CivicFacilities Archives - Udit Vani

झारखंड के 77 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में होगी डायलिसिस की सुविधा
उदित वाणी, रांची: राज्य सरकार ने किडनी मरीजों की होनेवाली परेशानी को देखते हुए राज्य के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी डायलिसिस की सुविधा बहाल करने का निर्णय लिया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने डायलिसिस की सुविधा बहाल करने के लिए कुल 77 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का चयन किया है. वहीं वर्तमान में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के अंतर्गत झारखंड के सदर अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है.

राज्य के सभी जिलों के सदर अस्पतालों में पीपीपी मोड में यह योजना संचालित की जा रही है. हालांकि इसका लाभ बीपीएल मरीजों को ही मिलता है. जबकि रिम्स के अलावा कुछ मेडिकल कालेजों में भी यह सुविधा उपलब्ध है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डायलिसिस केंद्रों का संचालन का पूरा वित्तीय भार राज्य सरकार द्वारा उठायी जायेगी. यद्यपि इनका संचालन सरकार स्वयं करेगी या फिर यहां भी पीपीपी मोड पर व्यवस्था लागू होगी. इसपर अभी निर्णय नहीं लिया गया है.

रांची में खुलेगा किडनी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में किडनी मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल खोलने का भी निर्णय लिया है. इसके लिए रांची में 2200 बेड का एक अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित करने की पहल की जा रही है. इस किडनी अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट समेत सभी उच्चस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगे. इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आस्ट्रेलिया के आस्टिन हास्पिटल एंड सर्विसेज के साथ तकनीकी सहयोग पर उच्च स्तरीय चर्चा की गई है.

The post झारखंड के 77 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में होगी डायलिसिस की सुविधा appeared first on Udit Vani.

स्लीपर बसों में आग लगने की बढ़ते खतरों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला
उदित वाणी, रांची : स्लीपर बसों में आग लगने की बढ़ते खतरों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. स्लीपर बसों में लगे बर्थ के स्लाइडर को हटाने का निर्देश दिया गया है. अब यात्रियों के बर्थ बंद नहीं रहेंगे. रांची के डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर 16 जनवरी को कांटाटोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड में सभी स्लीपर बसों की जांच की गई. जांच के दौरान सेंट्रल इंस्टीच्यूट ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट [सीआईआरटी] की टीम ने स्लीपर बसों को लेकर कई अहम सुझाव दिया है. जिनका पालन सभी बस ऑपरेटरों के लिए अनिवार्य किया गया है.

इसके तहत पहले सभी स्लीपर कोचों को वापस बुलाने का सुझाव दिया गया है, ताकि ड्राइवर केबिन में लगे पार्टीशन दरवाजे को तुरंत हटाया जा सके. इसके अलावा सभी स्लीपर कोचों के बर्थ में लगे स्लाइडर तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया है. बस ऑपरेटरों को सभी स्लीपर कोचों में फायर डिटेक्शन एंड सप्रेशन सिस्टम लगाने के लिए एक महीने का समय दिया गया है. साथ ही सभी बसों में कम से कम 10 किलो क्षमता के फायर एक्सटिंग्विशर [ग्रीन जोन में] की उपलब्धता और जांच सुनिश्चित करने को कहा गया है. चेसिस में एक्सटेंशन लगाकर बनाई गई बस बॉडी को तत्काल ऑपरेशन से हटाने का निर्देश भी दिया गया है.

सभी प्रकार की बसों का रजिस्ट्रेशन अब केवल किसी अप्रूव्ड टेस्ट एजेंसी की मंजूरी के बाद फॉर्म 22/22ए के माध्यम से ही किया जाएगा. हर बस के रजिस्ट्रेशन के साथ लेआउट ड्राइंग संलग्न करना अनिवार्य होगा. जिसमें डाइमेंशनए दरवाजों की स्थितिए इमरजेंसी एग्जिट और रूफ हैच का विवरण शामिल रहेगा. इसके अलावा किसी भी बस बॉडी के रजिस्ट्रेशन के समय बस बॉडी निर्माता की मान्यता की वैधता की जांच भी अनिवार्य कर दी गई है. जांच के क्रम में कुल 21 वाहनों की जांच की गई. जिनमें सीआईआरटी के निर्देशों का अनुपालन नहीं करने पर नोटिस जारी किया गया. वहीं बस स्टैंड में मौजूद सभी वाहन चालकों और सहायकों को मौखिक रूप से इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई.

The post स्लीपर बसों में आग लगने की बढ़ते खतरों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला appeared first on Udit Vani.

