city of criminals Archives - Udit Vani

Jamshedpur Police को बड़ी कामयाबी, तीन कुख्यात अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय नगर नाला के पास से पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अपराधियों में परसुडीह थाना क्षेत्र का रहने वाला मो. वाजिद (20), मकदमपुर निवासी मो. राज (19) और मो. समीर (20) शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा गोली और एक लोहे का चापड़ बरामद किया है.

पुलिस के अनुसार, तीनों अपराधी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में संजय नगर नाला के पास इकट्ठा हुए थे. गुप्त सूचना के आधार पर बागबेड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर तीनों को मौके से धर दबोचा. तलाशी के दौरान हथियार और कारतूस बरामद होने के बाद उन्हें तत्काल हिरासत में लिया गया.

मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है. जांच में सामने आया है कि इन तीनों ने 14 दिसंबर की शाम निरंजन दास पर लोहे के चापड़ से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इस घटना के बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी.

सिटी एसपी ने आगे बताया कि केवल यही नहीं, बल्कि बिष्टुपुर थाना क्षेत्र की चर्चित खाऊ गली फायरिंग की घटना में भी मो. वाजिद की संलिप्तता सामने आई है. उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उस फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था.

पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर यह भी स्पष्ट हुआ है कि तीनों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और ये लगातार अपराध की दुनिया में सक्रिय थे. फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस अब इनके अन्य साथियों और आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

The post Jamshedpur Police को बड़ी कामयाबी, तीन कुख्यात अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : उलीडीह–हयातनगर में दहशत, जमानत पर छूटे अपराधियों ने बनाया ‘वासेपुर गैंग’
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो के उलीडीह और हयातनगर क्षेत्र में एक बार फिर अपराधियों का सिर उठने लगा है. जानकारी के अनुसार, जमानत पर रिहा महबूब, नेयाज, रेयाज समेत दो–तीन अन्य युवकों ने मिलकर ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ नाम से नया गिरोह बना लिया है. बताया जा रहा है कि इस गिरोह का धनबाद के कुख्यात अपराधी फहीम खान से भी संपर्क है. सोशल मीडिया पर पेज बनाकर इस गिरोह ने बड़ी वारदात की धमकी तक दे डाली है.

गिरोह का विवाद जवाहरनगर रोड नंबर–13 स्थित तैयबा मस्जिद के पास रहने वाले एक युवक से चल रहा है. इसी बहाने गिरोह के सदस्य खुलेआम डराने–धमकाने की गतिविधियां कर रहे हैं. सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. बताया जा रहा है कि महबूब और नेयाज अपने साथियों के साथ हथियार के बल पर दुकानदारों से रंगदारी वसूल रहे हैं. चार दिन पूर्व गिरोह के सदस्यों ने हयातनगर स्थित औराम बच्चा नामक व्यक्ति के घर पर धावा बोलकर पिस्टल की नोक पर मारपीट और लूटपाट की थी. पीड़ित परिवार ने उलीडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है.

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2019 में डिमना बस्ती और हयातनगर क्षेत्र में राज मिस्त्री जुल्फेकार की रंगदारी न देने पर हत्या कर दी गई थी. उस मामले में महबूब, नेयाज और दो अन्य आरोपी जेल भेजे गए थे. जेल में ही इनका संपर्क फहीम खान से हुआ. एक साल पहले ज़मानत पर रिहा होने के बाद आरोपियों ने फिर से गिरोह को सक्रिय कर लिया और अब क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है.

The post Jamshedpur Crime : उलीडीह–हयातनगर में दहशत, जमानत पर छूटे अपराधियों ने बनाया ‘वासेपुर गैंग’ appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Crime : चतरा में अपराध की योजना बनाते राहुल सिंह गिरोह के चार गुर्गे गिरफ्तार, दो पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद
उदित वाणी, चतरा : झारखंड के चतरा जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी राहुल सिंह गिरोह के चार गुर्गों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से दो अवैध पिस्तौल, 10 जिंदा गोली, तीन मोबाइल फोन और धमकी भरे पर्चे बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पुलिस ने दो पुराने फायरिंग मामलों का भी खुलासा किया है.

