल मेंटेनेंस तथा इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस के अधिकारी संबंधित विभागों के कमेटी मेंबर के साथ अलग-अलग मीटिंग पर अपना स्टैंड क्लियर किया.

The post Tata Steel के कोक प्लांट बैटरी नंबर 7 के बंद होने पर प्रबंधन का कड़ा रूख appeared first on Udit Vani.

TATA STEEL: कोक प्लांट की सभी पुरानी चिमनी हुई ध्वस्त, अब अत्याधुनिक इको फ्रेंडली कोक प्लांट बनने का रास्ता हुआ साफ
रविवार को कोक प्लांट की 110 मीटर ऊंचाई की चिमनी (बैटरी 6)  और 48 मीटर ऊंचे कोक टावर को गिराया गया

उदित वाणी, जमशेदपुर:   टाटा स्टील ने रविवार 18 दिसंबर को जमशेदपुर वर्क्स में अपने दो पुराने कोक प्लांट फैसिलिटीज – बैटरी # 6 चिमनी और एक कोल टॉवर  को सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया.  इस इम्प्लोजन के बाद टाटा स्टील के जमशेदपुर वर्क्स में अत्याधुनिक इको फ्रेंडली कोक प्लांट के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है. टाटा स्टील जमशेदपुर में मौजूदा कोक ओवन बैटरी 5, 6 और 7 (सालाना एक मिलियन टन की संयुक्त क्षमता) को नई कोक ओवन बैटरी 6 ए और 6 बी ( सालाना एक मिलियन टन की संयुक्त क्षमता) से बदल रही है, जो नवीनतम तकनीक और उच्च ऊर्जा दक्षता से लैस होगी. दुनिया में अपनी तरह की पहली इंजीनियरिंग प्रक्रिया में टाटा स्टील ने एक ऑपरेटिंग स्टील प्लांट में इन इम्प्लोजन गतिविधियों को अंजाम दिया, जिसमें विशाल संरचना शामिल थी, जो भारत में सबसे ऊंची थी. ऑपरेशनल प्लांट के अंदर सुरक्षित संचालन प्रक्रिया स्थापित करने के लिए 12 मीटर ऊंचाई की एक मॉडल रिपेयर शॉप का पहला इम्प्लोजन 4 सितंबर 2022 को किया गया था. 27 नवंबर 2022 को कंपनी ने कोक प्लांट में एक पुराने 110 मीटर लंबी चिमनी (बैटरी #5 चिमनी) के इम्प्लोजन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. जबकि रविवार को  48 मीटर ऊंचे कोल टॉवर के साथ 110 मीटर ऊंचाई की एक और कंक्रीट चिमनी (बैटरी#6 चिमनी) को सुरक्षित और पर्यावरण स्नेही तरीके से ध्वस्त कर दिया गया.  ये इम्प्लोजन कॉन्ट्रैक्ट पार्टनर एडिफिस इंजीनियरिंग इंडिया और जेट डिमोलिशन साउथ अफ्रीका की मदद से किए गए.

बिना विचलन के सुरक्षित गिराई गई चिमनी

110 मीटर ऊंची चिमनियों के नियंत्रित इम्प्लोजन को एक मैकेनिकल हिंज का उपयोग करके निष्पादित किया गया, जिससे संरचना शून्य डिग्री विचलन के साथ एक दिशा में गिरने में सक्षम हो गई.  धूल को नियंत्रित करने के लिए ‘वाटर कर्टेन’ का इस्तेमाल किया गया और कंपन को अवशोषित करने के लिए ‘बर्म के साथ ट्रेंचेस’ लगाए गए. साथ ही ‘स्टील मैश’ के इस्तेमाल से मलवा बिखरने से बचा. इन इम्प्लोजन से उत्पन्न कंक्रीट के मलबे को पीसीसी, दीवार और सड़क निर्माण में रिसाइकल किया जाएगा. विज़िबिलिटी में सुधार करने और दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचकर खतरों की पहचान करने और इम्प्लोजन के दौरान आसपास के क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने के लिए ड्रोन तैनात किए गए थे. टाटा स्टील ने उद्योग-अग्रणी समाधानों को तैनात करना जारी रखा है और सस्टेनेबिलिटी डिस्कोर्स का समर्थन करती है.

सफलतापूर्वक इम्प्लोजन का काम पूरा हुआ-संजीव पॉल

संजीव पॉल, वाइस प्रेसीडेंट सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी, टाटा स्टील ने कहा कि हमने अप्रचलित कोक प्लांट सुविधाओं के सुरक्षित और नियंत्रित इम्प्लोजन का एक महत्वपूर्ण काम पूरा कर लिया है.  यह परिचालन दक्षता, सुरक्षा, संसाधन अनुकूलन और सतत विकास रणनीति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है.

टाटा स्टील की कोशिश नवाचार लीडर बनने की-अवनीश गुप्ता

अवनीश गुप्ता, वाइस प्रेसीडेंट, टीक्यूएम और इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स, टाटा स्टील ने कहा कि टाटा स्टील स्टील, उद्योग में एक प्रौद्योगिकी और नवाचार लीडर बनने का प्रयास कर रही है, जो इन-हाउस क्षमताओं का लाभ उठाकर बाहरी पारिस्थितिक तंत्र का निर्माण करती है.  और इन जटिल इम्प्लोजन का सफल निष्पादन हमारी बेहतर इंजीनियरिंग क्षमताओं को प्रदर्शित करता है.

जमशेदपुर प्लांट, भारत का पहला रिस्पांसिबल प्रमाणित स्थल

टाटा स्टील का प्रमुख जमशेदपुर प्लांट भारत का पहला रिस्पॉन्सिबल स्टील प्रमाणित स्थल, एशिया के पहले इस्पात संयंत्रों में से एक है और भारत में 100 से अधिक वर्षों से लगातार एक ही स्थान पर इस्पात का उत्पादन करने वाली एकमात्र सुविधा है. इंडस्ट्री 4.0 तकनीकों को अपनाने के लिए वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा लाइटहाउस के रूप में मान्यता प्राप्त संयंत्र, सस्टेनेबिलिटी में एक राष्ट्रीय बेंचमार्क है. टाटा स्टील का सतत विकास इसकी परिचालन उत्कृष्टता और निरंतर सुधार की संस्कृति से प्रेरित है.

The post TATA STEEL: कोक प्लांट की सभी पुरानी चिमनी हुई ध्वस्त, अब अत्याधुनिक इको फ्रेंडली कोक प्लांट बनने का रास्ता हुआ साफ appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: टाटा स्टील के कोक प्लांट में नये कैंटीन का उदघाटन
उदित वाणी, जमशेदपुर:  टाटा स्टील के कोक प्लांट में मंगलवार को नये कैंटीन का उदघाटन हुआ. कैंटीन का उदघाटन कंपनी की वीपी एचआरएम आत्रेयी सान्याल ने किया.

मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी, महामंत्री सतीश कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसी़डेन्ट शैलेश कुमार सिंह, सीनियर वाइस प्रेसीडेन्ट शहनवाज आलम समेत सारे ऑफिस बेयरर्स मौजूद थे.

वीपी एचआरएम आत्रेयी सान्याल ने कहा कि इस कैंटीन का थीम जीरो वेस्ट है. खाना की बर्बादी नहीं करनी है.

The post Jamshedpur: टाटा स्टील के कोक प्लांट में नये कैंटीन का उदघाटन appeared first on Udit Vani.