Closure Archives - Udit Vani

झारखंड में ठंड और शीतलहर के मद्देनजर सभी स्कूलों को 8 जनवरी तक बंद रखने का आदेश
उदित वाणी, रांची : झारखंड में लगातार बढ़ रही ठंड, शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों को 8 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है.

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से सोमवार को जारी आदेश के अनुसार, राज्य के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित), और निजी स्कूल 6 से 8 जनवरी तक बंद रहेंगे. यह आदेश प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों पर लागू होगा.

इन तीन दिनों के दौरान राज्य के किसी भी विद्यालय में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं होंगी. हालांकि, सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे. विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर किसी स्कूल में इस अवधि के दौरान प्री-बोर्ड परीक्षा प्रस्तावित है तो संबंधित सक्षम प्राधिकारी परिस्थितियों को देखते हुए परीक्षा संचालन को लेकर निर्णय ले सकता है. यह निर्णय मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के बाद लिया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक झारखंड के कई जिलों में शीतलहर और ‘कोल्ड डे’ की स्थिति बनी रहने की संभावना है. खासकर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और हजारीबाग जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है.

वहीं, उत्तर और पश्चिमी हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है, जिससे दृश्यता 50 से 200 मीटर तक सिमट सकती है. राजधानी रांची समेत जमशेदपुर, धनबाद, देवघर और पलामू जैसे जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट की संभावना जताई गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की मौसमीय परिस्थितियों में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है.

(आईएएनएस)

The post झारखंड में ठंड और शीतलहर के मद्देनजर सभी स्कूलों को 8 जनवरी तक बंद रखने का आदेश appeared first on Udit Vani.

West Singhbhum : विजय- टू खदान चालू नहीं होने से लोगों में निराशा
उदित वाणी, गुवा : टाटा स्टील की विजय-2 लौह अयस्क खदान 18 अगस्त 2025 से लीज नवीनीकरण में अड़चन के कारण पूरी तरह बंद है, जिससे नोवामुंडी, बराईबुरु और गुवा क्षेत्र में आर्थिक मंदी व्याप्त हो गई है. खदान बंद होने से हजारों मजदूर, ट्रक मालिक, ड्राइवर और खलासी बेरोजगार हो गए हैं, जिनकी आजीविका पर गहरा प्रभाव पड़ा है.

समाजसेवी अरविंद चौरसिया ने बताया कि खदान बंद होने से पूरे सारंडा क्षेत्र में भुखमरी फैल गई है और लोग रोजगार के लिए अपने गांव छोड़कर पलायन कर रहे हैं. उन्होंने वर्तमान झारखंड और केंद्र सरकार से इस समस्या को गंभीरता से देखकर शीघ्र समाधान की अपील की है.

मजदूरों ने कहा है कि जब तक खदान की लीज नवीनीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं होती, कंपनी प्रबंधन और वेंडर आर्थिक सहायता दें ताकि परिवारों का चूल्हा जला रहे. स्थानीय दुकानदारों और छोटे व्यापारियों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ा है.

खदान की बंदी से क्षेत्र में बेरोजगारी, आर्थिक संकट और सामाजिक विघटन की आशंका बढ़ गई है. मजदूर संगठन और स्थानीय नेतृत्व सरकार से मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द लीज नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी कर खदान को पुनः चालू कराया जाए.

इस बीच, मजदूर यूनियन द्वारा चेतावनी दी गई है कि यदि दुर्गा पूजा से पहले खदान नहीं खुली तो नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा. इस मामले में स्थानीय नेताओं ने भी हस्तक्षेप करते हुए जल्द समाधान की उम्मीद जताई है.

विजय-2 खदान टाटा स्टील के लिए महत्वपूर्ण लौह अयस्क स्रोत रही है और इसके बंद होने से कंपनी के कच्चे माल की आपूर्ति पर भी अल्पकालिक असर पड़ सकता है. प्रशासनिक स्तर पर खदान की सुरक्षा और पर्यावरणीय दायित्वों का निर्वाह करना टाटा स्टील की जिम्मेदारी बनी हुई है.

The post West Singhbhum : विजय- टू खदान चालू नहीं होने से लोगों में निराशा appeared first on Udit Vani.

