CivilServicesExamination Archives - Udit Vani

झारखंड में सिविल सेवा के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट का मुद्दा विधानसभा में गूंजा, मंत्री बोले- सरकार जल्द लेगी निर्णय
उदित वाणी, रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा में आवेदकों के लिए अधिकतम आयु सीमा को लेकर उठे विवाद के बीच राज्य सरकार ने राहत के संकेत दिए हैं.

संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि आयु सीमा में छूट के मुद्दे पर मंत्रिपरिषद की पिछली बैठक में गंभीर चर्चा हुई है और मुख्यमंत्री भी इस विषय को लेकर संवेदनशील हैं.

सरकार सभी अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर देने पर सकारात्मक विचार कर रही है. विधानसभा के विधायक जयराम महतो और अन्य सदस्यों ने मामला उठाते हुए कहा कि पिछली सिविल सेवा परीक्षा में अधिकतम आयु की गणना एक अगस्त 2017 से की गई थी, जबकि इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा के लिए कट-ऑफ तिथि एक अगस्त 2026 निर्धारित की गई है.

उनका कहना था कि पिछले कई वर्षों में नियमित परीक्षा नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आयु सीमा पार कर चुके हैं और परीक्षा से वंचित हो रहे हैं. कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने भी इस मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया.

उन्होंने कहा कि हजारों योग्य अभ्यर्थी प्रभावित हो रहे हैं. कुछ उम्मीदवार उच्च न्यायालय गए, जिन्हें आवेदन की अनुमति मिल गई, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्र अदालत नहीं जा सके और उनके आवेदन लंबित हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि विज्ञापन में कट-ऑफ वर्ष को लेकर असंगति है, जिससे अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति बनी है. इस पर जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि जो अभ्यर्थी उच्च न्यायालय नहीं गए हैं, उन्हें भी इस प्रक्रिया में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है. सरकार इस विषय पर गंभीर और सकारात्मक दृष्टिकोण अपना रही है, ताकि किसी योग्य उम्मीदवार के साथ अन्याय न हो.

(आईएएनएस)

The post झारखंड में सिविल सेवा के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट का मुद्दा विधानसभा में गूंजा, मंत्री बोले- सरकार जल्द लेगी निर्णय appeared first on Udit Vani.

7वीं से 10वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में 32 बीपीएल श्रेणी के अभ्यर्थियों ने हासिल की है सफलता
सीएम ने सौपे चयनित सभी 252 अभ्यर्थियों को प्रोविजनल नियुक्ति पत्र

उदित वाणी, रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने खेलगांव स्थित डा रामदयाल मुंडा कला भवन में शुक्रवार को जेपीएससी की सातवीं से दसवीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में चयनित 252 अभ्यर्थियों को प्रोविजनल नियुक्ति पत्र सौंपा. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस बार की सिविल सेवा परीक्षा में 32 बीपीएल श्रेणी के अभ्यर्थियों ने कड़ी मेहनत करके सफलता हासिल की है.

जिससे स्पष्ट होता है कि जेपीएससी की परीक्षाओं में अब पूरी निष्पक्षता व पारदर्शिता बरती जा रही है. इसी तरह चयनित पदाधिकारी अब झारखंड को बीपीएल श्रेणी से निकाल कर अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लें. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को नई दिशा देने के लिए उन्हें चुना गया है. उन्होंने कहा कि अब राज्य में बर्षों से खाली पड़े पदों पर भर्ती का महाअभियान शुरू किया जा चुका है.

हमारा राज्य विकास के क्षेत्र में कैसे अग्रणी बने. इसमें पदाधिकारियों की अहम भूमिका होगी. नवनियुक्त पदाधिकारी अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए तैयार रहें. युवा अधिकारियों से राज्य की जनता को काफी उम्मीदें हैं. उनकी सरकार ने अब प्रमोशन का रास्ता भी साफ कर दिया है. प्रमोशन मिलने से जहां अधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा, वहीं निचले स्तर पर जो पद खाली होंगे. उन पदों पर नई नियुक्तियां की जायेगी.

11 सेवाओं में 252 पदों पर की गई नियुक्ति

सातवीं से दसवीं सिविल सेवा परीक्षा के चयनित पदाधिकारियों में 44 को प्रशासनिक सेवा, 40 को पुलिस सेवा, 16 को जिला समादेष्टा, दो को कारा अधीक्षक, 65 को सहायक नगर आयुक्त, 41 को शिक्षा सेवा, 10 को अवर निबंधक, 6 को सहायक निबंधक कृषि पशुपालन एवं सहकारिता, दो को सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, नौ को नियोजन पदाधिकारी एवं 17 को प्रोबेशन पदाधिकारी के पदों पर प्रोविजनल नियुक्ति पत्र दी गई.

इस अवसर पर शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो, श्रममंत्री सत्यानन्द भोक्ता एवं कृषिमंत्री बादल समेत प्रभारी मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, डीजीपी नीरज सिन्हा, कार्मिक की प्रधान सचिव श्रीमती वंदना डाडेल व मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद थे.

The post 7वीं से 10वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में 32 बीपीएल श्रेणी के अभ्यर्थियों ने हासिल की है सफलता appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: एनआईटी जमशेदपुर में सुरक्षा पदाधकारी रहे दीपक चौरसिया की भांजी ने सिविल सेवा परीक्षा में पहले ही प्रयास में 71वां रैंक हासिल किया
बिना कोचिंग की तैयारी की, भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का विचार

उदित वाणी, जमशेदपुर:  संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में इस साल लड़कियों की शानदार सफलता रही है. एनआईटी जमशेदपुर में सुरक्षा पदाधिकारी रहे दीपक चौरसिया की भांजी श्रेया श्री ने भी पहले प्रयास में ही अखिल भारतीय स्तर पर 71 वां स्थान हासिल कर परिवार का नाम रौशन किया है. वर्तमान में मध्य प्रदेश में एक बैंक में पदस्थापित दिनेश चौधरी की पुत्री श्रेया की दसवीं-बारहवीं की पढ़ाई सिंगरौली केन्द्रीय विद्यालय से हुई. इसके बाद उसने 2021 में आईआईटी कानपुर से पांच साल का इंटीग्रेटेड बीएस इकोनोमिक्स का कोर्स किया.

दीपक चौरसिया ने बताया कि श्रेया की सफलता इसलिए मायने रखती है कि उसने बिना कोचिंग के पहले ही प्रयास में इतना अच्छा रैंक लाया है. श्रेया ने बताया कि उसका इंटरव्यू बहुत अच्छा गया था और कॉन्फिडेन्ट थी कि चयन हो जाएगा. श्रेया को उम्मीद है कि उसे भारतीय प्रशासनिक सेवा मिल जाएगा. वह मैथ ओलंपियाड की विजेता भी रही है. श्रेया मूल रूप से बिहार के हाजीपुर की मुंगराई की रहने वाली है. श्रेया का इंटरव्यू 17 मई को था. वह 21 अप्रैल को दिल्ली गई और एक पीजी में एक माह रहकर इंटरव्यू की तैयारी की.

The post Jamshedpur: एनआईटी जमशेदपुर में सुरक्षा पदाधकारी रहे दीपक चौरसिया की भांजी ने सिविल सेवा परीक्षा में पहले ही प्रयास में 71वां रैंक हासिल किया appeared first on Udit Vani.