TMH ने नवीनीकृत नर्सरी, कैफेटेरिया, ऑनलाइन इन-पेशेंट भुगतान प्रणाली, सिंगल पॉइंट एडमिशन काउंटर और ATM सुविधा का उद्घाटन किया
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) जमशेदपुर ने बुधवार 24 दिसंबर को रोगी देखभाल और आगंतुकों की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से कई नई और उन्नत सुविधाओं का उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह टीएमएच ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ, जिसमें नवीनीकृत नर्सरी, नई कैफेटेरिया, ऑनलाइन इन-पेशेंट (आईपी) भुगतान प्रणाली, सिंगल पॉइंट एडमिशन काउंटर (एसपीएसी) और आईसीआईसीआई बैंक एटीएम सुविधा का शुभारंभ हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट – कॉर्पोरेट सर्विसेज, डी बी सुंदरा रामन और सम्मानित अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश कुमार सिंह थे. दोनों अतिथियों का टीएमएच की वरिष्ठ नेतृत्व टीम ने हार्दिक स्वागत किया.

सेवर कैफे का उदघाटन

कार्यक्रम की शुरुआत नवीनीकृत नर्सरी और ‘सेवर कैफे’ कैफेटेरिया के उद्घाटन से हुई, इसके बाद ऑनलाइन आईपी भुगतान प्रणाली, सिंगल पॉइंट एडमिशन काउंटर और एटीएम सुविधा का शुभारंभ किया गया. ये पहलें अस्पताल की प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने, पहुंच को बेहतर बनाने और समग्र रोगी अनुभव को उन्नत करने के लिए डिज़ाइन की गई हैं.

ऑनलाइन आईपी भुगतान प्रणाली

नई लांच की गई ऑनलाइन आईपी भुगतान प्रणाली रोगियों और उनके परिवारों को दूर से सुरक्षित भुगतान करने की सुविधा प्रदान करती है, जिससे वित्तीय लेन-देन के लिए शारीरिक रूप से अस्पताल आने की आवश्यकता कम हो जाती है. यह प्लेटफॉर्म डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई सहित कई भुगतान विकल्पों का समर्थन करता है, जो अधिक सुविधा और दक्षता प्रदान करता है.

पेशेन्ट केन्द्रित देखभाल

टाटा स्टील की जनरल मैनेजर, मेडिकल सर्विसेज, डॉ. विनीता सिंह ने इन विकासों के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि ये रोगी-केंद्रित देखभाल को मजबूत करने में महत्वपूर्ण हैं. ये उन्नयन टीएमएच के उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल सुविधा और बेहतर सुविधाओं के साथ एकीकृत करने के निरंतर प्रयासों को दर्शाते हैं.इस कार्यक्रम में टीएमएच के वरिष्ठ अधिकारी और टाटा स्टील के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

The post TMH ने नवीनीकृत नर्सरी, कैफेटेरिया, ऑनलाइन इन-पेशेंट भुगतान प्रणाली, सिंगल पॉइंट एडमिशन काउंटर और ATM सुविधा का उद्घाटन किया appeared first on Udit Vani.

Adityapur News : जयप्रकाश उद्यान घाट पर प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग
उदित वाणी, आदित्यपुर : समाज विज्ञानी रविन्द्र नाथ चौबे ने आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक से जयप्रकाश उद्यान घाट और घाट जाने वाले रास्ते पर प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग की है. प्रशासक के निर्देश पर आज कनीय अभियन्ता के द्वारा स्थल निरीक्षण भी किया गया. और उनके द्वारा कल दोपहर तक वहां प्रकाश व्यवस्था कराने की बात भी कही गई. वहीं, श्री चौबे के अनुरोध पर कनीय अभियन्ता बाल किशोर दोराई के द्वारा पान दुकान चौक के हाई मास्ट लाइट को दुरुस्त कर चालू करा दिया गया, जो कि विगत तीन महीने में तीन बार दुरुस्त होने के बाद भी पिछले एक सप्ताह से खराब था.

The post Adityapur News : जयप्रकाश उद्यान घाट पर प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग            appeared first on Udit Vani.

Railway : त्योहारों के अवसर पर टाटानगर और चक्रधरपुर स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्थाएँ
उदित वाणी, जमशेदपुर : त्योहारों के मौसम में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए टाटानगर स्टेशन, चक्रधरपुर मंडल में रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ कर्मियों द्वारा यात्रियों को सुचारु और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ कर्मी सक्रिय रूप से यात्रियों को व्यवस्थित कतारों में बैठने और रेलगाड़ियों में चढ़ने में मार्गदर्शन कर रहे हैं, ताकि भीड़-भाड़ और किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके.

मंडल स्तर पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने त्योहार विशेष रेलगाड़ी संख्या 08183 (टाटा – बीएक्सआर) की समीक्षा के दौरान यात्रियों से बातचीत की और उन्हें यात्रा के अनुभव के बारे में जाना. यात्रियों ने अधिकारियों की व्यवस्था और सुविधाओं से संतुष्टि जताई.