Tata Motors में 31 जुलाई को ब्लॉक क्लोजर
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ने एक बार फिर ब्लॉक क्लोजर की घोषणा की है. इस संबंध में प्लांट हेड ने सर्कुलर जारी किया है. इसके मुताबिक 31 जुलाई गुरुवार को कंपनी में ब्लॉक क्लोजर रहेगा. ब्लॉक क्लोजर की अवधि का पचास प्रतिशत वेतन कर्मचारियों के सीएल या पीएल से समायोजित किया जाएगा जबकि शेष पचास प्रतिशत वेतन कंपनी वहन करेगी. बताया जा रहा है कि मानसून में कम कार्यादेश की वजह से ब्लॉक क्लोजर लिया जा रहा है.

The post Tata Motors में 31 जुलाई को ब्लॉक क्लोजर appeared first on Udit Vani.

Sensex सपाट बंद, मिडकैप और स्मॉलकैप में हुई बिकवाली
उदित वाणी, मुंबई : भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार का कारोबारी सत्र उतार-चढ़ाव वाला रहा. लार्जकैप करीब सपाट बंद हुए, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली देखी गई.

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 13.53 अंक या 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,186.81 और निफ्टी 29.90 अंक या 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,060.90 पर था.

मिडकैप और स्मॉलकैप में बड़ी बिकवाली हुई. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 364.95 अंक या 0.61 प्रतिशत की बिकवाली के साथ 59,103.40 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 64.95 अंक या 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,893.35 पर बंद हुआ.

सेक्टोरल आधार पर ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा,एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और इन्फ्रा इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. फाइनेंशियल सर्विसेज और कंजप्शन इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए.

सेंसेक्स पैक में इटरनल (जोमैटो), टाइटन, बीईएल, मारुति सुजुकी, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा और टीसीएस टॉप गेनर्स थे. टाटा मोटर्स, एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, आईटीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स थे.

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के विनोद नायर ने कहा, “बाजार का ध्यान तिमाही आय पर है, जो बैंकिंग शेयरों में कुछ तेजी के बाद हाल ही में धीमी पड़ गई थी. शुक्रवार और सोमवार को देखी गई सकारात्मकता अमेरिकी व्यापार समझौते की 1 अगस्त की महत्वपूर्ण समय सीमा से पहले कम हो गई. पहली तिमाही की आय में वृद्धि मौजूदा प्रीमियम मूल्यांकन को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण बिंदु होगी.”

उन्होंने आगे कहा, “विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) द्वारा लगातार मुनाफावसूली से नीचे की ओर दबाव बढ़ रहा है, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) से लगातार निवेश पहली तिमाही के नतीजों और व्यापार समझौते के प्रति सकारात्मक रुझान के साथ सीमित दायरे में कारोबार को सहारा दे सकता है.”

शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी. सुबह 9:23 बजे, सेंसेक्स 152 अंक या 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,359 पर और निफ्टी 38 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 25,129 पर था.

(आईएएनएस)

The post Sensex सपाट बंद, मिडकैप और स्मॉलकैप में हुई बिकवाली appeared first on Udit Vani.

Tata Cummins में कल फिर फ्लैक्सी ऑफ
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा कमिंस ने एकबार फिर शनिवार 19 जुलाई को फ्लैक्सी ऑफ (आंशिक परिचालन) घोषित किया है. इस संबंध में शुक्रवार को प्लांट हेड अजितेश मोंगा के हस्ताक्षर से सर्कुलर जारी किया गया है. शनिवार को काम पर बुलाये जानेवाले कमचारियों के लिए सामान्य कार्यदिवस माना जाएगा, जबकि जिन कमचारियों को काम पर नहीं बुलाया जाएगा उनसे दो माह के भीतर जरुरी पड़ने पर काम पर बुलाया जाएगा, जिसकी सूचना उन्हें बाद में दी जाएगी. फ्लैक्सी ऑफ के दिन काम पर बुलाये जाने के बावजूद ड्यूटी नहीं आनेवाले कमचारी इस दिन को अवकाश के रुप में उपभोग कर सकेंगे.

The post Tata Cummins में कल फिर फ्लैक्सी ऑफ appeared first on Udit Vani.