पुलिस अधीक्षक को मंगलवार की रात को सूचना मिली थी कि राहुल सिंह गिरोह के सदस्य पिपरवार थाना क्षेत्र के कारो मैदान के पास किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं. इस सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (टंडवा) प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल गठित किया गया. टीम ने देर रात छापेमारी कर चार अपराधियों को मौके से दबोच लिया.

गिरफ्तार अपराधियों में असजद रजा (कामता, चतरा), शाहजहां अंसारी (जाड़ी, रांची), महफूज आलम उर्फ लालू (कल्याणपुर, चतरा) और गुलजार अंसारी उर्फ राजू (रातु, रांची) शामिल हैं. इनमें से शाहजहां अंसारी और महफूज आलम के खिलाफ विभिन्न थानों में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, चोरी और धोखाधड़ी के मामले शामिल हैं.

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने 18 अगस्त को जिले में राजधर साइडिंग और 20 सितंबर को एनटीपीसी टंडवा में हुई फायरिंग की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इन घटनाओं को लेवी वसूली के उद्देश्य से अंजाम दिया गया था. पुलिस ने दोनों फायरिंग मामलों का खुलासा करते हुए घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए हैं.

छापेमारी दल में डीएसपी टंडवा प्रभात रंजन बरवार के अलावा इंस्पेक्टर उत्तम तिवारी, थाना प्रभारी अभय कुमार, अनिल उरांव, अभिमन्यु कुमार सहित पुलिस बल के कई जवान शामिल थे.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand Crime : चतरा में अपराध की योजना बनाते राहुल सिंह गिरोह के चार गुर्गे गिरफ्तार, दो पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : गोविंदपुर क्षेत्र में चार कुख्यात अपराधी देशी हथियार के साथ गिरफ्तार, साज़िश नाकाम
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार देर रात पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाते हुए चार कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से एक देशी पिस्टल, 7.65 एमएम की जिंदा गोली, 8 एमएम गोली और एक खोखा बरामद हुआ है. यह कार्रवाई उस समय की गई जब पुलिस दल ने गुप्त सूचना के आधार पर गया रोड के पास लया रोड की दाहिनी ओर स्थित जंगल में छापेमारी की. पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी जंगल में इकट्ठा होकर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर और नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष दल गठित किया गया. टीम ने जैसे ही जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, चार संदिग्ध युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान एक अभियुक्त के पास से गोली मिली, जबकि झाड़ियों में छिपाकर रखी गई देशी पिस्टल भी बरामद की गई, जिसमें से जिंदा गोली और खोखा अनलोड किया गया.

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रोहित लोहार उर्फ गॉड बाबा (22), गौरव गोस्वामी (24), सन्नी सिंह उर्फ श्रेष्ठ सिंह (25) और हिमांशु कुमार उर्फ किड्डू (23) के रूप में हुई है. पूछताछ में उन्होंने बताया कि हथियार उन्हें रिकू सेठ उर्फ सौरभ शर्मा ने दिया था. सौरभ अमरनाथ गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है और चोरी, रंगदारी, छिनतई, फायरिंग तथा हत्या के मामलों में जेल जा चुका है. उसने पुलिस दबाव के कारण हथियार जंगल में छिपाकर रखने और नई आपराधिक योजना बनाने के लिए अपने साथियों को भेजा था.

पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. इनके खिलाफ गोविंदपुर थाना में संबंधित धाराओं के तहत नया मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित गंभीर वारदात टल गई और स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है.