रेलवे कर्मचारी एवं आरपीएफ कर्मियों की सतर्क निगरानी सुनिश्चित कर रही है कि यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिले. विशेष रूप से इस समय स्टेशन पर बढ़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई है. यात्रियों की सहज आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्लेटफार्मों और प्रवेश-निकास बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

चक्रधरपुर मंडल ने सभी स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सुरक्षा के लिए विस्तृत योजना बनाई है. स्टेशन पर तैनात रेलवे और आरपीएफ कर्मी लगातार यात्रियों की सहायता कर रहे हैं, टिकट सत्यापन से लेकर रेलगाड़ी में चढ़ने तक हर कदम पर मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं.

त्योहारों के इस व्यस्त समय में रेलवे प्रशासन की यह पहल यात्रियों के लिए यात्रा को आसान, सुरक्षित और परेशानी मुक्त बनाने में कारगर साबित हो रही है.

The post Railway : त्योहारों के अवसर पर टाटानगर और चक्रधरपुर स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्थाएँ appeared first on Udit Vani.

Railway News : Tata–Yesvantpur Gets Pantry Car from Today
UditVani, Jamshedpur : South Eastern Railway has launched a pantry car service on Train No. 18111/18112 Tata–Yesvantpur Express starting today, enhancing convenience for passengers on this long-distance route.

Arun Joshi, Member of the Zonal Railway Users’ Consultative Committee (ZRUCC), South Eastern Railway, Kolkata, said the facility will ensure travelers have access to fresh meals and beverages throughout their journey.

He added that the need for a pantry car had been highlighted in the last two ZRUCC meetings, prompting a swift and positive response from the South Eastern Railway authorities.

Joshi expressed his appreciation to the railway’s senior officials for implementing the service, noting that it will make long-distance travel more comfortable and enjoyable for passengers.

The post Railway News : Tata–Yesvantpur Gets Pantry Car from Today appeared first on Udit Vani.

TATA STEEL FOUNDATION: ओडिशा के 5 नगर निगमों के ढ़ाई लाख परिवारों को नागरिक सुविधाएं मुहैया कराएगा
उदित वाणी, जमशेदपुर : ओडिशा सरकार ने ओडिशा के पांच नगर निगमों में जागा मिशन को लागू करने के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया. इस समझौते के तहत संबलपुर, राउरकेला, बेरहामपुर, कटक और भुवनेश्वर के नगर निगमों के भीतर विकसित क्षेत्रों की तरह नागरिक बुनियादी अवसंरचना और सेवाओं के साथ झुग्गियों को रहने योग्य आवास में बदलने के लिए फाउंडेशन आवास और शहरी विकास विभाग, ओडिशा सरकार के साथ साझेदारी करेगा.

समझौता ज्ञापन पर जी. मथी वथानन (आईएएस), प्रधान सचिव, आवास और शहरी विकास विभाग, ओडिशा सरकार और सौरव रॉय, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा केआईआईटी सभागार भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए.

इस अवसर पर चाणक्य चौधरी, निदेशक, टाटा स्टील फाउंडेशन, सरकारी अधिकारी और फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थित थे.चाणक्य चौधरी ने कहा कि हम स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में ओडिशा राज्य में बड़े पैमाने पर परिवर्तन मॉडल को लागू करने  की दिशा में अपनी उपस्थिति को आगे बढ़ाने के लिए परियोजना के शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

हम आने वाले दिनों में अपनी रणनीतियों, संचालन के नए तरीकों, सीख और गवर्नेंस को लगातार पुनर्गठित करके, ओडिशा की प्रगति में एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में उभरने का लक्ष्य रखते हैं. जागा मिशन या ओडिशा रहने योग्य आवास मिशन, योग्य निवासियों को भूमि अधिकार देने और सड़कों, नालियों, स्ट्रीटलाइट्स, स्वच्छता और स्वच्छ जल आपूर्ति के साथ भौतिक बुनियादी संरचना को उन्नत करने के लिए ओडिशा सरकार (जीओओ) की एक अनूठी भूमि परियोजना है.

दो साल की साझेदारी के तहत फाउंडेशन और ओडिशा सरकार मिलकर 1,110 स्लम क्षेत्रों में लगभग 2,50,000 परिवारों को भूमि अधिकार प्रदान करने के लिए काम करेंगे.इसके अलावा, फाउंडेशन ड्रोन सर्वे, स्लम मैपिंग, संपूर्ण हैबिटेट प्लानिंग तथा हाउसिंग और कॉमन स्पेस डिजाइन के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करेगा.

The post TATA STEEL FOUNDATION: ओडिशा के 5 नगर निगमों के ढ़ाई लाख परिवारों को नागरिक सुविधाएं मुहैया कराएगा appeared first on Udit Vani.