Tata Cummins में कल ब्लॉक क्लोजर, 21 को फ्लेक्सी ऑफ
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा कमिंस ने अपनी ताजा बिजनेस जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार 20 जून को ब्लॉक क्लोजर की घोषणा की है. जमशेदपुर के प्लांट मैनेजर अजितेश मोंगा की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि शुक्रवार 20 जून के ब्लॉक क्लोजर के अलावा 21 जून शनिवार को फ्लेक्सी ऑफ रहेगा. इस दिन जिन कर्मियों को काम पर बुलाया जाएगा, उसकी सूची तैयार करने के बारे में कहा गया है.

सर्कुलर के अनुसार जिन कर्मियों को शनिवार को काम पर बुलाया जाएगा, अगर वे ड्यूटी पर नहीं आते हैं तो उस दिन उनकी छुट्‌टी मानी जाएगी. कर्मियों को आधा वेतन प्रबंधन और आधा कर्मचारियों की छुट्‌टी से समायोजित किया जाएगा. जो कर्मी फ्लैक्सी ऑफ के दौरान काम नहीं करेंगे, उन्हें अगले दो माह के अंदर किसी भी दिन ड्यूटी करनी पड़ेगी.

The post Tata Cummins में कल ब्लॉक क्लोजर, 21 को फ्लेक्सी ऑफ appeared first on Udit Vani.

Tata Motors में 13-14 जून को ब्लॉक क्लोजर
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 13-14 जून को ब्लॉक क्लोजर रहेगा. इस माह वाहनों की डिमांड में आई कमी के चलते प्लांट को बार-बार क्लोजर लेना पड़ रहा है. कंपनी प्रबंधन की ओर से इस बारे में गुरुवार को सर्कुलर जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि 13-14 जून को ब्लॉक क्लोजर रहेगा. इस क्लोजर के दौरान कर्मियों को आधा वेतन प्रबंधन की ओर से और आधा कर्मचारियों की छुट्‌टी से समायोजित किया जाएगा.

जिन कर्मियों को काम पर बुलाया जाएगा, उन्हें अलग से नोटिस जारी किया जाएगा. ऐसे कर्मी जो काम पर बुलाने पर ड्यूटी नहीं आएंगे, उन्हें उस दिन छुट्‌टी पर मान लिया जाएगा. प्रबंधन ने यह भी निर्देश दिया है कि क्लोजर के पहले और बाद में कर्मि्यों को छुट्‌टी नहीं मिलेगी. 15 जून को रविवार होने के चलते साप्ताहिक अवकाश रहेगा. इस तरह कंपनी अब सोमवार 16 जून को खुलेगी.

The post Tata Motors में 13-14 जून को ब्लॉक क्लोजर appeared first on Udit Vani.

Tata Motors में कल रहेगी छुट्‌टी, 31 मई और 2 जून को ब्लॉक क्लोजर
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में बुधवार 28 मई को कम्पेन्सेटरी ऑफ रहेगा. यह ऑफ गत 27 अप्रैल के वर्किंग की एवज में दिया जाएगा. इस बारे में कंपनी प्रबंधन की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है. यही नहीं कंपनी ने अपने बिजनेस रिक्वायरमेंट की वजह से 31 मई और 2 जून को ब्लॉक क्लोजर लेने की घोषणा की है. कंपनी की ओर से जारी अलग-अलग सर्कुलर में 31 मई और 2 जून के ब्लॉक क्लोजर की सूचना कर्मियों को दी गई है.

इन सर्कुलर के अनुसार इस दिन जरूरत पड़ने पर जिन कर्मियों को काम पर बुलाया जाएगा, उन्हें अलग से सूचित किया जाएगा. अगर वे काम पर नहीं आते हैं तो उन्हें उस दिन छुट्‌टी पर माना जाएगा. क्लोजर के दौरान का आधा वेतन कंपनी प्रबंधन और आधा कर्मचारी की छुट्‌टी से समायोजित किया जाएगा. क्लोजर के पहले और बाद में कर्मियों को छुट्‌टी नहीं मिलेगी. इस तरह टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 28 मई के बाद 29-30 मई को काम होगा. 31 मई को क्लोजर, एक जून को संडे और फिर 2 जून को क्लोजर रहेगा.

The post Tata Motors में कल रहेगी छुट्‌टी, 31 मई और 2 जून को ब्लॉक क्लोजर appeared first on Udit Vani.