The post Jamshedpur Crime : गोविंदपुर क्षेत्र में चार कुख्यात अपराधी देशी हथियार के साथ गिरफ्तार, साज़िश नाकाम appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND : राज्य में उग्रवादियों की तरह अब फरार अपराधियों के लिए भी पुरस्कार राशि की घोषणा जल्द, संकल्प जारी
उदित वाणी, रांची : राज्य में उग्रवादियों की तरह अब फरार अपराधियों के लिए भी पुरस्कार राशि की घोषणा की जायेगी. मंत्रिपरिषद के निर्णय के बाद राज्य में कुख्यात अपराधियों, नक्सल क्रियावादियों, कुख्यात उग्रवादी की गिरफ्तारी के लिए पुरस्कार राशि घोषित करने संबंधी संकल्प गृह विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है. उक्त अपराधियों को पकड़ने के लिए 20 से 30 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि घोषित किया जायेगा. ऐसे कुख्यात अपराधियों को पांच कैटेगरी में बांटा गया है. उक्त पुरस्कार राशि की घोषणा राज्य के 400 फरार अपराधियों के लिए घोषित की जायेगी. अपराधियों के हिसाब से वाई श्रेणी में धनबाद, बोकारो व रांची को रखा गया है. इस योजना में अन्य शहर भी शामिल हैं.

अगर गिरफ्तारी प्रथम बार पुरस्कार राशि घोषित करने के दो महीनों में नहीं की गई तो पुरस्कार राशि बढ़ाई जा सकती है. दो साल तक पुरस्कार राशि की वैधता रहेगी. जिले के एसपी एक लाख रुपये, पुलिस उप महानिरीक्षक एक लाख से पांच लाख रूपये, डीजीपी पांच से 10 लाख रूपये, गृहमंत्री 10 लाख से 20 लाख और मुख्यमंत्री 20 लाख से अधिक पुरस्कार राशि देने की घोषणा करेंगे. इस क्रम में जो व्यक्ति अपराध की सूचना देगा उसका नाम गोपनीय रखा जायेगा. राशि का वितरण सूचना देने वाले के हिसाब से होगा. इस योजना के लिए अलग से बजटीय प्रावधान किया जाएगा. एक साथ 15 पुरस्कारों की घोषणा जिले में एसएसपी व डीआईजी कर पायेंगे. ग्रेड-ए के तहत 20 दर्ज कांडों की संख्या वाले अपराधियों के लिए 20 से 30 लाख रुपये दिये जायेंगे.

वहीं ग्रेड-बी में न्यूनतम दर्ज कांड संख्या 15 के अपराधियों के लिए 10 लाख से 20 लाख रुपये, ग्रेड-सी में न्यूनतम दर्ज कांड संख्या 10 के अपराधियों के लिए 5 से 10 लाख रुपये, ग्रेड-डी में दर्ज कांड संख्या 5 के अपराधियों के लिए दो लाख से पांच लाख रुपये व ग्रेड-ई में न्यूनतम दर्ज कांड संख्या 3 के अपराधियों के लिए दो लाख रुपये तक पुरस्कार राशि की घोषणा की जायेगी. अपराध के विभिन्न प्रकारों में सामूहिक या जघन्य हत्या, फिरौती के लिए अपहरण, डकैती या लूट के दौरान हत्या, रंगदारी वसूलना, अवैध हथियार निर्माण या उनके व्यापार में संलिप्तता, नशीले पदार्थों का व्यापार और एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित अपराध, मार्ग लूट, साइबर अपराध, मानव तस्करी और अन्य सनसनीखेज घटनाओं में शामिल अपराधियों के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा की जायेगी.

The post JHARKHAND : राज्य में उग्रवादियों की तरह अब फरार अपराधियों के लिए भी पुरस्कार राशि की घोषणा जल्द, संकल्प जारी appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: शहर में अपराधियों का तांडव, वर्चस्व को लेकर चली गोली
उदित वाणी जमशेदपुर : शहर में अपराधियों का तांडव जारी है ।हर दूसरे या तीसरे दिन अपराधी हत्या की वारदात को अंजाम दे रहे है और पुलिस को खुली चुनौती दिया जा रहा है। मामला साकची थाना अंतर्गत बाराद्वारी का है। जहां देर रात मुकेश तिवारी नामक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया है । मुकेश को दो गोली लगी है आनंन फानन में इलाज के लिए टाटा मैन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है ।बताया जा रहा है की वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच फायरिंग हुई हैं। फिलहाल पुलिस हमलावर को भी गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है । उधर इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है ।

The post Jamshedpur: शहर में अपराधियों का तांडव, वर्चस्व को लेकर चली गोली appeared first on Udit Vani.