TATA STEEL ट्यूब्स डिवीजन की डिस्पेंसरी को बंद करने का फैसला
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील प्रबंधन ने ट्यूब्स डिवीजन स्थित डिस्पेंसरी को बंद करने का फैसला लिया है. प्रबंधन ने 10 दिन पहले कमेटी मेंबरों के साथ हुई बैठक में इसकी जानकारी दे दी है. हालांकि कमेटी मेंबरों ने इस फैसले पर विचार करने का आग्रह प्रबंधन से किया है. प्रबंधन इस डिस्पेंसरी को बंद कर फर्स्ट एड सेंटर (प्राथमिक उपचार केंद्र) में तब्दील करेगा.

इस डिस्पेंसरी के बंद होने से आसपास रहनेवाले कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्य प्रभावित होंगे. ट्यूब्स डिवीजन में पचास वर्ष से अधिक समय से डिस्पेंसरी है. यहां कर्मचारियों के साथ उनके परिवार के सदस्यों का इलाज होता रहा है. वर्तमान में बर्मामाइंस, ईस्ट प्लांट बस्ती, प्रेमनगर, लक्ष्मीनगर समेत इन क्षेत्रों के आसपास रहने वाले कंपनी के कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्य इस डिस्पेंसरी से लाभान्वित होते हैं. प्रबंधन ने यूनियन को आंकड़ा दिया है कि प्रतिदिन औसतन 40 लोगों का इलाज यहां होता है.

10 दिन पहले ईआइसी ने वहां के यूनियन कमेटी मेंबरों के साथ बैठक की थी. इस डिस्पेंसरी में तीनों पालियों में डॉक्टर होते हैं. फार्मासिस्ट और कंपाउंडर भी हैं. यहां रक्त संग्रह की भी सुविधा है. यानी एक डिस्पेंसरी की सारी सुविधाएं है. फर्स्ट एड सेंटर खुलने पर सिर्फ यहां एक डॉक्टर तथा कंपाउंडर होंगे. बैठक में कमेटी मेंबरों ने कहा है कि फर्स्ट एड सेंटर बनाने पर यहां डॉक्टर तो होंगे ही, भवन भी होगा. दवा ऑनलाइन लोग ले ही रहे हैं. ऐसे में किसी प्रकार का खर्च कम नहीं हो रहा है. इसपर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है.

The post TATA STEEL ट्यूब्स डिवीजन की डिस्पेंसरी को बंद करने का फैसला appeared first on Udit Vani.

टाटा कमिंस में तीन दिन का क्लोजर शुरू, दो दिन के क्लोजर के बाद आज खुलेगी टाटा मोटर्स
उदित वाणी जमशेदपुर: टाटा कमिंस में तीन दिन का क्लोजर 29 जून से शुरू हो गया. कंपनी में एक जुलाई तक क्लोजर रहेगा. जून माह में कंपनी ने 6 दिन का क्लोजर लिया है. जबकि कंपनी एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 18 दिन का क्लोजर ही ले सकती है. इससे ज्यादा क्लोजर को करने के लिए प्रबंधन को यूनियन के साथ नये सिरे से समझौता करना होगा. कंपनी पहले फ्लेक्सी ऑफ लेकर क्लोजर की संख्या को कम रखती थी, लेकिन इस साल कंपनी क्लोजर ज्यादा ले रही है. बताया जा रहा है कि अगर अगले दो माह तक उत्पादन की स्थिति ऐसी ही बनी रही तो कंपनी को क्लोजर की अधिकतम सीमा को बढ़ानी पड़ सकती है. टाटा मोटर्स में पहले से ही क्लोजर की सीमा को बढ़ा दिया गया है. वहां पर क्लोजर की संख्या 18 थी, जिसे बढ़ाकर 54 कर दिया गया है.

दो दिन के क्लोजर आज खुलेगी टाटा मोटर्स

उधर, दो दिन के क्लोजर के बाद टाटा मोटर्स गुरुवार 30 जून को खुलने जा रही है. बताया जा रहा है कि कंपनी अगले माह भी क्लोजर मोड में रहेगी क्योंकि उत्पादन पांच हजार से कम है.

The post टाटा कमिंस में तीन दिन का क्लोजर शुरू, दो दिन के क्लोजर के बाद आज खुलेगी टाटा मोटर्स appeared first on Udit Vani.